Blog

  • पंजाब : इस इलाके में हुआ हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात 

    पंजाब : इस इलाके में हुआ हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात 

    लुधियाना : थाना हैबोवाल के अधीन आते चंदर नगर पुली पर आज एक प्लाट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच  तकरार होने का मामला सामने आया है। एक पक्ष द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि दूसरे पक्ष के युवकों द्वारा हथियारों की नोक पर प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की गई। युवकों के पास तेजधार हथियारों सहित पिस्टल और रिवाल्वर भी थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्लाट के मालिक गुरशरण सिंह मल्ली ने बताया की आज सुबह 40-50 के करीब हथियारबंद युवकों ने प्लाट के गेट का ताला तोड़ दिया।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बिटन कुमार ने गाड़ियों को प्लाट से बाहर निकलवा कर वहां पुलिस बल तैनात करवाया। इसके साथ ही प्लाट के गेट को ताला लगवा कर दोनों पक्षों को थाने बुलवाया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : जीटी रोड पर चली गोली, हमलावार व्यक्ति से कार छीनकर हुए फरार

    पंजाब : जीटी रोड पर चली गोली, हमलावार व्यक्ति से कार छीनकर हुए फरार

    अमृतसरः पंजाब में गोली चलने के मामले आम हो गए है। बेखौफ लुटेरों को पुलिस का भी कोई डर नहीं रहा। जिसके चलते सरेआम लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला टांगड़ा से सामने आया है। जहां जीटी रोड अड्डा टांगरा में लुटेरों ने ड्राइवर से मारपीट कर उसे घायल किया उसके बाद गोली चालकर उससे वर्ना की कार छीनकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ पटियाला से श्री दरबार साहिब जा रहे थे कि इस दौरान हरप्रीत सिंह को अड्डा टांगरा चौकी के सामने मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गोली चलाकर घायल कर दिया और उसकी वर्ना कार छीनकर फरार हो गए। दुकानदारों ने बताया कि घायल व्यक्ति को श्री बाबा बकाला बकाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रही है।

  • पंजाबः पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाबः पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    फिरोजपुरः जिले के सीमांत गांव कालूवाला में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां 8 बच्चा पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। बच्चा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में 5वी कक्षा में पढ़ता था। 

    बच्चे की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मालूम हो कि पिछले दिनों सतलुज नदी में आई बाढ़ के चलते गांव कालूवाला में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे पानी से लबालब हैं। इन गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाब : कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाब : कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना : एल्युमिनियम के कारोबारी से 4 कार सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने कारोबारी से 6 लाख रुपए और लैपटॉप की लूट की है। वह अपनी फैक्ट्री गिल रोड से वापिस घर किचलू नगर आया था। तभी घर के नजदीक एक कार रुकी। कार से 2 व्यक्ति उतर कर नीचे आए। जिन्होंने उस पर ताबड़तोड़ बेसबॉल के डंडों से वार किया। बदमाशों ने उसके हाथ में 2 बैग पकड़े थे। जिसे उन्होंने छीन लिया जिसमें करीब 6 लाख रुपए की नकदी और लैपटाप था। हमला करने वाले बदमाशों ने चेहरे पर मुखौटे पहने थे। घर के बाहर खून से लथपथ कारोबारी के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार और मोहल्ले के लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी की पहचान सौरव अग्रवाल के रुप में हुई है। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उसकी बाजू पर टांकें लगाए है।

    सौरव ने बताया कि जब वह फैक्ट्री से वापिस घर आया तो उसके घर के बाहर ही बदमाशों ने हमला कर दिया। उन लोगों ने चेहरे पर मुखौटे पहने थे। उसे संभलने का मौका नहीं मिला। इतने में ही लुटेरों ने उसके हाथ में पकड़े दोनों बैग छीन लिए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर चौकी किचलू नगर की पुलिस व सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने कारोबारी के बयान दर्ज लिए है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने वायरलेस पर कंट्रोल रुम को वारदात की जानकारी दी। पुलिस अभी तक मुखौटा पहने किसी हमलावर की पुष्टी नहीं कर सकी। शहर में कई जगह नाकाबंदियां भी करवाई गई। ADCP शुभम अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी सौरव ने पुलिस को बताया है कि 6 लाख रुपए और लैपटाप की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि सभी जगह पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। देर रात तक सेफ सिटी कैमरे और लोगों के घरों में लगे कैमरों को चैक किए।

  • पंजाब : ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, एक की मौ’त, देखें वीडियो 

    पंजाब : ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, एक की मौ’त, देखें वीडियो 

    मोगा: सिंघवाला में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जानकारी मिली कि  सुबह-सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद ट्रक को भीषण आग लग गई और इसी दौरान कार चालक कार में ही बंद हो गया। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को बाहर निकाला और मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।

    ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। ट्रक को लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पाया गया। वहीं जानकारी मिली है ट्रक कोटकपूरा की ओर से आ रहा था और कार चालक अमनदीप गांव बंबीहा से मोगा किसी रिश्तेदार को चढ़ाने बस स्टेंड पर आया था। अमनदीप जब वापिस जा रहा था तो इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई।

  • व्रत वाला आटा खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार

    व्रत वाला आटा खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार

    हापुड़ : कोटला मेवतियान में कुट्टू खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। रातभर उल्टियां लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसमें दो बेहोश भी हुए। वहीं, सीएचसी और जिला अस्पताल में ऐसे आठ और मरीजों का उपचार किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की अनदेखी से ही इस तरह का कुट्टू बिक रहा है।नवरात्र में उपवास रखने वाले श्रद्धालु कुट्टू के आटे से बनी चीजें ही खाते हैं। अचानक मांग बढ़ने से बाजार में मिलावटी और घटिया किस्म का कुट्टू बिक्री हो रहा है।

    शुक्रवार रात में कोटला मेवतियान निवासी राहुल, अंजलि, आकाश, रोहित ने कुट्टू से बनी चीजें खाई। कुछ ही देर में उन्हें उल्टियां लगनी शुरू हो गई। रात में हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, इस पर स्थानीय चिकित्सक को घर बुलाया गया। जहां उसने इलाज शुरू किया। रोहित को रात में ही आराम लग गया। लेकिन बाकी तीनों की सेहत अभी भी खराब है। इसके अलावा पिछले पांच दिनों में सीएचसी और जिला अस्पताल में भी आठ मरीजों का उपचार कराया गया है, इन मरीजों की हालत भी कुट्टू से बनी चीजे खाने से बिगड़ी थी।

  • पंजाब बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान से ईसाई भाईचारे में रोष, दी चेतावनी, देखे वीडियो

    पंजाब बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान से ईसाई भाईचारे में रोष, दी चेतावनी, देखे वीडियो

    अमृतसर :  बाबा बागेश्वर धाम के दविंदर शास्त्री बीते दिन पंजाब पहुंचे। दरअसल, उनका पठानकोट में  3 दिन का समागम है। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने ईसाई समाज के खिलाफ विवादित बयान दिया है जिसे लेकर बवाल मच गया है। वहीं मसीह भाईचारे पर दिए विवादित बयान पर एतराज जताया है। उन्होंने बाबा बागेश्वर को अपने शब्द वापिस लेने और माफी मांगने के लिए कहा है। गुस्से में आए ईसाई समाज ने चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बाबा बागेश्वर ने माफी न मांगी तो पठानकोट में उनका सख्त विरोध किया जाएगा, धरने लगाए जाएंगे। ईसाई समाज ने संदेश पहुंचाते हुआ कि भाईचारक सांझ टूटने वाले बयानों से गुरेज किया जाए। इसी के साथ उन्होंने पंजाब सरकार को बाबा बागेश्वर के विवादित बयान पर कार्रवाई करने पर जोर दिया है। 

    बता दें कि बाबा बागेश्वर गत दिन पंजाब पहुंचे थे। बाबा बागेश्वर पहले अमृतसर गुरु नगरी श्री दरबार साहिब पहुंचे और वहां नतमस्तक हुए। इसके बाद वह सलारिया जनसेवा फाउंडेशन की ओर से द व्हाइट मेडिकल कालेज एंड अस्पताल की ग्राऊंड में आयोजित किए गए 3 दिवसीय दिव्य दरबार कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने प्रचार करते हुए ईसाईयों को विदेशी ताकतें बताया। उन्होंने कहा कि ईसाई लोग गुरुद्वारों, मंदिर व हिंदु मजहब के व्यक्तियों को न बहलाए इसलिए वह जगह-जगह प्रचार करने पहुंचे हैं।  बाबा के इस विवादित बयान से बवाल खड़ा हो गया।

  • इस दिग्गज नेता का हो सकता है एनकाउंटर

    इस दिग्गज नेता का हो सकता है एनकाउंटर

    जेल से शिफ्ट होने का दौरान नेता का आया बड़ा बयान 

    रामपुर: सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा रहा। सूत्रों की माने तो रामपुर जेल से निकालकर आजम को सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई जिला जेल में रखा जाएगा। जबकि तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेगी। आजम को जब शिफ्ट करने के लिए जेल से निकाला गया, तो उन्होंने अपनी हत्या का आशंका जताई। कहा- हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है। कुछ भी हो सकता है।बतादें कि सुबह लगभग 5 बजे आजम और उनके बेटे को जेल से निकाला गया। आजम को प्रिजन वैन और उनके बेटे अब्दुल्ला को वज्र वाहन से भारी सुरक्षा के बीच शिफ्ट किया जा रहा है। पुलिस की टीम जब आजम को गाड़ी में बीच में सीट पर बैठा रही थी तो आजम ने बैठने से मना कर दिया। उन्होंने कमर में दर्द का हवाला दिया। इस दौरान आजम ने बड़े बेटे से 2 चादरें भी मांगी।

    जेल से निकलने के बाद आजम परेशान दिखे। वह बार-बार बेटे अब्दुल्ला से मिलकर बात कर रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनसे कहा कि चिंता मत कीजिए।अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर आजम खान को जेल शिफ्ट किया गया है। कहां भेजा गया है ये गोपनीय है। रास्ते में भी अलर्ट है।उधर रामपुर जेल से अब्दुल्ला हरदोई जेल पहुंच गए हैं। उसे को सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर हरदोई जेल लाया गया। उनको तीन गाड़ियों के साथ हरदोई जेल लाया गया है।

  • जालंधरः रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा की रात होती हैं मुरादे पूरी, देखें वीडियो 

    जालंधरः रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा की रात होती हैं मुरादे पूरी, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: दशहरा के शुभ अवसर पर देश में कई जगह रामलीला का मंचन भी होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने जाते हैं और भगवान से अपनी मुरादें मांगते है। वहीं बस्ती शेख में जय महावीर क्लब रजि. पिछले कई सालों से घास मंडी के नज़दीक दशहरा ग्राउंड में रामलीला का आयोजन करता आ रहा है।

    इस दौरान राम लीला में भगवान श्री राम जी के पूरे जीवन लीला का मंचन किया जाता है और लोग वहां पर रामलीला देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य की रात अहम रहती है, जिसे देखने के लिए बच्चों बड़े और बूढे में उत्साह देखते को बना रहता है। लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य की रात श्रद्धालु अलग-अलग पकवानों का पंडाल में लंगर बाँटते हैं और मुरादें मानते हैं। लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य से पहले पंडाल में भगवान श्रीराम के जयकारों की गूंज दूर दूर तक सुनाई देती है। रामलीला में रावण का किरदार कर रहे राणा बताते है कि वह पिछले 20 सालों से यह किरदार को निभा रहे है और उन्होंने कहा कि लक्ष्मण मूर्छा की रात जो कोई सच्चे दिल से भगवान से मुरादे मांगता है वह अवश्य पूरी होती है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਚ ਹੋਈ ਖੁਨੀ ਝੜਪ ਚ ਪਿਓ-ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਚ ਹੋਈ ਖੁਨੀ ਝੜਪ ਚ ਪਿਓ-ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜਪੁਰ: ਹਲਕਾ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਅਧੀਨ ਆਂਦੇ ਮੰਡੀ ਅਰਨੀ ਵਾਲਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਹੂਆਣਾ ਬੋਦਲਾ ਚ ਪਿਓ ਪੁੱਤਰਾਂ ਦੇ ਕਤਲ ਹੋਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਐਸ ਪੀ ਡੀ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਹੂਆਣਾ ਬੋਦਲਾ ਚ ਮੇਨ ਰੋਡ ਫਾਜਿਲਕਾ ਮਲੋਟ ਰੋਡ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਹੈ ਉਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਸੜਕ ਤੇ ਪਿਓ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪੁੱਤਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਚ ਜਖਮੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਚ ਪਏ ਸਨ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਅਰਨੀਵਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਗੱਡੀ ਚ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਾਜਿਲਕਾ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਪਣੀ ਝਗੜਾ ਚਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੀ 7/51 ਕਰਵਾਈ ਸੀ। ਅੱਜ ਵੀ ਥਾਣੇ ਚ ਦੋਵੇ ਧਿਰਾਂ ਨੂੰ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮੇ ਵਾਸਤੇ ਬੁਲਾਇਆ ਸੀ ਜੋ ਹਾਲੇ ਵਿਚਾਰ ਅਧੀਨ ਹੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋਵੇ ਧਿਰਾਂ ਜਦੋ ਘਰ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਤਾਂ ਆਪਸ ‘ਚ ਹੀ ਉਲਝ ਗਈਆਂ। ਜਿਸ ਚ ਗਗਨਦੀਪ ਤੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਚ ਜਖਮੀ ਸਨ ਤੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਸਬੰਧ ਚ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਜੋ ਵੀ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣਗੇ ਉਸ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਉਹ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਛੋਟੇ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜਦੀਪ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ 1992 ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਣਾਇਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਉਹ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਵੀ ਉਸੇ ਸਮੇਂ ਤੋ ਹੀ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਹੁਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਰਿਸ਼ਤੇ ਚ ਤਾਇਆ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸ਼ਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਝਗੜਾ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਦੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋ ਥਾਣੇ ਚ ਦਰਖਾਸਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਪਰ ਮਾਮਲਾ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਅੱਜ ਥਾਣੇ ਚ ਜਦੋ ਵਾਪਸ ਆਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਥਿਤ ਤਾਇਆ ਤੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਤੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਕਥਿਤ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਬਣਦੀ ਸਜਾ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।