Blog

  • शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 3000 दुकानों में लगी आग, देखें वीडियो

    शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 3000 दुकानों में लगी आग, देखें वीडियो

    ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के करीब 3000 दुकानों में मंगलवार को आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई लेकिन आग इतनी भयानक तरीके से लगी है कि थोड़ी देर में ही सेना को घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। फिलहाल, सेना के जवान और करीब 600 फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग को बुझाने के लिए बाजार पर पानी का छिड़काव किया। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन सेवा और नागरिक रक्षा की मीडिया शाखा के प्रभारी शाहजहां शिकदर ने बताया कि बंगबाजार में सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट पर आग लगी थी। 

    बताया जा रहा है कि राजधानी के बंगबाजार इलाके में आग लगी है जो काफी तंग इलाका माना जाता है। यहां कपड़ों का बाजार लगता है जो काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। आग लगने के बाद आग के तेजी से फैलने के बाद मदद के लिए सेना के जवानों को बुलाना पड़ा। दमकल विभाग के प्रवक्ता रकीबुल इस्लाम ने एएफपी को बताया, “करीब 600 दमकलकर्मी…आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं।” एक सैन्य प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर आग बुझाने के प्रयास में शामिल हो गया है। हेलिकॉप्टर के हवाई फुटेज में पास के एक ओवरपास से सैकड़ों लोगों को आग देखते हुए दिखाया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, आग से ज्यादातर दुकानें जलकर राख हो गईं, लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा है या नहीं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में धुआं भर गया और परिसर से आग की लपटें उठती देखी गईं, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई। द डेली स्टार अखबार ने बताया कि बंगबाजार में ज्यादातर कपड़े की दुकानें हैं। यहां दुकानदारों ने ईद के त्योहार की तैयारी के लिए स्टॉक जमा कर रखा था और उनका ज्यादातर सामान आग में जलकर खाक हो गया। एक कारोबारी ने बताया कि मैंने ईद में कारोबार के लिए 1.5 मिलियन टका ($14,100) उधार लिया था और इस रकम से कपड़े खरीदे थे लेकिन आग ने सबकुछ बर्बाद कर दिया।

    बंगबाजार देश के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। इसमें टिन और लकड़ी से बने सैकड़ों गोदाम हैं। इस महीने आने वाले ईद के त्योहार के मद्देनजर कपड़ों की दुकानों में नया माल भरा हुआ था। रमजान के दौरान कपड़ों की दुकानों के कई कर्मचारी अपनी दुकानों में ही रात बिताते हैं। खबरों में कहा गया है कि व्यापारी और उनके कर्मचारी आग से माल को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। इससे पहले 1995 में बंगबाजार में आग लगी थी और यह राख में तब्दील हो गया था। इसे फिर से बनाया गया था। ढाका साउथ सिटी कारपोरेशन के पास इस बाजार का स्वामित्व है और यह चार भागों, बंगबाजार कॉप्लेक्स, गुलिस्तान इकाई, मोहननगर इकाई और अदरशा इकाई में विभक्त है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ ਸਾਹਿਬ ਤੋ “ਖਾਲਸਾਈ ਮਾਰਚ” ਦੀ ਅੱਜ ਹੋਈ ਆਰੰਭਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ ਸਾਹਿਬ ਤੋ “ਖਾਲਸਾਈ ਮਾਰਚ” ਦੀ ਅੱਜ ਹੋਈ ਆਰੰਭਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਵਿਸਾਖੀ ਮੌਕੇ ਜਿਥੇ ਸੰਗਤਾਂ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਧਰਤੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸੰਚਾਰ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਅਕਸਰ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵਿਸਾਖੀ ਮੌਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਨ ਕਰਨਾ ਦਿਲੀ ਇੱਛਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਅੱਜ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਖਾਲਸਾਈ ਮਾਰਚ ਆਰੰਭ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਛਕੋ ਸਿੰਘ ਸਜੋ ਦਾ ਹੋਕਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮਾਰਚ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਮੌਕੇ ਜਿਥੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਉਥੇ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਰਚ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਸਿਹਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਭਾਈ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੂੰ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖਾਲਸਾਈ ਮਾਰਚ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਉਪਰਾਲਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪੰਥ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰਦਵਾਰਿਆਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਡੇਰੇ ਲਗਾਣਾ ਅਤੇ ਸਿੱਖਾ ਦੇ ਅਕਸ ਨੂੰ ਖਰਾਬ ਕਰਨਾ ਇਹ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਲਈ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪੈਟਰਨ ਵਾਂਗ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ ਅਪਣਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸੰਚਾਰ ਦੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਰਯਾਦਾ ਦੇ ਸਵਾਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਮਰਿਆਦਾ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਸਾਰੀਆਂ ਸੰਪਰਦਾਵਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕੋ ਮਰਿਆਦਾ ਫੋਲੋ ਕਰਨੀ  ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਜੋ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੋਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਪਰ ਕਈ ਸੰਪ੍ਰਦਾਵਾਂ ਆਦ ਕਾਲ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਚੱਲੀਆਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸਾਖੀ ਮੌਕੇ ਸਰਬੱਤ ਖਾਲਸਾ ਸੱਦਣ ਦੀ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਜਥੇਦਾਰ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਬੈਠੇ ਹਨ ਉਹ ਜਿਹੜਾ ਵੀ ਫੈਸਲਾ ਕਰਨਗੇ,  ਉਹ ਸਾਡੇ ਨਾਲੋਂ ਵਿਦਵਾਨ ਹਨ ਤੇ ਜੋ ਵੀ ਫੈਸਲਾ ਪੰਥ ਲਈ ਕਰਨਗੇ ਉਹ ਪੰਥ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ ਹੀ ਹੋਵੇਗਾ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः पूर्व CM चन्नी के रिश्तेदार पर पत्थर-ईटों से हमला, देखें CCTV

    पंजाबः पूर्व CM चन्नी के रिश्तेदार पर पत्थर-ईटों से हमला, देखें CCTV

    मोहालीः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार पर हमला होने खबर सामने आई है। मामला डेराबस्सी के अमलाला गांव का है, जहां गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर पत्थर-ईटों से हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल बुजुर्ग महिला धर्म कौर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बहू की दादी हैं। वहीं हमले में बुजुर्ग महिला की ननद का बेटा भी घायल है।

    अस्पताल में भर्ती धर्म कौर ने बताया कि बीती शाम वह अपने दो बेटों, बहू और ननद के बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान गली से गुजर रहे उसके चचेरे भाई-बहनों की बिना बात उसके लड़के से कहासुनी शुरू कर दी। उसका बेटा जान बचाकर घर आया तो दूसरे पक्ष ने उसके घर पर हमला कर दिया। दरवाजा बंद होने के कारण हमलावरों ने घर के अंदर-ईंटों से हमला किया है। इस हमले में बुजुर्ग और उनकी ननद का बेटा हरनेक सिंह भी घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि हमले की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे साफ पता चलता है कि करीब एक दर्जन लोगों ने घर पर हमला किया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के कुछ दूर ताशपुर गांव के समीप डडविंडी-ताशपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगा सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी पट्टी शाला नगर मलसियां ​​(जालंधर), रघबीर सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी पट्टी अकालपुर मलसियां ​​(जालंधर) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार सड़क का मोड़ मुड़ने के दौरान कार वहीं एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में चालक की उम्र करीब 60 वर्ष और बगल में बैठे रघबीर सिंह की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों के शव को कटर की मदद से कार से निकालना पड़ा। सूचना मिलते ही डल्ला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

    मौके पर पहुंचे मलसियां निवासी सुरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि उनके भतीजे जोगा सिंह और उन्हीं के गांव निवासी रघबीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह अपनी स्विफ्ट कार (पीबी 05 एक्यू 2254) में मंगलवार सुबह करीब चार बजे कपूरथला की तरफ से मलसियां आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह ताशपुर मोड़ के पास डडविंडी रोड पहुंचे तो उनका वाहन सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गया। फिलहाल मृतकों के शवों को सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
  • पंजाबः BDPO की बड़ी कार्रवाई, सरपंच सहित 8 पंचायत सदस्यों को किया Suspended

    पंजाबः BDPO की बड़ी कार्रवाई, सरपंच सहित 8 पंचायत सदस्यों को किया Suspended

    राजपुरः गांव नलास खुर्द में बीडीपीओ ने सरपंच सहित पूरी पंचायत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीडीपीओ ने पंचायती फंडों के दुरुप्रयोग करने के मामले में सरपंच सहित पंचायत के 8 सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा 2 पंचायत सचिवों को भी सहायक संचालक पंचायत शाखा द्वारा रिकार्ड पेश ना करने के कारण कार्रवाई करके पंचायत के खाते को सील करने को कहा है।

    दरअसल, पिछले साल सितंबर में शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह की शिकायत पर पूरे मामले की जांच की जा रही थी, जिसमें पाया गया कि सरपंच समेत 5 पंचायत सदस्यों ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अनुदान राशि खर्च की गई। जांच में सरपंच व पंचायत सदस्यों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके तहत सरपंच मुंशी राम, पंच सुरिंदर सिंह, सोम चंद, जगबीर सिंह, वेद प्रकाश, सुनीता, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर पर पंजाब पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 20 के तहत पदों से निलंबित कर दिया गया है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा ने बताया कि निलंबन से पहले सरपंच व पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने को कहा गया था। जवाबों को पढ़ने के बाद सभी आरोपियों को सुनवाई के लिए 6 मार्च को तलब किया गया था, लेकिन उनके द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

  • पंजाबः DSP के गनमैन की लाश मिलने से मचा हड़कंप 

    पंजाबः DSP के गनमैन की लाश मिलने से मचा हड़कंप 

    अमृतसरः अटारी में तैनात डीएसपी प्रवेश चोपड़ा के गनमैन की गंदे नाले से पास लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहित शर्मा गांव जेठूवाल निवासी महिनियां कोहारा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहित डयूटी खत्म करके रात को घर जा रहा था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद देर रात छानबीन की गई लेकिन आज सुबह उसकी लाश अटारी के गंदे नाले बाइपास के पास से बरामद हुई है। एक राहगीर ने मोहित का शव देखा तो उसकी सूचना व्यक्ति ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर तेजधार हथियार से कई घाव दिखाई दे रहे हैं, जिससे खून बह रहा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पैसे के लेनदेन में फंसा कैदी कोर्ट से फरार

    पैसे के लेनदेन में फंसा कैदी कोर्ट से फरार

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना की अदालत से सोमवार को एक कैदी फरार हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली के रहने वाले लखवीर सिंह और कृष्णा मोटर कंपनी के बीच पैसे का लेनदेन था। कंपनी ने लखवीर पर चैक बाउंस और वादे से मुकरने के आरोप लगाए थे। समय पर भुगतान न करने के चलते वह विचाराधीन कैदी के रूप में बनगढ़ जेल में बंद था। सोमवार को पेशी के दौरान उसे अदालत में ही बने बंदीगृह में रखा गया था।

    सुबह ही अदालत में उसे पेश करने की आवाज पड़ी। पुलिस वाला उसका हाथ पकड़कर बंदीगृह से कोर्ट रूम में लेकर जा रहा था। मगर चंद कदम चलने के बाद उसने पुलिस वाले का हाथ छिटका और भीड़ में कहीं गायब हो गया। पुलिस ने अब भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अधीन उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वालों का कहना है कि उन्होंने लखवीर सिंह को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह कहां फरार हो गया उन्हें पता ही नहीं चला।

  • जालंधरः तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक एक्टिवा सवार को टक्कर मारकर हुआ फरार, देखें तस्वीरें

    जालंधरः तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक एक्टिवा सवार को टक्कर मारकर हुआ फरार, देखें तस्वीरें

    जालंधर, वरुण/हर्षः पठानकोट से जालंधर नेशनल हाइवे के समीप हेमकुंड पब्लिक स्कूल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक ने एक्टिवा सवार चालक को टक्कर मारकर दी। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालकर मौके से फरार हो गया। घटना में घायल हुए व्यक्ति की पहचान आनंद निवासी संजय गांधी नगर के रूप में हुई है।

    पीड़ित आनंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने निजी काम के लिए पठानकोट बाइपास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक उसे टक्कर मारकर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना दौरान वहां पर स्थानीय लोगों ने पीड़ित को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके परिजनों को घटना संबंधी जानकारी दी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾਂ, ਗਹਿਣੇ ਅੱਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾਂ, ਗਹਿਣੇ ਅੱਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਵਿਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਚੌਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਅਤੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਗੋਬਿੰਦ ਨਗਰ ਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ 40 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਫਿਲਹਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਘਰ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਭੈਣ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਗਈ ਹੋਈ ਸੀ ਜਦ ਉਹ ਦੋ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਵਾਪਿਸ ਆਪਣੇ ਘਰ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਵੱਲੋਂ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਿਲ ਹੋ ਕੇ ਅਲਮਾਰੀ ਦਾ ਤਾਲਾ ਤੋੜ ਕੇ ਅਲਮਾਰੀ ਵਿਚ ਪਈ 40 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕਰ ਚੋਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਘਰ ਵਿਚ ਜਾਂਚ-ਪੜਤਾਲ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲੀਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੇ ਲਈ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿਚ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਖ਼ੰਗਾਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਚੋਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • बीटन में देसी शराब की 72 बोतलें पकड़ी

    बीटन में देसी शराब की 72 बोतलें पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली के बीटन में पुलिस ने एक घर से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद की हैं। ठेकों के टूटने के बाद से लगातार घरों, दुकानों और वाहनों की तालाशी लेने पर शराब के जखीरे पकड़े जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस के एसआई गुरध्यान सिंह, एएसआई धर्मपाल और हेड कांस्टेबल चुहड़ सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को बीटन वासी जसवीर सिंह पुत्र राम लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।