Home Punjab>Moga पंजाबः तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौ+त, चालक फरार

पंजाबः तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौ+त, चालक फरार

0

श्री मुक्तसर साहिबः दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, चालक घटना के बाद कार वहीं छोड़ कर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार दिल्ली – फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं।

वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से होमगार्ड के जवान चरणजीत सिंह को यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर ड्यूटी पर लगा रखा था। रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार आई जिसने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट में रखवा दिया है। वहीं कार छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here