Home Sports टी20 विश्व कप 2024 को लेकर BCCI ने किया कप्तान का ऐलान 

टी20 विश्व कप 2024 को लेकर BCCI ने किया कप्तान का ऐलान 

0

नई दिल्लीः टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है। बुधवार को राजकोट में भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने टीम के उप-कप्तान का नाम बताया। शाह ने बताया कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी विश्व कप में टीम के उप-कप्तान होंगे। इस दौरान सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का भी नाम बदलने की घोषणा की गई।

इस स्टेडियम का नया नाम निरंजन शाह स्टेडियम रखा जाएगा। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह को सम्मान देने के उद्देश्य से बदलाव किया गया है। जय शाह ने इस दौरान टीम इंडिया के वनडे विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर भी बात की। उन्होंने भारत की लगातार 10 मैचों में जीत पर खुशी जाहिर की। शाह भारत के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। दरअसल, भारत की मेजबानी में पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी शिकस्त मिली थी।

इससे पहले टीम इंडिया ने लगातार 10 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। शाह ने कहा, “भले ही हम 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हार गए, लेकिन टीम इंडिया फैंस के दिल जीतने में कामयाब रही है। भारत ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की। मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने में कामयाब होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here