Blog

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर और डंडे, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर और डंडे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में ट्रांसपोर्ट नगर झुगियों में रहते 2 पक्षों में लोहड़ी के पर्व के दिन पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी विवाद हो गया, जहां एक पक्ष ने कहा कि दूसरे पक्ष ने उनकी लड़की को किडनैप करने की कोशिश की, जिसके बाद जमकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जहां दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। वीडियों में देखा जा सकता है कि विवाद ने तूल पकड़ता देख जमकर ईंट-पत्थरों से हमला किया और लोग वीडियो बनाकर तमाशा देख रहे है। जिसके बाद दोनों में जमकर डंडे बरसाए गए। मीडिया से बात करते हुए आरती ने बताया कि वह 14 जनवरी को लोहड़ी मांगकर घर लौटे थे।

    इस दौरान पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की है। इस मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लेकर वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। आरोप है कि उनका बच्चा भी दूसरे पक्ष ने खराब कर दिया। पीड़ित ने कहा कि उन्हें झुग्गियों में जाने नहीं दिया जा रहा। जिसके बाद अब वह चाचा के पास ताजपुर रोड़ में रह रहे है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं कोमल ने बताया कि वह घर में बैठे हुए थे। इस दौरान उसकी भाभी और उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर इंडियन पेट्रोल पंप तक भागी और राहगीर ने उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उस पर डंडे बरसाए गए और यह घटना इंडियन पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    मोती नगर थाने की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, जिसके बाद वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर इंसाफ की गुहार लेकर पहुंचे है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष के किशन ने बताया कि ईडबल्यूएस कालोनी में झगड़ा हुआ था। वहीं उनके खिलाफ महिलाओं ने थाने में शिकायत दी है। इस मामले को लेकर किशन ने बताया कि 9 तारीख को पानी को लेकर विवाद हुआ था, उनके पिता ट्रांसपोर्ट नगर के प्रधान है और उन्होंने मामला सुलझा लिया था। जिसके बाद 14 जनवरी को दूसरे पक्ष की ओर से 25 से 30 व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके पिता और उस पर हमला कर दिया।

    उन्होंने कहा कि दोपहर 3 बजे दूसरे पक्ष द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी को झुग्गियों से निकाला नहीं गया है, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा वहां जाकर गुंडागर्दी की जा रही है। पीड़ित ने कहा कि उनके पास सारे सबूत है और थाना 7 में मामले को लेकर शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। पीड़ित ने मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में पूल स्टिक से दोस्त को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में पूल स्टिक से दोस्त को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पूल खेल रहे दोस्तों में विवाद हो गया। जहां लड़ाई के दौरान 3 दोस्तों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसकी बेसुध हालत कर सडक किनारे फेंककर चले गए, जिसके बाद परिवार ने उसे घायल हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल नौजवान की पहचान हर्षदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार पूल खेल रहे दोस्तों में पैसे को लेकर लड़ाई हुई थी। घायल युवक की मां अंजू वालिया ने बताया कि वह खालसा एन्क्लेव में बच्चों के साथ रहती है।

    उसने बताया कि उसका बेटा हर्षदीप सिंह पूल खेलने के लिए गया हुआ था। जहां उसके दो दोस्तों में उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस दौरान जब बेटे ने पैसे देने से मना किया तो युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और बेसुध हालत कर चले गए। उसने कहा कि मारपीट की वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया तो डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। वही हर्षदीप सिंह उर्फ अनमोल निवासी गली खालसा एन्क्लेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फगवाड़ा में रेडीमेड गारमेंट की दुकान मां के साथ चलाता हैं।

    उसने कहा कि उसे दोस्त साइमन ने फोन करके बाबा चिकन हाउस की बेसमेंट पूल खेलने के लिए बुलाया था। वह बाबा चिकन हाउस की बेसमेंट फगवाड़ा पहुंच गया, जहां साइमन के साथ हरमन पंडित सहित दो अज्ञात लड़के टेबल पर खेल रहे थे। इस दौरान वहां पर हरमन पंडित ने कहा कि उसका जन्मदिन है, जिसके लिए वह उससे 20 हजार रुपये की मांगने लगा।

    हर्षदीप ने कहा कि पैसे नहीं हैं तो हरमन पंडित ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा, जिससे उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया और वह दीवार के सहारे खड़ा हो गया। इसके बाद हरमन ने दोनों अज्ञात लड़कों पूल स्टिक उठाकर उसके मुंह पर मारी, जिससे बाद वह भागने लगा तो सभी ने उसे घेरकर रोक तेजधार हथियार से हमला कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते उसे बेसुध हालत छोड़ गए गए। जिसके बाद घायल हालत में परिवार ने उसे इलाज के लिए इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया।

  • Punjab News: मिलिट्री कैंप में मिला महिला का शव, पति के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: मिलिट्री कैंप में मिला महिला का शव, पति के खिलाफ मामला दर्ज

    लुधियानाः ढोलेवाल क्षेत्र में मौजूद मिलिट्री कैंप में महिला का शव बरामद हुआ है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की सिपाही छोटन कुंभकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर छोटन कुंभकर के खिलाफ डोरी डेथ की धारा बीएनएस 80 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतका अपने पीछे एक ढाई साल की बच्ची छोड़ गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि गांव गोरानगाड़ी जिला पुरुलिया वेस्ट बंगाल निवासी प्राबीर कुंभकर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। प्राबीर कुंभकर ने शिकायत करते हुए बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय बेटी पायल चक्रवर्ती का विवाह साल 2022 में गंगाजलीघटी गांव केसियाड़ा वेस्ट बंगाल के रहने वाले छोटन कुंभकर के साथ किया था। विवाह के कुछ ही दिनों बाद ही छोटन और दहेज लाने के लिए उसकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया।

    लुधियाना के ढोलेवाल में पड़ते मिलिट्री कैंप में सिपाही के तौर पर तैनात छोटन अक्सर उसकी बेटी को तंग करता था। पायल के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि मिलिट्री कैंपी के क्वार्टर में संदिग्ध हालात में उनकी बेटी की मौत हो गई है। प्राबीर ने आरोप लगाया कि उसके लड़के छोटन ने दहेज के लिए पायल को तंग पते और उसकी पिटाई की होगी, जिसके कारण लड़की की मौत हो गई। वहीं इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 के इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मिलिट्री कैंप के क्वार्टर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Punjab News: पॉश इलाके में घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पॉश इलाके में घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पॉश इलाके बीआरएस नगर ई ब्लॉक में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर घर से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जसमीत सिंह ने बताया कि वे अपने भाई की शादी में 3 दिन के लिए मसूरी गए हुए थे। ऐसे में घर 3 दिन से बंद था और इसका फायदा चोरों ने उठाया।

    पीड़ित ने बताया कि जब घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद अलमारी चैक की तो अलमारी के ताले तोड़ कर चोर सोने के सेट और करीब 3 से 4 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। जसमीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन से चार संदिग्ध लोग घर के बाहर घूमते नजर आए।

    कुछ देर रेकी करने के बाद चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और करीब 20 मिनट तक घर के अंदर रहने के बाद चोर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करके जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल , देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल , देखें वीडियो

    बरनालाः महिल खुर्द कलां में आज सुबह सवारियों से भरी मिनी बस पलट गई। घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद चीख चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए आगे आए। लोगो ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए मनजीत सिंह ने बताया कि लुक से भरे टिप्पर के कारण हादसा हुआ है। इस दौरान बस चालक ने सड़क के किनारे बस खड़ी की, लेकिन जमीन नरम होने के कारण बस पलट गई।

    मनजीत के अनुसार घने कोहरे और टिप्पर के सामने से आने के कारण हादसा हुआ है। घटना के दौरान खिड़कियां बद होने से हादसा टल गया। सवारियों को मामूली चोटें आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान बस ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित है। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

     

     

  • Donald Trump ने खुद को तानाशाह बोलने पर तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘हां मैं हूं और यह जरुरी है’

    Donald Trump ने खुद को तानाशाह बोलने पर तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘हां मैं हूं और यह जरुरी है’

    नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और उनके आक्रामक अंदाज को लेकर वैश्विक स्तर पर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। वेनेजुएला और ग्रीनलैंड जैसे मुद्दों पर अमेरिका के रुख के बाद कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने ट्रंप को व्यवहार को तानाशाही करार दिया है। इसी बीच स्विटरजरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में ट्रंप ने खुद को लेकर अब एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। डब्ल्यूईएफ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि – ‘आमतौर पर लोग कहते हैं कि वह एक भयानक तानाशाह जैसे व्यक्ति हैं हां मैं एक तानाशाह हूं लेकिन कभी-कभी आपको एक तानाशाह की जरुरत होती है’।

    कभी-कभी तानाशाह की जरुरत होती है

    अपनी आलोचनाओं पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि – ‘आमतौर पर लोग कहते हैं कि वह एक भयानक तानाशाह जैसे व्यक्ति हैं, हां मैं एक तानाशाह हूं लेकिन कभी-कभी आपको एक तानाशाह की जरुरत होती है’। अपने फैसलों का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि – ‘वे किसी खास विचारधारा से नहीं बल्कि व्यावहारिकता से प्रेरित हैं’। उन्होंने कहा कि – ‘यह सब कॉमन सेंस पर आधारित हैं। इसमें रुढ़िवादी या उदार होने जैसा कुछ नहीं है। करीबन 95 प्रतिशत फैसले कॉमन सेंस पर टिके हुए हैं। यही सबसे जरुरी है’।

    इस वजह से बढ़ा था वैश्विक तनाव

    इससे पहले दावोस में ही ट्रंप यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनके बयानों से दुनिया भर में तनाव पैदा हो गया है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके इरादों को गलत तरीके से समझा गया है। ट्रंप ने कहा कि – ‘लोगों को लगा कि मैं बल इस्तेमाल करुंगा लेकिन मुझे बल प्रयोग करने की जरुरत नहीं है मैं बल इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं और न ही करुंगा’।
  • 2 ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 की मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    2 ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 की मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    कांकेरः जिले में एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां, तड़के करीब 3 बजे ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर 2 ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। केबिन काटकर ड्राइवर का शव निकाला गया। मृतकों में 2 ट्रक के ड्राइवर और एक अन्य शामिल है। हादसे के कारण नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, जिसे 4 घंटे बाद पुलिस ने हटाया है।

    मृतकों की पहचान होरी लाल साहू (35) निवासी बलौदाबाजार, अजय साहू (36) निवासी बलौदाबाजार और तीसरे की पहचान जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज थी जिससे दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। मृतकों में 2 एक ही ट्रक पर सवार थे और एक अन्य की पहचान अभी बाकी है। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया।

    पुलिस के मुताबिक, जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके। मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

  • Jalandhar News: Sun Fly दुकान में हुई लाखों की चोरी, देखें Live

    Jalandhar News: Sun Fly दुकान में हुई लाखों की चोरी, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वेस्ट हलके में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला बस्ती 9 में सन फ्लाई की दुकान पर चोरी की घटना सामने आया है, जहां चोर दुकान से लाखों की चोरी करके फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए मधु गुप्ता ने कहा कि तिजौरी में 8.50 लाख रुपए लेकर चोर फरार हो गए।

    पीड़िता ने कहा कि उनके पास किसी ग्राहक के पैसे आए थे, लेकिन दो दिन वह दुकान पर नगदी भूल गए। जिसके बाद जब दुकान पर आज आकर देखा कि तिजौरी से पैसे गायब थे। पीड़िता ने कहा कि उनकी दुकान पर काम करने वाले सोनू ने चोरी की है। दरअसल, सोनू उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद अब गाड़ी अंबाला से पुलिस ने बरामद कर ली है। ऐसे में पुलिस का फोन आने के बाद वह अंबाला की ओर चले गए।

    जिसके बाद आज जब वह दुकान पर खुद आई तो तिजौरी से 8.50 लाख रुपए गायब थे। इस घटना को लेकर पीड़िता ने सोनू पर चोरी के आरोप लगाए है। पीड़िता ने कहाकि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें सोनू ने दुकान के ताले तोड़ दिए और उसके बाद बोरी लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि नगदी चोरी की घटना के दौरान चोर ने सीसीटीवी कैमरे की तारे तोड़ दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Jalandhar News: पार्षद का चुनाव लड़ चुके व्यक्ति पर लुटेरों ने किया हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पार्षद का चुनाव लड़ चुके व्यक्ति पर लुटेरों ने किया हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड में सेठी इंडस्ट्री रोड पर पूर्व पार्षद का चुनाव लड़ने वाले नेता पर लुटेरों ने हमला कर दिया। पीड़ित प्रताप सिंह ने बताया कि वह देर रात सैर कर रहे थे। पीड़ित ने कहा कि वह रोजाना की तरह देर रात 11 बजे सैर कर रहे थे, जहां 3 लुटेरों ने उससे फोन छीनने की कोशिश की। जिसके बाद लुटेरों ने तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। लुटेरे फोन छीनने में नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान पहले वह पैदल ही उसके पास आए थे। पीड़ित ने कहाकि जब उसने लुटेरों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित के अनुसार देर रात उन्होंने रामा मंडी की पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद वह खुद ही उपचार करवाने के लिए अस्पताल चले गए। आज सुबह किशन लाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को फोन किया तो उसके बाद रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरी ओर किशन लाल शर्मा ने कहाकि वह प्रताप सिंह के घर 26 जनवरी को लेकर निमत्रंण देने पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने रामा मंडी के एसएचओ को फोन किया, लेकिन उनका फोन ही बंद आ रहा था।

    जिसके बाद उन्होंने डीएसपी सेंट्रल को घटना संबंधी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जा रही है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि लुटेरे हाथों में हथियार लेकर भाग रहे है। पीड़ित का आरोप है कि ईलाज के दौरान जब वह वापिस आ रहा था तो लंबा पिंड चौक के पास हाईटेक नका लगा देख उसने पुलिस कर्मियों को घटना के बारे में अवगत करवाया। आरोप है कि पुलिस ने उसकी मदद करने की जगह उनकी गाड़ी की ही चैकिंग करनी शुरू कर दी। लेकिन उसे इंसाफ नहीं दिया गया।

  • कंटेनर ट्रक के साथ टकराई बस, लगी भीषण आग, 3 की हुई मौत, देखें वीडियो

    कंटेनर ट्रक के साथ टकराई बस, लगी भीषण आग, 3 की हुई मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में आज सुबह तड़के एक निजी बस अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक के साथ टकरा गई और आग लग गई। आग लगने से भीषण हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा करीबन 2 बजे शिरिवेल्लामेट्टा गांव के पास हुआ। नंद्याल जिले की पुलिस ने बताया कि बस और ट्रक दोनों के ड्राइवर के साथ ही ट्रक का क्लीनर भी आग में झुलस कर दम तोड़ गया। मृतकों की पहचान उनके जलने के कारण संभव नहीं हो पाई।

    सामने आ रहे कंटेनर से टकराई बस

    पुलिस के अनुसार, एआरबीसीवीआर प्राइवेट ट्रैवल्स की यह बस नेल्लोर से हैदराबाद में जा रही थी। इसमें 36 यात्री सवार थे। तभी बस का एक टायर अचानक फट गया। इससे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस रोड़ डिवाइडर को पार कर सामने से आ रहे कंट्रेनर ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। टकराव के बाद जोरदार आग लग गई। मिनटों में दो वाहन लपटों में घिर गए। आग इतनी तेज थी कि बस के अंदर सवार यात्रियों में डर फैल गया। पुलिस ने बताया कि बस का मुख्य दरवाजा और इमरजेंसी निकास दोनों ही नहीं खुल पाए जिसके कारण कई यात्री पहले भाग नहीं सके।

    तीन लोगों की हुई मौत

    पुलिस ने बताया कि एक डीसीएम वाहन का चालक हादसे के समय वहां से गुजर रहा था। उसने तुरंत अपनी गाड़ी रोक ली और बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कई यात्री ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचा ली हालांकि बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर और ट्रक क्लीनर बस के अंदर फंस गए और आग में झुलसकर मृत हो गए। 10 से ज्यादा यात्रियों को जलने के कारण गंभीर जख्म आए हैं। वहीं कुछ यात्री बस से कूदने और भगदड़ के कारण भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। आग बस से शुरु होकर कंटेनर ट्रक तक फैल गई और दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए। यात्रियों का सामान और व्यक्तिगत सामान भी पूरी तरह से नष्ट हो गया।

    बुरी तरह प्रभावित हुई ट्रैफिक

    पुलिस टीम और ट्रैफिक कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। दुर्घटना के कारण उस रास्ते पर कई घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा और भारी जाम लग गया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को फिर से सामान्य किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की सही जानकारी जुटाने के लिए घायल यात्रियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीसीएम चालक की समय पर मदद के कारण ज्यादा जानें बच पाई।