Blog

  • पंजाबः भाजपा ने रजनीश धीमान को जिला प्रधान किया नियुक्त, देखें लिस्ट

    पंजाबः भाजपा ने रजनीश धीमान को जिला प्रधान किया नियुक्त, देखें लिस्ट

    लुधियानाः पंजाब में चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत पंजाब में भाजपा नेताओं की नियुक्तियां कर रही है। वहीं आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लुधियाना रजनीश धीमान को लुधियाना शहरी का जिला प्रधान नियुक्त किया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए गए है। देखे लिस्टः-

  • अच्छर पाल कौशल को लगातार चौथी बार शिवालिक सोसायटी की कमान सोंपी

    अच्छर पाल कौशल को लगातार चौथी बार शिवालिक सोसायटी की कमान सोंपी

    – विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत कहा समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान 

    – सोसायटी के वार्षिक अधिवेशन में एकमत से चुनी गई कार्यकारिणी 

    बद्दी / सचिन बैंसल : दी शिवालिक कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के वार्षिक अधिवेशन में एकमत से लगातार चौथी बार अच्छर पाल कौशल को अध्यक्ष चुना गया। हिमाचल की सबसे बड़ी हाऊसिंग सोसायटी के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्यातिथि दून विधायक राम कुमार चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे दून विधायक का सोसायटी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं अपने संबोधन में विधायक राम कुमार चौधरी ने सोसायटी के लोगों और नारी शक्ति का आभार प्रकट किया। क्योंकि विधानसभा चुनावों में शिवालिक सोयायटी के लोगों ने 90 फीसदी वोटिंग राम कुमार के पक्ष में की।  राम कुमार चौधरी ने कहा के शिवालिक पुरम व सोसायटी के सरकार के पास जो मामले पड़े हैं उनका हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। 

    चौथी बार प्रधान बने अच्छर पाल कौशल ने कहा के सोसायटी लोगों के हित में ईमानदारी से काम कर रही है। जल्द के शिवालिक नगर के चारों एंट्री पॉइंट्स पर गेट लगाकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। पार्कों और सड़कों का और अच्छे तरीक़े से रखरखाव किया जाएगा। जो मामले कोर्ट और सरकार के पास लंबित हैं उनके भी हल होने की पूरी उम्मीद है।  उन्होंने बताया के पुरानी कार्यकारिणी पर लोगों ने भरोसा जताया है और राजेश भारद्वाज को उपाध्यक्ष, अमन कुमार को कोषाध्यक्ष, एनपी कौशिक को चीफ अडवाइजर, रमेश कतना को सचिव व सतपाल, हरिकृष्ण व कृष्ण लाल को मैनेजिंग कमेटी मेंबर चुना गया है। 


    इस मौके पर सोसायटी ने बेस्ट ग्रीन हाउस, बेस्ट एडवाइजर, बेस्ट कीर्तन मंडली, बेस्ट मोटिवेटर व शिक्षा तथा खेल में अब्बल रहने वाले सोसायटी के लोगों को सम्मानित किया। वहीं मुख्यातिथि दून विधायक राम कुमार चौधरी, संजीव कुमार कुंडल्स व आर्मी से रियायर्ड मनीष मेहता को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दून विधायक राम कुमार चौधरी के साथ संजीव कुमार कुंडल्स, प्रधान अच्छर पाल कौशल, उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, सेवादल के प्रदेश सचिव हरबंस ठाकुर, इंटक प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा, सतपाल शर्मा, कश्मीरी लाल, एनपी कौशिक, रमेश कतना समेत भारी संख्या में शिवालिक सोसायटी के मेंबर व लोग उपस्थित रहे। 

  • अटल टनल, रोहतांग में बर्फबारी शुरू, घूमने गए सैलानियों को भेजा वापस, देखें वीडियो 

    अटल टनल, रोहतांग में बर्फबारी शुरू, घूमने गए सैलानियों को भेजा वापस, देखें वीडियो 

    रोहतांगः हिमाचल प्रदेश में अटल टनल, रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू की ऊंची चोटियों के साथ लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हुई है। सोमवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के साथ पूरी घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी शुरू हुई और पुलिस ने लाहौल के सिस्सू व कोकसर घूमने गए सैलानियों को वापस मनाली भेजा।

    क्रिसमस के लिए मनाली पहुंचे हजारों सैलानी बर्फ देखने के लिए अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंचे। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि लाहौल-स्पीति में साउथ पोर्टल में बर्फबारी शुरू हो गई है। पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।

    29 और 30 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 28 तक मौसम साफ रहेगा।  29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं। 


    हिमाचल में न्यूनतम तापमान

    शिमला में न्यूनतम तापमान 3.5, सुंदरनगर 1.4, भुंतर 2.2, कल्पा माइनस 1.4, धर्मशाला 5.4, ऊना 2.0, नाहन 7.3, केलांग 5.1, पालमपुर 4.0, सोलन 2.7, मनाली 1.0, कांगड़ा 5.1, मंडी 0.5, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 2.6, चंबा 3.4, डलहौजी 4.0, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुफरी 1.5, कुकुमसेरी माइनस 5.2, नारकंडा 0.6, रिकांगपिओ 1.2, धौलाकुआं 7.7, बरठीं 2.9, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

  • बद्दी के शिव मंदिर में संत  बाबा श्री श्री 1008 की पुण्य तिथि मनाई

    बद्दी के शिव मंदिर में संत  बाबा श्री श्री 1008 की पुण्य तिथि मनाई

    हवन यज्ञ  और भंडारे का किया आयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल :  बद्दी स्थित शिव मंदिर के संस्थापक संत  श्री श्री 1008  हरिदास महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बद्दी के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा बद्दी के झुगी झोंपड़ी में गरीब तबका के लोगों को भोजन भी बांटा गया। 

    संत बाबा हरिदास ने वर्ष 2009 में अपना शरीर छोड़ दिया था। उनके पुण्य तिथि पर सोमवार को मंदिर को उनकी समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद पंडित बद्री  प्रसाद ने हवन कराया। जिसें बद्दी मंदिर के पुजारी महंत प्यारे दास, बीरबल दास, जसवंत राय,  कृष्ण कुमार  कौशल, गुरचरण परजापत, रामरखा परजापत, गुरदयाल ठाकुर, कमलेश प्रवीण कुमार, तरक्की लाल कौशल, मदन गोपाल गुप्ता,  चंद्रमोहन, राजेश कुमार, दिनेश कौशल, जयपाल गर्ग, कूलभूषण कौशल, प्रवेश कुमार, गोबिंद राम, ने पूर्णाहुति में भाग लिया। 

    मंहत प्यारे दास ने कहा कि इस मंदिर का निर्माण कार्य स्व. संत बाबा हरिदास महाराज ने किया था। उनकी ओर से यहां पर की तपस्या के कारण आज यह मंदिर दूर दूर  प्रसिद्ध है।  स्व. संत  बाबा हरिदास  कहते थे कि भगवान की सेवा करते रहे। जब कोई किसी के पास मजदूरी करता है तो उसे काम पूरा होने पर मजदूरी मिलती है इस तरह भगवान की सेवा करने पर भी भगवान किसी की मजदूरी नहीं रखते है।  दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने भाग लिया।

  • नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर श्राइन बोर्ड और पुलिस प्रशासन ने किए नियम लागू

    नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर श्राइन बोर्ड और पुलिस प्रशासन ने किए नियम लागू

    जम्मूः नए साल को लेकर वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। 1 जनवरी 2022 की मध्य रात्रि माता वैष्णो देवी भवन हादसे में 15 श्रद्धालुओं की जान चली जाने की घटना से सबक लेते हुए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें पुलिस, एसएमवीडीएसबी के कैडर और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की गई है। जिसमें कहा गया है कि अब आरएफआईडी कार्ड के बिना किसी भी यात्री को माता के दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए यात्रियों को पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

    भीड़ ज्यादा होने पर श्राइन बोर्ड ने लागू किए नियम

    हर बार नए साल पर वैष्णो देवी में यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। इस बार कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए श्राइन बोर्ड ने कई अहम फैसले किए हैं। श्राइन बोर्ड ने जो नियम वैष्णो देवी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए लागू किए गए हैं उनमें यात्रा के दौरन कोविड प्रोटोकॉल को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। इसमें मास्क पहने बिना किसी को माता की आरती में शामिल होने एवं दर्शन की अनुमति नहीं होगी। यात्रा के दौरन यात्री के पास मास्क होना जरूरी है।

    सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी

    वैष्णो देवी यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए 500 के करीब 3डी सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। 50 मीटर के फासले को सेक्टर का नाम दिया गया है। प्रत्येक सेक्टर में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें श्राइन बोर्ड सहित पुलिस, सीआरपी के जवान तैनात किए जाएंगे।

    आरएफआईडी यात्रा कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

    श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए आरएफआईडी यात्रा कार्ड अनिवार्य कर दिया है। 50 हजार श्रद्धालुओं को 24 घंटे में यात्रा करने की अनुमति होगी। बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए 6 सेक्टर बनाए हैं, जिनमें आधार शिविर कटरा, बाणगंगा, तारकोट, भैरव घाटी, वैष्णो देवी भवन अर्धकुमारी चरण पादुका समेत प्रत्येक सेक्टर में बोर्ड प्रशासन के डिप्टी सीईओ स्तर की तैनाती रहेगी।

    इन स्थानों पर बने कंट्रोल रूम

    तारकोटमार्ग, अर्धकुमारी, बाणगंगा आदि स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। निर्माणधीन दुर्गा भवन के मार्ग को दर्शन के उपरांत बाहर जाने के लिए अनिवार्य कर दिया है।

  • जालंधरः एक्शन में नगर निगम, 3 वर्कशॉप को किया सील

    जालंधरः एक्शन में नगर निगम, 3 वर्कशॉप को किया सील

    फगवाड़ा गेट में 100 दुकानों वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकों को भी नोटिस जारी

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं आज निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने पुलिस लाइन और पुराने पासपोर्ट ऑफिस के पास निगम की 14 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनाई जा रही 3 वर्कशॉप को सील कर दिया है। यह कार्रवाई निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश के आदेश पर की गई है। निगम कमिश्नर को शिकायत मिली थी कि यह वर्कशॉप अवैध रूप से बनाई जा रही है। जिसके बाद कमिश्नर ने नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा था, लेकिन मालिक ने निर्माण कार्य जारी रखा। जिसके बाद आज एटीपी ने टीम सहित कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि निगम कमिश्नर के आदेशों पर वह दुकानों को सील करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर मालिक ने अधिकारियों कर्मचारियों पर राजनीतिक दबाब बनाने की कोशिश की। लेकिन किसी ने भी एक न सुनी और दुकानों पर ताले जड़कर उन पर सरकारी सील लगा दी। एटीपी ने कहा कि मालिक को सीलबंदी का नोटिस दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से कहा गया है कि यदि वर्कशॉप उन्होंने निगम से पास करवाई है, नक्शा अप्रूव है और सारी शर्तें पूरी कर रखी हैं तो वह दस्तावेज लेकर दफ्तर में आ जाएं। उन्हें दस्तावेजों के साथ बिल्डिंग ब्रांच में बुलाया गया है।

    वहीं दूसरी ओर निगम ने फगवाड़ा गेट में बन रहे करीब 100 दुकानों वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकों को भी नोटिस जारी किया है। बता दें कि इस कॉम्प्लेक्स की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने काम को रुकवाया हुआ था। लेकिन कॉम्प्लेक्स के मालिकों ने अचानक चुपचाप दोबारा फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत दोबारा निगम कमिश्नर के पास पहुंची। इसी के तहत फिर से इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

  • राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान 2022 का कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान 2022 का कार्यक्रम संपन्न

    डीहर के पंचायत भवन के प्रांगण में कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्थानीय उपभोक्ता एवं ग्रामीण 

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान के तहत जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की डीहर पंचायत में सोमवार को  पंचायत भवन में पंजाब नैशनल बैंक शाखा तलमेहडा द्वारा  राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें पंजाब नैशनल बैंक तलमेहडा  शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह की अध्यक्षता में  एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक के प्रति जागरूकता को लेकर था। वहीं इस मौके पर बैंक प्रबंधक जसपाल सिंह ने सभी उपभोक्ताओं को केंद्र व बैंक द्वारा दी जा रही स्कीमों के बारे में जागरूक किया। वहीं इस मौके पर उपभोक्ताओं को बैंक शाखा द्वारा कृषि ऋण ,समूह लोन, आवास ऋण, शिक्षा ऋण ,निजी ऋण, कार लोन ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा ,अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि ,पीपीएफ ,फिक्स डिपाजिट की नई स्कीमों के बारे में जागरूक किया। वहां पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अतिथियों को शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह के द्वारा बैंक से संबंधित सभी जानकारी सार्वजनिक की गई। उन्होंने कहा कि बैंक आपका मित्र है ,बैंक आपकी बचत है।

    वहीं इस मौके पर क्षेत्र के लोगों की बैंक से संबंधित समस्याओं को सुना तथा उनका मौके पर निपटारा किया। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक तलमेहडा के शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह, ग्राम पंचायत डीहर पंचायत सचिव सुभाष चंद, पंचायत सदस्य सुनीता देवी, प्रेमचंद ,रिटायर्ड एसडीओ ओमप्रकाश ,सोहनलाल, प्रकाश चंद, लख्मीचंद ,करतार चंद, सोहनलाल ,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • खाते में मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने की झंझट खत्‍म! 

    खाते में मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने की झंझट खत्‍म! 

    मुबंईः अगर आपको भी कभी खाते में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाने पर पेनाल्‍टी देनी पड़ी है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां, आने वाले समय में सब कुछ सही रहा तो अकाउंट में मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने से छुटकारा म‍िलने वाला है। अलग-अलग बैंकों की तरफ से मिन‍िमम बैलेंस की ल‍िमिट अलग-अलग होती है। केंद्र सरकारी की तरफ प‍िछले द‍िनों जन-धन खाते खोले गए। इस तरह के अकाउंट में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन रखने की बाध्‍यता नहीं रहती।

    मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने पर हाल ही में वित्त राज्यमंत्री भगवंत कराड ने अहम बयान द‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि बैंकों के निदेशक मंडल म‍िन‍िमम बैलेंस (न्‍यूनतम धनराश‍ि) नहीं रखने वालों के खातों पर जुर्माना खत्म करने का फैसला ले सकते हैं। कराड ने एक सवाल के जवाब में कहा था क‍ि बैंक पूरी तरह स्वतंत्र निकाय होते हैं। बैकों का निदेशक मंडल म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने को खत्म कर सककरने का फैसला ल‍िया जा सकता है।

    दरअसल, प‍िछले द‍िनों मीड‍िया की तरफ से वित्‍त राज्यमंत्री कराड से खाते के म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने से जुड़ा सवाल पूछा गया था। मीड‍िया ने सवाल क‍िया था क‍ि क्या केंद्र बैंकों को इस पर आदेश देने का विचार कर रहा है कि जिन खातों में जमा राशि न्यूनतम निर्धारित स्तर से नीचे चली जाती है, उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाए। इस पर उन्‍होंने यह न‍िर्णय बैंकों की तरफ से ल‍िये जाने की बात कही। अगर बैंकों की तरफ से यह फैसला ल‍िया जाता है तो इसका फायदा छोटे-बड़े सभी बैंकों के ग्राहकों को म‍िलेगा।

  • सरकार ने कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज को लेकर जारी की नई गाइडलाइस

    सरकार ने कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज को लेकर जारी की नई गाइडलाइस

    कर्नाटकः कोरोना के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी बेंगलुरु में कोविड की स्थिति को लेकर विशेष बैठक की। इस बैठक के बाद सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए बेंगलुरु और मंगलुरु में दो अस्पताल रेडी करने को कहा है। इन अस्पतालों में बेंगलुरु में बौरिंग अस्पताल और मंगलुरु में वेनलोक अस्पताल का नाम शामिल है। इसके अलावा सरकार की तरफ से लोगों के लिए भी कई नियम लागू कर दिए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी निर्देशों में बंद थिएटर में अगर कोई फिल्म देखने के लिए जा रहा है तो उसे वहां मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेज में भी मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज में सेनेटाइजर की व्यवस्था होना और सभी लोगों के पूरी तरह से वैक्सीनेडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है।

    अगर स्कूल-कॉलेज में कोई भी वैक्सीनेडेट नहीं पाया जाता है तो इस पर कार्रवाई की जा सकती है। यही नहीं, नए साल के अवसर पर रेस्टॉरेंट में भी मास्क पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा बार में बार टेंडर का मास्क पहनना अनिवार्य और पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी कर दिया गया है।

    सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, बेंगलुरु में एम जी रोड पर होने वाले जश्न के दौरान भी मास्क पहनने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में नए साल के मौके पर जश्न के लिए रात 1 बजे तक की ही इजाजत दी गई है। कोरोना को लेकर कर्नाटक के बेलागावी विधानसभा सत्र के दौरान हुई बैठक में नई गाइडलाइन तय की गईं। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और राजस्व मंत्री आर अशोक ने इन नई शर्तों के बारे में बताया और कहा कि शाम तक इससे जुड़े सभी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

  • पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित एक पीजी में युवती की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती देर रात अपने दोस्त के साथ पीजी में आई थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और युवती की पहचान करने में जुट गई है।

    वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। सोनीपत पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती कहां की रहने वाली है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।