Blog

  • 32 साल पुराने Sex scandal मामले में आया बड़ा फैसला

    32 साल पुराने Sex scandal मामले में आया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली। राजस्थान के अजमेर में बहुचर्चित 1992 सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेल कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। 1992 में 100 से ज्यादा छात्राओं के साथ गैंगरेप और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें फैलाई गई थी। इस मामले में कुल 18 आरोपी थे, जिसमें से 9 को सजा हो चुकी है। एक ने सुसाइड कर लिया, एक पर लड़के से कुकर्म के आरोपों के चलते अलग से ट्रायल चला और एक फरार है। इस मामले में करीब 32 साल बाद शेष छह आरोपियों को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। विशेष पोक्सो कोर्ट संख्या दो ने इस मामले में आरोपी नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, इकबाल भाटी, सोहिल गनी एवं सैय्यद जमीर हुसैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

    अदालत ने मंगलवार को ही इन आरोपियों को दोषी करार दिया और दोपहर बाद सजा सुनाई गई। मामले में पहले गत आठ अगस्त को यह फैसला आना था लेकिन आरोपी इकबाल भाटी की बीमारी के चलते इस मामले में 20 अगस्त की तारीख तय की गई और मंगलवार को इकबाल भाटी को दिल्ली से एम्बुलेंस के जरिये अजमेर लाकर अदालत में पेश किया गया।

    पोक्सो न्यायालय के सरकारी वकील वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मामलें में चार्जशीट 2001 को पेश कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मामलें में 18 आरोपी थे। इनमें नौ को पहले सजा सुनाई जा चुकी है और कुछ आरोपी दोषमुक्त भी हो चुके हैं तथा एक आरोपी आत्महत्या कर चुका है जबकि एक आरोपी अलमाज महाराज फरार चल रहा है और न्यायालय ने उसे भगौड़ा घोषित कर उसके खिलाफ रेडकार्नर नोटिस जारी किया हुआ है। इस मामले के फैसले के मद्देनजर न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

  • Punjab News: शिवलिंग खंडित मामले में हिंदू संगठनों में रोष, Police को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

    Punjab News: शिवलिंग खंडित मामले में हिंदू संगठनों में रोष, Police को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

    लुधियानाः जिले के खन्ना में स्थित शिवपुरी मंदिर में 15 अगस्त को चोरी व शिवलिंग खंडित करने का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं हिंदू संगठनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को दोबारा 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि 26 अगस्त तक किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आरोपी नहीं पकड़े गए तो इस मसले को लेकर बनाई कमेटी अगली रणनीति तैयार करेगी। इस अल्टीमेटम के बाद 2 हिंदू नेताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का ऐलान भी किया।

    दरअसल, चोरी व बेअदबी के आरोपियों का कोई अहम सुराग न मिलने पर शिवपुरी मंदिर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में अनुज छाहड़िया ने कहा कि 15 अगस्त को नेशनल हाईवे पर धरने के दौरान डीआईजी ने रविवार तक का समय मांगा था। सोमवार शाम तक पुलिस ने इस केस में क्या सफलता हासिल की है, उसके बारे में बताया जाए। अब तक आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए, कारण बताया जाए। इसके बाद कई अन्य हिंदू नेताओं ने भी पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया।

    इसी बीच एसपी (आई) सौरव जिंदल ने लोगों से कहा कि पुलिस सिर्फ इसी वारदात को लेकर काम कर रही है। काफी सुराग मिले हैं जिनका खुलासा करने से जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस को सिर्फ 15 दिनों का समय दिया जाए। तब तक आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इसके बाद सभी ने सलाह मशविरा करके 7 दिन का समय देने पर सहमति जताई। बैठक के बाद शिवसेना पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह लाडी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। यह पहली बार नहीं हुआ। पंजाब के विभिन्न जिलों से मंदिरों में चोरियां और बेअदबी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

    खन्ना में जिस तरीके से शिवलिंग को खंडित किया, साफ जाहिर है कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।उधर, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल ने कहा कि पुलिस पहले दिन से दिन रात इस वारदात को ट्रेस करने में लगी है। काफी सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी हैं। जिसके बाद लीड भी मिली है। इस पर काम जारी है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं एसपी ने कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों की फुटेज भी जारी की हैं। इस बारे में सूचना देने वालों को पुलिस इनाम देगी।

     

  • Punjab News: Bus स्टैंड पर PRTC के कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Bus स्टैंड पर PRTC के कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः पीआरटीसी कर्मियों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। दरअसल, कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पीआरीटीसी में रखे गए ड्राइवर-कंडक्टर को वेतन नहीं दिया गया। जिसके चलते आज बस स्टैंड पर कर्मियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की है।

    ठेकेदार ने कच्चे कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया, जिसका हमने पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहाकि विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया और ठेकेदार को फटकार लगाई। प्रशासन ने कहा कि जिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें ठेकेदार की ओर से आज वेतन दे दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलने के बाद कर्मियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।

  • Punjab News: 6वें दिन इस जिले से बरामद हुआ लापता बच्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: 6वें दिन इस जिले से बरामद हुआ लापता बच्चा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गांव गुरदास नंगल से 14 अगस्त को लापता हुआ दीपक शर्मा आज छठे दिन अमृतसर दरबार साहिब से बरामद हुआ। दरअसल, अमृतसर में एक निहंग सिंह ने इस बच्चे को दरबार साहिब में देखा। जिसके बाद उसने बच्चे को अपने पास बिठा लिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद धारीवाल पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता तक पहुंचाया। वहीं माता-पिता ने डीएसपी कुलवंत सिंह और एसएचओ का आभार व्यक्त किया।

  • Punjab News: नवजात बच्चों की तस्करी करने के मामले में 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नवजात बच्चों की तस्करी करने के मामले में 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः रूपनगर पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए रूपनगर के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जालंधर के रहने वाले सूरज की पत्नी ने डेढ माह पहले बच्चे को जन्म दिया था। पीड़ित के बच्चे के इलाज के दौरान उनकी मुलाकात आशा वर्कर कुलविंदर कौर निवासी नगंल सलेमपुर की रहने वाली महिला से हुई। जिसके बाद सूरज परिवार के साथ कुलविंदर कौर के घर चला गया। जहां कुलविंदर कौर ने उनका सारा खर्चा उठाया।

    एसएसपी ने बताया कि इस दौरान कुलविंदर कौर ने सूरज की मुलाकात हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी से करवाई। जहां पर वह दोनों सूरज कुमार को कहने लगे कि “हम तेरे को घर से निकाल देंगे क्योंकि तू बहुत गरीब है तू बच्चों का पालन पोषण नहीं कर सकता।” इस दौरान दोनों ने सूरज को कहा कि वह कानूनी रास्ते से अपना बच्चा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दें दें। जिसके बाद सूरज कुमार कुलविंदर कौर के साथ रूपनगर आ गया। जहां गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहब के पास हरप्रीत सिंह ने लुधियाना के रहने वाले अमनदीप कौर और राजिंदर कौर को पहले से वहां बुला रखा था। इस दौरान चारों सूरज के बच्चे की सौदेबाजी करने लगे।

    वही जब इसकी सूचना थाना सिटी रूपनगर पुलिस को मिली तो थाना सिटी रूपनगर के इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार और इंचार्ज सीआईए स्टाफ रुपनगर की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी कुलविंदर कौर, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अमनदीप कौर और राजिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नम्बर 167 भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(2), 61(2), 62 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत रूपनगर थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां अदालत से पुलिस को आरोपियों का रिमांड हासिल हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे और खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Jalandhar से जा रही PRTC के कर्मियों का Toll कर्मियों से हुआ विवाद, गरमाया माहौल, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar से जा रही PRTC के कर्मियों का Toll कर्मियों से हुआ विवाद, गरमाया माहौल, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

    अमृतसरः मानावाला स्थित निज्जरपुरा टोला प्लाजा पर जाम लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, आज जालंधर से अमृतसर जा रही पीआरटीसी बस चालक का टोला प्लाजा पर कर्मियों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पीआरटीसी बस ड्राइवर-कंडक्टर और टोल कर्मियों में विवाद इतना बढ़ गया कि बस कर्मी ने टोल के बीच में बस लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे के लिए टोल पर जाम लग गया और लंबी कतारें लग गई।


    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और दोबारा से ट्रैफिक को शुरू करवाया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए सरकारी बस ड्राइवर ने बताया कि यहां टोल पर रोज ही लंबी कतारें लगी होती हैं। 4-4 गेट दोनों तरफ होने के बावजूद सिर्फ 3 गेट को खोला जाता है। यहां इंतजार करते हुए उनका कई बार समय निकल जाता है। आज भी जब बस पहुंची तो लंबी कतार लगी थी।

    साइड की लाइन से वाहन निकल रहे थे तो उन्होंने भी बस को साइड से निकाल लिया। लेकिन टोल कर्मी ने पत्थर उठा सड़क पर फेक दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। वहीं घटना के दौरान ड्राइवर के साथ झगड़ा देख वहां से गुजर रही सभी पीआरटीसी बसों के कर्मी टोल पर उतर आए और टोल का रास्ता बंद कर दिया। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए टोल कर्मी ने आरोप लगाया कि पीआरटीसी बस ड्राइवर 120 रुपए रुपए टोल बचाने की खातिर इस लाइन में घुसा था।

    इस दौरान जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने बदसलूकी करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में सभी बस चालकों ने रास्ता जाम कर ट्रैफिक को बाधित किया। ASI प्रभजीत सिंह ने बताया कि जाम कुछ समय के लिए ही लगा था। दोनों पक्षों की बात सुन मामला हर करवा दिया गया। टोल की फीस बस कंडक्टर से लेकर टोल कर्मियों को दे दी गई। जिसके बाद बस को वहां से हटा कर जाम को खुलवा दिया गया है।

     

  • Jalandhar News: ADGP MF Farooqui का ऐलान, PAP में युवाओं को 50 फीसदी कटौती से करवाए जाएंगे ये कोर्स, देखें वीडियों

    Jalandhar News: ADGP MF Farooqui का ऐलान, PAP में युवाओं को 50 फीसदी कटौती से करवाए जाएंगे ये कोर्स, देखें वीडियों

    शहीद परिवार के बच्चों को मिली Free कोचिंग

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार के आदेशों पर आज पीएपी में ADGP MF Farooqui ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बच्चों को पुलिस दायरें से संबंधित और सिविल सर्विस से संबंधित एग्जाम की तैयारी करवाई जाएगी। ADGP ने बताया कि पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की ओर से राज मलोत्रा ​​आईएस एकेडमी के साथ एक एमओयू साइन किया गया है। ऐसी पहल से पुलिस कर्मियों के बच्चों को कम खर्च में उच्च रैंक दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल और उत्साह तो बढ़ेगा ही, बल्कि यह पुलिस विभाग के लिए भी गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि उक्त स्टडी ग्रुप की ओर से इंस्पेक्टर रैंक तक के परिवारिक मैंबरों को 1,40,000 रुपए के इस कोर्स में 50% माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर रैंक के परिवारिक मैंबरों को इस कोर्स के लिए 70,000 का भुगतान करना होगा। इसके साथ यह सुविधा दी गई है कि वह इस रकम का भुगतान 3 किश्तों में कर सकते है। इसी के साथ डीएसपी रैंक और उससे ऊपर के परिवार के सदस्यों को फीस में 40% की छूट दी जाएगी। ADGP ने बताया कि इसके अलावा पुलिस शहीदों के परिवारिक सदस्यों को बिल्कुल मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा चयनित नहीं होता है तो अगले वर्षों के लिए कोई शुल्क नहीं ली जाएगी। बच्चों को सभी प्रकार की स्टडी मटीरियल और टेस्ट सीरीज एसेस दिया जाएगा। ADGP ने बताया कि उक्त स्टडी ग्रुप की ओर से अकादमिक योग्यता रखने वाले और आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को “Joy of Guidance” NGO के सहयोग से मैरिट के आधार पर उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए 50% स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। ADGP ने बताया कि पुलिस परिवारों के अलावा अगर कोई प्राइवेट व्यक्ति अपने बच्चों को पीएपी कैंपस के अंदर इस कोचिंग के लिए भेजता है तो उसे भी 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।
  • Punjab News: घरों में बिजली विभाग और पुलिस की दबिश, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: घरों में बिजली विभाग और पुलिस की दबिश, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी इलाके में स्थित सीआरपी कॉलोनी में आज अलसुबह बिजली विभाग और पुलिस की टीम ने सांझे आपरेशन के साथ मिलकर घरों में बिजली चोरी के मामले में दबिश दी। इस दौरान इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार विभाग को पिछले काफी समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी कि इलाके में कई घरों में कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही है, लेकिन बिजली विभाग कर्मचारी यहां कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि लोग उन्हें इलाके में कार्रवाई नहीं करने देते थे।


    जिसके चलते आज बिजली विभाग ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर लोगों के घरों में दबिश दी। जिन लोगों के घरों के बाहर बिजली की कुंडी डाली गई थी, उनकी विभाग द्वारा वीडियोग्राफी कराई गई। विभाग के कर्मियों ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस दौरान कितने घरों में कार्रवाई की गई है और क्या कार्रवाई की गई इसके बारे में अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। अधिकारी रूटीन चैकिंग का कहकर मीडिया से दूरी बनाए रखी।

  • Punjab सरकार ने स्कूलों को दी आधुनिक टेक्नोलॉजी की सुविधाएं, देखें वीडियो

    Punjab सरकार ने स्कूलों को दी आधुनिक टेक्नोलॉजी की सुविधाएं, देखें वीडियो

    मोगा – पंजाब सरकार की ओर से पंजाब में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने ओर बच्चों को स्कूलों में सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ वाई फाई की सुविधा दी गई। मोगा का पहला स्कूल गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल मोगा के 7 पुराने क्लास रूम को नई लुक दी गई है।


    पुराने कमरों को रिपेयर कर नई लुक दी गई। इन क्लास रूम में प्रोजेक्टर, वाई फाई ओर अन्य सुविधाएं देकर स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए। जिनको मोगा की एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा की ओर से चालू करवाया गया।

    वही इस प्रोजेक्ट के लिए एमएलए मोगा अमनदीप कौर अरोड़ा ने पंजाब सरकार से 7 लाख की ग्रांट मंजूर करवाई। इस मौके एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा और डिप्टी डीईओ मंजीत सिंह ने पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया।

  • Jalandhar News: देर रात दुकानों के शटर तोड़कर वारदात को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: देर रात दुकानों के शटर तोड़कर वारदात को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सबमर्सिबल मोटर चोर गिरोह 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 7 मोटरें बरामद की है। आरोपियों की पहचान दीपक, संदीप कुमार और रोमन निवासी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 7 सबमर्सिबल मोटरें बरामद की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि रात को दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि आर के इलेक्ट्रिक की दुकान से चोर सबमर्सिबल मोटरें चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सबूतों के आधार पर आरोपियों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया था। जिसके बाद पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी निर्मल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दीपक 1 और रोमन पर 5 पहले से चोरी सहित अन्य मामले दर्ज है।

    एसीपी ने बताया कि लंबा पिंड के रहने वाले दुकानदार देसराज ने उनकी टीम को शिकायत दी थी कि 15 अगस्त को उसने अपनी दुकान का शटर बंद करके घर चला गया था। इस दौरान जब वह अगले दिन सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान से चोर 10 सबमर्सिबल मोटरें चोरी करके ले गए है। थाना रामामंडी की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 182 नंबर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।