Blog

  • पंजाब : लोगों ने सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    तरनतारन : गांव जोहल ढाहेवाला के लोगों ने सरकार की घर-घर राशन वितरण योजना से परेशान होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गांववासियों और शहीद भगत सिंह युवा परिषद के नेता सुलखन सिंह तूर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा घर-घर सरकारी राशन बांटने के लिए सरकारी राशन योजना शुरू की गई है।

    जिसमें जोहल गांव के गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है और नरेगा मजदूरों से काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों को पैसे भी नहीं दिए जा रहे है। वहीं सुलखान सिंह तूर ने कहा कि अगर गरीब लोगों को सरकारी सुविधाएं सही तरीके से नहीं दी गई तो आने वाले समय में संघर्ष तेज होगा।

  • जालंधरः हेरोइन, आइस और 8 लाख की ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम आइस और 8 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह शहर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और उनकी टीम ने आकाश गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी नजदीक बड़िंग गेट, जालंधर को गिरफ्तार किया है।

     पुलिस ने उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है और आगे की जांच के दौरान महिला आरोपी कर्मी पत्नी बंटी निवासी प्रीतम नगर फगवाड़ा कपूरथला को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 150 ग्राम आइस और 8 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गईं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आकाश के पास से 160 ग्राम हेरोइन और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आकाश गुप्ता ने ड्रग्स के पैसों के साथ खरीदी गई आई-20 कार की लोकेशन भी बताई। स्वपन शर्मा ने कहा कि दोनों कारों को जांच के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

    पुलिस ने कैंट थाने में एफआईआर नंबर 26 दिनांक 11-03-2024, 21/29-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।   कुल बरामदगी में 260 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम आइस, 8 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक फॉर्च्यूनर कार पीबी 91-9408 और एक आई20 कार सीएच01-बीजी-3837 शामिल है।  स्वपन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है,  मामले की आगे की जांच की जा रही है।

  • ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी, मौ’त

     हरियाणा : रेवाड़ी शहर से सटे गांव हरी नगर के पास शनिवार को एक महिला और उसकी बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन से कटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली महिला की पहचान रेवाड़ी के गांव मंदौला निवासी सुनीत (45) और उसकी बेटी सोनिका (27) के रूप में हुई है। बताया ये जा रहा है कि दोनों मां-बेटी शनिवार को घर से रेवाड़ी शहर में दवाई लेने के लिए आई थी।

    हालांकि वे हरि नगर के पास कैसे पहुंची ये जांच का विषय है। बता दें कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जयपुर से चलकर भिवानी जा रही ट्रेन जैसे ही हरि नगर के पास पहुंची तो सुनीता और सोनिका दोनों अचानक रेवाड़ी-रिंगल रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गई। ट्रेन का ड्राइवर हार्न बजाता रहा, लेकिन ये दोनों ट्रेक से नहीं उठी, जिसकी वजह से दोनों के मौके पर ही चिथड़े उड़ गए।

    सोनिका शादीशुदा है। उसके एक छोटा बच्चा है। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों रेवाड़ी शहर के नाईवाली चौक पर दवाई लेने के बाद हरी नगर के पास ही किसी आश्रम में भी गई थी। हालांकि जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में सीआइए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां पर सीआइए स्टाफ और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। सीआइए स्टाफ को मिली सूचना के आधार पर सीआइए स्टाफ ने जिले के गांव पंजगराई से औलख जाने वाले रास्ते पर पहुंची थी। जहां मोटर पर खड़े चार गैंगस्टरों में से एक सोनीपत निवासी संजीव ने पुलिस पर की फायरिंग कर दी। जिसके बाद सीआइए स्टाफ ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसके चलते चार गैंगस्टरों में से तीन गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल गैंगस्टरों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज लाया गया।

  • लोकसभा चुनावों का हुआ ऐलान, पहली बार 1.8 करोड़ युवा डालेंगे वोट, देखें Live

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम लोकसभा इलेक्शन के लिए तैयार है। जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि19 अप्रैल को पहला चरण शुरू होगा, 26 अप्रैल को दूसरे चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। वहीं 4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। वहीं बताया जा रहा है कि पंजाब और चंडीगढ़ में 7वें चरण के दौरान दौरान 1 जून को वोटिंग होगी।

    उन्होंने बताया कि देश में 97 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 9.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर शामिल है। जबकि 19.74 करोड़ युवा मतदाता हैं। साथ ही देश में 82 लाख से अधिक बुजुर्ग वोटर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ हैं। 85 साल से ज्यादा से मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। नॉमिनेशन से पहले चुनाव आयोग बुजुर्गों के लिए फॉर्म मुहैया कराएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

    राजीव कुमार ने बताया कि देश में पहली बार 1.82 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि देश में साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ है। भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, ऐसे में इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है।

    आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पिछले 11 विधानसभा चुनाव में 3400 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। इसबार के चुनाव में भी आयोग मनी पावर पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को रुपये-पैसे का हिसाब-किताब देने को कहा है। 2,100 ऑब्जरवर की नियुक्ति कर रहे हैं। निष्पक्ष चुनाव हो इसपर पर्यवेक्षक नजर रखेंगे। सुरक्षाबलों की सही तरीके से तैनाती हो इसपर भी नजर रहेगी। राजीव कुमार ने कहा कि हम वोटरों से अपील करते हैं कि वो वोट करें। क्योंकि ये आपका धर्म है।

    इसके अलावा सभी को ये ताकीद दी जा रही है कि सभी को लेवल प्लेयिंग फील्ड दी जाए। चुनाव अभियान में राजनीतिक दल निजी हमलों से बचें। दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों।सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में एकसाथ विधानसभा चुनाव होंगे। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और वोटिंग 13 मई को होगी। अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में पहला नोटिफिकेशन 18 अप्रैल को और वोटिंग 13 मई। दूसरा नोटिफिकेशन 28 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगा।

  • कपूरथला : विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : विदेश में पंजाबी युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र के गांव फत्तूचक्क वासी 24 वर्षीय सतविंदर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक युवक 2 साल पहले विदेश गया था। जहां वहा ड्राइवरी का काम करता था। रिश्तेदार और नजदीकी पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक प्रकट कर परिवार को सांत्वना दे रहे है। 

    जानकारी अनुसार सतविंदर सिंह रोजी रोटी की तलाश में लगभग 2 वर्ष पहले कनाडा गया था। वहां पर वह ड्राइवरी करता था। वह अपना ट्राला रास्ते में खड़ा कर ट्राला के पीछे खड़ा था। उसके पीछे ही एक और ट्राला खड़ा था। इस दौरान अचानक उसका ट्राला बैक आया गया और वह दोनों ट्रालों के बीच में फंस गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सतविंदर सिंह की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। 

  • पंजाब : EVM मशीनों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने ईवीएम मशीनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। ईवीएम मशीनें बंद करने को लेकर लोग बैनर लेकर सड़क पर उतर आए। देशभर में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है।

    वहीं लुधियाना में ईवीएम मशीनों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने गले में बैनर लगाकर ईवीएम मशीनों को बंद करने की मांग की है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईवीएम मशीनों के जरिए घोटाले किए जाते है और केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में ईवीएम मशीनों के जरिए गुमराह कर रही है।

  • पंजाबः नौजवानों ने की अनोखी शुरुआत, Free में संगतों की गाड़ियां करेंगे ठीक, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में वार्षिक राष्ट्रीय उत्सव होला मोहल्ला शुरू हो रहा है। वहीं होले मोहल्ले में श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगतों को लेकर नौजवान ने अनोखी शुरुआत की है। आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन में अगर कोई खराबी आती है तो लुधियाना से दोराहा के बीच मुफ्त में ठीक किया जाएगा। बातचीत करते हुए युवाओं ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से शहादत दिवस और होला मोहल्ला के मौके पर यह सेवा करते आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जब पहले उन्होंने इस सेवा की शुरुआत की थी तो एक टीम गिनती के मैंबर थे। लेकिन आज उनकी 24 मैंबरों की टीम बन गई है। जिसके चलते वह संगतों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि होले मोहल्ले के मौके पर आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी लुधियाना और दोराहा के वेरका मिल्क प्लांट के पुल के बीच कहीं खराब हो जाती है तो वे उसे मुफ्त में ठीक किया जाएंगा।

  • वाह रे पंजाब पुलिस : मृतक पर किया मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : फाजिल्का रोड पर फिरोजपुर के फोर्ट वाले चौक पर एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें मुंबई से जालंधर जा रहा सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। जिसके बाद अब फिरोजपुर पुलिस ने उस मृत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं ट्रक से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद करने का दावा किया गया है।

    पुलिस ने सड़क हादसे में मरे एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  इस संबंध में जब सदर पुलिस स्टेशन के SHO जसवन्त सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कल किला वाला चौक पर एक हादसा हुआ था। जिस दौरान वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फरीदकोट के सिविल अस्पताल से रेफर किया गया था।

    लेकिन उनकी वहीं मौत हो गई और जब उन्होंने ट्रक देखा तो ट्रक सब्जियों से भरा हुआ था। जब तलाशी ली गई तो उसमें से करीब 90 किलो वजनी चार गट्टू डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि पुलिस ने मृतक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः सासंद रवनीत बिट्टू और विधायक गोगी में फिर शुरू हुआ विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कांग्रेस से सासंद रवनीत सिंह बिट्टू और आप पार्टी से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार गंभीर आरोप लगा रहे है। वहीं आज सासंद बिट्टू ने हलका पश्चिमी से आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए है। इस दौरान सासंद बिट्टू ने कहा कि उन्हें किसी ने बात बताई तो उन्हें शर्म आ गई। मीडिया से बात करते हुए सांसद ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पगड़ी की फिफ्टी खोलकर रिबन काटा जा रहा है।

    इस दौरान सासंद ने इस मामले को लेकर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। सासंद ने कहा कि हमारे सिर की पगड़ी हमारा ताज है, ऐसे में पगड़ी को लेकर अपमान करना शर्म की बात है। वहीं इस मामले को लेकर विधायक गोगी की वीडियो भी शेयर की है। जिसमें विधायक किसी को कह रहे है कि रिबन काटने के दौरान शायद वह पगड़ी ने नीचे जो फिफ्टी होती है वह साथ ले गए होंगे या फिर वह रिबन अपने साथ रखते होंगे। हालांकि सासंद बिट्टू के बयान के बाद विधायक गोगी को कोई बयान सामने नहीं आया है।