Blog

  • पंजाबः श्मशान घाट के सामने गैंगस्टर ने युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

    लुधियानाः बाजवा नगर पुली के पास बने श्मशान घाट के सामने गैंगस्टर सचिन धीगान द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई। वहीं गैंगस्टर द्वारा युवक से साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सचिन एक युवक की बुरी तरह से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने सन्नी कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी न्यू थरीके कॉलोनी के बयान पर आरोपी सचिन धीगान निवासी किला मोहल्ला, लुधियाना और अन्य 4 अज्ञात के खिलाफ IPC 23, 341 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

    सन्नी कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीते दिन अपने दोस्त अजय पाल की मां के संस्कार के लिए श्मशान घाट आया था। जब वह श्मशान घाट के अंदर जाने लगा तो गैंगस्टर सचिन ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। जिसके बाद आरोपी ने जमकर मारपीट की। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट के दौरान पीड़ित युवक का सिर भी फट गया था। जिससे उसका काफी खून बह गया। जिसके बाद पीड़ित ने सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाकर पुलिस को दी। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

  • इस गांव में हुए नरसंहार में 70 की मौ’त, महिलाएं और बच्चे शामिल

    औगाडौगू (बुर्किना फासो): उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात हमलावरों ने करीब 70 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस नरसंहार की जांच की जा रही है। अभियोजक साइमन बी ग्नानौ ने बताया कि यह हमला बौलसा शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर जाओंगो गांव में हुआ। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस नरसंहार के पीछे किसका हाथ है।

    यह पश्चिम अफ्रीकी देश अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े जिहादी चरमपंथियों से वर्षों से जूझ रहा है। इन संघर्षो में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। यूरोपीय संघ ने रविवार को कहा था कि गांव में हुए इस नरसंहार में मृतक संख्या 100 है,लेकिन ग्नानौ ने कहा कि जांचकर्ता पीड़ितों के परिजन से मिल रहे हैं और वे मृतक संख्या 70 होने संबंधी जानकारी जल्द ही अद्यतन करेंगे।

     उन्होंने कहा कि स्थानीय कानून एजेंसी को अन्य लोगों को इस हमले को लेकर सतर्क करने में दो दिन और जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर पहुंचने में चार और दिन लगे, जहां उन्हें दर्जनों घर जले मिले। उन्होंने कहा कि एक समय जांचकर्ताओं के काफिले पर भी हमला हुआ, लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया। 

  • जालंधरः युवक का आरोप, चालान के दौरान पुलिस कर्मी ने लगाई बाइक को नकली चाबी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन के साथ सटे गुरु अमरदास चौक में आज उसे समय हंगामा हुआ। जब चौक पर नाका लगा कर खड़े हुए पुलिस मुलाजिमों की ओर से लाबड़ा के एक युवक का बाइक इंपाउंड कर लिया। हालांकि युवक की ओर से पुलिस मुलाजिम पर आरोप लगाया कि नकली चाबी लगाकर उसका बाइक वहां से गायब कर दिया। युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला कर हंगामा कर रोष प्रदर्शन किया।  

    आरोप लगाते हुए चमन निवासी लांबड़ा ने कहा कि वह लाबड़ा से जालंधर बीडीपीओ ऑफिस जनता का काम करवाने आया था। इस दौरान गुरु अमरदास चौक मे तैनात मुलाजिमो की ओर से उन्हें रुकने का इशारा करने की जगह उसे हाथ पर हाथ मारते हुए जबरदस्ती बाइक रोका व बदतमीजी से बात करने लगे। जब उससे बाइक के कागज मांगे तो वह कागज दिखाने लगा था कि उसका जबरदस्ती चालान काट दिया व अपनी नकली चाबी लगाकर मोटरसाइकिल कहीं ले गए।

    जबकि उसकी चाबी उसके पास है। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मी के द्वारा बाइक पर नकली चाबी लगाने की युवक ने वीडियो भी बनाई है। जिसमें उक्त पुलिस कर्मी पर युवक ने बाइक पर नकली चाबी लगाने के आरोप लगाए है। वीडियो के अनुसार युवक का कहना है कि असली चाबी उसके पास है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी दविंद्र सिंह ने कहा कि युवक के पास कोई कागजात नहीं थे। इसलिए बाइक इंपाउंड किया गया था। मामले की जांच दौरान जो गलत पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः वार्ड नंबर 10 में दो गुटों में झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः वार्ड नंबर 10 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान झगड़े में जमकर ईंट और पत्थर बरसाए गए। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में गोलियां भी चली है। इस मामले की जानकारी देने वाले एक पक्ष के चमन लाल ने बताया कि वह अपनी वर्कशॉप में बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में विपक्षी की पिस्तौल से 4 गोलियां भी चलाई गई।

    जो कि डेंटल की दुकान के शटर पर पर लगी है। उन्होंने कहा कि इस घटना में विपक्षियों द्वारा किये गये पत्थर से वह, उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। वहीं, जब दूसरे पक्ष के अमानतोज कौर से इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि रात में उनके पूरे परिवार पर हमला हुआ। जिसमें 40 से 50 लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 9:00 बजे से 9:30 बजे के बीच की है। दूसरे पक्ष ने उनके घर पर ईंटें फेंकी, जिससे उनके परिवार के सदस्य घायल हो गये। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने गोली नहीं चलाई है। वहीं, जब इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी सुमीर सिंह मान से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है।

  • बाइक पर पटाखा लगाकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    त्रिची: तमिलनाडु के त्रिची से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां कुछ लड़के बाइक पर पटाखे जलाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। जैसे ही पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया। पुलिस हरकत में आई और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर मल्टीपल शॉट्स के पटाखे लगाता है। फिर बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर तेज रफ्तार से चलाता है। मौके पर मौजूद कुछ लड़के इस वीडियो शूट करते हुए हैप्पी दिवाली कहते सुनाई देते हैं।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 9 नवंबर को इस वीडियो को शूट किया था। जांच के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम का पर ‘डेविल राइडर’ नाम से बना पेज तलाशा और वहां से बाइक सवार की पहचान कर अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक के पास खतरनाक स्टंट करने के लिए MT15 और उसके भाई गौतम की यामाहा R15 बाइक है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 278, 279, 286, 336, 308, 114 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और 188 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • जालंधरः पुलिसकर्मी पर नकली चाबी से बाइक ले जाने के लगे आरोप, भारी हंगामा

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन से सटे गुरु अमरदास चौक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिसकर्मी ने मोटरसाइकिल में नकली चाबी लगाकर ले जाने के आरोप लगे है। व्यक्ति ने आरोप लगाए हैकि पुलिस ने बाइक को नकली चाबी लगाकर उसे स्टार्ट किया और बाद में बंद कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने अपनी गाड़ी से चाबियों का गुच्छा निकाला और बाइक पर नकली चाबी लगाई। जिसको लेकर युवक ने सड़क पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, अमरदास चौक पर पुलिस द्वारा नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस कर्मी द्वारा लांबड़ा के युवक की बाइक जब्त कर ली गई। इस दौरान युवक ने पुलिस कर्मी पर आरोप लगाए कि उन्होंने नकली चाबी लगाकर वहां से उसका बाइक गायब कर दिया। युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और विरोध प्रदर्शन किया।

    चमन निवासी लंबरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह लंबरा से जालंधर बीडीपीओ कार्यालय में काम करवाने के लिए आया था। इसी दौरान गुरु अमरदास चौक पर तैनात मुलाजिमों ने उसे रुकने का इशारा करने की बजाय उसके हाथ पर हाथ मारते हुए जबरन मोटरसाइकिल रुकवा ली और उससे अभद्रता से बात करने लगे। युवक ने आरोप लगाए कि जब पुलिस कर्मी ने उससे मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने लगा था कि धक्के से उसका चालान काट दिया गया। इस दौरान युवक ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी नकली चाबी लगा कर उसकी मोटरसाइकिल कहीं ले गए, जबकि असली चाबी उसके पास है।

    मोटरसाइकिल को कब्जे में लेने वाले पुलिस के एएसआई ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक से कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला। इसके चलते उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। जब पुलिसकर्मी से नकली चाबी के बारे में पूछा गया तो उसने नकली चाबी होने से इनकार कर दिया। वहीं मोटरसाइकिल मालिक का कहना है कि उसने मौके पर अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया है और उसमें साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी के पास नकली चाबी थी और उसी के प्रयोग कर मोटरसाइकिल को नाके से स्टार्ट किया गया।

  • पंजाबः बाल दिवस पर रेडक्रॉस ने शुरू किया स्पेशल बच्चों के लिए स्कूल, देखें वीडियो

    मोगाः रेडक्रॉस की और से आज बाल दिवस के मौके पर स्पेशल बच्चों के लिए  रेडक्रॉस स्कुल  को मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह द्वारा शुरू किया गया। यह स्कूल मोगा के गोधेवाला के सरकारी प्राइमरी स्कूल की एक अलग बिल्डिंग में बनाया गया है। जहां पर स्पेशल बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। जिक्रयोग है कि यहां पर पहले भी स्पेशल बच्चों के लिए स्कूल चलाया जाता था, लेकिन पिछले सालो देश में कोरोना महामारी के कारण इसको बंद कर दिया गया था।

    डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि स्पेशल बच्चों के माता पिता की और लगातार मांग की जा रही थी कि स्कूल को दोबारा शुरू किया जाए। अभिभावकों की मांग को देखते हुए आज से फिर इस स्कूल को चालू कर दिया गया है। वहीं बच्चों को घरों से लाने और उन्हें वापिस घर छोड़ने के लिए स्कूल वैन का भी इंतजाम किए गया है। उन्होंने कहा की अभी स्कूल में दो कमरे है और अगर जरुरत पड़ी तो और भी कमरे बना कर दिए जायेगे। वहीं उन्होंने कहा कि स्पेशल बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा काम है।

  • पंजाबः नहर से मिली युवक की ला’श 

    नवांशहरः काठगढ़ निवासी संदीप कुमार 5 नवंबर से लापता था, जिसकी आज सरहिंद नहर से लाश मिली है। मामले की जानकारी देते हुए सुरिंदर छिंदा ने कहा कि संदीप कुमार का शव सरहिंद नहर से बरामद हुआ है। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बलाचौर लाया गया। घटना की जानकारी देते हुए एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि संदीप कुमार के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ब्लाचौर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद 174 की कार्रवाई करते हुए शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

  • पंजाबः इस दिन हो सकते है नगर निगम चुनाव

    चंडीगढ़ः नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक निगम के चुनाव 7 जनवरी को करवाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि चुनावों को लेकर आप पार्टी द्वारा अभी से तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में लोकल बाडीज विभाग नेे 2-3 बार नोटीफिकेशन जारी करके पंजाब राज्य चुनाव आयोग को भेजा भी था परंतु बाद में फिर से चुनावों को स्थगित कर दिया गया। 

    इसका एक कारण यह भी था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का ध्यान अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों की तरफ लगा हुआ था। विधानसभा चुनाव के नतीजे दिसम्बर के शुरू में आने हैं इसलिए कार्पोरेशन के चुनाव जनवरी में करवाने को ही प्राथमिकता दी जा रही है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में एक बैठक की थी जिसमें सांसद डा. संदीप पाठक शामिल हुए थे। इस बैठक में भी पार्टी नेताओं को यही संकेत दिया गया था कि वह जनवरी में कार्पोरेशन चुनाव के लिए तैयार रहें। सरकारी हलकों में चर्चा चल रही है कि ‘आप’ सरकार द्वारा 7 जनवरी रविवार को कार्पोरेशन चुनाव करवाने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

    विधानसभा चुनावों को लेकर अगर नतीजे आम आदमी पार्टी के अनुकूल आते हैं तो उस स्थिति में कार्पोरेशन चुनाव भी 7 जनवरी को करवा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच यह भी है कि कार्पोरेशन चुनाव जीत कर लोकसभा चुनावों के मैदान में कदम रखे जाएं। इससे मनोवैज्ञानिक तौर पर आम आदमी पार्टी को उत्साह मिलेगा। लोकसभा के आम चुनाव भी अप्रैल के प्रारंभ में शुरू हो जाएंगे। इन चुनावों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान मार्च महीने में कर दिया जाएगा। इसलिए जनवरी का महीना ही आम आदमी पार्टी को कार्पोरेशन चुनावों के लिए अनुकूल लग रहा है। पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना तथा पटियाला व बठिंडा में कार्पोरेशन चुनाव करवाए जाने हैं। ये चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए तो प्रतिष्ठा का प्रश्न बनेंगे ही परंतु साथ ही विपक्षी दलों के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न रहेंगे।

  • जालंधरः नशे में धुत्त पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में पंजाब पुलिस की वर्दी में नकली पुलिस कर्मी की वीडियो सामने आई है। उक्त व्यक्ति नेपाली है और यहां आबादपुरा का रहने वाला है। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने एक ऑटो वाले को रोककर उसका चालान काटने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उक्त व्यक्ति की वीडियो सामने आई है। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध भी किया। वीडियो में पहले व्यक्ति रोने लगा और माफी मांगने लगा।

    जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह हरि बहादुर नामक व्यक्ति की वर्दी पहन कर आया है। युवक ने बताया कि वह कारीगर है और वह स्कूल से बेटे को लेने के लिए आया है। मामले की जानकारी देते हुए विष्णु थापा ने बताया कि अवतार नगर की 13 नंबर गली में उसका भाई रहता है, उसने अपने भाई की यह वर्दी पहनी है। इस दौरान कई बार व्यक्ति कह रहा हैकि उसका भाई फौज में रहता है।

    इस दौरान कई बार व्यक्ति कह रहा हैकि उसने कैंट से यह वर्दी खरीदी है। उसके बाद विष्णु ने कहाकि उसे वर्दी पहनने का शौंक है जिसके कारण उसने अपने भाई की वर्दी पहन ली। ऐसे में नकली पुलिस की वर्दी पहनकर कोई घटना को अंजाम दे सकता है। विष्णु ने वीडियो में माना कि इस समय उसने 2 बोतल शराब पी हुई है। इस मामले को तूल पकड़ता देख विष्णु ने मीडिया के सामने अपनी वर्दी उतार दी।