Blog

  • पंजाबः हाईकोर्ट का फैसला, आवारा कुत्ते के काटने पर मिलेगा इतने हजार का मुआवजा

    चंडीगढ़: पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट आवारा पशुओं के काटने से जुड़ी घटनाओं को लेकर बड़ा फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा दोनों ही सकारों से कहा है कि कुत्ते के काटने की घटनाओं में मुआवजा दें। इसे लेकर हाई कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जिम्मेदारी लेते हुए इस पर नियम बनाएं। हाई कोर्ट ने इस मामले में मुआवजा भी तय किया है। बेंच ने कहा कि अगर कुत्ते के काटने से से दांत के निशान बनते हैं तो पीड़ित को 10,000 रुपये प्रति दांत के निशान पर मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा अगर कुत्ते के काटने से त्वचा में घाव होता है या मांस निकल जाता है तो प्रति 0.2 सेंटी मीटर घाव के लिए न्यूनतम 20000 रुपये मुआवजा दिया जाए।

    हाई कोर्ट ने इस फैसले के बाद 193 याचिकाओं का निपटारा किया। पंजाब और हरियाणा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को इस तरह के मुआवजे का निर्धारण करने के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में समितियों का गठन करने का भी आदेश दिया गया है।न्यायमूर्ति विनोद एस भारद्वाज की पीठ ने कहा, ‘कुत्ते के काटने के बाद अगर कोई आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुआवजे का आवेदन करता है तो समितियां इस पर तत्काल कार्रवाई करें। आवेदन के बाद सारी फॉर्मलिटीज करके 4 महीने के अंदर निस्तारण किया जाए।’ हाई कोर्ट ने कहा कि मुख्य रूप से मुआवजे का भुगतान करने की जिम्मेदारी राज्य की होगी। राज्य चाहे तो मुआवजे की रकम संबंधित आरोप शख्स, एजेंसी या विभाग से वसूल सकता है, जिसका कुत्ते से लिंक हो।

    हाईकोर्ट आवारा, जंगली जानवरों के अचानक वाहन के सामने आने से चोटों या मौत के कारण होने वाली घटनाओं और दुर्घटनाओं के लिए पीड़ितों या उनके परिवार के सदस्यों को मुआवजे के भुगतान से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति भारद्वाज ने कहा कि मौतों की बढ़ती संख्या और सड़कों पर आवारा जानवरों की बढ़ती खतरनाक दर चिंताजनक है। इसने मानव जीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। पीठ ने कहा कि इसलिए यह आवश्यक है कि राज्य को अब बोझ साझा करना चाहिए और जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि होने वाली किसी भी घटना या दुर्घटना के बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई के। इसके लिए राज्य सरकार गाइडलाइंस बनाए।

    हाई कोर्ट ने कहा कि कुत्ते के काटे जाने पर स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) बिना किसी अनुचित देरी के डीडीआर (दैनिक डायरी रिपोर्ट) दर्ज करें। पुलिस अधिकारी किए गए दावे का सत्यापन करेगा और गवाहों के बयान दर्ज करेगा और स्थल योजना और सारांश तैयार करेगा। रिपोर्ट की एक प्रति दावेदार को भी देगा। पीठ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया कि वे बनाए गए दिशा-निर्देशों के संबंध में अधिकारियों को उचित निर्देश जारी करें।

  • जालंधरः रामा मंडी में युवक ही हत्या के मामले में एक गिरफ्तार!

    जालंधर, ENS: रामा मंडी में देर रात गोलियां मारकर रोहित उर्फ आलू नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 2 दर्जन लोगों के खिलाफ देर रात मामला दर्ज किया था। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़ने जाने के मामले में अभी पुलिस ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। जल्द ही पुलिस इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर खुलासा कर सकती है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 317 के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने राउंडअप भी किया है। लेकिन इस बात का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही। बता दें कि देर रात दकोहा फाटक के पास आलू पर कुछ युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस दौरान युवक की पीठ में दो गोलियां लगी थी। जिसे घायल अवस्था में जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन देर रात रोहित की मौत हो गई। इस घटना के दौरान पुलिस को मौके से 2 खोल भी बरामद हुए थे।

  • पंजाबः सैलून के बाहर चली गोलियां, एक घायल, देखें CCTV

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सैलून के बाहर कुछ युवकों ने एक युवक को गोलियां चला दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय गुरबीर सिंह पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई। जिसे घायल अवस्था में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं घटना घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना में देखे जा सकता है कि हमलावारों द्वारा पहले गुरबीर के साथ मारपीट की गई। उसके बाद हमलावारों द्वारा गुरबीर पर दो गोलियां चलाई गई।

  • ट्रैफिक पुलिस ने आज से 27 तक के लिए जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज 14 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज होने जा रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक अलर्ट जारी कर दिया है। शाम 3.30 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश इसका उद्घाटन करेंगे। शुरुआती पांच दिन 14-19 नवंबर को व्यावसायिक दिन होगा। इस दौरान यहां केवल बी-टू-बी गतिविधियां होंगी। 19-27 नवंबर को मेले में आम लोगों को एंट्री मिलेगी।

    प्रगति मैदान पर शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला पर भीड़ की आशंका है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रेड फेयर के दौरान इन मार्गों पर जाने से बचने के लिए कहा है। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी रहेगी। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, विजिटर्स की एंट्री गेट नंबर एक, चार, छह और 10 से होगी।

    जबकि गेट नंबर पांच-ए, पांच-बी, सात, आठ और नौ पर पाबंदी रहेगी। प्रदर्शकों के लिए गेट नंबर एक, पाच, पांच-बी और 10 से एंट्री होगी। मीडिया के लिए एंट्री गेट नंबर पांच-बी से होगी। जबकि आईटीपीओ के अधिकारियों को गेट नंबर नौ और एक से आने की अनुमति होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रेड फेयर की तरफ आने वाले किसी भी वाहन को शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को उठा लिया जाएगा। चालान काटा जाएगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि उठाए गए वाहनों को नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में गेट नंबर 5 पर पार्क किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਚ ਹੋਈ ਤਿੱਖੀ ਨੋਕ ਝੋਕ, ਭੱਖਿਆ ਮਾਮਲਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਪੁਰਾਣੇ ਕੇਸਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਦਬਾਅ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚਕਾਰ ਕਾਫੀ ਤਿੱਖੀ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਵੇਖ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੈਠ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਤਿੱਖਾ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਸਿਰਫ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਉਲਟ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਵੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ, ਦੇਸ਼ ਚ ਚਲੇ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਕੇ ਭਰਾ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨ ਦੂਸਰੇ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਵੀ ਮਦਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ, ਲੇਕਿਨ 2022 ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਇੱਕ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਦੂਸਰੇ ਕਿਸਾਨ ਉੱਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੇ ਸਿਰ ਉੱਤੇ ਸੱਟ ਲੱਗਣ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਤਹਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਧਾਰਾ 308 ਦੇ ਤਹਿਤ ਧਾਰਾ 325 ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਰਫ ਧਰਨਾ ਇਸ ਕਰਕੇ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਧਾਰਾ ਨੂੰ ਤੋੜਿਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਬੋਰਡ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਤੌਰ ਤੇ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਸਿਰ ਉੱਤੇ ਸੱਟ ਲੱਗੀ ਹੈ ਉਹ ਕਾਫੀ ਗੰਭੀਰ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹ ਬੇਬੁਨਿਆਦ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੈ ਅਸੀਂ ਉਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੀ ਕਰਾਂਗੇ।

    ਉੱਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸਿਰਫ ਤੇ ਸਿਰਫ ਰਾਜਨੀਤੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਹੀ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਾਣ ਬੁਝ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਵੀ ਤਿੱਖਾ ਕਰਾਂਗੇ। ਜੇ ਇੱਕ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਜੀਟੀ ਰੋਡ ਵੀ ਜਾਮ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਹੜਾ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਹੈ ਉਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਖੁਦ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਜਿੱਦਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਾਈਕ ਖੋਹ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਮੁਢਲਾ ਕਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਵਿੱਚ ਤਿੱਖੀ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਦਾ ਰਿਹਾ।

    ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ 2022 ਦਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਦੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਸੀ ਖੂਨੀ ਝੜਪ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਹੀ ਧਿਰ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿੰਨੇ ਦੇ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਛੱਡਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦਾ ਉਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਉਹ ਧਰਨਾ ਲਗਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਮਜਬੂਰ ਹਨ ਅਤੇ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਜੀਟੀ ਰੋਡ ਵੀ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਧਾਰਾ 308 ਹਟਾਏ ਜਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਸਾਫ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਦੀ ਵੀ ਹੇਰ ਫੇਰ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਇਸ ਤਿੱਖੀ ਬਹਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਕੀ ਫੈਸਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕੀ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣਾ ਦਬਾਵ ਬਣਾ ਪਾਉਂਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਜਾਂ ਪੁਲਿਸ ਆਪਣੇ ਕਾਰਵਾਈ ਹੀ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਲਾਖਾਂ ਪਿੱਛੇ ਭੇਜਦੀ ਹੈ ਇਹ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।

  • पंजाब: डेरे में पाठी के घिनौने काम की वीडियो आई सामने, मुखी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव दान सिंह वाला के डेरे में बीते दिन गुटका साहिब के अंग फटे हुए बरामद होने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने डेरे बाबा बख्तौर दास, भोला दास को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की नई वीडियो सामने आई है, जिसमें दौरान पाठी के कमरे से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। इस दौरान लोगों द्वारा उसकी जमकर पिटाई भी की गई। जानकारी के अनुसार मामला तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के ध्यान में आया जिसके बाद तुरन्त पांच प्यारों ने उक्त डेरे की जांच की। इस दौरान पाठी धर्म सिंह मौके से फरार हो गया। 

    थाना नेहियांवाला में पुलिस ने धार्मिक ग्रंथ के बेअदबी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अधिक जानकारी के अनुसार गांव दान सिंह वाला के एक डेरे में कुछ दिन पहले अखंड पाठ का प्रकाश करवाया गया जिसके बाद लोगों को पता चला कि डेरे में पाठी शराब पीता है। जिसकी सूचना तुरन्त तख्त श्री दमदमा साहिब की धर्म प्रचार कमेटी को दी। जब पांच प्यारो द्वारा डेरे में जाकर जांच की गई तो एक ट्रंक में रखे हुए गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले और पाठी के कमरे से शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। 

  • जहरीली हुई जालंधर की हवा, आकंड़े आए सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में पराली के जलाने के मामलों को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दिवाली का त्यौहार खत्म होने के बाद प्रशासन द्वारा फिर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल, दिवाली के त्यौहार पर पटाखे चलाने के बाद एक बार फिर से हवा जहरीली हो गई। इसी के तहत आज फिल्लौर में डीएसपी सिमरजीत सिंह की अगुवाई में पराली जलाने के मामले में कार्रवाई की गई। डीएसपी अपनी टीम के तहत घटना स्थल पर पहुंचे जहां खुद पराली को बुझाने का काम किया गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी संदीप से बात की गई। इस दौरान प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि इस समय जालंधर का AQI 237 दर्ज किया गया है। 

    वहीं प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी संदीप ने बताया कि अब तक 923 पराली जलाने के मामले सामने आ चुके है। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि यह आंकड़े कल तक के दर्ज किए गए है। वहीं पिछले साल में 1388 मामले रिकार्ड किए गए थे। सब डिविजन के अधिकारियों की टीम बनी हुई है, उक्त अधिकारी इस मामले को लेकर कार्रवाई करते है। अधिकारी ने बताया कि 200 से 250 तक अधिकारी पराली जलाने के मामलों को लेकर उक्त किसानों से बातचीत कर मामले को हल करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

    इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल पराली जलाने के मामले काफी कम हुए है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सख्ती से कार्रवाई भी की जा रही है, वहीं किसानों को पराली जलाने के मामले में समझाया भी जा रहा है। पराली जलाने के मामले में कई किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुछ किसानों के चलान भी काटे गए है। समीर एप्प के जरिये AQI 237 दर्ज की गई है, यह सरकारी एप्प के आंकड़े है। वहीं उन्होंने कहा कि सेटेलाइट के जरिए डाटा उपलब्ध होता है, इसी के तहत घटना स्थल पर जाकर पराली को बुझाने का काम किया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ SGPC ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦਿਵਾਲੀ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦੇ ਨਾਮ ਸੰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਉਸ ਆਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਖਿੜੇ ਮੱਥੇ ਪ੍ਰਵਾਨ ਵੀ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਦੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਪੜ੍ਹਿਆ ਗਿਆ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮਰਿਆਦਾ ਨੂੰ ਪਿੱਛੇ ਛੱਡਦੇ ਹੋਏ ਮਾਈਕ ਤੇ ਆਪਣਾ ਹੀ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਕਹੀ ਗਈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਮਾਈਕ ਤਾਂ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਲੇਕਿਨ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਹੋਈ ਇਸ ਬੇਹੂਤਰੀ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਨੋਟਿਸ ਲਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰ ਇੱਕ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮਰਿਆਦਾ ਨੂੰ ਢਹਿ ਢੇਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਥੋਂ ਅਪਣਾ ਹੀ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਕਾਫੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦਾ ਸਖਤ ਨੋਟਿਸ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਕਈ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਦਲ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਹੁਣ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਇਹ ਵੀ ਅਫਵਾਹ ਫੈਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮਾਇਕ ਖੋਹਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਸਮਾਗਮ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਇਕ ਇਸ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦ ਫੜ ਕੇ ਬੋਲਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਅਸੀਂ ਜਲਦ ਹੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜੋ ਵੀ ਤੱਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ ਉਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਹੀ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਏਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਦੇ ਦੌਰ ਜਾਰੀ ਸਨ। ਡੇਰਾ ਪ੍ਰੇਮੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਮਾਫੀ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੀ ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਵੀ ਵਿਰੋਧ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਥੇਦਾਰ ਬਦਲਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ, ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਵਾਰ ਕਿਸੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕਿਉਂ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਤਾਂ ਕੁਝ ਵੀ ਤੱਤ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ, ਲੇਕਿਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਜਰੂਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਇਸ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਕਿਹੜਾ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਕੀ ਲਾਡਲੀ ਫੌਜਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਜਾਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਾ ਕੀ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः सरकारी और प्राइवेट स्कूल व दफ्तर में रहेंगे बंद

    गुरदासपुरः डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने श्री अचलेश्वर धाम के नौवें दिन दिनांक 21 नवंबर 2023 को बटाला उपमंडल के सभी सरकारी कार्यालयों और गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपायुक्त ने स्थानीय अवकाश की घोषणा करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि उस दिन बोर्ड, विश्वविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं पहले की तरह ही होंगी।

  • जालंधरः मेन चौक पर बाइक भगाते युवक को किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर पुलिस द्वारा नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इस दौरान एक सिख युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उक्त युवक ने बाइक भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी के साथ कुछ दूरी पर युवक को काबू कर लिया। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हो रहा है। इस दौरान पुलिस का कहना है कि उक्त युवक द्वारा उनकी वर्दी पर हाथ डाला गया। वहीं मौके पर एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि बाइक सवार युवक उसे भी टक्कर मारकर भागा था।

    इस दौरान उसकी टांग पर चोट लगी। वहीं एसआई तरसेम ने कहा कि वह रोजाना की तरह चौक पर नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान सिख युवक को रोककर उसके कागज चैक करने की कोशिश की तो युवक ने बाइक भाग ली। जिसे कुछ दूरी पर काबू कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक से बरामद की बाइक की दोनों ओर नंबर प्लेटे भी नहीं लगी हुई है। पुलिस ने कहा कि युवक अपना नाम नहीं बता रहा है और जोर जबरदस्ती कर रहा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उक्त युवक की बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।