Blog

  • अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को आग लग गई। जिसके बाद चिकित्सकों ने आपातकालीन वार्ड और आईसीयू से मरीजों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इमारत के भूतल में रखी यूपीएस बैटरी में लगी आग को बुझा दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष ने सेक्टर 39 स्थित सरकारी अस्पताल के तलघर में आग लगने की सूचना अग्निशमन सेवा इकाई को सुबह 3.55 बजे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां पहुंची। जानकारी देते अधिकारी ने बताया कि इमारत में धुआं भरना शुरू ही हुआ था। यहां के चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर मरीजों को आपातकालीन वार्ड और आईसीयू से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर अच्छा काम किया। लगभग 25 मरीजों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। 

  • जालंधरः चन्नी के हक में प्रचार करने पहुंचे मूसेवाला के पिता, देखें वीडियो

    जालंधरः चन्नी के हक में प्रचार करने पहुंचे मूसेवाला के पिता, देखें वीडियो

    मूसेवाला क+त्ल में कोर्ट में दायर किए सरकार के हलफनामे को लेकर बलकौर सिंह ने किया खुलासा

    जालंधर, ENS: शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आज पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के हक में चुनाव प्रचार करने जालंधर पहुंचे। इस दौरान शाहकोट में कांग्रेस की कैंपेन में पहुंचे बलकार सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 13 की 13 सीटों पर जीत हासिल करेंगी। वहीं जालंधर सीट को लेकर उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी बड़ी लीड के साथ लोकसभा सीट हासिल करेंगे। इस दौरान बलकौर सिंह ने बेटे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर कहा कि सरकार खुद सुप्रीम कोर्ट में मानी है कि सिद्धू की सिक्योरिटी विड्रॉल की थी।

    जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला मारा गया है। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे दिया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह उनकी नालायकी है कि वह अभी तक बेटे की हत्या को लेकर कुछ नहीं कर पा रही। बलकौर सिंह ने कहाकि बेटे की मौत को 2 साल हो चुके हैं लेकिन सरकार के हाथ खाली हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग डाउटफुल हैं और इस केस में 4 से 5 लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने कहाकि फिलहाल सिद्धू मूसेवाला केस में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। 

  • पंजाबः पानी की किल्लत को लेकर लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः पानी की किल्लत को लेकर लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसरः  पंजाब में जहां भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं वहीं अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके के लोग पानी की किल्लत से परेशान है। इस इलाके के लोग पानी की आ रही किल्लत को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। 

    लोगों का कहना हैं कि जब गर्मी शुरू होती है तो हमारे इलाके में पानी आना बंद हो जाता है। उन्होने कहा कि हमें दूर किसी गुरुद्वारा या मंदिर से एक बाल्टी पानी भरकर लाना पड़ता है। इलाका निवसीयों ने इस मामले को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारी , चाहे वह विधायक हो यां कोई पार्षद सबको इसके बारे में शिकायत की है लेकिन हमें सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।

    उन्होंने कहा कि वह हमारा वोट लेकर राज करते हैं और हम भूखे मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण हम बहुत विवश हैं, जिसके कारण हमें परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। यदि जल्द ही हमारे क्षेत्र में पानी की व्यवस्था ठीक ना हुई तो हम आने वाले समय में सरकार के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे।

  • पंजाबः पत्नी को गालियां निकालना पति को पड़ा महंगा, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    पंजाबः पत्नी को गालियां निकालना पति को पड़ा महंगा, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः सुल्तानविंड रोडड पर पति-पत्नी के झगड़े का मामला सामने आया है। जहां दपंति के विवाद दौरान पति ने जमकर पत्नी को गालियां निकाली। इस दौरान पड़ोसियों ने जमकर व्यक्ति की धुनाई कर दी। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि दंपति के विवाद के दौरान पड़ोसियों को लगा कि व्यक्ति उन्हें गालियां निकाल रहा है। जिसके चलते गुस्से में आए पड़ोसियों ने घर में घुसकर जमकर व्यक्ति की धुनाई कर दी।

    वहीं इस मामले में पत्नी ने पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। शिकायत में पत्नी ने कहाकि पड़ोसियों ने उनके घर में घुसकर पति के साथ मारपीट की। इस घटना में उसके पति को काफी गंभीर चोटें आई है। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने बताया कि उसके पति को डॉक्टरों ने अभी तक अनफिट घोषित किया है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस का कहना हैकि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। 

  • पंजाबः 10 स्कूलों के खिलाफ DC का एक्शन, सरकारी आदेशों के बावजूद खुले थे स्कूल

    पंजाबः 10 स्कूलों के खिलाफ DC का एक्शन, सरकारी आदेशों के बावजूद खुले थे स्कूल

    लुधियानाः पंजाब में भीषण गर्मी को लेकर कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन बठिंडा का तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है और 46 सालों का गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है। जिसको लेकर पंजाब सरकार द्वारा पहले से सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 20 मई से छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए गए है। हालांकि जारी आदेशों के बाद सीएम भगवंत मान ने खुद ट्विट के जरिए प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूलों द्वारा सरकारी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसके चलते लुधियाना डीसी ने साक्षी साहनी ने 10 स्कूलों पर एक्शन लिया है। दरअसल, लुधियाना के कुछ स्कूल गर्मियों में खुले थे और बच्चे चिलचिलाती गर्मी में स्कूल आ-जा रहे थे, जिसका परिवार के लोग भी विरोध कर रहे थे।

    जिसके चलते कुछ परिजनों ने इसकी शिकायत डीसी साक्षी साहनी से की। शिकायत मिलने के बाद डीसी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीसी द्वारा की गई जांच में लुधियाना के 10 स्कूलों के नाम सामने आए हैं जो सरकार के आदेश के बावजूद खुले थे। डीईओ ने इन सभी स्कूलों की सूची डीसी को भेज दी है। इनमें लुधियाना का टेंडर इंटरनेशनल स्कूल, जोसेफ सेक्रेड हार्ट स्कूल साउथ सिटी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल बासीसियां, गुरु हरकृष्ण आदर्श स्कूल ढांडरा, सराभा नगर का पिंकी प्ले वे स्कूल, हरिकृष्ण स्कूल लुधियाना, ई-कैनेडियन स्कूल लुधियाना, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल सराभा शामिल हैं। नगर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, मुल्लापुर, सेंट्रल मॉडल स्कूल, लुधियाना शामिल हैं, जो छुट्टी के आदेश के बावजूद खुले थे। डीसी साक्षी साहनी ने खुले स्कूलों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। डीसी ने कहा कि सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है और शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

    स्कूल अभिभावकों के सामने मासिक परीक्षाओं का हवाला दे रहे हैं और बच्चों को स्कूल बुला रहे हैं, जिसका अभिभावक विरोध भी कर रहे हैं। निजी स्कूलों का तर्क है कि बच्चों की मासिक परीक्षाएं हैं,इसलिए सरकार ने ऐसा आदेश दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई खराब हो सकती है, लेकिन परिजनों का कहना है कि गर्मी के कारण अगर स्कूल जाते समय बच्चों को कुछ हुआ, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। लुधियाना निवासी राजेश कुमार और नितिका ने बताया कि तापमान 45 डिग्री से ऊपर होने के कारण सरकार ने बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षक कोरोना काल की तरह बच्चों से ऑनलाइन परीक्षा भी ले सकते हैं। ये मासिक परीक्षाएं हैं जो छुट्टियों के बाद भी ली जा सकती हैं या ऑनलाइन देना सर्वोत्तम रहेगा।

  • जालंधरः मां बगलामुखी मंदिर में 5 मिनट में 4 लाख की नकदी और 6 लाख के गहने लेकर चोर फरार

    जालंधरः मां बगलामुखी मंदिर में 5 मिनट में 4 लाख की नकदी और 6 लाख के गहने लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते दिलबाग नगर एक्सटैंशन में स्थित श्री शिवशक्ति मां बगलामुखी मंदिर में चोर ने 5 मिनट में 4 लाख रुपए की नकदी व 6 लाख के गहनों लेकर फरार हो गए और और वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की तो ऐसा प्रतित हुआ कि चोरी करने वाले को पूरा भेद था, जिसके चलते चोर को मंदिर में पड़ी नक़दी और गहनों को चोरी करने के लिए सीधा तीसरी मंजिल पर गया और मात्र 5 मिनट में चोरी करने में कामयाब हो गए। चोरी किए गए सोने के गहनों में लक्ष्मी-नारायण भगवान के गहनें, मां बगलामुखी, दुर्गा माता, कालका माता के श्रृंगार का सामान, माथे का टीका, झुमके इत्यादि शामिल है।

    इसके अलावा चांदी के गहनों में मां धूमावती का 25 तोले का कमरबंद सहित अन्य गहनों संबंधी बताया गया है। कैमरे में कैद हुए चोर के बारे जानकारी जुटाने के लिए प्रबंधक कमेटी द्वारा अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर के प्रधान प्रवीण कत्याल सोनू ने बताया कि मंगलवार होने के चलते वह मंदिर में रहने वाले बाबा जी के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ा रहे थे। इस दौरान चोर ने मंदिर की तीसरी मंजिल पर जाकर सामान चुरा के ले आया। मंदिर में एक महिला ने चोर को देखा और शोर मचाया। इसपर मंदिर के पंडित अखिलेश मिश्रा व मंदिर के बाबा जी चोर के पीछे दौड़े लेकिन चोर उनके हाथ नहीं लग सका, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई सुरजीत सिंह जाँच में जुट गए।

  • जालंधरः शक्तिमान की ड्रैस में मीडिया के सामने आया नीटू शटरां वाला, जानें क्यों जूतियां मारने की कही बात, देखें Live

    जालंधरः शक्तिमान की ड्रैस में मीडिया के सामने आया नीटू शटरां वाला, जानें क्यों जूतियां मारने की कही बात, देखें Live

    जालंधर, ENS: शक्तिमान की ड्रैस में नीटू शटरांवाला मीडिया के सामने आया। इस दौरान नीटू शटरां वाले ने कहाकि उसका चुनाव निशान पेट्रोल पंप है। नीटू ने कहाकि चुनाव के नतीजों के अलगे दिन जीत हासिल करने के बाद वह लोगों के मसले हल करवाएंगा। नीटू ने कहा कि अगर वह चुनावी नतीजों के अलगे दिन लोगों के हल ना करवा पाया तो लोग उसे जूतियां मार सकते है। वहीं इस दौरान नीटू के वकील गुरप्रीत ने कहाकि वह भी इस लोकसभा चुनावों में चुनाव लड़ रहे है। उनका चुनाव चिन्ह हॉकी है। उन्होंने कहाकि वह नीटू के चुनावों में गाइड करेंगे और पार्टी में जीत हासिल करेंगे।

    वहीं नीटू ने कहाकि नेताओं ने उसके घर में भी राजनीति करवा दी है। उसके घर में बहन को उसके खिलाफ चुनाव में खड़ा कर दिया। नीटू ने कहा कि एक बार उसे चुनाव में जीत हासिल करवा दे। नीटू ने कहा कि अगर वह उसे नहीं जीता पाए तो लोगों में आहाकार मच जानी है। नीटू ने कहाकि उस दौरान फिर लोग कहेंगे नीटू दोबारा चुनाव लड़े, लेकिन उस समय शायद दोबारा आपको नीटू चुनाव लड़ता हुआ दिखाई नहीं देंगा। नीटू ने कहा कि वह वाराणसी ने नामाकंन भरने के लिए गया लेकिन कभी रविवार तो कभी पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के कारण उसे काफी परेशान का सामना करना पड़ा। नीटू ने बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल को लेकर कहा कि भाजपा को अब सन्नी देओल दिखाई नहीं दे रहा।

  • पंजाबः भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की शादी करवाने वाले बाबा राम का हुआ नि+धन 

    फतेहगढ़ साहिबः बाबा राम गंढ़ुआ के निधन होने का सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि वह मोहाली के मैक्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। बता दें कि बाबा राम सिंह ने क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी सिख मर्यादा से अपने डेरे में करवाई थी। बाबा राम सिंह जी के निधन से श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग संत बाबा राम सिंह के डेरा में पहुंचने लगे हैं।

  • Whoop फिटनेस बैंड की भारत में एंट्री , जानिए क्या है इसमें खास

    Whoop फिटनेस बैंड की भारत में एंट्री , जानिए क्या है इसमें खास

    नई दिल्लीः आधुनिक समय में हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहता है। यही वजह है कि कई कंपनियां तेजी से स्मार्ट ट्रैकिंग डिवाइसेज बनाने पर काम कर रही हैं। बाज़ार में स्मार्ट बैंड, स्मार्ट वॉच ने बहुत तेजी से जगह बना ली है, और लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। मार्केट में हर रेंज के स्मार्ट वियरेबल डिवाइस मौजूद हैं, लेकिन आजकल एक ऐसा डिवाइस खूब चर्चा में है जिसने अभी-अभी भारत में एंट्री की है। खास बात ये है कि इस बैंड का इस्तेमाल दिग्गज एथलीट विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी करते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं अमेरिकी कंपनी Whoop के फिटनेस बैंड के बारे में।

    हाल में Whoop ने रोनाल्डो को अपना ब्रांड एम्बेस्डर भी बनाया है। कहा जाता है कि व्हूप सिर्फ आपके लिए फिटनेस ट्रैकर नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा गैजेट है जो स्टेप्स काउंड, कैलोरी काउंट, करने के अलावा भी कई काम कर सकता है। इसके अलावा जरूरी चीज़ ये है कि ये यूजर के बॉडी के इंटरनल सिग्नल पर फोकस रखता है. यह आपके हार्ट रेट, स्लीप क्वालिटी और आपके बॉडी मैट्रिक्स पर भी लगातार नज़र रखता है।

    व्हूप कंपनी के CEO Will Ahmed ने पोस्ट करके जानकारी दी है कि यूज़र्स इसकी मेंबरशिप ले सकते हैं, और ग्लोबल साइट से ऑर्डर करके डिलीवरी के लिए भारत सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए एक 399 अमेरिकी डॉलर प्लान है जो 2 साल की वैलिडिटी के साथ आता है, और दूसरा प्लान 239 अमेरिकी डॉलर है, जिसकी वैलिडिटी 12 महीने की है।