Blog

  • मां के साथ खेल रहे कुत्ते को कार ने कुचला, विडियो वायरल होने पर हुआ केस दर्ज  

    मां के साथ खेल रहे कुत्ते को कार ने कुचला, विडियो वायरल होने पर हुआ केस दर्ज  

    गाजियाबाद:  गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बेरहम इंसान ने कुत्ते को कार से कुचल दिया और गाड़ी से फरार हो गया। कुत्ते के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक थाना टीला मोड़ क्षेत्र कि भारत सिटी सोसाइटी के गेट के बाहर कुत्ते का छोटा बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था। इसी दौरान सोसाइटी के बाहर की तरफ एक स्विफ्ट कार निकली और वह कुत्ते के बच्चे को कुचलती हुई चली गई।

    हालांकि गार्ड ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया। तब भी कार चालक का ध्यान गार्ड की तरफ भी नहीं गया। ये पूरी घटना गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस सीसीटीवी फुटेज को सोसाइटी में रहने वाले कमल कुमार नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर पुलिस के अधिकारियों को टैग करते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और इस पूरे मामले में गहन जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वीडियो से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

  • जल शक्ति विभाग ने वाटर टैंक निर्माण में वरती अनियमितताएं:शिव दत वशिष्ठ 

    जल शक्ति विभाग ने वाटर टैंक निर्माण में वरती अनियमितताएं:शिव दत वशिष्ठ 

    ऊना/सुशील पंडित : जलशक्ति विभाग द्वारा ऊना में निर्मित वाटर टैंक निर्माणकार्य में हुई अनदेखी का मामला सामने आया है, जिसमें भारी अनिमितता बरती गई है। शिव सेना के प्रांत प्रमुख एवं अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि बहडाला के सरकारी स्कूल के निकट जल शक्ति विभाग द्वारा निर्मित वाटर टैंक के निर्माण में नियमों को ताक पर रखकर विभाग ने इसका निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि एक आरटीआई से प्राप्त सूचना के अनुसार जल शक्ति विभाग ने वाटर टैंक के लिए जो  टेंडर लगाए थे उसमें वाटर टैंक की ऊंचाई 20 मीटर तय गई थी, लेकिन बाद में इसे बिना उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के 15 मीटर में ही बना दिया गया।

    उन्होंने कहा कि 23/11 2021 में टैंक का तीन सदस्य टीम ने निरीक्षण करके पाया कि क्योंकि इस टैंक निर्माण की क्षमता 1 लाख लीटर की है, और इसकी ऊंचाई 20 मीटर तय की गई है, लेकिन 3 सदस्य टीम ने निरीक्षण के बाद इसे 15 मीटर में मुकम्मल करने की अपने तौर पर अनुमति प्रदान कर दी। शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि 3 सदस्य टीम ने अपने उच्चाधिकारियों से इस बाबत किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली। उन्होंने काकी टैंक निर्माण की ड्राइंग भी उच्च अधिकारियों से अप्रूव नहीं करवाई गई है उसमें भी नियमों को ताक पर रखा गया है। कहा कि विभाग ने जो ड्राइंग उन्हें आरटीआई के द्वारा भेजी गई है उससे यह साफ पता चलता है कि उससे ड्राइंग में सर्कल हैड ड्राफ्ट्समैन के हस्ताक्षर ही नहीं हैं, जिससे यह पता चलता है कि इसमें भी नियमों को ताक पर रखा गया है।

    विशेष तो ने कहा कि टैंक की ऊंचाई टेंडर से 5 मीटर कम करने की अप्रूवल विभाग के उच्चाधिकारियों से नहीं दी गई है। अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि 30/8/22 को जल शक्ति विभाग से उन्होंने इस बाबत जो विस्तृत सूचना मांगी थी, उसकी एवज में विभाग ने ₹2772 जमा करवा लिए हैं, जिसके 924 पृष्ठ बताए गए हैं, लेकिन आज तक जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि यह तो आरटीआई से एक मामला सामने आया है। इस तरह के जितने भी वाटर टैंक जल शक्ति विभाग ने बनाए हैं, उन सब की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि क्या मिट्टी की जांच से लेकर टैंकों की ऊंचाई तथा गुणवत्ता नियमानुसार सही है कि नहीं। अगर कल को कोई हादसा पेश आता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा यह जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को बताना होगा।

  • तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर खड़े 3 बच्चों को रौंदा

    तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर खड़े 3 बच्चों को रौंदा

    नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रविवार को एक स्कूल के पास एक बेकाबू कार की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए. सूत्रों के मुताबिक कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि प्रताप नगर निवासी 30 वर्षीय गजेंद्र लीलावती स्कूल के पास अपनी ब्रेजा कार से नियंत्रण खो बैठा.

    उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी के मुताबिक जब कार चालक लीलावती स्कूल के पास पहुंचा तो उसके गाड़ी अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी.

    घायल बच्चों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. डीसीपी ने कहा कि 10 और चार साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि छह वर्षीय एक बच्चे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279 और 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

  • कार्यकर्ताओं ने सिर आंखों पर बिठाया सतपाल सत्ती

    कार्यकर्ताओं ने सिर आंखों पर बिठाया सतपाल सत्ती

    विधायक चुने जाने के बाद भाजपा नेता ने जताया मतदाताओं का आभार, बोले कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर दूंगा साथ

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में विधायक चुने गए भाजपा नेता सतपाल सिंह सत्ती का रविवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें सिर आंखों पर बिठाया। गौरतलब है कि जिला की 5 विधानसभा सीटों में से केवल मात्र एक सीट ऊना सदर में भाजपा को जीत मिली है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और मतदाताओं के भरपूर सहयोग के चलते विधानसभा चुनाव जीते हैं जिन उम्मीदों और आशाओं के चलते उन्हें विधायक चुना गया है वह उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बेशक वह विपक्ष के विधायक हैं लेकिन विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा के अंदर और बाहर बराबर उठाया जाएगा और किसी भी विकास कार्य को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पहले भी खड़े थे अभी खड़े हैं और भविष्य में भी कार्यकर्ता सतपाल सिंह सत्ती को अपने साथ खड़ा पाएंगे।

    इस मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की जबकि इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव के दौरान की कुछ घटनाओं की फीडबैक भी हासिल की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी विनोद ठाकुर ,जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलीया, सागर दत्त भारद्वाज, बलवीर बग्गा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया मंडल महामंत्री अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी,जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा सहित सभी मूर्तियों के पदाधिकारी भाजपा समर्थित प्रधान उपप्रधान जिला परिषद मेंबर बीडीसी के सदस्य और नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ,सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में जुटे रहे।

  • दर्दनाक : मार्बल कटर से ताई की हत्या कर किए 10 टुकड़े

    दर्दनाक : मार्बल कटर से ताई की हत्या कर किए 10 टुकड़े

    जयपुर : राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां सरोज शर्मा हत्याकांड ने हर किसी को सन्न कर दिया है। इस वारदात ने लोगों के जहन में श्रद्धा हत्याकांड को फिर से जिंदा कर दिया। पिछले दिनों दिल्ली में श्रद्धा के ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी थी और शव के 35 टुकड़े कर के जंगल में फेंक दिए थे। कुछ वैसी ही वारदात जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में सामने आई जहां अनुज शर्मा ने अपनी ताई सरोज की नृशंस हत्या की। यही नहीं आरोपी ने अपनी ताई का शव ठिकाने लगाने का तरीका ढूंढने के लिए श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ी खबरें पढ़ीं। शव को ठिकाने लगाने के लिए वही फार्म्युला अपनाया लेकिन बच नहीं सका। मृतका की बेटियों को शक हुआ तो उन्होंने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या के आरोपी अनुज उर्फ अचिंत्य गोविन्द दास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मर्डर केस में लगातार नए खुला सामने आ रहे हैं।

    शव काटने के लिए मार्बल कटर का किया प्रयोग

    डीसीपी नॉर्थ परिश देशमुख ने बताया कि हत्या की यह वारदात 11 दिसंबर की है। अनुज शर्मा ने हथौड़ी से अपनी ताई सरोज के सिर पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को चाकू से काटने की कोशिश की। जब वह चाकू से हड्डियां काटने में सफल नहीं हुआ तो उसने बाजार से 1500 रुपये में मार्बल कटर खरीदा। बाद में शव को घसीट कर बाथरूम में ले गया जहां मार्बल कटर से शव के अलग-अलग 10 टुकड़े किए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बाथरूम, किचन पूरे घर में खून फैल गया। पुलिस के के मुताबिक, शव को ठिकाने लगाने के साथ ही अनुज दो दिन तक खून के धब्बे साफ करने में लगा रहा।

    बहन को हुआ भाई पर शक

    आरोपी अनुज शर्मा ने सरोज शर्मा के लापता होने की सूचना दी तो उनकी बेटी पूजा बीकानेर से जयपुर आ गई। 13 दिसंबर की सुबह पूजा ने देखा कि अनुज किचन की दीवार पर लगे खून के धब्बे साफ कर रहा था। पूजा के पूछने पर अनुज ठीक ढंग से जवाब नहीं दे सका। पूजा को उसकी सफाई गले नहीं उतरी। बाद में पूजा और उसकी बड़ी बहन मोनिका ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और अपने चचेरे भाई पर संदेह जताया। पुलिस ने अनुज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। अनुज की निशानदेही पर शव के 8 टुकड़े बरामद कर लिए लिए गए हैं। दो टुकड़ों की तलाश जारी है।

  • आदमपुर से फतेहगढ़ साहिब जा रही यात्रियों की बस हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल

    आदमपुर से फतेहगढ़ साहिब जा रही यात्रियों की बस हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल

    आदमपुर: इस साल की सर्दी में शनिवार-रविवार की बीच वाली रात में सबसे अधिक कोहरा देखा गया। इस कोहरे की वजह से कई सड़क हादसे हुए इन्हीं में एक हादसा दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजिबिलिटी कम होने के कारण लुधियाना के पुलिस जिला खन्ना में वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीर्थयात्रियों से भरी बस भी शामिल थी। जिसमें सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। इन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह बस जालंधर के आदमपुर से फतेहगढ़ साहिब जा रही थी।

    बस चालक के मुताबिक जीटी रोड पर एक ट्रक खड़ा था, जो कोहरे में दिखाई नहीं दिया। इसी वजह से बस ट्रक से टकरा गई। घायल तीर्थयात्रियों ने बताया कि इस हादसे में कई बच्चे और महिलाएं भी घायल हुई हैं।

    गौरतलब है कि उत्तर भारत में सर्दी के साथ ही कोहरा भी बढ़ना शुरू हो गया है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी अधिक हो गया हैं। इस दौरान वाहन चालक इस बात का ध्यान रखें कि कहीं कोई वाहन सड़क किनारे खराब हालत में न खड़ा हो, ताकि इस तरह के हादसों से बचाव रखा जा सके।

  • पंजाब: किसानों के धरना दौरान ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल की मौत

    पंजाब: किसानों के धरना दौरान ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल की मौत

    फिरोजपुर: जीरा में शराब फैक्टरी के आगे किसानों का धरना जारी है। इस दौरान एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल हरतेक सिंह की ड्यूटी दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से कांस्टेबल की मौत हुई है। गौरतलब है कि सुबह से फिरोजपुर के गांव मंसूरवाल कलां में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं जब तक फैक्टरी बंद नहीं होती तब तक धरना नहीं उठाया जाएगा वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया।

  • नाबालिग से 8 लोगों ने 12 घंटे किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार…

    नाबालिग से 8 लोगों ने 12 घंटे किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार…

    पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले से सनसनीखेज खबर है. पुलिस ने यहां 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि रेप की यह घटना 16-17 दिसंबर की दरमियानी रात हुई. आरोपियों ने पहले युवती के साथ एक सूने बंगले में दुष्कर्म किया और फिर उसे समुद्र किनारे ले जाकर प्रताड़ित किया.

    पालघर जिले के सतपती ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे 16 दिसंबर की रात 8 बजे से 17 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक प्रताड़ित किया. आरोपी उसे माहिम गांव के एक सूने बंगले में ले गए और लगातार बलात्कार किया. उसके बाद वे उसे समुद्र किनारे ले गए और झाड़ियों में ले जाकर प्रताड़ित किया.

    पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर रविवार सुबह सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 (डी), धारा 366 (ए), धारा 341, धारा 342, धारा 323 और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है.

  • 12वीं कक्षा की छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म

    12वीं कक्षा की छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म

    कर्नाटक : कर्नाटक के चिकमंगलूर शहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्‍य सरकार की ओर से संचालित गर्ल्स हॉस्टल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना पर दलित संगठनों ने व‍िरोध-प्रदर्शन क‍िया। संगठनों ने हॉस्टल वार्डन और जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दलित संघर्ष समिति (डीएसएस) सहित अन्य संगठनों ने आरोप लगाया कि यह घटना एक गर्ल्स हॉस्टल में हुई है, जहां लगभग 200 छात्राएं रहती हैं।

    सूत्रों के मुताबिक समाज कल्याण अधिकारी ने दावा किया कि युवती ने अपने पेट पर कपड़े लपेट रखा था, इसलिए गर्भावस्था की पहचान नहीं हुई । पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकार की ओर से संचालित गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने पूछा कि इन परिस्थितियों में माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में कैसे भेज सकते हैं। उन्होंने कहा क‍ि हर तीन महीने में एक बार लड़कियों के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच की जानी चाहिए। यदि अधिकारियों ने इस नियम का पालन किया होता तो यह घटना बहुत पहले ही सामने आ जाती।  संगठनों ने समाज कल्याण अधिकारी और गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने दोनों को बर्खास्त करने की मांग की।

  • Health Tips: सर्दियों में मोजे पहनकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान

    Health Tips: सर्दियों में मोजे पहनकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान

    नई दिल्ली। सर्दियां आते ही लोग ठंड से बचने के लिए कई उपाय करते हैं। खुद को गर्म रखने के लिए लोग सिर से लेकर पैर तक ढंककर रखते हैं। दिनभर गर्म कपड़े पहनने के अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रात में सोते समय मोजे पहनकर सोते हैं। ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादातर लोग इस तरह से सोना पसंद करते हैं। सर्दियों में मोजे पहनकर सोने से बेशक आपको गर्मी मिलती हो,लेकिन इससे आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान भी होते हैं, जिससे ज्यादातर लोग अनजान हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आदत का शिकार हैं, तो हम आपको बताएंगे रात में मोजे पहनकर सोने से होने वाले नुकसानों के बारे में, जिसे सुन आप तुरंत अपनी इस आदत में सुधार कर लेंगे।

    ब्लड सर्कुलेशन में होती है परेशानी

    अगर आप भी सोते समय मोजे पहनते हैं, तो इससे आपके ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। दरअसल, टाइट मोजे पहनने से शरीर में खून का प्रवाह कम और धीमा हो सकता है,जिससे सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी आ सकती है। ऐसे में अगर आप रात में मोजे पहनना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि ढीले मोजे ही पहनें।

    बढ़ सकता है शरीर का तापमान

    रात को सोते समय मोजे पहनने से आपके शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है। अगर मोजे पहनकर सोते समय हवा सही ढंग से पास नहीं हो पाई, तो इससे ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपके सिर पर गर्मी चढ़ सकती है, जिससे आपको बैचेनी भी महसूस हो सकती है।

    सर्दियों में अक्सर कई लोग दिनभर मोजे पहनकर घूमते हैं। इसके अलावा अगर आप रात में भी मोजे पहनकर सो रहे हैं, तो आपको स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं कई लोगों नाएलॉन के मोजों से भी दिक्कत हो सकती है, जो स्किन से जुड़ी समस्या की वजह बन सकती है।

    हृदय पर पड़ता है बुरा प्रभाव

    रात में मोज पहनकर सोने से आपके हृदय पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, कसे हुए मोजे पहनने से आपकी पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे आपके हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इस वजह से कई बार सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।