Blog

  • पंजाबः दरिया से मिला नाबालिगा का तैरता श+व, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के चन्द्र नगर स्थित बुड्ढा दरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दरिया में नाबालिगा का शव तैरता मिला है। घटना की सूचना मिलते लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। बच्ची की पहचान 9 वर्षीय सोमानया के रूप में हुई है। 

    पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पहले सोमानया लापता हो गई थी। जिसके गुमशुदा की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची मंदबुद्धि है और घर से 2 दिन पहले देर रात 2ः 30 बिना बताए चली गई थी। जिसके बाद बीते दिन दोपहर को पीड़ित परिवार ने उसके गुमशुदा की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। जिसके बाद आज उन्हें सूचना मिली कि बच्ची का शव दरिया में तैरता हुआ लोगों को मिला है।

    पुलिस ने कहा कि बच्ची के परिजनों को बुलाया गया है और शव की पहचान की जा रही है। बरामद हुए शव से पुलिस को उक्त बच्ची ही लग रही है। पुलिस ने कहा कि उक्त शव भी बच्ची का ही है। जिसको लेकर वह मामले की जांच की जा रही है। वहीं सन्नी भनोट ने कहा कि दरिया से तैरती हुई बच्ची का शव मिला। उनका कहना है कि बच्ची की उम्र 12 साल के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : Verka Milk plant में मिलावटी दूध सप्लाई करने का मामला आया सामने

    लुधियाना : वेरका मिल्क प्लांट में मिलावटी दूध सप्लाई करने के आरोप में सराभा नगर पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव शेखपुरा निवासी प्रभदीप सिंह के तौर पर हुई है। यह मामला तब सामने आया जब वेरका मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक सुरजीत सिंह ने दूध में अमानक तत्व पाए जाने के बाद शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी एक निजी ट्रांसपोर्टर है। जिसे वेरका ने विभिन्न क्षेत्रों से दूध इकट्ठा करने के लिए काम पर रखा है। 10 फरवरी को वह लुधियाना जिले के जगराओं इलाके से दूध इकट्ठा करके टैंकर को वेरका मिल्क प्लांट में लाया और जब दूध की जांच की गई, तो कर्मचारियों ने पाया कि दूध में तत्व आवश्यक मानकों के अनुसार नहीं थे। जिसके बाद एक समिति ने दूध का परीक्षण किया और मिलावट पाई। जितनी मात्रा में दूध में मिलावट पाई गई, उसे खत्म कर दिया गया।

    चूंकि यह खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का उल्लंघन था। इसलिए पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। सराभा नगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 272 , 273 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के राज्यसभा सदस्य ने दिया इस्तीफा

    भोपालः आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने वाला है और इससे कुछ घंटों पहले ही भाजपा के एक नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप ने शनिवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया से खुश नहीं हैं। सिंह ने शनिवार सुबह x (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में अपना इस्तीफा पत्र शेयर किया है।

    उन्होंने नड्डा को संबोधित करते हुए पत्र में कहा, ‘मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’ हालांकि, उन्होंने पत्र में अपने इस्तीफे के पीछे किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। सिंह को मार्च 2018 में भाजपा द्वारा संसद के उच्च सदन के लिए नामित किया गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होगा। उन्हें पार्टी द्वारा दोबारा नामित नहीं किया गया था। पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की। हालांकि, वह सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने वहां से राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा।

  • सुनवाई ना होने पर परेशान युवक ने DM SP के सामने खुद को मारा चाकू

    बल‍ियाः यूपी के बल‍िया में एक घटना सामने आई है। संपूर्ण समाधान दिवस पर DM SP के सामने युवक ने खुद को चाकू मार ल‍िया। बताया जा रहा है क‍ि फरियादी ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास क‍िया। छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। तहसील, थाने के चक्कर लगाते लगाते युवक परेशान हो चुका था। हालांक‍ि युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

  • पंजाब : निहंग सिंह पर बेअदबी करने का लगा आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के थाना घुमान के खुजाला गांव में बाबा सुंदर शाह के स्थान के बगल में एक निहंग सिंह अपना डेरा बनाकर रह रहा था। पंचायत इस निहंग पर गोलक से पैसे चुराने का भी आरोप लगा रही है। जब निहंग सिंह ने इस बारे में बात करनी चाही तो वह अपना कमरा बंद करके चले गए। जब पंचायत वालों ने कमरा ​​खोलकर देखा तो तो सुंदर गुटका साहिब और अन्य पुस्तिकाएं खराब हालत में थीं और उनके पन्ने फटे हुए थे।

    मौके पर पहुंचे गुरुद्वारा राम थमन साहिब के सेवादार लवप्रीत सिंह और जगरूप सिंह ने कहा कि हम निहंग सिंह के कमरे में गए और देखा कि गुटका साहिब और पोथी साहिब का बहुत अपमान किया गया था। उन्होंने कहा कि हम अपने संगठनों से बात करके इस निहंग सिंह के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहां के ग्रामीण हरप्रीत सिंह और मल्ली ने कहा कि यह निहंग सिंह पीरों की जगह पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस निहंग सिंह का पीरों की जगह पर बैठने का क्या काम, हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे थाना घुमान के SHO बिक्रमजीत सिंह पक्ष ने कहा कि यह जगह का विवाद है, ना कि बेअदबी का। इस बात सुनकर ग्रामीणों ने थानेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

  • लोकसभा चुनाव को लेकर 25 उम्मीदवारों का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट 

    अमरावतीः आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को इडुपुलापाया में उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी की। जगन मोहन रेड्डी ने एक ही बार में सभी 175 विधानसभा क्षेत्रों और 25 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी की।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली से युवक की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अमृतसर में ऐसा कोई दिन नहीं है जब अमृतसर में गोलीबारी नहीं होती हो। 7 मार्च को राम दिवाली के दिन अमृतसर के राम दिवाली हिंदुआ में एक युवक को गोली मारकर हमलावारों ने घायल कर दिया था। 7 दिन बाद आज उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में काफी रोष पाया जा रहा है। वहीं परिवार का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि परिवार का कहना है कि एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक को जाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ उन्हें गुमराह किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

    वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें 7 तारीख की शाम को फोन आया था कि उनके भाई को किसी ने गोली मार दी है और जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी। जिसके बाद उसे ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि आज मृतक के परिजनों ने सूचना दी कि गोली लगने से घायल युवक की आज ईलाज के दौरान मौत हो गयी है। जिसके बाद शीघ्र ही इस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तालाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • पंजाब : फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    एक पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 2 मोटरसाइकिल बरामद 
    गुरदासपुर : थाना घुमान की पुलिस ने  गांव माड़ी टांडा में एक घर के गेट पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले 5 लोगों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैमुअल मसीह और संदीप सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों से एक रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है।

    इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ ने बताया कि एसएसपी बटाला मैडम अश्वनी गोटियाल जी के सख्त आदेशों के तहत अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पांच में से 2 आरोपी सैमुअल मसीह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।
    घुमान पुलिस स्टेशन के SHO बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि बाकी 3 आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • मशहूर गायिका Anuradha Paudwal ने शुरू की राजनीतिक पारी, इस पार्टी में हुई शामिल

    नई दिल्लीः मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की आज राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई। अनुराधा आज भाजपा में शामिल हो गईं। वो ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुईं, जब कुछ ही देर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग आज आम चुनावों की तारीखों के साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा कर सकता है। जानकार बताते हैं कि पार्टी उन्होंने चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वे पार्टी की स्टार चुनाव प्रचार हो सकती हैं।

    अनुराधा पौडवाल हिंदी सिनेमा की चर्चित गायिका हैं। फिल्मी दुनिया के बाद अब भजन गायिकी की दुनिया में उनका डंका बज रहा है। 27 अक्टूबर, 1954 को मुंबई में जन्मीं अनुराधा ने अपने गायन करियर की शुरूआत 1973 में आई अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म ‘अभिमान’ से की थी। ‘आशिकी’, ‘ दिल है कि मानता नहीं’ और ‘बेटा’ फिल्म के लिए अनुराधा पौडवाल को फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 5 दशकों से अधिक के करियर में अनुराधा पौडवाल ने गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उड़िया, असमिया, पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली और मैथिली सहित कई भाषाओं में 9,000 से अधिक गाने और 1,500 से अधिक भजन रिकॉर्ड किए हैं।

  • जालंधरः पार्टी छोड़ जाने को लेकर आप विधायक के बाद सासंद रिंकू का आया बयान

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने जा रहा है। वहीं जालंधर की सीट को लेकर सियासत गरमा गई है। इस सीट को लेकर बीते दिन सासंद सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी। वहीं आज आप विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इस मामले को लेकर जहां आप विधायक शीतल अंगुराल ने लाईव होकर आप पार्टी छोड़कर जाने की अटकलों को अफवाह बताया। वहीं आप सासंद के लोकसभा 2024 के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सासंद रिंकू ने कहा कि वह आप पार्टी छोड़कर किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी। सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूजा-अर्चना के लिए आए हैं। आज वह वाराणसी में सत गुरु कबीर धाम में माथा टेक चुके हैं। उन्हें भी खबरों के जरिए पता चला कि उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिंकू ने कहा- वह अभी भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और यहीं उनकी वफादारी है।  आज फ्लाइट के जरिए रिंकू अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से जालंधर आएंगे।