Blog

  • बड़ी कार्रवाईः 8 करोड़ रुपये के नकली नोट किए बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बड़ी कार्रवाईः 8 करोड़ रुपये के नकली नोट किए बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुंबईः महाराष्‍ट्र में ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों ही पालघर के रहने वाले हैं। ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 52 वर्षीय राम शर्मा और 55 वर्षीय राजेंद्र राउत के रूप में की है।

    इससे जुड़े अन्‍य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। हालांकि, नकली नोट मिलने की यह कोई नई घटना नहीं है, समय-समय पर ऐसे किस्‍से सामने आते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले प्रयागराज से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एसटीएफ ने शहर के मांडा रोड तिराहे के पास से बीते सात नवंबर की शाम को फूफा और भतीजे को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से 1,95,500 रुपये के पांच-पांच सौ के नोट बरामद किए गए। इनसे पूछताछ होने पर खुलासा हुआ कि ये सभी नकली नोट अंतर्राष्ट्रीय तस्कर दीपक मंडल के रिश्तेदार से लाए गए थे।

  • पंजाबः पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल से कैदी फरार

    पंजाबः पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल से कैदी फरार

    लुधियाना: जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल से आज सुबह इलाज के लिए लाया हवालाती सिविल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला शत्रुघ्न हत्या के आरोप में 2021 से सैट्रल जेल में बंद है।

    खन्ना की पुलिस सेंट्रल जेल से उक्त हवालाती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आरोपी भागने कामयाब हुई। बताया जाता हैं कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है

  • महिला ने पिता को जिंदा करने के लिए किया, ये घिनौना  काम

    महिला ने पिता को जिंदा करने के लिए किया, ये घिनौना काम

    नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व जिले के थाना अमर कॉलोनी की टीम ने करीब 2 महीने के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया है और 24 घण्टे के अंदर कोटला मुबारकपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसने बच्चे को इसलिए अगवा किया था जिससे वो बच्चे की बलि देकर अपने मृत पिता को पुनर्जीवित कर सके। महिला ने ये सब अंधविश्वास के चलते किया. दक्षिण पूर्वी दिल्ली की डीसीपी ईशा पांडे के मुताबिक 10 नवंबर को शाम करीब 4:00 बजे थाना अमर कॉलोनी में सूचना मिली कि दिल्ली के गढ़ी गांव से करीब दो महीने के नवजात बच्चे को अज्ञात महिला ने अगवा कर लिया है।
    इसके बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई राजिंदर सिंह, एचसी रविंदर गिरी, एचसी शेर सिंह, एचसी सचिन सरोहा, एचसी नीरज कुमार , इंस्पेक्टर प्रदीप रावत की टीम बनाई गई. जांच के दौरान पीड़िता ने बताया कि अपहरणकर्ता महिला ने उनसे सफदरजंग अस्पताल में मुलाकात की और खुद को जच्चा-बच्चा देखभाल के लिए काम करने वाले एनजीओ के सदस्य के रूप में पेश किया. उसने उन्हें मां और बच्चे को मुफ्त दवा और परामर्श देने का वादा किया. बाद में उसने नवजात शिशु की आगे की जांच करने के बहाने उनके संपर्क में रही.  फिर 9 नवंबर को आरोपी महिला नवजात बच्चे की जांच करने के बहाने उसके घर गढ़ी गांव आयी,फिर 10 नवंबर को फिर से वह उनके घर आई।

    इसके बाद उसने अपनी बातों से बच्चे की मां को प्रेरित किया और बच्चे को बाहर ले जाने के लिए कहा. जब वह बच्चे को घर से बाहर ले जा रही थी तो मां ने अपनी 21 साल की भतीजी को महिला के साथ जाने के लिए कहा।  उसके बाद अपहरणकर्ता पीड़िता की भांजी रितु के साथ नवजात को अपनी स्विफ्ट कार में ले गई। रास्ते में अपहरणकर्ता ने रितु को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई. बाद में अपहरणकर्ता ने रितु को यूपी के गाजियाबाद में रास्ते में फेंक दिया, जहां होश में आने के बाद उसने अपने परिवार को सूचित किया कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। 

    इसके बाद पुलिस कॉल की गई.  जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.  सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद अपहरणकर्ता के की कार का रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया गया और जिससे उसका पता मिला. उसके घर पर छापेमारी की गई थी लेकिन आरोपी नहीं मिली. शुक्रवार  शाम करीब 4:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि अपहरणकर्ता आर्य समाज मंदिर, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली के पास आएगी. इसके बाद आरोपी महिला को पकड़ लिया गया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.  अपहरणकर्ता की पहचान 25 साल किबश्वेता के रूप में हुई जो कोटला मुबारकपुर गांव की रहने वाली है

    पूछताछ पर आरोपी श्वेता ने खुलासा किया कि अक्टूबर 2022 में उसके पिता की मौत हो गई थी. अंतिम संस्कार के दौरान, उसे पता चला कि एक ही जेंडर के नवजात की बलि उसके पिता को पुनर्जीवित कर सकती है.  इस अंधविश्वास को अंजाम देने के लिए उसने इलाके में एक नवजात लड़के की तलाश शुरू कर दी. वह  सफदरजंग अस्पताल गई और वहां खुद को नवजात बच्चों और मां की मदद करने वाले एक एनजीओ से जुड़ा बताया.लोगों का विश्वास जीतने के लिए वह अक्सर नवजात और उसके परिवार से मिलने जाती थी. 10 नवंबर को वो सफलतापूर्वक उस नवजात लड़के का अपहरण करने में सफल रही. आरोपी श्वेता  ने 9वीं तक पढ़ाई की है. वह अपनी मां के साथ रह रही थी. वह पहले लूट और चोरी के 2 मामलों में शामिल है

  • शादी से पहले शाहिद कपूर पर जान छिड़कती थीं सानिया मिर्जा, करना चाहती थीं रणबीर कपूर से शादी लेकिन

    शादी से पहले शाहिद कपूर पर जान छिड़कती थीं सानिया मिर्जा, करना चाहती थीं रणबीर कपूर से शादी लेकिन

    नई दिल्ली : सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक के चर्चे हो रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस पॉवर कपल ने एक-दूसरे से तलाक भी ले लिया है। अचानक से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन की खबर सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए थे। दोनों ने 12 साल पहले शादी की थी। कपल का इजहान मलिक नाम का एक बेटा भी है। शोएब और सानिया की शादी साल 2010 में हुई थी और खबरों की मानें तो सानिया अपना दुबई वाला घर छोड़ चुकी हैं। भले ही सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई हो, पर क्या आप जानते हैं एक समय में उनका नाम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर से भी जुड़ा था।
    जी हां, एक समय में सानिया और शाहिद के रिलेशनशिप में होने की जमकर अफवाह उड़ी थीं। इसे लेकर करण जौहर ने सानिया मिर्जा से सवाल भी किया था, जब वे कॉफ़ी विद करण में पहुंची थीं। करण ने सानिया से पूछा था, ‘ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको कभी हिंदी फिल्म के लड़कों ने अप्रोच नहीं किया है?’. जिस पर सानिया ने कहा था, ‘मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ’. फिर करण कहते हैं, ‘आपके और शाहिद के बारे में भी चर्चा हुई थी. क्या उनमें कुछ सच्चाई थी’। इस पर सानिया कहती हैं, ‘मुझे याद नहीं, ये बहुत पहले की बात है। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा ट्रैवल करती हूं’।
    इसके बाद शो पर शाहिद कपूर को लेकर भी बात हुई थी. इसके बाद जब करण जौहर ने सानिया से पूछा कि वे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में किसके साथ मैरी, हुकअप और किसको किल करना चाहेंगी? तो इस पर उन्होंने कहा था कि वे हुकअप रणवीर संग, शादी रणबीर कपूर और किल शाहिद कपूर को करना चाहेंगी.

  • पंजाबः फगवाड़ा और कपूरथला सहित इस अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, जाने मामला

    पंजाबः फगवाड़ा और कपूरथला सहित इस अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, जाने मामला

    फगवाड़ाः सिविल अस्पताल से बड़ी ख़बर सामने आई है। मृतक अनुज सिंह के परिजनों द्वारा डॉक्टर आशीष त्यागी की मारपीट के बाद गुस्साए डॉक्टरों ने कामकाज बंद कर धरना लगा दिया है। डॉ. आशीष जेतली की मृतक के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस हादसे के बाद अस्पताल के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ सहित अस्पताल के पूरे स्टाफ ने अस्पताल में अपना काम स्थगित कर दिया और विरोध में अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

    टिब्बी (फगवाड़ा) निवासी अनुज नामक 17 वर्षीय युवक की आज सुबह फगवाड़ा-बंगा रेल खंड पर शिवपुरी मुहल्ले के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। लड़का आज सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे लाइन पार करते समय एयर पॉड्स पर म्यूजिक सुन रहा था। युवक को सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन इससे आक्रोशित हो गए और ईएमओ को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। खबर सुनते ही एसएमओ डॉ कमल किशोर समेत सभी चिकित्सक अपना काम स्थगित कर दिया और डॉ जेतली के समर्थन में धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के एसडीएम डॉ अमरदीप थिंड, डीएसपी जसप्रीत सिंह और एसएचओ अमनदीप सिंह नाहर स्थिति को शांत करने सिविल अस्पताल पहुंचे। 

    इस बीच पीसीएमएसए पंजाब के आह्वान पर कपूरथला जिले में सभी केंद्रों पर ओपीडी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं, जब तक कि बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती। पीसीएमएस केपीटी के जिला अध्यक्ष आकाशदीप सिंह सोही के नेतृत्व में कपूरथला सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का बहिष्कार किया है और डॉक्टर त्यागी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले परिवार के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भुलत्थ सिविल अस्पताल और बेगोवाल सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने भी अपने कर्तव्यों का बहिष्कार किया।

    पीसीएमएसए के महासचिव डॉ वनिंदर रियार के नेतृत्व में पीसीएमएसए राज्य की टीम स्थिति का आकलन करने के लिए फगवाड़ा पहुंच गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज शाम तक उपद्रवियों को नहीं पकड़ा गया और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो राज्य भर में ओपीडी सोमवार से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीसीएमएसए सभी सरकारी अस्पतालों में चौबीसों घंटे फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराने के संबंध में डीजीपी के पत्र के लिए 21 नवंबर तक समय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर पीसीएमएसए पंजाब द्वारा कड़े कदमों की घोषणा की जाएगी। इस बीच निदेशक, स्वास्थ्य सेवा, ने कपूरथला के उपायुक्त ने मांग की है कि सभी संबंधित धाराओं के तहत तत्काल गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज करने के रूप में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मृतक अनुज के पिता जय प्रकाश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह, ओम प्रकाश पुत्र कन्हैया सिंह, अनूप सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह, रितु देवी पत्नी जय प्रकाश सिंह, रंजू देवी पत्नी ओम प्रकाश सहित इनके साथ मौके पर मौजूद रहे तीन अन्य परिवारिक सदस्यों व साथियों सभी वासी गुरु तेग बहादुर नगर फगवाड़ा के खिलाफ धारा 307,323,353,186,506,148 और 4 पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ मेडिकेयर सर्विस पर्सन एंड मेडिकल सर्विस इंस्टीट्यूशंस प्रिवेंशन ऑफ वायलेंस एंड डैमेज टू प्रॉपर्टी बिल 2008 के तहत पुलिस केस दर्ज किया है। 

  • पंजाबः पुलिस में प्रशासन में बड़ा फेरबदल, जालंधर सहित कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के हुए तबादलें

    पंजाबः पुलिस में प्रशासन में बड़ा फेरबदल, जालंधर सहित कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के हुए तबादलें

    चंडीगढ़ः पुलिस में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जालंधर सहित 33 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। डॉ. एस भूपति को जालंधर, जसकरन सिंह को अमृतसर और मनदीप सिंह सिद्धू को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जारी हुई लिस्ट के मुताबिक आईपीएस संदीप गर्ग को मोहाली और घुममन को श्री मुक्तसर साहिब लगाया गया है।

    यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश भी दिए हैं। आइपीएस कुलदीप सिंह एसटीएफ के नए चीफ होंगे। उन्हें यह जिम्मेदारी हरदीप सिंह सिद्धू के आइटीबीपी में डेपुटेशन पर जाने के बाद दी गई है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः नशे पर सीआईए की कार्रवाई, हवलदार सहित 3 गिरफ्तार

    पंजाबः नशे पर सीआईए की कार्रवाई, हवलदार सहित 3 गिरफ्तार

    अमरगढ़: पंजाब में नशे को लेकर पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सीआईए स्टाफ ने एक हवलदार सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी फरार चल रहा है। जानकारी अनुसार महोराणा के सीआईए स्टाफ ने आरोपियों से 20 ग्राम चिट्टे बरामद किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि हवलदार अमनदीप सिंह (गार्ड ड्यूटी मुबारक मंजिल महल मलेरकोटला), गुरप्रीत सिंह निवासी गुरसर कौंके, गुरप्रीत सिंह निवासी सदराबाद एक कार में चिट्टा बेचने के लिए आ रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    उन्होंने कहा कि पता चला है कि यह चिट्टा उन्होंने मुहम्मद यासीन अब्बासपुरा से लाया था। पुलिस ने मौके पर ही हवलदार अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को  मौके पर काबू करके नशीला पदार्थ बरामद किया, जबकि आरोपी मोहम्मद यासीन की गिरफ्तारी बाकी है।

  • 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की रेड, 65 लोग गिरफ्तार

    13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की रेड, 65 लोग गिरफ्तार

    गुजरातः चुनाव की सरगर्मी के बीच आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की बड़ी कार्रवाई देखी जा रही है। राज्य के 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी चल रही है। देर रात से छापेमारी जारी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात एटीएस, जीएसटी विभाग के साथ साझा ऑपरेशन चला रही है और अब तक सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में डेढ़ सौ ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। ये छापेमारी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर टैक्स चोरी और धन के लेन-देन को लेकर की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों से पैसा भारत लाने पर कर चोरी और फर्जी बिलों के नाम पर धन के लेन-देन को लेकर यह जांच की जा रही थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सूरत पुलिस ने भी लगभग 500 करोड़ रुपये के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था. उस समय 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    बीते दिन इनकम टैक्स विभाग ने भी चलाया था सर्च अभियान

    दरअसल, शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने भी गुजरात के कई जिलों में सर्च अभियान चलाया था। आईटी डिपार्टमेंट के राजकोट, भुज और गांधीधाम में कई बड़े बिजनेस हाउसों से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी से हड़कंप मच गया था। ये छापेमारी रीयल स्टेट और फाइनेंस ब्रोकर के बिजनेस से जुड़े लोगों के यहां हुई थी।

    छापेमारी से राज्य में हलचल

    बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान भी हो चुका है। यहां एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होना है। ऐसे समय में एटीएस, जीएसटी विभाग और इनकम टैक्स की छापेमारी से राज्य में हलचल मची हुई है। हालांकि इन छापेमारियों में कितनी पैसे की बरामदगी की गई या कितना टैक्स चोरी पकड़ा गया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    चुनाव में काले धन का उपयोग

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा चुनाव में काले धन के उपयोग की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इतने बड़े स्तर पर सरकारी एजेंसियों की छापेमारी चुनाव में अवैध धन के उपयोग को रोकने के लिए की जा रही है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के चुनावी नतीजों के साथ ही आएंगे। गुजरात में पिछले 27 साल से भारतीय जनता पार्टी ही सत्ता पर काबिज है।

  • पंजाबः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

    पंजाबः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

    श्री आनंदुपर साहिबः जिले से दुखद घटना सामने आई है। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चाचा के साथ स्कूटर पर ट्यूशन पढ़ने छात्रा जा रही थी, इसी दौरान स्कूटर का सतुंलन बिगड़ने से स्कूटर डिवाइड से टकरा गया। हादसे मेें छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा पंज प्यारा पार्क के सामने हुआ है। मृतक की पहचान जसमीन कौर पुत्री अमृतपाल सिंह कीरतपुर साहिब के गांव जियोवाल के रूप में हुई है।

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज सवाती धीमान ने बताया कि जसमीन कौर अपने चाचा के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए आंनदपुर साहिब की ओर आ रही थी। जैसे ही वह पंज प्यारा पार्क के सामने पहुंचे तो संतुलन बिगड़ने से उनका स्कूटर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में जसमीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने देर रात रोक लिया। तकरीबन एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख़ खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी तो एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए लेकिन किंग खान के बॉडीगार्ड रवि और टीम को कस्टम ने पकड़ा हुआ था। खबरों के मुताबिक लाखों रुपए की क़ीमत की घड़ियों को भारत में लाने, बैग में महंगी घड़ियों के ख़ाली डिब्बे मिलने और कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने की वजह से शाहरुख खान से पूछताछ की गई थी।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR-SG से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने गए थे। इसी प्राइवेट चार्टर फ़्लाइट से बीती रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे। रेड चैनल पार करते वक्त कस्टम ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई। इसके बाद कस्टम ने सभी को रोक दिया और बैग की जांच की गई। जांच के दौरान बैग में कई महंगी घड़िया Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी (लगभग 8 लाख रुपये), ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली, साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले। कस्टम ने इन घड़ियों का इवैल्यूएशन किया तो इन पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी। इसके बाद इन करोड़ों रुपए की क़ीमत की घड़ियों पर लाखों रूपये टैक्स अदा करने की बात कही गई। घंटे भर चले प्रक्रिया के बाद शाहरुख़ और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया लेकिन शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवी और टीम के सदस्यों को रोक लिया गया।  

    शाहरुख खान के बॉडीगार्ड ने चुकाया कस्टम

    जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के बॉडी गार्ड रवि ने 6 लाख 87 हज़ार रुपए का कस्टम चुकाया है। जिसका बिल शाहरुख़ खान के बॉडी गार्ड रवि के नाम पर बना है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये पैसे शाहरुख़ खान के क्रेडिट कार्ड से अदा किए गए हैं। कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर पुगल और युद्धवीर यादव ने ये पूरी कार्रवाई की। इसके बाद शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवि को सुबह कस्टम ने छोड़ा।