Blog

  • Punjab News: सफेद चादर से ढके श्री दरबार साहिब के हो रहे अलौकिक दर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: सफेद चादर से ढके श्री दरबार साहिब के हो रहे अलौकिक दर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण अब मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के कारण पंजाब के कई इलाकें प्रभावित हो रहे हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ा है। वहीं दूसरी और पंजाब के सबसे मशहूर धार्मिक स्थल श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।

    आज पड़ी घनी धुंध से श्री दरबार साहिब के अलौकिक दर्शन हो रहे हैं। कोहरे की सफेद चादर से ढके श्री हरमंदिर साहिब का मनमोहक दृश्य काफी बढ़िया लग रहा है। इस दौरान संगत धुंध की परवाह किए बगैर गुरु घर माथा टेकने पहुंच रही है।

    बता दें कि गुरु नगरी अमृतसर में पिछले 2 दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। श्री हरमंदिर साहिब आने वाली संगत की आस्था भी इस कोहरे और धुंध पर भारी पड़ रही है। लोग नववर्ष के चलते भी गुरु घर में माथा टेकने के लिए अधिक आ रहे हैं ताकि उनका आगामी वर्ष सुखद हो।

  • Punjab News: बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में बढ़ रही सर्दी के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला आज सुबह जोधपुर रोमाना में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों गाड़ियां का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स को दे दी गई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। वहीं दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने के प्रयास किए जा रहे है। हादसे का कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार न्यू दीप कंपनी की बस रामा मंडी से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बठिंडा-डबवाली रोड नई बनने के कारण सड़क की एक साइड बंद पड़ी है, जिसके कारण एक साइड पर वाहन आ जा रहे है। गांव गुरुसर सैणे वाला के पास गहरी धुंध होने के कारण बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहा ट्रक व रामा से बठिंडा आ रही बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलसें व सहारा जनसेवा की टीम ने उपचार के लिए बठिडा एम्स व सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोंटे नहीं आई है और न ही कोई जानी नुक्सान हुआ है। 12 के करीब लोगों को एम्स में दाखिल है, तो 8 के करीब सिविल अस्पताल बठिंडा में उपचारधीन है। बताया जा रहा हैकि हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एम्स बठिंडा व सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है। हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, जबकि बस यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

  • सुबह- सुबह D Mart परिसर में चली गोलियां, एक घायल

    सुबह- सुबह D Mart परिसर में चली गोलियां, एक घायल

    मुंबई: जिले के सानपाड़ा इलाके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नवी मुंबई के सानपाड़ा के डी मार्ट परिसर में हुई। अज्ञात आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है। नए साल की शुरुआत में ही नवी मुंबई में अपराध की बड़ी घटना सामने आई हैं। जहां सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी के चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

    आज सुबह डी मार्ट परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की है और व्यक्ति फायरिंग कर भाग गया है। आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की और फिर तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी मिली है कि इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

    घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह व्यक्ति कौन था, उसने फायरिंग क्यों की, उसके पास पिस्तौल कहां से आई, इसकी जांच पुलिस ने तुरंत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने फायरिंग की है और फायरिंग करने के बाद बाइक में सवार होकर भाग गए है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

     

  • Corona के बाद नए virus को लेकर मचा कोहराम, अस्पतालों में भीड़, लगी इमरजेंसी?, देखें वीडियो

    Corona के बाद नए virus को लेकर मचा कोहराम, अस्पतालों में भीड़, लगी इमरजेंसी?, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: 2019 में चीन में कोविड 19 की शुरुआत हुई थी। इस वायरस के कोहराम से पूरी दुनिया थम गई थी। वहीं कोविड-19 के बाद अब चीन में कई खतरनाक वायरस का आगमन हो चुका है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में लोगों की भीड़ है, श्मशान घाट में भी भीड़ लगी है। बताया जा रहा है कि अब चीन कोविड-19 महामारी के 5 साल बाद ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रकोप से निपट रहा है। रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वायरस तेजी से फैल रहा है, कुछ का दावा है कि अस्पताल और शवदाहगृह भरे पड़े हैं। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में भीड़ भरे अस्पताल दिखाई दे रहे हैं, जिसमें कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस फैल रहे हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में स्टेट इमरजेंसी लगी हुई, हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। देखा जाए तो HMPV बिल्कुल कोविड 19 की तरह ही है। इसके लक्षण और प्रसारित होने के तरीके लगभग समान ही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारी इस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें साक्ष्य के तौर पर प्रसारित हो रही हैं। SARS-CoV-2 नाम के एक्स यूज़र ने कुछ वीडियोज को शेयर किए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे अस्पतालों में भीड़ लगी हुई है। लोग इलाज के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीन के डीजीज कंट्रोल ऑथोरिटी ने शुक्रवार को बताया कि हमलोग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। विभाग ने बताया कि शुरुआत में न्यूमोनिया के लक्षण जैसे दिख रहे हैं। हालांकि हमलोग हर तरीके से इस पर निगरानी रख रहे हैं। इस बार स्थिति कोविड 19 जैसी नहीं होगी। चीन की सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने रिपोर्ट में कहा कि इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। 16-22 दिसंबर के बीच इंफेक्शन बढ़ा है। इसकी जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। सर्दियों के दिनों में चीन में अक्सर ऐसे मामले आते रहते हैं, जिससे लोगों को चिंता होती है।  
  • Jalandhar News: बैक डेट में अष्टाम बेचने पर नितिन पाठक का License रद्द

    Jalandhar News: बैक डेट में अष्टाम बेचने पर नितिन पाठक का License रद्द

    जालंधरः बैक डेट अष्टाम बेचने पर डीसी ने कार्रवाई करते नितिन पाठक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इनकम टैक्स विभाग की तरफ से डीसी को पत्र लिखकर उक्त मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा गया था, लेकिन सरकारी मुलाजिमों की मिलीभगत से कई महीनों तक यह चिट्ठी फाइलों में ही दबी रही। दोबारा जांच शुरू हुई तो नितिन पाठक को इस मामले में दोषी पाया गया। साल 2023 में आयकर विभाग ने पंजाब के नामवर पास्टर पर बड़ी कार्रवाई की थी।

    जांच में ही अष्टाम फरोश पाठक पर कार्रवाई हुई थी। इनकम टैक्स विभाग की जांच में सामने आया कि कोरोना काल के दौरान आम दिनों में एक दिन में करीब 10-20 अष्टाम ही जारी हुए, लेकिन सीरियल नं. 3362 और 3363 नंबर के अष्टाम को बेचते समय पेन ड्रंक चेंज हो रही है जो कि ब्राइट मीडिया को बेचा गया है।

    इनकम टैक्स विभाग ने सवाल खड़े किए कि कोविड में जब पब्लिक कर्फ्यू था और धारा 188 लागू थी तो इतने अष्टाम पेपर किसे और कैसे दिए गए? साल 2024 में एसडीएम से लेकर जिला रेवेन्यू अधिकारी, एडीसी ने उक्त मामले में कई बार जांच की, जिसमें पाया कि पिछले कई सालों से जिस एड्रेस पर लाइसेंस लिया गया है उक्त व्यक्ति वहां पर काम नहीं करता और जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में ही काम करता है। इसमें अब डीसी की तरफ से उक्त अष्टाम फरोश का लाइसेंस रद्द किया है और जिला प्रशासन को झूठ बोलने और सच्चाई छिपाने के चलते डीए लीगल को भी कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा है।

  • LPG टैंकर पलटने से हुआ गैस का रिसाव, बंद करवाए स्कूल, देखें वीडियो

    LPG टैंकर पलटने से हुआ गैस का रिसाव, बंद करवाए स्कूल, देखें वीडियो

    केरलः कोच्चि से एलपीजी गैस लेकर गांधीपुरम में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एलपीजी टैंकर कोयंबटूर में हादसे का शिकार हो गया है। शुक्रवार (3 जनवरी 2025) की सुबह टैंकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। ऐहतियातन इलाके के स्कूलों को बंद करा दिया गया है। भारत कंपनी का टैंकर कोयंबटूर के उप्पिलीपलायम फ्लाईओवर के पास पलट गया। गैस रिसाव के कारण ट्रक में सवार लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की है।

    इस बीच, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाईओवर पर यातायात रोक दिया है। साथ ही यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस काम को पूरा होने में और भी समय लगेगा। उम्मीद है कि बड़ी दुर्घटना तभी टलेगी, जब सारी गैस निकल जाएगी या पानी में मिल जाएगी। बता दें कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गैस कंपनी के इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार सुबह हुई इस दुर्घटना के कारण बड़ी क्षति टल गई है, लेकिन क्रेन जैसे वाहन भी मौके पर बुलाए गए हैं।

    इसके अलावा दुर्घटना स्थल के 500 मीटर के दायरे में सभी स्कूलों को आज के लिए बंद कर दिया गया है। जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने इसकी घोषणा की है। दिसंबर 2024 में ही एक बड़े एलपीजी टैंकर हादसे ने देश को हिला कर रख दिया था। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर में धमाका हुआ था, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। कई जिंदा जल गए थे। वो हादसा बेहद भयानक था। तब एक ट्रंक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए धमाका हुआ और एक-एक कर 34 वाहन चपेट में आ गए थे।

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी सहित 3 आरोपियों से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी सहित 3 आरोपियों से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में से एक कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल है। दरअसल, थाना बधनी की पुलिस को नाकेबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर करवाई करते हुए एक कार रोककर 2 युवकों की तालाशी ली गई।

    तालाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान लाभ सिंह और चरणजीत सिंह निवासी लुधियाना, रायकोट के रूप में हुई है। पुलिस कार को कब्जे मे लेकर आरोपियों से पूछताछ की। जिसके बाद तीसरे आरोपी मनप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वही थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह बधनी के मनप्रीत सिंह से हीरोइन लेकर आए थे।

    जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे से लाभ सिंह कबड्डी खिलाड़ी है और वह 65 किलो वर्ग में कबड्डी खेलता था। आरोपियों के खिलाफ धारा 21.29.61.85 के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट से आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है। पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: Vigilance का Action, Improvement Trust के प्लाट मामले में सीनियर सहायक संजीव कालिया पर केस दर्ज

    Jalandhar News: Vigilance का Action, Improvement Trust के प्लाट मामले में सीनियर सहायक संजीव कालिया पर केस दर्ज

    विजीलेंस की कार्रवाई को लेकर कोर्ट में जाएंगे कालिया

    जालंधर, ENS: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के प्लाट को लेकर विजीलेंस टीम ने एक्शन लेते हुए सीनियर सहायक पर कार्रवाई की है। दरअसल, विजीलेंस ने 2 प्लॉटों को लेकर अनियमितता के मामले में सीनियर सहायक संजीव कालिया पर केस दर्ज किया है। विजिलेंस ने कालिया के खिलाफ धारा 420, 409 और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) ए सहित 13(2) के तहत जालंधर में केस दर्ज किया है। विजीलेंस का आरोप है कि मर चुकी महिला के नाम पर नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया व प्लॉट के नॉन कंस्ट्रक्शन के 14,34,350 रुपए जानबूझकर वसूल नहीं किए। वहीं दूसरे प्लाट के मामले में आरोप है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में लोकली डिस्प्लेस्ड पर्सन के कोटे के प्लॉट को सरकार को बगैर सूचित किए पत्नी के नाम पर खरीदने का है। हालांकि विजीलेंस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर कालिया का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। दरअसल, विजीलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत संख्या 75/2022 की जांच की गई थी। इसमें दविंदर कौर नामक एक महिला से प्लॉट नंबर 828 की नॉन कंस्ट्रक्शन फीस 14,35,350 रुपए हासिल किए बिना, डीलिंग हैंड मुलाजिम न होने के बावजूद अपने पद का दुरुपयोग किया। महिला के नाम नो ड्यूज सर्टिफिकेट 13.10.16 को जारी किया जबकि महिला का 12 जनवरी 2015 में निधन हो गया था। पहले पटवारी को अप्रैल 2010 में पत्र लिखकर उक्त प्लॉट के खसरा नंबर की रिपोर्ट देने के लिए लेटर लिखा। इसके बाद पटवारी ने खसरा नंबर संबंधित रिपोर्ट सुपरिटेंडेंट सेल्स को भेज दी। आरोप है कि सीनियर सहायक संजीव कालिया ने ऑफिस के सुपरिटेंडेंट को बाईपास किया। बगैर नॉन कंस्ट्रक्शन फीस लिए प्लॉट अलाट कर दिया। लोकली डिस्प्लेस्ड पर्सन के कोटे से नियमों का उल्लंघन करके प्लॉट लेने के भी आरोप हैं। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सोहन देई पत्नी भगवान दास की मलकियत 9 मरले 147 वर्ग फुट रकबा नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1976 में बनाई गई श्री गुरु तेग बहादुर नगर कॉलोनी में अधिग्रहित किया गया था। सरकारी नियम के अनुसार सोहन देई के नाम ट्रस्ट ने लोकली डिस्प्लेस्ड पर्सन कोटे से प्लॉट जारी नहीं किया था। संजीव कालिया नगर सुधार ट्रस्ट में कार्यरत होने के कारण ये बात जानता था। उसे ये भी पता था कि ट्रस्ट की 94.5 एकड़ योजना गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में उसके अपने आवासीय घर के स साथ लगा प्लॉट नंबर 276 खाली है। उसने ये प्लॉट लेने के लिए लोकल डिस्प्लेस्ड पर्सन्स कोटे की हकदार सोहन देवी से संपर्क किया।। उसे 6,50,000 रुपए दिए। फिर सत्तावाली निवासी दीपक को मुख्तियार-ए-आम नियुक्त किया। उसके नाम पर पावर ऑफ अटार्नी (नंबर 275 दिनांक 10.10.2011) की गई। इसके बाद उक्त प्लॉट को दीपक के आधार पर 94.5 एकड़ योजना में अपने आवासीय मकान नंबर 277 के साथ लगे प्लॉट नंबर 276 को सोहन देई के नाम अलॉट कराया। इस प्लॉट की उक्त विशेष कोटे के अनुसार रिजर्व कीमत 31,883 रुपए ट्रस्ट के खाते में जमा करवाई गई। इसके बाद संजीव कालिया ने दीपक को 7 लाख रुपए नकद अदा किए। उस प्लॉट की रजिस्ट्री तैयार करवाई गई। फिर 3 दिसंबर को 2012 को अपनी पत्नी उपमा कालिया के नाम पर कलेक्टर रेट के अनुसार 21 लाख 74,000 रुपए चुकाकर प्लॉट ले लिया। आरोप है कि संजीव कालिया ने उक्त प्लॉट को खुद खरीदने की विभाग से मंजूरी नहीं ली। दूसरी ओर कालिया का कहना है कि विभागीय जांच से मुझे क्लीन चिट मिली हुई है। कालिया ने काहकि कि उन पर जो 2 प्लॉटों को लेकर आरोप लगे थे। इसकी विभागीय जांच हुई थी। नॉन कंस्ट्रक्शन चार्जेज के मामले में उन्हें आरोप मुक्त कर दिया गया था। कालिया ने कहा कि जो श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में प्लॉट खरीदा था, इसकी सूचना भी सरकार को दे दी थी। विभागीय जांच में दूसरे मामले में कहा गया था कि भविष्य में कोई कमी पाई गई तो प्लॉट अलार्टमेंट संबंधी फैसला लेने का अधिकार सरकार के पास होगा। कालिया ने कहा है कि जो पर्चा दर्ज किया गया है। वह इस मामले में माननीय अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।
  • Punjab News: नाकेबंदी पर SSP की दबिश, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    Punjab News: नाकेबंदी पर SSP की दबिश, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    मोहालीः जिले में नए साल के दौरान पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। वहीं देर रात एसएसपी दीपक पारिक खुद चेक पोस्ट पर लगे नाकों को देखने के निकले। एसएसपी की दबिश के दौरान ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर लापरवाही बरतते हुए पाया गया। दरअसल, एसएसपी ने इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को अपनी कार में सोता पाया।

    जिसके बाद एसएसपी ने सख्ती के कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी द्वारा यह कार्रवाई तड़के 3 बजे की गई। इस दौरान एसएसपी ने चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से सटे चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया।

    इस दौरान इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, जो पुलिस लाइंस में तैनात रहते हुए चेक पोस्ट की जिम्मेदारी निभा रहा था, अपनी गाड़ी में सोते हुए मिला। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की सख्त हिदायत दी है।

     

     

  • Share Market: सप्ताह के आखिरी दिन बड़ी गिरावट, Sensex 500 और Nifty 130 अंक से ज्यादा लुढ़का

    Share Market: सप्ताह के आखिरी दिन बड़ी गिरावट, Sensex 500 और Nifty 130 अंक से ज्यादा लुढ़का

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ रही। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,400 के की करीब और निफ्टी में भी 130 अंक से ज्यादा की गिरावट है, जो 24000 के आसपास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग और IT सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.96% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 2.08% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.46% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 2 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹22.14 करोड़ के शेयर खरीदे।