Blog

  • जालंधरः बेटे के हमले से घायल पिता की मौत

    जालंधरः बेटे के हमले से घायल पिता की मौत

    जालंधर, ENS: नकोदर की पुरेवाल कॉलोनी में बेटे के हमले में घायल हुए बुजुर्ग पिता की ईलाज दौरान मौत हो गई है। बेटे द्वारा तेजधार हथियार से हमले में घायल हरजीत सिंह को नकोदर से लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां पर उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जिसके बाद नकोदर पुलिस ने हरजीत के बेटे सतिंदर सिंह उर्फ छिंदा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पिता को तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काटने वाला कलयुगी बेटा सतिंदर उर्फ छिंदा हमले के बाद से ही फरार चल रहा है।

    पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ हत्या का मामला उसकी माता सुखवलिंदर कौर के बयान पर दर्ज किया है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग हरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता था। बुजुर्ग दंपती के तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी है। तीनों ही विदेश में रहते हैं। एक बेटा 2-3 महीने पहले विदेश से आया था। बुजुर्ग की पत्नी अपने रिश्तेदारों के पास गई थी। हमले के वक्त घर में पिता-पुत्र अकेले थे। बुजुर्ग पिछले कुछ समय से बहुत बीमार था।

    इस बीच दोनों बाप-बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसमें बेटे ने तेजधार हथियार से अपने पिता पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग हरजीत सिंह की पत्नी ने कहा कि वह अपने पति को अकेला नहीं छोड़ती थी। हमला करने वाले युवक सतिंदर की माता ने कहा कि उसकी पत्नी और बच्चे भी उससे दुखी थे। वह भी विदेश में उसे छोड़ कर जा चुके हैं। पहले उसकी पत्नी उसे विदेश में छोड़ कर चली गई। फिर बच्चों ने भी उसकी हरकतों के कारण उसका साथ छोड़ दिया। बुजुर्ग माता ने कहा कि अब वह विदेश से आकर अपने बीमार पिता की सेवा कर रहा था। सोचा था कि अब सुधर जाएगा, लेकिन उसने अपने बाप को ही हमला कर मार दिया।

  • समाज सेवी संस्थाओं ने हर्बल पार्क की रखी नींव

    समाज सेवी संस्थाओं ने हर्बल पार्क की रखी नींव

    मोगा : आज के युग में लोग हर्बल मेडिसन को भूलते जा रहे है। लेकिन हम यह भी भूल रहे है की हर्बल पौधों से वातावरण कितना शुद्ध होता है। कई बार कई एसी भयंकर बीमारियों से मरीज ग्रस्त हो जाता है कि लाखों रुपए लगा कर भी मरीज ठीक नही होते। कई एसी हर्बल मेडिसन है जिसके सेवन से बड़े से बड़े रोग भी सस्ते दामों में दूर हो जाते है। लेकिन हम लोग हर्बल पोधों की और कोई ध्यान नहीं दे रहे है। आम लोगों की सहूलियत के लिए संत गुरमीत सिंह समाज सेवी की देख रेख में मोगा जिले कस्बा कोट इसेखान के अधीन पड़ते गाव गलोटी में आज हर्बल पोधों का एक बाग़ शुरू किया गया।

    जिसमें कई तरह के हर्बल मेडिसन के पोधे लगाए। इस मौके मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह और एमएलए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने शिरकत की। अपने हाथों से हर्बल पोधे लगाए और इनकी देख रेख करने के बारे में भी बात की। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह और एमएलए लाडी ढोस ने कहा की हर्बल मेडिसन एक एसी मेडिसन है जो बड़े से बड़े घम्भीर रोगों को भी दूर कर देती है वही हर्बल मेडिसन का इलाज भी सस्ता होता है और वातावरण को भी शुद्ध रहता है। हमें ज्यादा से ज्याद हर्बल पोधों को लगाना चाहए ताकि हम अच्छा वातावरण ले सके।

  • पंजाबः रक्षा बंधन पर भाई का इंतजार कर रही बहनों के घर छाया मातम

    पंजाबः रक्षा बंधन पर भाई का इंतजार कर रही बहनों के घर छाया मातम

    लुधियानाः खन्ना के श्री माछीवाड़ा साहिब ने लापता युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। रक्षा बंधन पर 3 बहनें इंतजार कर रही थीं कि उनका भाई घर लौटेगा। भगवान से प्रार्थना कर रही थीं कि भाई सकुशल घर लौट आए। लेकिन गत रात्रि इस भाई का शव नहर से मिलने के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिलप्रीत सिंह के तौर पर हुई। सेवामुक्त सूबेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को दिलप्रीत सिंह लापता हो गया था। शक था कि दिलप्रीत ने नहर में छलांग लगाई है।

    परिवार और गांव के लोग दिलप्रीत की तलाश कर रहे थे। इसी बीच 30 अगस्त की रात को दिलप्रीत का शव नहर से मिला। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक परेशान दिखाई दे रहा था। परिवार वालों से कोई बात भी नहीं करता था। इसी कारण उसके सुसाइड करने की आशंका है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले किया। दिलप्रीत सिंह एक गरीब परिवार का बेटा था। दिलप्रीत काम सीखने के बाद कारपेंटर बना और अब अच्छा काम करके परिवार का सहारा बना था। उसकी तीन बहनें और एक बड़ा भाई है।

  • पैट्रोल पंप पर युवकों की गुंडागर्दी, सेल्समैनों को जमकर पिटा, देखें CCTV

    पैट्रोल पंप पर युवकों की गुंडागर्दी, सेल्समैनों को जमकर पिटा, देखें CCTV

    गुड़गांवः पैट्रोल पंप पर नशे में धुत युवकों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां नशे में धुत युवकों ने सेल्समैनों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि 600 रुपए मांगने पर अर्टिंगा कार में आए 8 युवकों ने सेल्समैनों पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में घायल हुए 3 सेल्समैनों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया। 

  • पंजाबः AAP ने 9 जिला और 3 लोकसभा प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    पंजाबः AAP ने 9 जिला और 3 लोकसभा प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप पार्टी ने प्रदेश के 9 जिला प्रभारी और 3 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिनकी सूची प्रदेश वर्किंग कमेटी के प्रधान बुध राम द्वारा जारी की गई। सूची में जिन शख्सियतों को जिला प्रभारी और लोकसभा प्रभारी बनाया गया है, उसमें से ज्यादातर पार्टी से स्थापना काल से ही जुड़े हुए हैं और उनकी साफ-सुथरी छवि भी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी दिनों में होने जा रही निकाय चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में इन पदाधिकारियों के कार्यों का कितना फायदा पार्टी को मिलता है।

    एक ओर मुंबई में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन 31 अगस्त और 1 सितंबर को बैठक हो रही है। दूसरी ओर गठबंधन के साथी अपने-अपने राज्यों में अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संगठनिक बदलाव भी कर रहे हैं। हालांकि, जिस इंडिया गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी है, उसी का हिस्सा कांग्रेस भी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की पंजाब और दिल्ली इकाई के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान से अकेले ही लोकसभा चुनाव में पंजाब और दिल्ली में उतरने की मांग कर रहे हैं।

  • मोदी सरकार का चौंकाने वाला फैसला, बुलाया संसद का स्पेशल सत्र

    मोदी सरकार का चौंकाने वाला फैसला, बुलाया संसद का स्पेशल सत्र

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने वीरवार को एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। मोदी सरकार अगले महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने जा रही है जो 5 दिन तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ये ऐलान तब हुआ है जब मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की अहम बैठक गुरुवार और शुक्रवार को हो रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा, ‘संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के लिए बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के दौरान संसद के इस विशेष सत्र में सार्थक चर्चा होने के आसार हैं।’

    गौरतलब है कि ये चुनावी साल चल रहा है, अगले साल देश में लोकसभा के इलेक्शन होने हैं उससे पहले राजनीति में अलग-अलग घटनाएं देखने को मिल रही हैं। एक तरफ 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक हो रही है, तो दूसरी ओर मोदी सरकार ने ये संसद का विशेष सत्र बुला लिया है। भारत सरकार इस साल को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है, जिसमें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस से लेकर संसद सत्र तक हर जगह विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है। संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह से मणिपुर के मसले पर धुल गया था, जबकि विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था। मणिपुर के मसले पर ही विपक्ष ये प्रस्ताव लेकर आया था, जो कि संसद में ध्वनि मत से गिर गया था। इस दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर वार किए गए थे।

  • इस हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खाई कई पलटियां, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो 

    इस हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खाई कई पलटियां, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो 

    करनालः हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 बार पलटियां खाई। गनीमत रही कि कोई जान हानि नहीं हुई। हालांकि कार सवार परिवार की 2 महिलाओं को काफी चोटें लगी हैं। कार में ड्राइवर सहित परिवार के 5 लोग थे, जो अमृतसर से दिल्ली अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार पलटी एक महिला गाड़ी से निकलकर झाड़ियों में जा गिरी। ग़नीमत यह रही कि इस दौरान वह महिला कार के नीचे नहीं आई। वहीं कार में फंसे बाकी लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    हादसे में घायल 2 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि इस हादसे में घायल दोनों महिलाओं को सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाया, जिसके चलते परिजन दोनों को दिल्ली के अस्पताल में लेकर चले गए। कार के मालिक रजमन ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं। गाड़ी में हम परिवार के 4 लोग थे, जिसमें 2 महिलाएं और एक 8 साल का बेटा शामिल था। 5वां ड्राइवर था। सुबह करीब 5 बजे जब वह तरावड़ी के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया।

    पहले कार हाईवे से नीचे उतर कर सर्विस लेन में चली गई। इसके बाद कार दोबारा हाईवे पर चढ़ने लगी तो पलट गई और 30 फीट तक कार ने 4 पलटियां खाईं। इस दौरान बहू कार से निकलकर झाड़ियों में जा गिरी, लेकिन कार के नीचे आने से बच गई। पीड़ित रजमन ने बताया कि हादसे के बाद सभी को करनाल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर 2 घंटे तक वह इलाज के लिए चक्कर काटते रहे, इलाज नहीं मिला। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को दिल्ली फोर्टिस अस्पताल में रेफर करा लिया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। तरावड़ी थाना के SHO सज्जन सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। क्रेन की सहायता से कार को सीधा किया गया। कार में एक बच्चे सहित 5 लोग सवार थे। 2 महिलाओं को ज्यादा चोट लगी हैं, जिनको इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • शराब के लिए पैसे नही दिए तो भाई और बहन को दी यह खौफनाक सजा

    शराब के लिए पैसे नही दिए तो भाई और बहन को दी यह खौफनाक सजा

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रक्षाबंधन के दिन चचेरे भाई ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। चचेरे भाई ने अपनी बहन और छोटे भाई पर ब्लेड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। यह घटना शहर के जरहाभाठा क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार घायल युवती प्रिया यादव बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वह एक मोबाइल की दुकान पर काम करती है। परिवार के सभी लोग छोटे बेटे सिद्धार्थ यादव का जन्मदिन मना रहे थे। इसी बीच उनके चाचा का लड़का श्याम यादव आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा।

     मना करने पर गाली गलौज करने लगा। पैसे मांगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान आरोपी श्याम यादव ने ब्लेड से प्रिया और सिद्धार्थ पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं और आरोपी को पुलिस से सख्त सजा देने की मांग कर रहे है। 

  • पंजाबः 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप में माइनिंग विभाग के एक्सियन और SDO गिरफ्तार

    पंजाबः 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप में माइनिंग विभाग के एक्सियन और SDO गिरफ्तार

    होशियारपुरः पंजाब सरकार के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग ने आज होशियारपुर के डीएसपी मुनीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में माइनिंग विभाग होशियारपुर के एक्सियन और एसडीओ को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सरताज सिंह रंधावा और हरजिंदर के रूप में हुई। जसप्रीत सिंह पुत्र नरिंदर की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने धारा 7 PC एक्ट 1988, संशोधित 2018 तथा 34 IPC के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी डोलन तहसील जगराओं जिला लुधियाना की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरोपी माइनिंग विभाग के XEN सरताज सिंह रंधावा और एसडीओ हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह रीगल इंटरप्राइजेज में बतौर साइट कंट्रोलर नौकरी करता है। कंपनी ने गांव घगवाल तहसील दसूहा से मिट्टी उठाने का और कलपतरू कंपनी से मुकेरियां/तलवाड़ा रेलवे लाइन पर मिट्टी डालने का ठेका लिया हुआ है। प्रवक्ता के अनुसार, इसके लिए विभाग को 41 लाख 10 हजार 17 रुपए फीस भी जमा करवा दी थी। जंगलात विभाग की जमीन दफा 4 और 5 के अधीन आती है। इसलिए उन्होंने विभाग को जमा करवाई फीस ट्रांसफर करने के लिए इसी वर्ष मार्च माह में दरखास्त दी थी।

    जतिंदर सिंह इस मामले को लेकर माइनिंग विभाग के XEN सरताज सिंह रंधावा से मिले तो उन्होंने कहा कि फीस ट्रांसफर नहीं हो सकती। इस पर जतिंदर सिंह के बार-बार आग्रह करने पर रंधावा ने कहा कि एसडीओ हरजिंदर सिंह से बात कर लेंगे। जसप्रीत ने बताया कि कुछ दिन बाद हरजिंदर सिंह ने उन्हें दसूहा में स्थित अपने कार्यालय में बुलाया तथा कहा कि फीस वापस करने के लिए XEN रंधावा ने 12 लाख मांगें हैं, लेकिन एसडीओ हरजिंदर सिंह 8 लाख रुपए लेकर काम करने के लिए राजी हो गया। जसप्रीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने डीएसपी मनीश कुमार की अगुवाई में XEN सरताज सिंह रंधावा, एसडीओ दसूहा हरजिंदर सिंह को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया और रिश्वत की रकम मौके पर बरामद की।

  • पंजाबः इस दफ्तर के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील 

    पंजाबः इस दफ्तर के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील 

    लुधियानाः यूनाइटेड साइकिल एवं पार्ट्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन का चुनाव आज यानी वीरवार को एक घंटा देरी से शुरू हुआ। हर बार विवादों में रहने वाले इस चुनाव में इस बार भी कई तरह की परेशानियों का सामना सदस्यों को करना पड़ रहा है। इस बार खींचतान बढ़ने और कोर्ट में मामला चले जाने के चलते पुलिस कमिश्नर की ओर से चुनाव के दौरान एसोसिएशन कार्यालय और इसके 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी है। इसके चलते एसोसिएशन कार्यालय और इसके आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।


    इसके साथ ही कोर्ट की ओर से लगाए गए दो चुनाव ओब्सर्वेर्स की ओर से प्रबंधों में खामियां पाते ही कुछ संशोधन करने के लिए कहा गया। इस वजह से ही चलते तय समय सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मतदान आरंभ नहीं हो पाया और एक घंटे के बाद चुनाव शुरू हो सका। पिछले एक माह से चल रहा दंगल वीरवार को मतदान के बाद समाप्त होगा। दो गुटों में सीधे मुकाबले के लिए दोनों ही ग्रुप एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मतदान के लिए चुनाव टीम की ओर से इस बार कई बदलाव किए गए हैं। इसमें प्रत्याशियों और वोटरों को रास्ते में रोकने की बजाए उनसे बातचीत के जरिए पोलिंग तक जाने के प्रबंध है। इस बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर टैंट नहीं लगाने दिए गए। ताकि समर्थक बाहर जमा न हो और वोटिंग के लिए सदस्य आएं और वोट करके चले जाएं।

    वोटिंग के लिए अब कोर्ट के आदेश के मुताबिक वैलिड वोटर अपनी जीएसटी रिटर्न के साथ किसी भी तरह का पहचान पत्र लाकर वोट कर सकता है। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट शामिल हैं। 2219 सदस्यों वाली यूसीपीएमए के इस चुनाव में वैलिड वोटर 1753 ही वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। क्योंकि शेष बचे सदस्यों की ओर से एसोसिएशन का बकाया चंदा जमा नहीं करवाया है। ऐसे में नियमों के मुताबिक जिस वोटर का चंदा जमा नहीं है, वह वोट के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। देर शाम तक इसके नतीजे आ जाएंगे।