Blog

  • शिवसेना नेता के बेटे ने महिला को मारी टक्कर, मौत

    शिवसेना नेता के बेटे ने महिला को मारी टक्कर, मौत

    मुंबई: वर्ली जिले में एट्रिया मॉल के पास रविवार सुबह हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वर्ली के कोलीवाड़ा के दो मछुआरे प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा मछली पकड़ने के लिए ससून डॉक गए थे। अपने स्कूटर पर मछली लादकर घर जाते समय, उन्हें एक BWM ने टक्कर मार दी। घटना में घायल कावेरी की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसके पति प्रदीप को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    चालक दुर्घटनास्थल से भाग गया। वर्ली पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। संदिग्ध कार के ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, जिस बीएमडब्ल्यू ने स्कूटर पर सवार जोड़े को पीछे से टक्कर मारी, उसे मिहिर शाह नाम का युवक चला रहा था। उनके पिता एकनाथ शिंदे पालघर जिले में शिवसेना के पदाधिकारी हैं। आगे पुलिस की जांच जारी है।

  • Punjab: लुधियाना पहुंचे राज्यपाल, सुरक्षा को लेकर करेंगे बातचीत

    Punjab: लुधियाना पहुंचे राज्यपाल, सुरक्षा को लेकर करेंगे बातचीत

    लुधियानाः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित रविवार को लुधियाना पहुंचे हैं। वह शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संदीप थापर गोरा पर 3 दिन पहले हुए कातिलाना हमले को लेकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। घटना के समय संदीप थापर के साथ स्कूटी के पीछे बैठा सुरक्षाकर्मी साइड में सड़क किनारे खड़ा हो गया था। जिसके बाद पुलिस पर भी सुरक्षा संबंधी लगातार सवाल उठ रहे हैं।

    शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता राजीव टंडन ने इसकी पुष्टि करते बताया कि पंजाब के राज्यपाल लुधियाना पहुंच चुके हैं। जो पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इस संबंधी शिव सेना नेता भी उनसे मिल सकते हैं। बताया जा रहा है राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित दयानंद मेडिकल कॉलेज में भी जाकर घायल शिवसेना के नेता संदीप थापर का हाल जान सकते हैं। जिनकी हालत अभी तक नाजुक है।

  • Truck और Car की टक्कर, बेटी सहित पिता की मौ’त

    Truck और Car की टक्कर, बेटी सहित पिता की मौ’त

    किशनगढ़ : खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार जयपुर-अजमेर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।  हादसा रविवार सुबह 9 बजे अजमेर के किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना इलाके के पाटन में NH-48 पर हुआ। सभी को घायलों को किशनगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से अजमेर के अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    हादसे में पिता और डेढ़ साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एसएचओ ने बताया कि शवों को किशनगढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। अजमेर के माकड़वाली यूआईटी इलाके में रहने वाले परिवार के 8 सदस्य ड्राइवर को लेकर इको कार से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए गए थे। कार में सवार रवि सिन्धी (35) पुत्र किशनसिंह और उसकी डेढ़ साल की बेटी प्राक्षी की मौत हो गई।

    रवि की पत्नी पूनम (34), बड़ी बेटी साक्षी (9), रवि की मां पुष्पा (58), पहाडगंज अजमेर निवासी मुकेश (38) पुत्र किशनसिंह, मुकेश की पत्नी भूमिका (37), मुकेश की बेटी रवीना (14) और कार ड्राइवर श्रीनगर के बीर इलाके का रहने वाला जितेन्द्र (32) पुत्र गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

  • स्कूल में बेहोश होकर गिरा छात्र, मौत, देखें वीडियो

    स्कूल में बेहोश होकर गिरा छात्र, मौत, देखें वीडियो

    राजस्थानः दौसा जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बांदीकुई के थानाधिकारी प्रेम चंद ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे में हुई जब एक निजी स्कूल का छात्र यतेंद्र उपाध्याय (16) गलियारे में बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन छात्र को नजदीकी अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि यतेंद्र ने पांच जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया था। उनके अनुसार उसका हृदय रोग से संबंधित उपचार चल रहा था।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र के जमीन पर गिरते ही मौके पर मौजूद एक स्कूल कर्मचारी दौड़कर उसे संभालता है। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab : नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    Punjab : नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    लुधियाना : प्रेम विवाह के बाद दंपती ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन पति ने जिन हालातों में नहर में छलांग लगाई है उसे हत्या का अंदेशा भी सामने आ रहा है। 30 जून को डेहलों पुलिस स्टेशन में एक 21 वर्षीय लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। लड़की के पिता बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी राजजोत कौर पक्खोवाल रोड स्थित हंगरी विला नामक जगह पर काम करती है।

    घटना के दिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी। जिसकी जब पुलिस ने जांच शुरू की तो ये बात सामने आई कि युवती ने 1 जुलाई को हर्षणजोत सिंह पुत्र जसवीर सिंह वासी किला रायकोट के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। शादी के 4 दिन बाद दोनों ने नहर में छलांग लगा ली है।

    जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जिगिड़ा नहर की तरफ युवती की लाश नहर से बरामद की। मृतका की पहचान राजजोत कौर के रूप में हुई। जिसके बाद हर्षणजोत सिंह की लाश कंगनवाल जिला मलेरकोटला की तरफ से एक नहर में तैरती हुई मिली।

  • Punjab: घर की छत गिरने से मलबे में दबी बुजुर्ग, देखें वीडियो

    Punjab: घर की छत गिरने से मलबे में दबी बुजुर्ग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में हो रही बारिश का कहर देने को मिला है। जिससे इस्लामगंज इलाके में बारिश की वजह से एक घर की छत अचानक नीचे गिर गई। इस दौरान कमरे में सो रही 60 साल की बुजुर्ग महिला मलबे के नीचे दब गई। छत गिरने की सूचना जैसी ही मोहल्ला वासियों को मिली तो मौक पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को मलबे के नीचे से बाहर निकाला औऱ निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि जिस समय छत गिरी थी उस वक्त महिला सो रही थी।

    मौक पर पुहंचे बुजुर्ग माता के बेटे अजय ने बताया कि वह सुबह काम पर गया था। कुछ समय बाद मोहल्लावासियों का फोन आया कि घर की छत गिर गई है और माता मलबे की नीचे दब गई। वह तुरंत घर पहुंचे और देखा कि लोग माता को बाहर निकाल रहे थे। अजय ने बताया कि छत गिरने से उनका 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। अजय ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

  • Hairfall से हैं परेशान? तो रोज़ खाये ये चीज़े, जानें !

    Hairfall से हैं परेशान? तो रोज़ खाये ये चीज़े, जानें !

    Health Tips: आजकल बालों का झड़ना एक बड़ी समस्या है। थोड़े बहुत बाल झड़ना सामान्य बात है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा बाल झड़ें तो यह चिंता का विषय बन जाता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए लोग तेल से लेकर हेयर सीरम और दवाओं तक कई तरीके आजमाते हैं, लेकिन एक चीज है जिसे वे नजरअंदाज कर देते हैं: आहार। बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी है। उचित और पौष्टिक आहार का पालन करने से बालों का झड़ना कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही आपके बाल भी खूबसूरत बन सकते हैं। ये तीन उत्पादों का सेवन करने से बाल झड़ना कम हो सकता है ।

    फलों का सेवन
    फल शरीर के अलावा बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सभी फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो स्वस्थ त्वचा और बालों का समर्थन करते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपको जामुन, चेरी, संतरा, अंगूर आदि फलों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन सी और ई से भरपूर होते हैं। इन फलों को खाने से सिर की त्वचा मुक्त कणों से सुरक्षित रहती है।

    ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
    सूखे मेवे और बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन, जिंक,ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेलेनियम और विटामिन ई होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं। अपने आहार में अखरोट, बादाम, अलसी के बीज और चिया बीज अवश्य शामिल करें। नट्स और बीजों में मौजूद तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं।

    हरी सब्जियां
    फलों की तरह हरी पत्तेदार सब्जियाँ भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। जो बालों को झड़ने से रोकती हैं। केल, पालक और कोलार्ड जैसी सब्जियों में विटामिन ए, आयरन, बीटा-कैरोटीन, फोलिक एसिड और विटामिन सी होता है। एक कप पके हुए पालक में लगभग 6 मिलीग्राम आयरन होता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए प्रतिदिन हरी सब्जियों का सेवन करें। यह शरीर, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

  • 6 मंजिला Building गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 7 की मौ’त, कई घायल

    6 मंजिला Building गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 7 की मौ’त, कई घायल

    सूरतः गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बीच 6 मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। सूरत के सचिन पाली इलाके में 6 मंजिला इमारत गिर गई। जर्जर इमारत थी। बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह बिल्डिंग स्लम बोर्ड की बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

    अग्निशमन अधिकारी का कहना है, ‘रातभर तलाशी अभियान जारी रहा। 7 शव बरामद किए गए हैं। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि इमारत ढहने कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जो इमारत अचानक ढह गई उसमें कुछ लोग किरायेदार के रूप में रह रहे थे। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग 2017-18 में बनी थी और यह 6 साल में ही जर्जर हो गई थी। सूरत महानगर पालिका ने बिल्डिंग के मालिक को खाली करने का आदेश भी दिया था। बिल्डिंग में रहने वाले अधिक परिवार बिल्डिंग खाली करके चले भी गए थे।

  • Punjab: तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह से मिले अमृतपाल के माता-पिता, देखें वीडियो

    Punjab: तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह से मिले अमृतपाल के माता-पिता, देखें वीडियो

    अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह के माता-पिता ने तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात की। जत्थेदार साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में कथा करने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि पिछली दिनी जो अमृतपाल सिंह की मां का बयान पर आया था उस पर हमें ध्यान नहीं देना चाहिए, हम सिखी के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी सिख धर्म को बढ़ावा देने के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज जो मौजूदा हालात हैं उस पर काम ध्यान देने की जरूरत है। आज पंजाब में नशा, डकैती और लूट की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है हमें इस पर काबू पाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात के दौरान सिख धर्म के मुद्दों पर भी चर्चा की।

    उधर, सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह को केंद्र सरकार जानबूझकर परेशान कर रही है। जिस तरीके से उन्हें शपथ दिलाई गई है वह भी डेमोक्रेसी का अपमान है। अमृतपाल सिंह को उनके परिवार से भी नहीं मिलने दिया गया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की धरती पर 9 सिखों ने संसद में जीत हासिल की है। जिस पर पूरे सिख समुदाय को गर्व है। लुधियाना में हुई घटना को लेकर सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि किसी भी धर्म के बारे में गलत बोलना शोभा नहीं देता। इसके साथ ही सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी दल खालसा के संरक्षक भाई गजिंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

  • भूस्खलन की चपेट में आने श्रद्धालुओं की मौ’त

    भूस्खलन की चपेट में आने श्रद्धालुओं की मौ’त

    गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई। मृतकों की पहचान निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) के रूप में हुई है।

    वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके शव मलबे से बाहर निकाल लिए गए हैं। प्रशासन ने खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को जल निकायों के पास न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल के लिए ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ का रेड अलर्ट जारी किया है।

    उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले में एहतियात के तौर पर शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए।