Home Punjab>Patiala होशियारपुर: आग लगने से गुज़र की 9 भैंसें और गेहूं जलकर राख, देखें वीडियो

होशियारपुर: आग लगने से गुज़र की 9 भैंसें और गेहूं जलकर राख, देखें वीडियो

0

होशियारपुर: चौलांग के नजदीकी गांव चक शकूर में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में गुज़र की 9 भैंस जल गईं और साढ़े चार किल्ले गेहूं जल गया। जानकारी के मुताबिक रोशन पुत्र इजराइल गुज्जर जो गांव चक शकूर में रहता है। अचानक आग लगने से 9 भैंसें और गेहूं सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में कुछ नगदी भी जल कर राख हो गई हालांकि गुर्जर द्वारा ₹50000 बचा लिए गए। पीड़ित ने बताया कि उसका इस हादसे में लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया।

वहीं, किसान रमनदीप सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़ पिंडी ने बताया कि ठेके पर जगह लेकर गेहूं की बिजाई की थी, जिसमें से करीब साढ़े चार किल्ले गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टांडा से दमकल विभाग की  भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए गुरु आसरा बागां के प्रबंधक मनजोत सिंह तलवंडी भी पानी के टैंक लेकर पहुंचे। पीड़ितों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here