Blog

  • प्रसिद्ध उद्यमी की राजनीति में एंट्री! इस कैबिनेट में मिलेगी जगह

    प्रसिद्ध उद्यमी की राजनीति में एंट्री! इस कैबिनेट में मिलेगी जगह

    वाशिंगटन। अमरीका के राजनीति से जुड़ी एक खबर सामने आई है। जहां, प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क ने कहा कि अगर अमरीकी सरकार में भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिलता है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “मैं सेवा करने के लिए तैयार हूं।” सोमवार को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह नवंबर में अमरीका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह कैबिनेट पद या संभावित सलाहकार के रूप में एलन मस्क के नाम पर विचार करने के लिए तैयार हैं।

    एलन मस्क ने पिछले हफ्ते एक्स पर ट्रंप का साक्षात्कार लिया था। इससे पहले जुलाई में उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रम्प का समर्थन करते हुए एक्स पर एक बयान पोस्ट किया था। अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव पांच नवंबर को होने हैं।

  • अंडरपास में पानी भरने से स्कूल बस फंसी

    अंडरपास में पानी भरने से स्कूल बस फंसी

    नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में मंगलवार सुबह बारिश के बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव के कारण फंसी एक स्कूल बस से तीन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंडरपास में एक आटो रिक्शा भी फंस गया। जानकारी के अनुसार, बचाव दल शीघ्र मौके पर पहुंच गए और इनमें से किसी भी घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि पंप की मदद से पानी बाहर निकाला जा रहा है।

    मिंटो ब्रिज अंडरपास में अक्सर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न जाती है। जुलाई 2020 में यहां एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई थी क्योंकि उसका छोटा ट्रक अंडरपास में फंस गया था।दिल्ली में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे शहर के अधिकतर हिस्से जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रिज वेधशाला ने 72.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की। राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रतिनिधि आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने 28.7 मिमी, लोधी रोड वेधशाला ने 25.6 मिमी और आयानगर वेधशाला ने 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की।

  • भारत बंद आह्वान को लेकर पुलिस सर्तक, देखें वीडियो

    भारत बंद आह्वान को लेकर पुलिस सर्तक, देखें वीडियो

    पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग।

    पंचकूला। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में क्रीमी लेयर के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट की ओर से लिए निर्णय के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है। जिसके लेकर पंचकूला पुलिस ने मीटिंग की है। जिसमें पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में पंचकूला में कानून व्यवस्था बनाए रखनें हेतु कडे सुरक्षा के प्रबंध किए गए है। पंचकूला में कानून व्यवस्था बनाए रखनें हेतु 5 लां एंड आर्डर (एल्फा, ब्रेवो, चार्ली, डेल्टा, इक्को) कंपनिया तैयार की गई है।

    इस सबंध में पुलिस उपायुक्त अपराध एंव यातायात वीरेन्द्र सिंह ह.पु.से के नेतृत्व पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग का आयोजन करके दिशा-निर्देश दिए गए। मीटिंग में पुलिस उपायुक्त नें कहा कि राज्य भर में आचार सहिंता लागू है। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भारत बंद आहान को लेकर जिला में हर प्रकार की गतिविधि पर विडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रहेगी।

    इसके अलावा पुलिस उपायुक्त अपराध एंव यातायात पंचकूला बिरेन्द्र सिंह नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि 21 अगस्त बुधवार को कोई भी संगठन किसी भी प्रकार से अशांति/अफवाएं ना फैलाए और एक दूसरे का सहयोग करें।

  • सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों और अधिकारियों को अगस्त महीने की नहीं मिलेगी सैलरी

    सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों और अधिकारियों को अगस्त महीने की नहीं मिलेगी सैलरी

    लखनऊ। चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा आदेश दिया है। दरअसल, सरकार ने राज्य के सभी ऐसे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों जिन्होंने अभी तक अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है कि अगस्त महीने की सैलरी रोकने का निर्देश जारी कर दिया है। राज्य सरकारी द्वारा हाल ही में जारी निर्देश में ये भी कहा गया है कि संपत्ति संबंधी डिटेल नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।

    बता दें इससे पहले राज्य सरकार द्वारा बीते 6 जून को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में साफ कहा गया था कि नियमों के अनुसार सभी सरकारी कर्मचारियों को 30 जून 2024 तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना है। वहीं, 11 जुलाई को जारी एक अन्य आदेश में सरकार ने संपत्ति का ब्यौरा देने संबंधी तय समयावधि को 31 जुलाई 2024 तक बढ़ा दिया था। संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ही प्रमोशन न देने की व्यवस्था है।

  • Jalandhar: BSP ने किया भारत बंद की कॉल को लेकर प्रदर्शन का ऐलान

    Jalandhar: BSP ने किया भारत बंद की कॉल को लेकर प्रदर्शन का ऐलान

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर बहुजन समाज पार्टी के शहरी अध्यक्ष सलविंदर कुमार और वरिष्ठ नेता जगदीश दिशा ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। इसका समर्थन बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने किया है।

    बसपा द्वारा लिए गए इस फैसले के मद्देनजर भारत बंद के आह्वान के दौरान जहां भी प्रदर्शन होगा, बसपा उसमें शामिल होगी। शहरी प्रधान ने कहा कि जालंधर में यह प्रदर्शन बिल्कुल शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में बूटा मंडी और कुछ अन्य स्थानों पर प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं।

    मिली जानकारी अनुसार 21 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक संपूर्ण लाकडाऊन रहेगा, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मैडीकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। आम जनता को बाहर निकलने की अनुमति तक नहीं होगी। इस दौरान सिर्फ भीम सैनिक भारत बंद पर नजर रखेंगे।

    इस दौरान स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी, पैट्रोल, पंप, सी.एन.जी. पंप, एल.पबी.जी. गोदाम, माल, दुकानें, कार्यालय, रेहड़ी, ए.टी.एम., मंडी मार्कीट, बाजार, फैक्टरी, कंपनी, वर्कशाप, पर्यटक स्थल आदि सब कुछ बंद रहेंगे। इसी के साथ सभी सरकारी व प्राइवेस बसें, ट्रेन, निजी, कमर्शियल वाहन, टैक्सी, आटो सब बंद रहेंगे। बड़े-छोटे ट्रांसपोर्ट, ट्रक, ट्राले, मालवाहन, मालगाड़ी, होम डिलीवरी, दूध, फल, सब्जी आदि सब बंद रहेंगे। अतः पूर्ण चक्का जाम रहेगा।

  • चुनाव को लेकर BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    चुनाव को लेकर BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    Rajya Sabha By Election 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारी जारी की गई सूची में 9 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। जिसमें किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत बिट्‌टू को कैंडिडेट बनाया गया है। भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। नीेचे दी गई सूची में सभी लोगों के नाम निम्न है।

  • सनकी प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी का रेता गला, हालत गंभीर

    सनकी प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी का रेता गला, हालत गंभीर

    वाराणसी। शहर के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़खडा ग्राम सभा में सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी की पत्नी की गला रेत दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर इलाके में लोगों में दहशत पाया जा रहा है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गड़खड़ा ग्राम की रहने वाली युवती का उसी गांव के युवक से पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लगभग पांच माह पूर्व युवक का विवाह किसी अन्य युवती के साथ हो गया।

    युवक के विवाह के बाद से ही प्रेमिका लगातार प्रेमी से भाग कर शादी करने का दबाव बना रही थी। जबकि प्रेमी इनकार कर रहा था। इधर, प्रेमिका ने मंगलवार सुबह प्रेमी के घर में पहुंचकर उसकी पत्नी का चाकू से गला रेतकर जान से मारने का प्रयास किया। अचानक चाकू से हमला करते देख प्रेमी के घरवाले बबलू के परिवार वाले सन्न रह गए तथा तत्काल चोलापुर पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने पहुंचकर गंभीर घायलावस्था में रोशन जहा को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिया शर्मा को हिरासत में ले लिया।

  • Punjab: 9 PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab: 9 PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब डीजीपी के आदेशों पर 9 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी हुई सूची में हरजिंदर सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गुरमुख सिंह, जगजीत सिंह, हरिंदर जीत सिंह, रुपिंदर जीत सिंह, जसकरण सिंह, बलकार सिंह, बलजिंदर सिंह शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab : Powercom के मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : Powercom के मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा। कोलकाता में हुई महिला डाक्टर के साथ रेप और कत्ल के मामले को लेकर पूरे देश में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला डाक्टर के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग हर राज्यों में की जा रही है है ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।

    वहीं, मोगा में पावरकाम के मुलाजिमों की ओर से मोगा के सरकारी अस्पताल में इंसाफ की मांग को लेकर केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद मुलाजिमों ने महिला डाक्टर को इंसाफ दिलाने की सरकार से मांग की। इसके बाद मुलाजिमों ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

  • Punjab : दो गुटों में हुआ विवाद में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab : दो गुटों में हुआ विवाद में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर। बाबा बकाला में गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलियां। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि घटना में 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाबा बकाला में निहंग संगठनों द्वारा सजाए जा रहे मोहल्ले के दौरान विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया।

    गोली लगने से तरना दल के बाबा जोगिंदर सिंह धीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान कुछ निहंगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।

    एसएसपी ग्रामीण चरणजीत सिंह सोहल ने घटना बारे जानकारी देते हुए बतााया कि मोहल्ले की सजावट के दौरान गलती से गोली चली, जिसमें एक निहंग सिंह की मौत हो गई। कार्यक्रम पहले की तरह चल रहा है, उन्होंने कहा कि माहौल पूरी तरह से शांत है। मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

    बता दें कि कल बाबा बकाला साहिब की धरती पर राखड़ पुन्निया मेला बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था और यहां राजनीतिक सम्मेलन भी हुए थे। जिसके बाद आज अचानक बाबा बकाला साहिब की शूटिंग के साथ ही बाबा बकाला में हंगामा देखने को मिला। दो निहंग सिंह संगठनों के नेताओं ने एक दूसरे पर गोली भी चलाईं चला दी। जिससे यह घटना हुई है।