Home Punjab>Phagwara विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाबी युवक लापता

विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाबी युवक लापता

0

कपूरथला :  मनीला (फिलीपींस) के कंदन शहर से संदिग्ध हालात में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मनीला में रहने वाले उसके रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। कपूरथला में रहने वाले युवक के परिजन चिंतित हैं। लापता युवक के परिवार ने भारत सरकार और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से उनके बेटे को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। कपूरथला के मोहब्बत नगर निवासी बूटाराम ने बताया कि उनका बेटा प्रभु प्रीत सिंह देयोल उर्फ प्रिंस (25 वर्ष) पिछले 5 साल से मनीला के कंदन सिटी में रह रहा है।

फाइनेंस का बिजनेस करता है। 15 फरवरी को उनका बेटा प्रिंस काम पर गया था। लेकिन वापस नहीं आया। 15 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भी भरवाया। जिसका पता पंप पर लगे सीसीटीवी से लगाया गया। उसके बाद से उनके बेटे प्रिंस का मोबाइल भी बंद है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here