Blog

  • Punjab : Road Accidents में वकील की दर्दनाक मौ’त

    Punjab : Road Accidents में वकील की दर्दनाक मौ’त

    फाजिल्का :  सड़क हादसे में एक वकील की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान वकील तरुण वधवा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 4 महीने पहले शादी हुई थी।

    तरुण अपनी साली को लुधियाना छोड़ने के लिए अपने ससुर के साथ गया था। जब वे वापस लौट रहे थे तो जलालाबाद के पास गांव बग्गे के मोड़ पर गलत साइड से आ रहे एक तेल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तरुण और उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जलालाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    तरुण के ससुर तो बच गए लेकिन तरुण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। लेकिन तरुण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तरुण का शव फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

  • पंजाब : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार

    पंजाब : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार

    पटियाला : पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी वरुण शर्मा की टीम ने राजपुरा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह लाडी और सुबीर सिंह सुबी के तौर पर हुई है।

    लाडी 2017 में पंचकुला में मीत बाउंसर की हत्या में शामिल शूटरों में से एक था और सितंबर 2020 से जमानत पर बाहर था। आरोपियों से 3 पिस्तौल समेत 15 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है।गिरफ्तार किए गए गुर्गों को विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने संभाला था, जो फरार आतंकवादी गोल्डी बराड़ का सहयोगी था।

    गोल्डी ढिल्लों जनवरी 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। उन्हें प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा हाल ही में खरड़ में अपने गिरोह के सदस्य की हत्या के प्रतिशोध में दो लक्षित हत्याएं करने का काम सौंपा गया था। पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • Punjab : दिग्गज पार्षद Aap पार्टी में हुआ शामिल

    श्री आनंदपुर साहिब: लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) को मजबूती मिली है। 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नयागांव के पार्षद कुलबीर सिंह बिष्ट AAP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पार्टी ज्वाइन की है। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है, और उन्हें तेज तर्रार नेता माना जाता है। इससे पहले वह अकाली दल के पूर्व महासचिव चुके हैं।

    कुछ दिन पहले 2017 में बलाचौर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर चुनाव लड़ चुके बिग्रेडियर राजकुमार दोबारा आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले AAP ज्वाइन की थी। वह पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे। लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब सीट AAP के लिए चुनौती बनी हुई है। पार्टी की तरफ से यहां पर पार्टी के दिग्गज नेता व मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग चुनावी मैदान में उतारा है।

    वहीं, लोकसभा हलके के अधीन आने वाली 9 सीटों से 7 पर आप के विधायक हैं। राज्य सरकार में इन विधायकों में दो मंत्री व एक विधायक विधानसभा के डिप्टी स्पीकर हैं। ऐसे में पार्टी की कोशिश इस सीट को जीतने की है। इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा है।

  • Anant Ambani-Radhika के दूसरे Pre-wedding का कार्ड आया सामने

    Anant Ambani-Radhika के दूसरे Pre-wedding का कार्ड आया सामने

    नई दिल्ली : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिनों अपने दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर चर्चा में हैं। ये दोनों जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले है। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट करने के लिए तैयार हैं। सेरेमनी 28 मई से 31 मई के बीच होगी। प्री-वेडिंग का जश्न इटली और फ्रांस के बीच समंदर में क्रूज पर सफर करते हुए मनाया जाएगा।
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन अभी पूरा नहीं हुआ है। गुजरात के जामनगर में तीन दिन के ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट कर रहे हैं।
    इस बीच कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन का कार्ड सामने आ चुका है। जिसमें चार दिन में होने वाले सेलिब्रेशन की डिटेल शेयर की गई है। इस फंक्शन का जश्न 28 मई से 31 मई के बीच समंदर में क्रूज पर सफर करते हुए मनाया जाएगा। -राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए स्टार्स निकल चुके हैं। हाल ही में रणबीर कपूर-अलिया भट्ट को बेटी राहा, एमएस धोनी और सलमान खान को जश्न में शामिल होने के लिए जाते वक्त एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं सभी को कपल के दूसरे प्री-वेडिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की जुलाई में शादी होनी है। इससे पहले दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 31 मई के बीच होगी।
    चार दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन की डिटेल सामने आ चुकी है। जिसमें 28 मई को महामानों का क्रूज पर स्वागत किया जाएगा। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग में 29 मई को लंच पार्टी होगी, 30 मई को डांस पार्टी और 31 मई, यानी शनिवार को थीम ‘ला डोल्से वीटा’ यानी नाच-गाना और मस्ती होगी, जिसमें इटालियन समर का ड्रेस कोड होगा। इसके अलावा अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं। सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगा उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट है। ये माल्टा में बना है। ये 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा।
  • शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन

    शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन

    उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज सोमवार को लोकतंत्र उत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस लोकतंत्र उत्सव वाहन के माध्यम से जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को 1 जून को मतदान के दिन शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। रवानगी के उपरांत सोमवार को जागरूकता वाहन को ऊना विधानसभा क्षेत्र में घूमाकर मतदाता जागरूकता संदेश का प्रसार किया गया। लोकतंत्र उत्सव वाहन के जरिए आगे 28 मई को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अम्ब, 29 मई को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा, 30 मई को हरोली और 31 मई को गगरेट विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि हर मतदाता का कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग करके व्यक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और देश की समग्र प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता एक जून को मतदान जरूर करें। ऊना जिला में सभी मतदाताओं की चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि व्यापक जन जागरूकता से शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के समस्त मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम रहेंगे। पोलिंग सेंटर पर सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे शुद्ध पीने का पानी, शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पर्याप्त मात्रा में लाइट सुविधा सहित एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर्स भी तैनात होंगे। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • Punjab: कैरों को पार्टी से निकालने के बाद अकाली दल में अंदरूनी कलह हुई शुरू

    Punjab: कैरों को पार्टी से निकालने के बाद अकाली दल में अंदरूनी कलह हुई शुरू

    बीबी जगीर कौर और सुखदेव ढींढसा का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल ने दो दिन पहले आदेश प्रताप सिंह कैरों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद अकाली दल में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है। दरअसल, आदेश प्रताप सिंह कैरों के हक में पार्टी सरपरस्त सुखदेव सिंह ढींढसा और बीबी जगीर कौर ने आवाज उठाई है। दोनों नेताओं ने कैरों को निकालने के फैसले को गलत करार दे दिया है। आदेश प्रताप सिंह कैरों सिर्फ पार्टी सीनियर लीडर नहीं, पंजाब प्रांत के तीसरे मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के परिवार से हैं। इतना ही नहीं, आदेश प्रताप सिंह बादल परिवार के जमाई और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल के जीजा हैं। कैरों परिवार की मात्र तरनतारन के पट्‌टी में नहीं, पूरे राज्य में पहचान है।

    अकाली दल ने ये कार्रवाई खडूर साहिब हलके के प्रत्याशी विरसा सिंह वल्टोहा की शिकायत के बाद की। आरोप लगाए गए कि कैरों ने अकाली दल व वल्टोहा के हक में वोट ना डालने का दबाव वर्करों पर बनाया। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने फैसला लेते हुए आदेश प्रताप सिंह को पार्टी से निकालने का फैसला कर दिया। पार्टी सरपरस्त सुखदेव सिंह ढींढसा ने सुखबीर बादल के इस फैसले को गलत करार दे दिया है। सुखदेव ढींढसा ने कहा कि चुनाव सिर पर हैं। गलत समय पर ये फैसला लिया गया है। वहीं, मलूका परिवार की बहू भाजपा की प्रत्याशी हैं। उनके सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक इंटरव्यू पर भी सवाल खड़ा किया है, जिसमें सिकंदर सिंह मलूका प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। वहीं, मलूका ने इन चुनावों में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार से भी किनारा कर रखा है।

    वहीं, सीनियर अकाली लीडर बीबी जगीर कौर ने भी सुखबीर बादल के इस फैसले को गलत करार दिया है। बीबी जगीर कौर ने कहा कि आदेश प्रताप कैरों के मतभेद पार्टी प्रत्याशी विरसा सिंह वल्टोहा से हो सकते हैं, लेकिन वे पार्टी के पक्ष में हैं। जब 2019 में वे अकाली दल की प्रत्याशी बनी थी, कैरों परिवार ने उनका पूरा सहयोग दिया था। घर पर बुला कर वोट काटने वाली बात पर कुछ गलतफहमी हो सकती है। लेकिन चुनावों के बीच में इस तरह का फैसला लेना सही नहीं है। आदेश प्रताप सिंह, कैरों परिवार के बेटे हैं। आदेश प्रताप के दादा प्रताप सिंह कैरों को पंजाब प्रांत का तीसरा मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला था। इतना ही नहीं, प्रकाश सिंह बादल ने अपनी बेटी परनीत कौर की शादी आदेश प्रताप सिंह कैरों से की थी। कैरों ने पंजाब विधानसभा में 1997 से 2017 तक 20 वर्षों तक पट्टी का प्रतिनिधित्व किया। प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली-भाजपा सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। पट्टी खेमकरण के निकट है जिसका प्रतिनिधित्व विरसा सिंह वल्टोहा ने 2007 से 2017 तक किया था।

  • Punjab : फाइनेंसरों से परेशान होकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, Live होकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab : फाइनेंसरों से परेशान होकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, Live होकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के न्यू गदवई नगर में व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार न्यू गदवई नगर की जीरों नंबर गली में स्थित घर में व्यक्ति ने फाइनेंसरों से परेशान होकर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान गगनदीप जुनेजा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना 3 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं व्यक्ति ने सुसाइड से पहले लाइव होकर इसकी वजह भी बताई है।

    गगन ने बताया कि उसके खुदकुशी करने की वजह 2 से 3 फाइनेंसर है। गगन ने मरने से पहले बताया कि उसने उक्त फाइनेंसरों के पैसे दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद फाइनेंसरों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते वह जीवनलीला समाप्त कर रहा है। मृतक गगन ने बताया कि बाबा सुखमनी फाइनेंस वाला है। गगन ने कहाकि उसका बेटा राहुल और बब्बा भी शामिल है। गगन ने कहा कि बीते दिन दोनों ने उसके घर में आकर काफी हंगामा किया। वहीं पेट्रोल पंप के सामने दीपक फाइनेंस वाला है। गगन ने कहाकि उसके 1 लाख 36 हजार रुपए दे वह चुका था। गगन ने कहा कि उसके सिर्फ 3 हजार रुपए देने थे, जिसके लिए वह उसे काफी परेशान कर रहा था।

    गगन ने कहा कि उसने पुलिस से उसे पीओ करवा दिया। गगन ने कहा कि एक शू मार्किट में ए फाइनेंस वाला भी है। ए फाइनेंस के बॉस सहज ने भी उसे काफी परेशान किया है। गगन ने कहा कि सहज ने बंदे भेजकर उसे काफी जलील किया था। गगन ने कहा कि मेरे मरने के बाद इन लोगों को सख्त सजा दी जाए। गगन ने कहा कि सखमनी फाइनेंस का दफ्तर आत्म नगर स्कूल के सामने है। गगन ने कहा कि वह इन सभी से परेशान होकर जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि देर रात कुछ व्यक्ति आए, उन्होंने काफी गाली गालौच किया। महिला का कहना है कि शायद सुखमनी बाबा ने ही देर रात अपने आदमी भेजे थे। 

  • Hospital में AC का कम्प्रैशर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप

    Hospital में AC का कम्प्रैशर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप

    हरियाणा : हिसार में स्थित वीके न्यूरोकेयर के आग लग गई। बिल्डिंग में सही से वेंटिलेशन न होने के कारण आग से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। आग एसी का कंप्रेशर फटने से लगी थी। जोरदार धमाके के साथ लगी आग से मरीजों-तीमारदारों के साथ-साथ स्टाफ में हड़कंप मच गया।

    आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को भी दे दी गई थी। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। धुआं बाहर निकालने के लिए प्रथम तल का शीशा तोड़ दिया गया। लेकिन फिर भी धुआं बाहर नहीं निकला। इसके बाद मरीज धुएं के कारण कराह उठे। हादसे के वक्त अस्पताल 18 मरीज भर्ती थे। जिन्हे समय से सुरक्षित बाहर निकाल कर जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अस्पताल में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अर्बन ईस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधु राम अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी संजीव कुमार भी जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर मौजूद पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग लगने से जान माल का कोई नुकसान भी हुआ है

  • पंजाब : Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal श्री दरबार साहिब में हुई नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंजाब : Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal श्री दरबार साहिब में हुई नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसर : अध्यात्म का केंद्र सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकते है और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते है। श्री दरबार साहिब जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते है। वही, लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां भी यहां माथा टेकने पहुंच रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अमृतसर पहुंचीं। जिसके बाद सुनीता केजरीवाल ने सचखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा करके माथा टेका। उन्होंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।

    1 जून को पंजाब में लोकसभा चुनाव होने वाले है। आम आदमी पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रही है। इस चुनाव प्रचार में सुनीता केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी की स्टार प्रचारक हैं और आज वह अमृतसर पहुंचीं और अमृतसर में उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका।

    गौरतलब है कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल भी पंजाब के दौरे पर हैं और वह पंजाब के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे है, तो दूसरी तरफ अब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पंजाब आई और वे आज सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए हैं और उसके बाद अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार भी करेंगे

  • पंजाबः आज मांस और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

    कपूरथला : जिला प्रशासन द्वारा सोमवार यानी आज प्रशासन द्वारा मांस और शराब की दुकाने बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। दरअसल, श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसायटी द्वारा माता भद्रकाली के 77वें मेले के मद्देनजर 27 मई को सजाई जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि शोभा यात्रा के दौरान इस मार्ग की सभी मांस और शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। वर्णनयोग कि शोभा यात्रा 27 मई को शाम 5 बजे श्री ब्रह्म कुंड मंदिर से शुरू होगी और पुरानी दाना मंडी से होते हुए माता भद्रकाली मंदिर में पहुंचेगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर शोभा यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाली शराब और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।