Home Punjab>Phagwara कपूरथलाः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई महिला की मौ+त 

कपूरथलाः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई महिला की मौ+त 

0

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से एक अनोखी घटना सामने आई हैं, जहां एक 65 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब में आई। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करते समय अचानक चक्कर आने से वह गिर गई। जिसके बाद परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोग बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि बुजुर्ग महिला दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला परिवार के साथ माथा टेकने आई थी। बताया जा रहा है कि किसी केस से बरी होने की खुशी में वह गुरुद्वारा साहिब में शुक्रिया अदा करने आई थी। इस दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here