Blog

  • भारतीय टीम का ऐलानः महिला T20 World Cup की ये होंगी कप्तान

    भारतीय टीम का ऐलानः महिला T20 World Cup की ये होंगी कप्तान

    नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलने वाली टीम 3 से 20 अक्टूबर के बीच यूएई में पहली बार इस खिताब पर कब्जा करने के इरादे से इतरेगी। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

    इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहले बांग्लादेश को करनी थी लेकिन वहां राजनीतिक अशांति के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था। भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर टूर्नामेंट में उतरेगी।

    महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम
    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

  • गुटबाज़ी छोड़ एक मंच पर आएं  कर्मचारी नेता

    गुटबाज़ी छोड़ एक मंच पर आएं कर्मचारी नेता

    एनजीओ प्रेजिडेंट रजनीश शर्मा की संघों से अपील 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता लाप  में कहा  कि प्रदेश  महासंघ गुटबाजी न रखें  । एक मंच पर आएं । उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारी संघ के दोनों धड़ों के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है और उनकी मांगों को गंभीरता से लिया है। जल्द ही प्रदेश स्तर पर जेसीसी की मीटिंग बुलाने की सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में दोनों धड़ों को एक मंच पर आना चाहिए ताकि कर्मचारियों की समस्याओं को चरणबद्ध ढंग से सुलझाया जा सके।

    उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा डीए व एरियर की जल्द अदायगी करने की सहमति को भी सराहनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आपदा व वित्तीय संकट से जूझ रही है। इसके बाबजूद सरकार द्वारा कर्मचारियों को सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया गया है, जो कि कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात है।

    रजनीश शर्मा ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेंशन यूपीएस को लागू करने की बात कही है। ऐसा निर्णय कर्मचारी हित में नही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की पेंशन योजना एनपीएस का ही दूसरा वर्जन है। जिनमें कर्मचारियों के हित सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी संघ डीए व एरियर की मांग को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, ये सही नही है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए संघ को अपनी मांग उठानी चाहिए।

  • Punjab : सारागरी साराय के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    Punjab : सारागरी साराय के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसर। श्री दरबार साहिब की साराय में ऑनलाइन बुकिंग के साइबर फ्रॉड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, शिरोमणि कमेटी ने फिर से अमृतसर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सारागरी साराय के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठग संगत को लूट रहे हैं। वेबसाइट बंद हो गई थी, अब कुछ समय तक धोखाधड़ी बंद रहने के बाद साइबर ठग फिर से सक्रिय हो गए हैं।

    पिछले दो दिनों में फिर से कई श्रद्धालुओं को ठगी का शिकार बनाया गया है, जिसके चलते शिरोमणि कमेटी की टीम दोबारा पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और अधिकारी से साइबर ठग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

  • बागबाणियां एनएच पुल के उपर से गुजरा बरसात का पानी

    बागबाणियां एनएच पुल के उपर से गुजरा बरसात का पानी

    दो घंटे बन्द रहा बददी-नालागढ़ हाईवे

    बारिश ने दिखाया रौद्र रुप

    लंबी लंबी कतारें लगी लोग हुए परेशान

    बददीसचिन बैंसल: बददी-नालागढ़ हाईवे पर स्थापित बागबाणियां पुल के उपर से पानी निकल जाने से लगभग दो घंटे ट्रैफिक बंद रहा। इस मौसम की आखिरी बरसात में जाते जाते इंद्र देवता ने रौद्र रुप दिखाया तो बीबीएन एरिया फिर से हिल गया। इस पुल में जहां बाल्द नदी बददी पर बना अस्थाई पुल बह गया वहीं बागबाणियां पुल गिरने का खतरा पैदा हो गया। यहां हैरानी यह हुई कि पहाड में हुई बारिश से तीन बजे एकाएक इतना पानी आ गया कि पानी बागबाणियां पुल के उपर से निकल गया। पुलिस प्रशासन को इतनी आशंका नहीं थी कि पानी पुल के उपर से निकल जाएगा। प्रशासन ने तुरंत पुल पर से ट्रैफिक बंद करवाया और लोगों को रोका। कोई वैकल्पिक रास्ता न होने से बददी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर दोनो ओर लंबी लंबी कतारें लग गई और लंबा जाम लग गया। स्थानीय निवासी खेम चंद शर्मा ने बताया कि पानी पुल के उपर से निकलने का मुख्य कारण यह रहा थ कि पहाड के पानी का बहाब अपने साथ पहाड से लकडियों व पेडों को बहाकर लाया था। यह लकडियां पुल के मुहाने में फंस गई जिससे पानी पुल के उपर से निकला और दो दो फुट पानी पुल के उपर से बहता रहा। एस.पी बददी इल्मा अफरोज ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होने ट्रैफिक को बंद करवाया। बाद में जब पानी पुल के नीचे से निकला और बहाव कम हुआ तो पुल आमजन के लिए खोला गया।

    वैकल्पिक पुल बहा-

    वहीं दूसरी ओर बददी में बाल्द नदी पर बना अस्थाई पुल भी सोमवार रात्रि भारी बारिश से चपेट में आ गया। हालांकि इस पुल के गिरने से हरियाणा व हिमाचल का संपर्क जारी रहेगा क्योंकि अब एनएचएआई ने नया पुल बनाकर लोकार्पित कर दिया था। इस पुल के बहने से खोखरा गांव के स्थानीय लोगों व रोजाना पैदल डयूटी आने वालों को घूमकर आना पडेगा। वहीं आज बददी बरोटीवाला नालागढ़ की तमाम नदियां व नाले उफार पर रहे और उनमें जल स्तर काफ ऊंचा रहा।

    बस स्टैंड के निकट घरों में जल भराव-

    पुराने बस स्टैंड के सामने नेशनल हाईव आथोरिटी आफ इंडिया व पटेल एंड कंपनी की लापरवाही से वार्ड 2 के निवासी अमित ठाकुर के पानी घुस गया। पूरे बस स्टैंड एरिया का पानी उनके घर में जमा हो गया। इस पर देर रात 10 बजे उन्होने पडोसियों के साथ मिलकर पिछवाडे की अपनी दीवार को तोडा और पानी को निकाला वरना नुक्सान बहुत ज्यादा हो सकता था। मोहल्ला निवासी चंदन सिंह ठाकुर ने कहा कि सडक निर्माण बददी-नालागढ़ के निर्माण के दौरान पटेल एंड कंपनी ने न तो नालियां बनाई और न ही रिटेनिंग वाल लगाई जिससे उनके घरों में पानी घुस गया। उन्होने कहा कि न जाने कैसे इंजीनियरों ने यह ड्राईंग बनाई जिन्होने बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं रखी।

  • भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बद्दी में भजन संध्या का आयोजन

    भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बद्दी में भजन संध्या का आयोजन

    संगीत परिवार ने सुनाए भगवान के भजन

    नंद के घर आनंद भयो पर झूमे दर्शक

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में मदिर कमेटी की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। नालागढ़ के संगीत परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन सुना कर उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया गया।

    शिव मंदिर बद्दी के हाल में भजन संध्या की शुरूआत मां सरस्वती व गणेश वंदना से हुई। उसके बाद संगीत परिवार से आचार्य मनीष मोदगिल व पंडित प्रवीण ने एक से बढ़ कर एक भजन सुनाए। उन्होंने नद के घर आंनद भयो व बृज में हो रही जयजयकार समेत दर्जनों भजन सुनाए जिस पर उपस्थित भक्त झूमने पर विवश हो गए।

    इससे पूर्व दिन में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के मंहत प्यारे लाल, गुरचरण सिंह, विजय बैंसल, जसवंत राय, मदन गोपाल के नेतृत्व में नगर कीर्तन हुआ। नगर कीर्तन मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर खेड़ा व बद्दी गांव से होते हुए वापस मंदिर परिसर में समाप्त हो गया। भजन संध्या में तरक्की लाल कौशल, कृष्ण कौशल, दिनेश कौशल, मनोज कौशल, प्रवीण परजापत, विकास कौशल, यश शर्मा, बांका, मदन गौपाल सतराज कौशल, गौरव कौशल, लव कौशल, वैभव कौशल, धर्मवीर सैणी, नीलम कौशल, अजय कौशल समेत बद्दी गांव से दर्जनों लोगों ने इस भजन संध्या में भाग लिया।

  • शीतलपुर स्कूल भवन में घुसा पानी व मलबा

    शीतलपुर स्कूल भवन में घुसा पानी व मलबा

    बद्दीसचिन बैंसल: शीतलपुर के साथ लगते नाले में बारिश के पानी आने से मलबा स्कूल में घुस गया। जिससे स्कूल के शौचालय व कीचन मलबे ले भर गए। इसके अलावा दो  पुराने कमरो में भी मलबा भर गया। इससे जहां बच्चों के खाना दूसरे बिल्डिंगके बरामदे में बनाना पड़ा वहीं बच्चों को खुले में शौच करना पड़ा।

    प्राथिमक स्कूल शीतलपुर के पीछे एक बरसाती नाला बहता है। इस नाले में हर साल पानी तेज आने पर मलबा स्कूल भवन में भर जाता है। जिससे पूरे स्कूल भवन में कीचढ़ आने से पठन पाठन कार्य प्रभावित होता है। स्कूल प्रंबधन हर साल इसे पीटीए के माध्यम से साफ कराता है। हालांकि बच्चों की कक्षाएं नई बिल़्डिंग में लगती है। इससे पढ़़ाई तो बाधित नहीं हुई लेकिन कीचन में शौचालय में मलबा भरने से जहां बच्चों को मिड डे मिल के तहत भोजन बनाने में दिक्कत आई वहीं बच्चों को खुले में शौच करना पड़ा।

    रात्रि के दौरान मलबा आने से सुबह जब स्कूल खुला तो पूरे स्कूल में मलबा भरा हुआ था। स्कूल के अध्यापक जगदीश ने पीटीए की आपात बैठक अध्यक्ष सीमा रानी की अध्यक्षता में बुलाई और प्रस्ताव पारित करके इसकी सफाई के लिए सीएचटी व बीपीईओ को भेजा गया। शिक्षक ने बताया कि हर वर्ष बारिश के दौरान यहां पर मलबा आता है। पिछले बार दो  बार आया लेकिन इस बार पहली बार मलबा आया है।

    ग्रामीण देश राज, देवी राम, ज्ञान चंद, कमलेश कुमारी, रामलाल, चिंतन, राज रानी, पल चंद, शिव कुमार व आशा रानी ने बताया कि लोग लंबे समय से इस नाले की तट्‌टीय करण व डंगा लगाने की मांग कर रहा है, लेकिन तो पंचायत न ही प्रशासन यहां पर लोगों को सूध ले रहा है। इससे स्कूल व गांव के लोगों को उपजाऊ जमीन को खतरा बना हुआ है।

    अध्यापक जगदीश ने बताया कि स्कूल में 51 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है। जिन्हें नई बिल्डिंग में बैठाया गया। पुरानी बिल़्डिगं में हर साल मलबा भरता है। जिसे साफ करने के लिए उनके  पास बजट का कोई प्रावधान नहीं होता है। एसएमसी के माध्यम से इसका मलबा हटाया जाता है। उन्होंने इस बारे में सीएचटी व बीपीईओ को अवगत करा दिया गया है।

  • हत्या के बाद 11 लोगो को लिया हिरासत में

    हत्या के बाद 11 लोगो को लिया हिरासत में

    मृतक के परिजनों से मिली एसपी बद्दी

     

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी में मारपीट के दौरान हुई एक युवक की हत्या के बाद बद्दी पुलिस ने 11लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो नाबालिग है।  पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

    रविवार की शाम को पंचकूला निवासी राहुल राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में गांजा की सप्लाई करने आया था। जिस पर दूसरे गुट के लोगों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। जिससे राहुल राय की मौके पर मौत हो गई है। तीन अन्य युवा घायल अवस्था में उपचाराधीन है। एक युवक पंचकूला व दूसरा पीजीआई में उपचाराधीन है। एसपी इल्मा अफरोज घायलों को हालचाल पूछने के लिए पीजीआई भी गई और उनके परिजनों से भी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी सोमवार देर सांय व 8 को मंगलवार को पकड़ लिया है। इन सभी का मेडिकल कराया जा रहा है।

    बददी पुलिस ने  हत्या का मामला दर्ज कर 11 लोगों को गिरप्तार किया है। जिसमें हरियाणा के नवांनगर के करण कुमार ऊर्फ सोनी (24), हरियाणा के कालका तहसील के खड़कुंआ निवासी चेतन (20) पुत्र हरनेक, रामकरण पुत्र दीनानाथ यादव जिला देवरिया के गांव महराज पुर, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप (22),  समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार(24), बिहार के कटिहार जिले के प्रेमनगर निवासी छोटू पुत्र बनारसी मंडल, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर के बबलू अहिरवार (18), हरियाणा के कैथल जिले के शिलसिस्मर निवासी शांतुनस (19), बिहार के सम्मतीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव के प्रवीण (21) समेत दो किशोर सरकाघाट मंडी के अनमोल शर्मा (16) व हरियाणा के कालका तहसील के खडकुआं गांव के पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी का मेडिकल कराने के बाद अदालत में  पेश किया जाएगा

  • Punjab : फिरौती न देने पर गोली मारने के मामले में पुलिस का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    Punjab : फिरौती न देने पर गोली मारने के मामले में पुलिस का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के रामदास में बीते दिन गैंगस्टर रिंदा को 5 करोड़ रुपए की फिरौती नहीं देने पर आढ़ती सुरजीत सिंह को उनके 2 गनमैनों की मौजूदगी में 2 बाइक सवार गोली मारकर फरार हो गए थे। आरती सुरजीत सिंह को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद आज आढ़ती ने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की।

    इस मौके आरती सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर रिंदा और हैप्पी पशियां की फिरौती के लिए विदेशी नंबरों से फोन आ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने रामदाश पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने उन पर गोली चला दी। उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसे लेकर उन्होंने रामदास पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी और मांग की थी कि जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।

    इधर, मामले बारे एसएसपी अमृतसर देहात चरणजीत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद मामले बारे जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • अज्ञात युवकों ने व्यक्ति से की पचास हजार की लूट

    अज्ञात युवकों ने व्यक्ति से की पचास हजार की लूट

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आते गांव दुलैहड में वैंक में पैसे जमा करने गए व्यक्ति से 50 हजार रुपए लूट लिए।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में मधुसूदन पुत्र अनन्त राम गांव व डा0 बीटन तहसील हरोली जिला ऊना ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे घर से स्कूटी संख्या (एचपी-80-3380 ) में 50,000 रुपए यूको बैंक दुलैहड मे जमा करवाने के लिए गया था। परंतु बैंक मे भीड़ होने की वजह से पैसे जमा करवाए वगैर ही वापिस आ गया।
    जब मै रास्ते में शमशान घाट दुलैहड के पास पुलिया पर पहुंचा तो चार अनजान युवकों ने मुझे माचिस के लेने के बहाने रोका और मेरे गले पर दराट रख कर मुझे धमकाया और मारपीट की व मेरे कपडे, मोबाइल फोन, स्कूटी की चाबी और 50 हजार रू लेकर फरार हो गए। उन्होंने घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर मेरे पजामे को फैंक गए ।वह चारों युवक एक स्कूटी और मोटर साईकिल से गांव लालूवाल की तरफ चले गए।
    वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने  धारा 308(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • इन्नर व्हील क्लब ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

    इन्नर व्हील क्लब ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

    ऊनासुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। ऊना मुख्यालय पर क्लब सदस्यों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर धार्मिक संध्या में भजन गाकर प्रभु श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई। नन्हें बच्चों ने श्री राधा कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर प्रभु श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को सुदंर ढंग से प्रस्तूत कर सबका मन मोह लिया। क्लब की प्रधान रमा कंवर व सचिव शोभा सोनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को क्लब सदस्यों ने बड़े उल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने श्री राधा कृष्ण जी के बाल रूप में श्री कृष्ण लीलाओं का प्रस्तूतीकरण किया।

    इस अवसर पर क्लब प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,पूर्व प्रधान जतिंद्र कौर,पूर्व सचिव मीरा मेहता,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,सुनीता शर्मा,मौनिका कौशल,अमरजीत बबली,प्रियंका मेहता,रंजना बख्शी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।