Blog

  • Punjab News: बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद, रावी नदी को मजबूत करने का काम शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद, रावी नदी को मजबूत करने का काम शुरू, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में स्थित सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों रावी नदी के उफान के कारण भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई बाढ़ से कई घर और दुकानें पानी में डूब गई हैं, जबकि हजारों एकड़ में फैली किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ का पानी इतनी तेजी से आया कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। कई परिवारों ने अपने घर खो दिए हैं और बेघर हो चुके हैं। इस आपदा के बीच सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और सीमावर्ती इलाके के किसानों को झेलना पड़ा है, जिनकी फसलें और ज़मीनें रावी नदी की चपेट में आ गई हैं।

    स्थिति की गंभीरता को देखते राज्य सरकार ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क सामग्री पहुंचाई जा रही है, ताकि गांवों तक राशन और आवश्यक सहायता सामग्री मुहैया कराई जा सके। इसके साथ ही सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भविष्य में संभावित खतरे को ध्यान में रखते रावी नदी के किनारों को भरने और मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसका मकसद यदि दोबारा नदी में पानी छोड़ा जाता है, तो आस-पास के गांव और खेत बाढ़ की चपेट में न आएं।

    प्रशासन का कहना है कि राहत कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाएगी। सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की कि रावी नदी के किनारे स्थायी बांध और जल नियंत्रण प्रणाली बनाई जाए ताकि हर साल इस तरह की आपदा से बचा जा सके।

  • Jalandhar News: अभिनेता राजकुमार राव को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: अभिनेता राजकुमार राव को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप में पिछले माह जालंधर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद इस मामले को लेकर अभिनेता ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रूख किया था। वहीं हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए अभिनेता राज कुमार राव के खिलाफ चल रही निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। जस्टिस यशवीर सिंह राठौर की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई की तिथि 10 दिसंबर तय की है।

    दरअसल, यह मामला वर्ष 2017 का है। उस दौरान जालंधर में शिवसेना नेता ने फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ में भगवान शिव को अपमानजनक तरीके से दिखाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसे आपत्तिजनक बताते हुए हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दावा किया गया था। शिकायत में आरोप था कि फिल्म में भगवान शिव को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने भगवान शिव का किरदार निभाया था।

    राजकुमार राव की ओर से दलील दी कि आरोप बेबुनियाद हैं और यह प्रक्रिया का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से विधिवत मंजूरी मिली थी। सीबीएफसी ने गहन जांच के बाद किसी भी दृश्य को आपत्तिजनक नहीं पाया। वहीं पंजाब सरकार ने याचिका का विरोध किया। राज्य पक्षकारों का कहना था कि फिल्म में भगवान शिव का हास्यपूर्ण चित्रण निस्संदेह बड़ी संख्या में हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है इसलिए यह मामला धार्मिक भावनाएं आहत करने का अपराध है।

  • Punjab News: 2 कारों की हुई आमने-सामने टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कारों की हुई आमने-सामने टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फिरोजपुर रोड पर 2 गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। जिसमें एक ड्राइवर खुद को पूर्व पुलिस अधिकारी बता रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते हुए पुुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब पुलिस कर्मी से बात की गई तो उनका कहना है था कि यह एरिया उनके अधीन नहीं आता है, लेकिन वह फिर भी घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहाकि मामले की जानकारी संबंधित थाना अधिकारी मौके पर पहुंच ही दे सकते है। उनके द्वारा संबंधी थाने में घटना को लेकर सूचित कर दिया गया है।

    वहीं दूसरी ओर नशे में धुत्त व्यक्ति से जब मीडिया कर्मियो ने उसका नाम पूछा तो वह कुछ बताने की हालत में नहीं था। नशे में उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह पत्रकार को कैमरा पीछे करने के लिए कहने लगा। इस दौरान मौके पर दारू की बोतल भी बरामद की गई है। व्यक्ति से जब उसके बारे में लोगों ने पूछा तो व्यक्ति ने कहाकि उसके बच्चे विदेश में रहते है। इसके अलावा पर अपने और परिवार के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रहा था।

  • Comedian Jaswinder Bhalla की अंतिम अरदास पर पहुंचे कई कलाकार, देखें live

    Comedian Jaswinder Bhalla की अंतिम अरदास पर पहुंचे कई कलाकार, देखें live

    चंडीगढ़ः मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज भोग और अंतिम अरदास चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित की जा रही है। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची। वीआईपी की सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा साहिब के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कुछ ही देर में पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड से भी कलाकार पहुंचना शुरू हो जाएंगे। Read in English:
    Punjabi Film Industry Bids Farewell to Comedy Legend Jaswinder Bhalla at Antim Ardaas
    भल्ला का 22 अगस्त की सुबह 65 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया था। भल्ला के निधन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों के साथ-साथ राजनीति और समाज से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थी। पंजाबी फिल्म जगत में वे चाचा चतरा के नाम से मशहूर हुए और अपनी खास कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने का हुनर रखते थे। उनकी कॉमेडी सीरीज छनकटा बेहद लोकप्रिय रही। इसके अलावा उन्होंने कई हिट पंजाबी फिल्मों जैसे कैरी ऑन जट्टा, जट्ट एंड जूलियट, मनजीत सिंह, मंडा जट्टा और भाजी इन प्रॉब्लम में यादगार भूमिकाएं निभाईं।
    जसविंदर भल्ला सिर्फ कलाकार ही नहीं, बल्कि एक जागरूक शिक्षाविद भी थे। वे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर बने और अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय की तकनीकें और साहित्य किसानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन किसानों की सेवा और जागरूकता को समर्पित रहा। उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति पहुंची है। दर्शक आज भी उन्हें उनकी शानदार हास्य भूमिकाओं और सादगी के लिए याद करेंगे।
  • Jalandhar News: युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख में युवक ने कुछ युवकों से परेशान होकर धन्नोवाली फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि युवक ने मरने से पहले कुछ दोस्तों के नाम लिए है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ़ जुगनू निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। आरोप है कि देर रात घटना को अंजाम देने से पहले मृतक ने फ़ेसबुक पर लाईव होकर बस्ती शेख के शौंकी और शीली का नाम लेकर उनपर गंभीर आरोप लगाए है। मृतक ने आरोप लगाया है कि इन दोस्तों ने उसके साथ धोखा करके उससे जुए के लाखों रूपए ठग लिए। गुरजीत ने मरने से पहले कहा कि शौंकी और शीला उसके दोस्त थे। इन्होंने झांसे में लेकर लाखों रूपए जुए के धोखे से जीत लिए। इस बात से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। मरने से पहले उसने सन्नी ओर रवि कुमार गिल नाम के युवकों का नाम भी लिया जिन्होंने उसके साथ दोस्ती कर उससे धोखा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरजीत का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक गुरजीत के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • Superstar Allu Arjun के घर छाई शोक की लहर

    Superstar Allu Arjun के घर छाई शोक की लहर

    मुंबईः साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर शोक की लहर है। एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी और तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म का निधन हो गया है। अल्लू अर्जुन की दादी ने बीती देर रात 94 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर की दादी के निधन से परिवार सदमे में है।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸਾਊਥ ਸੁਪਰਸਟਾਰ ਅੱਲੂ ਅਰਜੁਨ ਦੇ ਘਰ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ!

    जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की दादी 94 साल की थीं। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। बीती रात करीब 1.45 बजे उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स एक्टर की दादी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

    अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार आज कोकापेट में होगा। दादी के निधन के वक्त अल्लू अर्जुन मुंबई में डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन दादी के निधन की खबर मिलते ही वो तुरंत हैदराबाद के लिए निकल पड़े। वहीं, दूसरी ओर राम चरण ने भी अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग रद्द कर दी है, वो इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ खड़े हैं।

  • Punjab News: गैंगस्टर लखबीर लंडा का गुर्गा गिरफ्तार, व्यापारी पर की थी फायरिंग

    Punjab News: गैंगस्टर लखबीर लंडा का गुर्गा गिरफ्तार, व्यापारी पर की थी फायरिंग

    अमृतसरः पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ जारी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने एक कुख्यात गैंगस्टर जगरोशन सिंह, निवासी नौशेरा पन्नुआ, जिला तरनतारन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरफ्तारी हाल ही में फिरोजपुर जिले के जीरा शहर में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में की गई है।

    Read in English:

    Punjab AGTF Nabs Key Accused in Zira Firing Linked to Foreign Gangster

    जानकारी मुताबिक, 14 अगस्त 2025 को जीरा, फिरोजपुर में एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह हमला एक अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क का हिस्सा था। गिरफ्तार आरोपी जगरोशन सिंह ने कथित तौर पर यह हमला कुख्यात विदेशी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के निर्देश पर किया था। लंडा, जो इस समय विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है, पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है।

    Read in Punjabi:

    ਜੀਰਾ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ: ਕੈਨੇਡਾ-ਅਧਾਰਿਤ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਹੋਈ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਇੱਕ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    फिरोजपुर के जीरा थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस अब पूरे गैंग नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले की योजना कैसे बनाई गई, इसमें कौन-कौन शामिल था और लंडा के अन्य संपर्क पंजाब में कहां सक्रिय हैं।

    पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि राज्य में संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं है, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना है, ताकि आम नागरिक चैन से जीवन बिता सकें।

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश के कारण आई बाढ़ में कई गांव पानी की चपेट में आ गए। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार राहत का कार्य किया जा रहा है। वहीं शाहकोट के अधीन आते थाना लोहिया में गांव वासियों ने कुछ व्यक्तियों द्वारा बांध टूटने पर प्रशासन को बांध के कार्य को रोकने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने 7 बाय नेम सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार पशौरा सिंह, कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, स्वर्ण सिंह सहित 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी मुंडी कालू ने थाना लोहिया की पुलिस को शिकायत में कहा है कि वह वार्ड नंबर 10 लोहिया खास थाना लोहिया का रहने वाला हैं और कृषि का करता हूं। उसकी जमीनी संपत्ति गांव मुंडी कालू में लगभग 30 एकड़ है। पीड़ित के अनुसार 21 अगस्त को दरिया सतलुज में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने के कारण दरिया सतलुज के साथ लगे एडवांस बांध पर पानी आ रहा था। इसे रोकने के लिए वह बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, योगिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह, जसवंत सिंह पुत्र योगिंदर सिंह, सतपाल सिंह, कल्याण सिंह पुत्र साधा सिंह, गुरमुख सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी मुंडी कालू और गांव गिद्दड़ पिंडी के हड़ रोकू समिति के सदस्य के साथ घटनास्थल पर गया। जब वह सभी दरिया सतलुज पर लगे एडवांस बांध पर पहुंचे तो वहां पहले से ही 8 से 9 अज्ञात व्यक्ति एवं पशौरा सिंह पुत्र सुखा सिंह बैठे हुए थे। आरोप है कि पशौरा सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि आज बड़े भुल्लर को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद सामने से उस पर कुलदीप सिंह पुत्र सुखा सिंह निवासी मुंडी कालू ने अपने हाथ में पकड़े हथियार से वार किया। इसके बाद उस पर दूसरा वार सरबजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मुंडी कालू ने अपने हाथ में पकड़ी नुकीली वस्तु से किया, जो उसकी बाईं बाजू पर लगा। जिसके बाद आकाशदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह और गुरजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मुंडी कालू ने उसे पकड़ लिया तथा उसके सिर पर बंधी पगड़ी उतार दी और उसके केशों का अनादर किया। आरोप है कि उसे जान से मारने की नियत से करमजीत सिंह पुत्र पशेरा सिंह ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी। वहीं घटना स्थल पर मौजूद उसके साथी ने उसे बचा लिया। जिसके बाद वह मौके से जान बचाने के लिए भागा तो आगे स्वर्ण सिंह ने अपने हाथ में पकड़ी राइफल से उस पर फायर किया, जो उसके कान के पास से निकल गया। अधिक भीड़ जमा होने के कारण उक्त सभी लोग मौके से भाग गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आवेदन संख्या 77-BH दिनांक 21.08.2025 के संदर्भ में धारा 109, 115(2), 299, 191(3), 190 BNS, 25/27-54-59 A एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: 4 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी Bharat Gaurav Train, इस जिले से 25 को होगी रवाना

    Jalandhar News: 4 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी Bharat Gaurav Train, इस जिले से 25 को होगी रवाना

    जालंधरः IRCTC भारतीय रेलवे टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना देश’ के तहत भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने जा रही है। ये ट्रेन 25 अक्तूबर से अमृतसर से शुरू होगी। यह पर्यटन ट्रेन जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी पर तीर्थ यात्रियों के लिए रुकेगी।

    किस-किस धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकेंगे
    उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिका के श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन इस ट्रेन से कराए जाएंगे।

    बताया गया कि यात्रियों को स्लीपर क्लास से यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 19 हजार 555 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, स्टेंडर्ड व्यवस्था के तहत 3 एसी क्लास से यात्रा के लिए लोगों को इसका शुल्क 27 हजार 815 रुपए प्रति व्यक्ति देय होगा। वहीं, कंफर्ट व्यवस्था के तहत 2 एसी क्लास से यात्रा करने के लिए यात्रियों को 39 हजार 410 रुपए देने होंगे।

    यह मिलेंगी सुविधाएं
    यात्रियों को श्रेणी के अनुसार- वातानुकूलित, गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, सुबह, दोपहर और रात का भोजन, सुबह शाम चाय एवं प्रत्येक दिन 1 बोतल पानी दिया जाएगा। घूमने के लिए वातानुकूलित या गैर वातानुकूलित बस की सुविधा भी दी जाएगी। कोच में सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे।

  • Punjab News: इतने फीट कम हुआ प्रताप झील का जलस्तर, पानी में डूबी 400 एकड़ फसलें और घर, देखें वीडियो

    Punjab News: इतने फीट कम हुआ प्रताप झील का जलस्तर, पानी में डूबी 400 एकड़ फसलें और घर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पोंग डैम की महाराना प्रताप झील का आज पानी का स्तर घटकर 1391 फीट पहुंच गया है। यह जल स्तर पिछले 2 दिनों में 3 फीट की गिरावट को दर्शाता है। पोंग डैम से छोड़े गए पानी का प्रहार जहां पंजाब और हिमाचल के गांवों में देखने को मिल रहा है।

    वहीं मुकेरिया के साथ लगते नौशहेरा गांव में भी पानी का प्रहार देखने को मिला है, जहां पानी ने गांव के घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं लोग कह रहे हैं कि नौशहेरा गांव की करीब 400 एकड़ फसलें जो पानी के नीचे हैं, पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। लोगों की मांग है कि सरकार समय रहते किसानों की खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दे।