Blog

  • अपार्टमेंट में भीषण आग लगने 4 की मौत

    अपार्टमेंट में भीषण आग लगने 4 की मौत

    टोक्यो: पश्चिमी जापान के कोबे में रविवार को एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को लगभग 1:30 बजे एक इमरजेंसी कॉल से तीन मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने के बाद चार शवों को बरामद किया गया।

    जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और अन्य चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन की उम्र 60 और 70 के बीच की है और वे बेहोश हैं, जबकि 40 साल का एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी आठ व्यक्ति अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर पाए गए, जिसमें लगभग 30 कमरे हैं। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स ने इमारत के अन्य निवासियों का हवाला देते हुए कहा कि बिल्डिंग में  रहने वाले अधिकांश बुजुर्ग पुरुष ही थे।

    यह अपार्टमेंट 1963 में बनाया गया था। निवासियों और अन्य स्रोतों के अनुसार, इमारत में रहने वालों में से अधिकांश पेंशनभोगी और दिहाड़ी मजदूर माने जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि 3 मंजिला इमारत के लगभग 300 वर्ग मीटर में से पहली और दूसरी मंजिल का कुल 60 वर्ग मीटर जल गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक बुझा लिया गया। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुमितानी ने कहा कि यह पुलिस द्वारा जांच में ही सामने आएगा कि इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ। 

  • पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से 3 व्यक्तियों की मौत

    पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से 3 व्यक्तियों की मौत

    लुधियानाः ढंडारी रेलवे स्टेशन नजदीक तीन युवक जम्मू मेल की चपेट में आ गए। मरने वाले तीनों युवक पंजाब के अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। तीनों इकट्‌ठे एक जगह ही ट्रक रिपेयर का काम करते थे। रात के समय तीनों ढाबा से खाना खाने के बाद वापस कमरे में जा रहे थे।

    इस दौरान ट्रैक पार करते वक्त तीनों ट्रेन से कट गए। कुछ लोग कहना है कि युवकों ने ड्रिंक की हुई थी, लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है। मरने वाले युवकों की पहचान नवां शहर निवासी लवदीप, अमृतसर के सुखमन और होशियारपुर के रवि कुमार के रूप में हुई है। तीनों युवक अच्छे दोस्त थे। दो युवक लवदीप और सुखमन पिछले 5 वर्ष से ढंडारी में ही काम करते थे। वहीं रवि पिछले 5 महीने से काम कर रहा था।

    मृतक रवि के भाई शिव कुमार ने जब उसके फोन पर कॉल की तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि उसे ये मोबाइल रेलवे लाइन पर मिला है वह आकर अपना फोन ले जाए। इस बीच फिर से जब फोन पर कॉल की गई तो किसी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों युवकों को कुचल देने के बाद कुछ दूरी पर पहुंच जम्मू मेल के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने थाना जीआरपी को सूचित किया। मौके पर पहुंच युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

  • अनोखी परंपरा! मौत पर लोग मनाते हैं जश्न, शव को भी नचाते हैं अपने साथ

    अनोखी परंपरा! मौत पर लोग मनाते हैं जश्न, शव को भी नचाते हैं अपने साथ

    नई दिल्ली: दुनिया में अलग-अलग देशों में अलग-अलग किस्म के रीति-रिवाज़ों का पालन किया जाता है। इनमें से कुछ परंपराएं एसी होती हैं जो सुनने में बेहद अजीबोगरीब होती हैं। आज के युग में भी कुछ जनजातियां इस तरह की परंपराओं का पालन करती हैं। एक ऐसा ही खौफनाक रिवाज़ मेडागास्कर में है, जहां लोग मरे हुए लोगों के शव के साथ नाचते-गाते हैं।

    इसी धरती पर कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन जहां ये निभाई जाती हैं, उनके लिए ये बिल्कुल सामान्य सी बात है। मसलन एक जगह ऐसी भी है, जहां पार्टी कराने के लिए लोग लाशों को भी खोद लाते हैं और फिर उन्हें वापस कब्र में डाल देते हैं। सुनने में आपको अजीब लग रहा है लेकिन मेडागास्कर के लोगों के लिए ये आम सी बात है।

    मौत पर मनाया जाता है जश्न

    वैसे तो किसी शख्स की मौत हो जाती है तो परिवार में दुख और मातम छा जाता है, लेकिन एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग किसी की मौत के बाद नाचना और गाना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं वे इस जश्न में मृत शरीर को भी शामिल करते हैं। जब किसी की मौत हो जाती है, तो परिवार के लोग मृत शरीर के साथ नाच-गाना आरंभ कर देते हैं। ऐसा नहीं है कि मृत शरीर का अंतिम संस्कार नहीं होता, पार्टी करने के बाद उन्हें कब्र में सम्मानपूर्वक दफना दिया जाता है। हालांकि ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता, शव को कब्र में से बार-बार निकालकर नाच-गाने का रिवाज़ निभाया जाता है।

    इस कारन निकाले जाते हैं शव 

    इस प्रक्रिया को मेडागास्कर में फमादिहाना यानि कंकाल बनने के नाम से जाना जाता है। लोगों का मानना है कि जितनी जल्दी मृत शरीर कंकाल में तब्दील होगा, उसे उतनी जल्दी मुक्ति मिलेगी और नया जीवन मिलेगा। यह भी माना जाता है मृतक के शरीर पर जब तक मांस रहेगा, तब तक आत्मा दूसरा शरीर धारण नहीं कर सकती। इसलिए बार-बार मृत शरीर को कब्र से निकालकर उसके साथ डांस किया जाता और पार्टी करने के बाद उन्हें वापस दफना दिया जाता है ।

  • जालंधरः चाइना डोर को लेकर इमाम नासिर में पुलिस की रेड, बाप-बेटा काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः चाइना डोर को लेकर इमाम नासिर में पुलिस की रेड, बाप-बेटा काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः चाइना डोर को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती से शहर में कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी छिपे चाइना डोर अभी भी बेच रहे है। वहीं आज थाना 2 की पुलिस ने इमाम नासिर में श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज नामक दुकान में चाइना डोर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दुकान के मालिक और बेटे को काबू कर थाने ले गई है।

    काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान अश्वनी नंदा और अंश नंदा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक के बेटे गौरव ने बताया कि पुलिस ने दुकान 2 गट्टू बरामद कर उनके पिता और भाई को थाने ले गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः सैलून में काम करने वाली युवती हुई अगवा, तस्वीरें आई सामने

    पंजाबः सैलून में काम करने वाली युवती हुई अगवा, तस्वीरें आई सामने

    अमृतसरः हलका अजनाला के अधीन आते गांव चाैगांवा में एक सैलून पर काम करने वाली लड़की काे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस अड्‌डे से अगवा कर लिया। लड़की राेज की तरह 20 जनवरी को सुबह घर से सैलून पर काम करने के लिए गई थी। वह काम खत्म करने के बाद शाम 5 बजे अजनाला से अपने घर की तरफ बस के जरिए निकल गई। अचानक लड़की शाम 5 बजे गगाेमाहल बस अड्डे पर उतर गई और वहां से लड़की काे काेई अज्ञात व्यक्ति अगवा कर साथ ले गया।

    लड़की काे किसी अज्ञात जगह पर बांधकर रखे जाने की वीडियाे सामने आई है। हालांकि अभी तक लड़की काे किडनैप करने वालाें ने किसी तरह की फिराैती संबंधी मांग नहीं की है। मगर 2 दिन बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। किडनैपर ने लड़की के मंगतेर से फोन पर कहा कि लड़की हमारे पास है। वहीं, डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि 22 साल की लड़की की मां कमलजीत (काल्पनिक नाम) ने रमदास थाने में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि लड़की गगाेमाहल अड्‌डे पर उतरी थी।

    लड़की के अगवा हाेने के बाद सूरत में काम करने वाले मंगेतर काे लड़की के फाेन जरिए किडनैपर ने कहा कि लड़की किडनैप है। जाे वीडियाे ट्रेस की गई है, वह गुरदासपुर की तरफ की है। पुलिस ने देखा वीडियाे में लड़की का मुंह बंधा है और बंद कमरे में रखा गया है। मंगतेर ने पुलिस से कहा कि वह पहले मजाक समझ रहा था। जब देर रात लड़की घर नहीं पहुंची ताे परिवार के साथ बात की और पूरी घटना बताई।

  • EMotorad ने लॉन्च की दो नई E-Bike , जानिए कीमत

    EMotorad ने लॉन्च की दो नई E-Bike , जानिए कीमत

    नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल बाज़ार मे तेज़ी से वढ़ रहे है, इसी दौरान पुणे बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप EMotorad ने आज अपने E-Bikes की नई दो नई रेंज लॉन्च किया है, जिसमें प्रीमियम और किफायती दोनों रेंज शामिल हैं। साइकिल जैसी दिखने वाली ये ई-बाइक्स कई मायनों में बेहद ख़ास हैं। हालांकि, इसे साइकिल कहना गलत नहीं होगा, ग्लोबल मार्केट में ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिलों को E-Bike की ही संज्ञा दी जाती है। 

    बहरहाल, कंपनी एलीट रेंज को पेश किया है, जिसमें अल्ट्रा-प्रीमियम डेजर्ट ईगल और नाइटहॉक शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने X-Factor रेंज भी लॉन्च की है, जिसमें एक्स1, एक्स2 और एक्स3 ई-बाइक शामिल हैं। इन ई-बाइक्स या साइकिलों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम जैसे शहरों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। जो शहर भारी ट्रैफिक जाम के लिए मशहूर हैं, ख़ासकर ऑफिस ऑवर्स में सड़कों पर काफी जाम देखने को मिलता है। 

    EMotorad ने डेजर्ट ईगल और नाइटहॉक की कीमत काफी प्रीमियम रखी है। डेजर्ट ईगल की कीमत 4,75,000 रुपये और नाइटहॉक की कीमत 5,00,000 रुपये रखी गई है। ये कंपनी की सबसे महंगी रेंज है। इतनी बड़ी कीमत में आप एक एंट्री लेवल कार भी खरीद सकते हैं, जैसे मारुति ऑल्टो या रेनो क्विड। वहीं किफायती एक्स-फैक्टर रेंज में X1 की कीमत 24,999 रुपये, X2 की कीमत 27,999 रुपये और X3 की कीमत 32,999 रुपये तय की गई है। 

  • समारोह के आयोजन दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    समारोह के आयोजन दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    अमेरिका: कैलिफोर्निया में एक समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि चीनी नए साल के मद्देनजर आयोजित समारोह में हुई शूटिंग की इस घटना में करीब 16 लोगों को गोली लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में हुई। शनिवार रात की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे (0600 GMT) के आसपास हुई।  यहां मोंटेरी पार्क में एक चीनी चंद्र नववर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान एक शख्स ने समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान कई लोगों को गोलियां लगी हैं और कई की मौत भी हुई है। इससे पहले दिन में हजारों की संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए थे। मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है।

  • पंंजाबः कार पार्किंग में 20 रुपए को लेकर भारी हंगामा, एक युवक घायल

    पंंजाबः कार पार्किंग में 20 रुपए को लेकर भारी हंगामा, एक युवक घायल

    लुधियानाः फिरोजगांधी मार्केट में रविवार को पार्किंग दौरान भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, पार्किंग में तैनात एक करिंदे पर युवक द्वारा कार चढ़ाने के आरोप लगे हैं। हादसे में पार्किंग करिंदा गंभीर रूप से घायल हो गया। पार्किंग के बाकी करिंदों ने आरोप लगाया कि युवक द्वारा गाड़ी पार्क की गई थी, जब उससे पार्किंग फीस 20 रुपए मांगे गई तो उसने पैसे न देने के चक्कर में गाड़ी भगा ली। गाड़ी चालक को रोकने के लिए पार्किंग करिंदा कार के सामने आ खड़ा हुआ, लेकिन ड्राइवर ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी।

    युवक की हालत गंभीर देख उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। युवक के पांव पर काफी चोट आई है। वहीं कार चालक ने भी पार्किंग चालकों पर आरोप लगाए है। कार चालक ने कहा कि उसने गाड़ी एक तरफ लगा रहा था। वह पैसे देने को तैयार था। इतने में युवक खुद ही गाड़ी के आगे आ गया। पार्किंग चालक द्वारा बताया गया कि करीब 2 घंटे गाड़ी खड़ी थी। घायल युवक की पहचान अभी हो नहीं पाई। वहीं जो कार चालक है उसे लोगों ने रोक रखा है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः पारस ज्वेलर्स की दुकान में लाखों के गहने ले फरार चोर, देखें CCTV

    पंजाबः पारस ज्वेलर्स की दुकान में लाखों के गहने ले फरार चोर, देखें CCTV

    लुधियानाः ताजपुर रोड़ स्थित पारस ज्वेलर्स की दुकान में देर रात चोरों ने भारी मात्रा में सोना-चांदी और 1 लाख रुपए की नगदी चुरा ली। चोर शटर के ताले और खिड़की का शीशा तोड़कर दुकान में घुसे। इस दौरान चोर दुकान से 15 तोले सोना, 20 किलो चांदी के गहने और 1 लाख रुपए कैश चुरा कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार होने से पहले सीसीटीवी की तार भी काट गए। वहीं एक चोर देर रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक दुकान में ही रहा।

    घटना का उस समय पता चला जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने आया। दुकानदार ने देखा कि दुकान की खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। वहीं शटर को लगे ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। उसमें से जेवरात गायब थे। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी प्रेम चंद ने बताया कि आरोपियों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं। जबकि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी कैद हो गया है।

    अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस चोरी के बाद इलाके में अन्य दुकानदारों में भी सहम है। दुकान के मालिक सिविल लाइंस के जसविंदर सिंह ने बताया कि जब वह दुकान खोलने आया तो शटर टूटा हुआ देखकर सन्न रह गया। आरोपी ने अलमारी भी तोड़ दी थी। जब चेक किया तो 15 तोले सोने के जेवरात, 20 किलो चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए गायब थे। रात को घर जाने से पहले वह दुकान पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी अच्छे से देखकर जाते हैं, लेकिन फिर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। 

  • इस गैंग के दो गैंगस्टरर्स हथियारों सहित गिरफ्तार

    इस गैंग के दो गैंगस्टरर्स हथियारों सहित गिरफ्तार

    हरियाणाः पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भुप्पी राणा गैंग के दो गैंगस्टरर्स को गिरफ्तार किया है। दोनों पंचकुला के श्यामटू में माइनिंग जोन में जबरन दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीपुर नारायणगढ़ के हरसिमरन उर्फ सिमु और पारवाला रायपुररानी के गुरचरण उर्फ गुना के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से एक देसी पिस्टल और 4 राउंड भी बरामद हुए हैं।

    पकड़े गए दोनों गैंगस्टरों ने पहले भी भूड़ गांव की माइनिंग जोन में वारदात की थी और माइनिंग वालों पर दबाव बनाते थे। पंचकुला पुलिस की सेक्टर 26 स्थित क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को आज पंचकुला की जिला अदालत में पेश किया। दोनों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। भुप्पी राणा एक नामी गैंगस्टर है। उसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद भी चर्चा में आया था। मूसेवाला की हत्या के बाद भुप्पी राणा ने सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट कर लिखा था कि मूसेवाला के हत्यारों की जानकारी देने वाले को वह 5 लाख रुपए का इनाम देगा।

    उसने आगे लिखा था कि सबका हिसाब होगा और सिद्धू का बदला जल्द ही लिया जाएगा। वैसे तो भुप्पी, नीरज बवाना ग्रुप के साथ ही मिलकर ऑपरेट करता था, लेकिन मूसेवाला की मौत के बाद उसने अलग से धमकी वाली पोस्ट की थी। बता दें कि हाल ही में 18 जनवरी को पंजाब में खन्ना पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़ी एक महिला सहित 13 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 5 पिस्टल और 53 कारतूस बरामद किए थे। यह गैंग विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत बल के इशारे पर पंजाब और हरियाणा में फिरौती और टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देते थे। गैंगस्टर अमृत बल और जग्गू भगवानपुरिया साथी थे।