Blog

  • Punjab News: Amritsar-Howrah mail में हुए धमाके में बोगी की होगी फॉरेंसिक जांच

    Punjab News: Amritsar-Howrah mail में हुए धमाके में बोगी की होगी फॉरेंसिक जांच

    फतेहगढ़ साहिबः अमृतसर-हावड़ा मेल (13006) में शनिवार रात साढ़े दस बजे हुए धमाके के मामले को लेकर शक गहराता जा रहा है। जिस जरनल कोच (174765/c) में धमाका हुआ, अब उसकी फॉरेंसिक जांच होगी। जांच के लिए इस बोगी को वापस सरहिंद लाया जा रहा है। धमाके में झुलसे चारों घायलों की हालत अब सामान्य है। सरहिंद स्टेशन पर सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। हालांकि स्टेशन पर स्कैनिंग की सुविधा नहीं है, फिर भी मैटल डिटेक्टर के साथ मैन्युअल चेकिंग की जा रही है। शुरुआती जांच में जीआरपी ने बताया था कि धमाका बाल्टी में रखे पटाखों के चलते हुआ था। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, शक गहराता जा रहा है। हालांकि जांच टीम को धमाके वाली बोगी से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    इसके अलावा धूम्रपान से पटाखों को आग लगने का कारण भी सटीक साबित नहीं हो रहा, क्योंकि बाल्टी का ढक्कन बंद था। बंद बाल्टी में रखे पटाखों में धूमपान से आग नहीं लग सकती है। लिहाजा, रेलवे पुलिस की जांच टीम भी अब पटाखे वाली थ्योरी से हट कर जांच कर रही है। हालांकि धमाके की तीव्रता को देखते हुए इसके पीछे किसी आंतकी या अलगाववादी संगठन की भूमिका से नकारा जा रहा है। जांच अधिकारी व जीआरपी थाना सरहिंद के प्रभारी रत्न लाल ने कहा कि संदेह के कारण धमाके वाली बोगी को सरहिंद वापस मंगवाया जा रहा है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया है।

    उम्मीद है कि मंगलवार को धमाके वाली बोगी सरहिंद स्टेशन पर पहुंच जाएगी। शनिवार रात धमाके वाली बोगी को सवारियों के साथ ही सरहिंद से रवाना कर दिया गया था। लिहाजा जांच टीम को उसमें सुबूत मौजूद होने की आशंका कम ही है। फिर भी जांच अधिकारी ने रेल अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बोगी को धोया न जाए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम बाल्टी की जांच से किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जगजीत सिंह ने धमाके वाली बाल्टी से फिंगर प्रिंट भी लिए थे। उनका मिलान पुलिस रिकार्ड में दर्ज किसी पेशेवर अपराधी से नहीं हुआ है।

    वहीं, अमृतसर से लुधियाना तक हावड़ा मेल के सात ठहराव स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज से भी जांच टीम को कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। धमाके में बिहार के नवादा का सोनू, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का आशुतोष, बिहार के भोजपुर पीरू का अजय और उसकी पत्नी संगीता झुलसे गए थे। धमाके वाली बोगी जांच का अहम हिस्सा है, लेकिन रेल प्रशासन ने शनिवार रात हादसे के बाद इस बोगी को ट्रेन के साथ ही भेज दिया था, जिससे उसकी फोरेंसिक जांच नहीं हो सकी। इसके लिए जांच टीम की मौजूदगी जरूरी है।

  • विमान क्रैश में गार्ड कमांडर की मौत

    विमान क्रैश में गार्ड कमांडर की मौत

    नई दिल्ली : ईरान में पाकिस्तान की सीमा के पास एक अभियान के दौरान एक ‘ऑटोगाइरो’ के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक कमांडर और उनके पायलट की सोमवार को मौत हो गई।  ऑटोगाइरो’ रोटर डिजाइन के मामले में हेलीकॉप्टर के समान होता है, लेकिन यह सरल और छोटा होता है।

    ईरान में पायलट के प्रशिक्षण और सीमा की निगरानी के लिए आम तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह विमान दो लोगों को ले जाने में सक्षम होता है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि जनरल हामिद मजांदरानी की मौत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिरकन सीमा क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के दौरान हुई। अर्द्ध-सरकारी ‘तस्नीम समाचार एजेंसी’ ने बताया कि यह दुर्घटना सैन्य अभ्यास के दौरान हुई।

     

     

  • आज का राशिफल 5, नवंबर 2024

    आज का राशिफल 5, नवंबर 2024

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है

    मेष राशि 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको खुशी होगी।

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस करने से बचना चाहिए। आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे। आप जानते हैं की आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपका हौसला कम हो गया है इसलिए आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे।

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ उलझन में रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त कि किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। भाई व बहनों का सहयोग आज आपको मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के पास काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी मित्र की मदद करने से आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

    कन्या राशि 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज इस बात का भी ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। माता-पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा खर्च हो सकता है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है।

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में बीतेगा। अपकी व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मुद्दा चल रहा है तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। इस राशि के लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, आपको जल्दी ही कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रभावित होंगे।

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी और अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई सपना भी साकार होगा। माता जी आपसे कुछ फरमाइश कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखेंगे। इससे मित्र अथवा पड़ोसी के साथ तालमेल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
  • Baby John Teaser : Varun Dhawan की फिल्म Baby John का टीजर रिलीज, इस तारिख को दिखेगी सिनेमाघरों में

    Baby John Teaser : Varun Dhawan की फिल्म Baby John का टीजर रिलीज, इस तारिख को दिखेगी सिनेमाघरों में

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज हो गया है। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज हो गया है। बेबी जॉन का टीजर एक बच्ची से शुरू होता है, जो अपने पिता वरुण धवन के बारे में बताती नजर आती है।

    वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आते हैं। फिल्म में वरुण पुलिस वाले की भूमिका में नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म की अभिनेत्रियों में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की झलक भी देखने को मिली है। वही, जैकी श्रॉफ फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बेबी जॉन के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेस्टर कट को रिलीज किया है।

    बेबी जॉन को जियो स्टूडियोज, एटली ने ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित, यह मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • Punjab News: बच्चा न होने के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चा न होने के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के मोती नगर थाने के अंतर्गत प्रभात नगर में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से मामली कहासुनी को चलते कमरे में फंदा लगा लिया। मृतक महिला की पहचान डिंपल के रूप में हुई है। महिला की शादी हुए 5 साल हो गये थे। अभी तक महिला को कोई संतान नहीं हुआ था। जिसके लेकर कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था।

    मामला बारे पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के प्रभात नगर से एक महिला द्वारा फांसी लगाना का मामला सामने आया है। जो प्रवासी मजदूर है। जिनकी 5 साल पहले शादी हुई थी। जिनको अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ था। जिसको लेकर इनका विवाद चल रहा था। जिसके वजह से महिला ने फांसी लगा लिया। मौके से को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई है। मामले बारे फिलहाल जांच जारी है।

  • Mithun Chakraborty की पहली पत्नी का निधन, जानें कहां ली अंतिम सांस

    Mithun Chakraborty की पहली पत्नी का निधन, जानें कहां ली अंतिम सांस

    मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का कल निधन हो गया है। हेलेना और मिथुन ने 1979 में शादी की थी लेकिन सिर्फ 4 महीने बाद उनका तलाक हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार ल्यूक का निधन अमेरिका में हुआ। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया। हेलेना कई सालों से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

    हेलेना आओ प्यार करें, दो गुलाब और साथ साथ जैसी फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच हुआ और उन्होंने 1979 में शादी कर ली। लेकिन दुर्भाग्य से दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और दोनों ने शादी के 4 महीने बाद ही तलाक ले लिया। इसके बाद मिथुन चक्रवती ने योगिता बाली से शादी कर ली।

  • RG Kar rape-murder case के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ 87 दिन बाद आरोप तय

    RG Kar rape-murder case के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ 87 दिन बाद आरोप तय

    आरोपी संजय बोला- ममता सरकार मुझे फंसा रही, मुझे मुंह बंद रखने को कहा।

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का शव मिलने के 87 दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किए। अदालत ने कहा कि 11 नवंबर से मुकदमे की रोजाना सुनवाई होगी। सोमवार को पेशी के बाद पुलिस जब संजय को बाहर लेकर निकली तो पहली बार वह कैमरे पर कहता नजर आया कि ममता सरकार उसे फंसा रही है। उसे मुंह न खोलने की धमकी दी गई है।

    अदालत ने घोषणा की कि 11 नवंबर से रोजमर्रा के आधार पर मामले की सुनवाई की जाएगी। रॉय पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब रॉय को अदालत से बाहर ले जाया जा रहा था, तब उसने कहा, ‘‘मैंने कुछ नहीं किया है। मुझे इस बलात्कार-हत्याकांड में फंसाया गया है। मेरी कोई नहीं सुन रहा है। सरकार मुझे फंसा रही है और मुंह नहीं खोलने की धमकी दे रही है।’

    पिछले महीने पेश प्रारंभिक आरोपपत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रॉय को मामले में ‘एकमात्र मुख्य आरोपी’ बताया था। सीबीआई के आरोपपत्र में इस अपराध के पीछे एक ‘बड़ी साजिश’ की आशंका भी व्यक्त की गई है। आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को एक महिला चिकित्सक का शव मिला था, जिसके बाद पूरे पश्चिम बंगाल में जूनियर चिकित्सकों ने मामले में न्याय की मांग करते हुए ‘कार्य बहिष्कार’ आंदोलन शुरू किया था।

  • Chhath Puja 2024 : नहाय खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

    Chhath Puja 2024 : नहाय खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

    पटना। बिहार में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ कल से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। सूर्योपासना के इस पवित्र 4 दिवसीय महापर्व के पहले दिन छठव्रती श्रद्धालु नर-नारी अंतःकरण की शुद्धि के लिए कल नहाय-खाय के संकल्प के साथ नदियों-तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद शुद्ध घी में बना अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू करेंगे। श्रद्धालुओं ने आज से ही पर्व के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

    महापर्व छठ को लेकर घर से घाट तक तैयारियां जोरों पर है। व्रती घर की साफ-सफाई के साथ व्रत के लिए पूजन सामग्री खरीदने में जुट गए हैं। कोई व्रती अपने घर में नहाय-खाय के लिए चावल चुनने में लगी हैं तो कोई छत पर गेहूं सुखाने में लगी हैं। छठ व्रतियों के लिये गंगा घाटों को साफ-सुथरा और सजाने के काम में विभिन्न इलाकों की छठ पूजा समिति और स्वयं सेवक भी लगे हुए है । इसके साथ ही गंगा नदी की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गो पर तोरण द्वारा बनाये जा रहे है और पूरे मार्ग को रंगीन बल्बों से सजाया जा रहा है।

    महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालु दिन भर बिना जलग्रहण किये उपवास रखने के बाद सूर्यास्त होने पर पूजा करते हैं और उसके बाद एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खाते हैं तथा जब तक चांद नजर आये तब तक पानी पीते हैं। इसके बाद से उनका करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।लोक आस्था के इस महापर्व के तीसरे दिन व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर प्रथम अर्घ्य अर्पित करते हैं। व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को फल और कंदमूल से अर्घ्य अर्पित करते हैं।

    छठ प्रव का विशेष महत्व
    छठ पूजा की शुरुआत दिवाली के बाद कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि से होती है। यह सूर्य देव को समर्पित विशेष पर्व है। इस दौरान श्रद्धालु अपने प्रियजनों की सुख, समृद्धि और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। छठ पूजा के शुभ अवसर पर सूर्य देव और उनकी पत्नी उषा, प्रत्युषा की विधिपूर्वक उपासना करने का विधान है। मान्यता है कि पूजा करने से जातक को छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है। सनातन शास्त्रों छठी मैया को संतानों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। इसलिए छठ पूजा के दिन छठी मैया की पूजा का विशेष महत्व है।

  • झुकी नजर, कातिल अदाएं…Bollywood Actress Sharvari के स्टाइलिश दिवाली लुक्स ने जमकर बटोरी सुर्खियां, देखें PHOTOS

    झुकी नजर, कातिल अदाएं…Bollywood Actress Sharvari के स्टाइलिश दिवाली लुक्स ने जमकर बटोरी सुर्खियां, देखें PHOTOS

    मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री शर्वरी के चार बेहतरीन दिवाली लुक्स सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियों में हैं। शर्वरी की फैशन चार्म और स्टाइल ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके आउटफिट्स ने न केवल पारंपरिक भारतीय लिबास को मॉडर्न अंदाज़ में पेश किया बल्कि त्योहार की रौनक को भी और बढ़ा दिया।

    Diwaliiii   @manishmalhotra05 @manishmalhotraworld

    शर्वरी ने दिवाली पार्टी के लिए एक आइवरी-गोल्ड लहंगा चुना, जिसमें चंदेरी और ऑर्गेंजा फैब्रिक पर गोटा और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इसे उन्होंने एक लैंपी गोटा ब्रालेट और सिग्नेचर रोज़ वाली ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया। इस लुक में वह किसी चमकते हीरे से कम नहीं लगीं।

    Desi Masala is my favourite flavour for Diwali looks & Kela Wafers!   Thank you @abujanisandeepkhosla for making me feel amazing last evening! This truly is my favourite look ever!

    तीसरे लुक में शर्वरी को अबू जानी संदीप खोसला के ब्रोकेड एन्सेम्बल को एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ देखा गया। उन्होंने एक मल्टी-पैनेल सिल्क घाघरा और बाइजेंटाइन-ज्वेल्ड ब्लाउज़ पहना, जिसमें टेक्स्चर्ड गोटा बॉर्डर्स थे। इस लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

    Desi Masala is my favourite flavour for Diwali looks & Kela Wafers!   Thank you @abujanisandeepkhosla for making me feel amazing last evening! This truly is my favourite look ever! (1)

    शर्वरी ने एक काला मेटैलिक लहंगा पहना, जिसमें प्राचीन डॉट कढ़ाई और गोटा वर्क था। उन्होंने इसे एक स्ट्रैपी ब्लाउज और ब्लैक लैंपी दुपट्टे के साथ पेयर किया। यह लुक फेस्टिवल सीजन के लिए क्लासिक एलीगेंस का एक आदर्श उदाहरण है। शर्वरी की दिवाली 2024 की ये फैशन लुक्स न सिर्फ ट्रेंडसेटर बनीं, बल्कि इस फेस्टिव सीज़न में हर किसी के लिए एक नई फैशन इंस्पिरेशन बन गईं।

  • आरक्षी शुभम पर महिला कांस्टेबल ने लगाया अश्लील हरकतों का आरोप

    आरक्षी शुभम पर महिला कांस्टेबल ने लगाया अश्लील हरकतों का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस कैंटीन में तैनात एक महिला हैड कांस्टेबल ने एक कांस्टेबल पर अपने समेत अन्य महिला कर्मचारियों के साथ प्रताड़ना व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला हैड कांस्टेबल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल शुभम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उक्त कैंटीन में काम करने का आदेश दिया गया था।  कांस्टेबल शुभम अक्सर कैंटीन में चाय पीने के बहाने आता था और बातों-बातों में महिला पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करता था।

    आरोप ये भी हैं कि शुभम महिलाओं को पीठ पर थप्पड़ मारने और उन्हें छूने की कोशिश करता है। उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नजदीकी का रौब दिखाकर महिलाओं में डर पैदा कर दिया, जिससे वे उसका विरोध नहीं कर पाई। महिला हेड कांस्टेबल ने कहा कि शुभम की अश्लील हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं, जिसे सहन करना मुश्किल हो गया था।

    एसपी ऊना, राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर कांस्टेबल शुभम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।