Blog

  • अब होम स्टे खोलना हुआ आसान, CM Sukhu ने ऑनलाइन पोर्टल का किया उद्घाटन

    अब होम स्टे खोलना हुआ आसान, CM Sukhu ने ऑनलाइन पोर्टल का किया उद्घाटन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दस दिनों के भीतर होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागों के लिए यूजर फ्रैंडली ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के लिए सक्षम सॉफ्टवेयर कंपनियों की सेवाएं लेने के साथ साथ इस संदर्भ में टेंडर भी जारी किए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिथिगृहों और विभिन्न विभागों के विश्राम गृहों में सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएं, जिसमें खाद्य बिलों का भुगतान आदि भी शामिल हो।

    उन्होंने एशियन विकास बैंक और पर्यटन विकास बोर्ड परियोजनाओं के लिए नक्शे तैयार करने के लिए पेशेवर आर्किटेक्ट्स की सूची तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे दस दिनों के भीतर विज्ञापित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने में तेजी लाई जाए तथा इस प्रक्रिया को ज्यादा सरल बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के प्रस्तावित नियमों में बदलाव करने का सुझाव भी दिया, जिस पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्माणाधीन होटलों पर भी पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के नियमों के तहत विचार किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की घाटे में चल रही इकाइयों के संचालन और रख-रखाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • रुस ने America को दिया करारा जवाब, तेल कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध पर दी प्रतिक्रिया

    रुस ने America को दिया करारा जवाब, तेल कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध पर दी प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली: अमेरिका ने रुस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियां रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में इस पर अब रुस ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रुसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि ये कदम उल्टा असर डालेंगे और वैश्विक अर्थव्यवस्था को रुस से ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे।

    रुस बातचीत के लिए तैयार है

    जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका के ये दंडात्मक कदमों से रुस अपने राष्ट्रीय हितों पर समझौता करने को मजबूर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि रुस बातचीत के लिए तो तैयार है लेकिन यह बातचीत मीडिया बयानबाजी के बजाय कूटनीतिक माध्यमों के जरिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह से विपरित प्रभाव डालेगा। इससे यूक्रेन संघर्ष समाधान की दिशा में किसी भी तरह की बातचीत की संभावना भी और मुश्किल हो जाएगी। जाखारोवा ने यह कहा है कि रुस ने पश्चिमी प्रतिबंधों के प्रति एक मजबूत प्रतिरोध क्षमता बना ली है। देश अपनी आर्थिक और ऊर्जा क्षमता को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।

    चीन को भी दी अमेरिका ने वॉर्निंग

    चीन ने भी गुरुवार को अमेरिका के इन नए प्रतिबंधों पर कड़ी आपत्ति जताई है। बीजिंग ने कहा कि ये एकतरफा कदम है। इसका कोई अंतरराष्ट्रीय कानूनी आधार नहीं है। चीन ने अमेरिका से कहा है कि दबाव या जबरदस्ती की नीति की जगह संवाद का रास्ता अपनाया जाए। चीन ने यूरोपीय संघ के हालिया प्रतिबंधों की भी आलोचना की है। इसमें कुछ चीनी कंपनियों पर रुस की मदद करने के आरोपों को आधार पर कार्रवाई भी की गई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि चीन न तो यूक्रेन संकट का निर्माता है न ही उसका पक्षधर हम उन सभी कदमों का विरोध करते हैं जो चीनी कंपनियों के वैध हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में इस पर विश्लेषकों का यह मानना है कि रुस और चीन की यह संयुक्त प्रतिक्रिया अमेरिका के बढ़ते हुए प्रतिबंधों के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार करेगी। दोनों देश पहले ही डॉलर पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक व्यापार प्रणाली को विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यदि रुस और चीन साथ में मिलाकर ऊर्जा और व्यापार सहयोग मजबूत करेंगे तो इससे पश्चिमी देशों की आर्थिक नीतियों पर असर होगा। वैश्विक शक्ति संतुलन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
  • पेट्रोल पंप के कर्मियों और SDM में हुई हाथापाई, जड़े थप्पड़, मामला दर्ज, देखें CCTV

    पेट्रोल पंप के कर्मियों और SDM में हुई हाथापाई, जड़े थप्पड़, मामला दर्ज, देखें CCTV

    भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जसवंतपुरा स्थित रात सीएनजी पेट्रोल पंप पर एसडीएम और पंप कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। जहां दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां प्रतापगढ़ के वर्तमान और मांडल के एसडीएम छोटू लाल शर्मा ने पंप कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में कर्मचारी ने भी एसडीएम पर हाथ उठा दिया। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि एसडीएम को उनकी कार से पहले किसी और की कार में सीएनजी डालना रास नहीं आया। इस मामले को लेकर रायला थाने की पुलिस ने 3 पेट्रोल पंप कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दीपक माली, प्रभुलाल कुमावत और राजा शर्मा को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की जांच जारी है। उधर, एसडीएम की पत्नी ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। इससे पहले भी उनके खिलाफ कई बार अनुशासनहीनता और विवादित बर्ताव को लेकर शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर एसडीएम शर्मा चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
  • चाइनीज डोर का कहरः भाईदूज पर मांझे से गर्दन कटने से व्यक्ति की मौत

    चाइनीज डोर का कहरः भाईदूज पर मांझे से गर्दन कटने से व्यक्ति की मौत

    ढाई साल पहले हुई थी शादी

    शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हांडा पुल के पास भाईदूज के दिन चाइनीज डोर का कहर देखने को मिला। जहां भाईदूज पर पत्नी के साथ बाइक पर ससुराल जा रहे व्यक्ति का चाइनीज मांझे से गला कट गया। वहीं पत्नी भी हादसे में घायल हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में व्यक्ति की सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दूसरी ओर पत्नी, पति को बचाने के लिए चिल्लाती रही। मौके पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि शर्मा निवासी नगला जाजू के रूप में हुई है। वीरवार दोपहर रवि पत्नी मोनी को लेकर भाईदूज मनाने अपनी ससुराल जा रहा था। दोनों घर से 25 किमी दूर पहुंचे थे। तभी रास्ते में चाइनीज मांझा रवि के गले में फंस गया। रवि जब तक गाड़ी रोकता, तब तक उसका गला कट चुका था। वह गाड़ी समेत सड़क पर गिर गया। पत्नी मोनी भी दूर जा गिरी। रवि के गले से लगातार खून बहने लगा। वह हाथ से खून रोकने की कोशिश करता रहा। लेकिन, कुछ ही देर में बेसुध हो गया। रवि पूरी तरह खून से लथपथ हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। रवि शर्मा के घर में पिता बटेश्वर दयाल, मां मीरा देवी, दो भाई संकेत, खिलाड़ी, पत्नी मोनी और 4 महीने का बेटा है। रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ढाई साल पहले उसकी शादी लखीमपुर के शंकरपुर की रहने वाली मोनी (23) से हुई थी। पत्नी मोनी ने बताया कि उन्होंने हेलमेट पहन रखी थी। फिर भी पता नहीं कैसे ये सब हो गया। वह मेरे सामने तड़प रहे थे, मैं कुछ न कर सकी। पति ने कहा कि हमें भाई दूज मनाने जाना था। सुबह मैं घर का काम निपटा कर घर से निकली। 4 महीने के बेटे को घर ही छोड़ दिया था। रवि कह रहे थे शाम तक वापिस आ जाएंगे, तो बेटे को क्यों ले जाना? हम घर से 1 बजे के बाद निकले। रास्ते में हांडा पुल के पास रवि जोर से चीखे। गाड़ी धीमी कर रहे थे। लेकिन, तब तक हम दोनों गिर गए। रवि के गले में मांझा फंसा था। उनका गला बहुत ज्यादा कट गया था। लगातार खून बह रहा था। मैंने बचाने का प्रयास किया। थोड़ी ही देर में वह खून से लथपथ हो गए। तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया। पुलिस आई और अस्पताल लेकर गई, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके। रवि के चचेरे भाई अवनीश शर्मा ने कहा कि चाइनीज मांझे पर रोक लगी है। फिर भी चाइनीज मांझा जमकर बेचा जा रहा है। उससे लोगों की जान जा रही है। भाई की मौत की जिम्मेदारी सरकार और पुलिस प्रशासन की है। क्योंकि, चाइनीज मांझा बंद कराने की जिम्मेदारी सरकार और पुलिस प्रशासन की है। परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। घर में वही सबसे बड़े थे। उनके भरोसे परिवार चलता था।
  • Himachal News: फोक मीडिया दलों ने सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

    Himachal News: फोक मीडिया दलों ने सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

     भवन निर्माण संबंधी तकनीकों से करवाया अवगत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना के समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत वीरवार को आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने बस अड्डा चिंतपूर्णी और भंजाल में लोगों को भूकंप सुरिक्षत भवन निर्माण को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति के नुकसान को कम के लिए भूकंपरोधी मकान बनाने की विभिन्न तकनीकों बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। ऐसे सुरक्षित भवनों का निर्माण करना बेहतद जरूरी है जोकि आपदा के दौरान सुरक्षित रहें और नुकसान को कम किया जा सके।

    उन्होंने बताया कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बेहद आवश्यक है। भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। सुरक्षित भवन निर्माण में उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे जागरूक किया।

    आगामी कार्यक्रमों का शेडयूल

    इसी कड़ी में समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत 24 अक्तूबर को अंब और नैहरियां, 25 को गगरेट और शिवबाड़ी, 26 अक्तूबर को कुनेरन और ओईल में आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक, आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा आयोजन

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक, आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोहा, बल्कि इसे प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान भी दिलाई। महोत्सव ने आस्था और लोक-संस्कृति के समन्वय से एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, संस्कृति और समृद्धि का अद्वितीय संगम बनकर उभरा है। इस दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याएं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं और जनसहभागिता कार्यक्रम हिमाचल की जीवंत लोक-संस्कृति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना जिला प्रशासन महोत्सव की तैयारियों में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। सभी विभागों की टीमें गठित की जा चुकी हैं और आवश्यक कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आयोजन न केवल सुव्यवस्थित हो, बल्कि प्रत्येक आगंतुक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हो। वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से पिछले वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो अत्यंत सफल रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह महोत्सव श्रद्धा और संस्कृति का पर्व होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटनगत प्रगति को नई गति और दिशा प्रदान करेगा।
  • पंचायत चुनाव के नाम पर मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार कर रही प्रदेश को गुमराह : जयराम ठाकुर

    पंचायत चुनाव के नाम पर मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार कर रही प्रदेश को गुमराह : जयराम ठाकुर

    क्या अधिकारियों के सामने बेबस है सरकार या फिर आंखों में धूल झोंकने की हो रही है कोशिश

    ऊना/शिमला : सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री  और सरकार के नेता प्रदेश को लोगों और सभी हित धारकों को गुमराह कर रहे हैं। अगर सरकार कह रही है कि चुनाव निर्धारित समय पर होंगे तो अब तक रोस्टर जारी हो जाना चाहिए था और बाकी  प्रक्रिया भी शुरू हो जानी चाहिए थी। हाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि  पंचायत और नगर निकाय के चुनावों में आरक्षण रोस्टर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कम से कम 90 दिन पहले जारी किए जाएं जिससे  लोगों की आपत्तियों की भी सम्बंधित जगहों पर सुनवाई हो सके।  25 सितंबर तक आरक्षण रोस्टर आ जाता तो चुनाव के निर्धारित समय पर शुरू होने की संभावना होती लेकिन सरकार की तरफ से जितनी भी प्रक्रिया अब तक सामने आई है सब की सब चुनाव टालने की प्रक्रिया ही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में जिलों के जिला उपायुक्तों ने हाई कोर्ट के आदेशों के बाद भी अब तक आरक्षण रोस्टर जारी नहीं किया है। इस बाबत 15 सितंबर को पंचायती राज के सेक्रेटरी द्वारा सभी जिला के डीसी को आरक्षण रोस्टर 25 सितंबर तक जारी करने के लिए पत्र लिखा गया था। बदले में एक और में सभी जिला के डीसी ने सरकार को चुनाव टालने हेतु पत्र लिखा और उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए  चीफ सेक्रेटरी ने चुनाव टालने से जुड़ा पत्र जारी कर दिया। जब विपक्ष ने सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री ने कहा कि चुनाव समय पर होंगे? अब पूरा प्रदेश यह जानना चाहता है कि जब आरक्षण रोस्टर ही समय से नहीं आएगा तो समय पर चुनाव कैसे होंगे? क्या हिमाचल प्रदेश सरकार “मनीष धर्मेक बनाम हिमाचल स्टेट”  केस के माननीय उच्च न्यायालय के फैसले की और अवमानना करेगी? जिसमें कोर्ट द्वारा पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर “कमेंसमेंट ऑफ इलेक्शन प्रोसेस”  से 90 दिन पहले लगाने के आदेश दिए थे।

    इस केस में कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया होने से कम से कम तीन महीने पहले ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाए जिससे  किसी व्यक्ति को यदि आरक्षण रोस्टर पर आपत्ति हो और वह उसे न्यायायल में चुनौती देना चाहे तो चुनौती दे सके। इससे संबंधित व्यक्ति आरक्षण रोस्टर के खिलाफ अदालत में अपील कर सकेगा और कोर्ट को भी आरक्षण रोस्टर पर मिलने वाली अपील के निपटारे के लिए वक्त मिलेगा। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार अधिकारियों के सामने बेबस है या फिर नेपथ्य से कोई और ही खेल खेल रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा झूठ बोलने की कला में माहिर मुख्यमंत्री झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की बजाय सच बताएं और यदि उन्हें चुनाव करवाना है तो समय पर चुनाव करवाए नहीं तो प्रदेश के लोगों के सामने अपनी नाकामी स्वीकार करें। विपक्ष पर इधर-उधर के आरोप लगाना बंद करें। वर्तमान स्थिति से स्पष्ट है कि आरक्षण रोस्टर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के 3 महीने पहले जारी करना अनिवार्य है क्योंकि यह माननीय न्यायालय का आदेश है। अभी तक सरकार आरक्षण रोस्टर  जारी नहीं कर पाई है।

    चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के बजाय पूरा सरकारी तंत्र चुनाव रोकने में मशगूल है। नगर निगम का चुनाव रोकने के लिए तो सरकार द्वारा पहले अध्यादेश लाया गया था फिर विधानसभा में कानून बनाकर संविधान की धज्जियां उड़ाने की कोशिश की गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा बात-बात पर झूठ बोलकर वक्त निकालने का प्रयास बेकार है। पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री और सरकार के लोग सच बोले तथा पंचायत चुनाव जल्दी से जल्दी करवाने की दिशा में ईमानदारी से प्रयास करें।

  • Haryana News: घर में सिलेंडर फटने से दो युवक हुए घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: घर में सिलेंडर फटने से दो युवक हुए घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला: जीरकपुर के बलटाना में दीवाली के अगले दिन रात में एक भयानक धमाका हुआ। इस धमाके कारण शहर में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका सिलेंडर फटने के कारण हुआ। इस बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी। धमाके के कारण फहीम खान नाम का युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया।
    Click Here to watch video
    उसने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविंद्रा एनक्लेव में वह अपने चार दोस्तों के साथ रहता है। दीवाली के अगले दिन वह कुक्कर में चावल बना रहे थे। तभी फहीम खान (24) और मोहम्मद अफरोज (22) अपने दो दोस्तों औजार खान और अफरान खान सब्जी लेने के लिए बाजार चले गए। इस दौरान दीवाली वाला एक रॉकेट उनके घर के अंदर घुस गया। रॉकेट सिलेंडर की पाइप पर जाकर लगा जिससे सिलेंडर फट गया। इसके कारण पूरे घर में आग लग गई। आग लगने के कारण धमाका भी काफी जोर से हुआ जिसके बाद घर के शीशे भी टूट गए। इससे फहीद और उसका दोस्त दोनों बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • Himachal News: जिला पुलिस ने अलग-अलग दो जगह पकड़ा 7.02 ग्राम चिट्टा 

    Himachal News: जिला पुलिस ने अलग-अलग दो जगह पकड़ा 7.02 ग्राम चिट्टा 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 7.02 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कुमार अधिकारी पुलिस थाना अम्ब ने गुप्त सूचना के आधार पर चिन्तपुर्णी बाईपास, मुबारिकपुर के पास स्थित वर्षा शालिका में वैठे हुए एक युवक की तलाशी ली तो 3.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    आरोपित युवक की पहचान सूरज शर्मा पुत्र कपिल शर्मा निवासी कृष्णा नगर तह0 व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित सूरज शर्मा के विरुद्ध पुलिस थाना अम्ब में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। दुसरे मामले में पुलिस थाना चिंतपूर्णी के मुलाजिमों ने 3.35 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात एएसआई अनुज कुमार अधिकारी पुलिस थाना चिंतपूर्णी गुप्त ने सूचना के आधार पर  शिव मन्दिर भरवाईं के पास खड़े एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवक की पहचान नीरज शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा निवासी गांव सासन रैन्थल डा0 लाहड़ तहसील नादौन, जिला हमीरपुर हि0प्र0 के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कोर्ट ने नवनीत चतुर्वेदी मामले में SHO को जारी किए सम्मन

    Punjab News: कोर्ट ने नवनीत चतुर्वेदी मामले में SHO को जारी किए सम्मन

    रूपनगरः पंजाब से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने में हुए फर्जीवाड़े को लेकर रूपनगर पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस में विवाद हो गया था। जिसके बाद मामला काफी चर्चा में रहा। इस मामले में रूपनगर पुलिस ने नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था। चतुर्वेदी को 7 दिन के पुलिस रिमांड के बाद रूपनगर के चीफ जुडीशियल मैजिस्ट्रेट सुखविंदर सिंह की अदालत में पेश किया गया था।

    जिसके बाद रूपनगर की अदालत ने 14 दिन के लिए नवनीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत में आरोपी के वकील हेमंत चौधरी ने नवनीत चतुर्वेदी को खतरा होने की आशंका जताई है। ऐसे में एडवोकेट ने जेल में सुरक्षित रख जाने की याचिका दायर की है। अदालत द्वारा नवनीत चतुर्वेदी को अरेस्ट वारंट होने के बावजूद रूपनगर पुलिस के हवाले ना करने वाले चंडीगढ़ के थाना 3 के एसएचओ को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। कोर्ट ने सम्मन जारी करते हुएएसएचओ को शुक्रवार को निजी तौर पर पेश होने के निर्देश जारी किए है।

    लेकिन आज एसएचओ की अनुपस्थिति में सब इंसपेक्टर परमिंदर सिंह पेश हुए। अदालत ने शुक्रवार को एसएचओ को खुद पेश होने के लिए सम्मन जारी किए है। वहीं कोर्ट में रूपनगर पुलिस द्वारा चतुर्वेदी के दोबारा पुलिस रिमांड की मांग नहीं की गई। अदालत में आरोपित चतुर्वेदी के हस्ताक्षर के सैंपल लिए गए हैं। इन हस्ताक्षरों को एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने अदालत के समक्ष आरोपी चतुर्वेदी के मोबाइल नंबर का डुप्लीकेट सिम निकलवाने की भी मांग की। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।