Blog

  • Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब की 14 पेटियां बरामद की है। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नहर की पुली कोट सिद्दीकी के आसपास अवैध शराब बेच रहा है। जिसके चलते उनकी टीम ने कार्रवाई करतेहुए आरोपी को सफेद रंग की होंडा इमेज सहित गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी की पहचान सूरज चंद्र पुत्र सुभाष चंद्र निवासी न्यू दशमेश नगर, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग मार्का की 14 पेटिया अवैध शराब की बरामद की है। आरोपी के खिलाफ दिनांक 26.01.2025 को थाना डिवीजन नंबर 02 में एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत एफआईआर नंबर 02 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ऊना ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

    हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ऊना ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित : हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ ऊना के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संघ के चीफ पैटर्न रामेश भारद्वाज के साथ अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त ऊना ऊना जतिन लाल से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने जिला कोषागार भवन के निर्माण कार्य को सुचार और तेज़ गति से पूर्ण करवाने का आग्रह किया। उपायुक्त जतिन लाल ने हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
    संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिला कोषागार ऊना का भवन बहुत पुराना और जर्जर स्थिति में है। इसके चारों ओर कार्यालय एवं बाजार स्थित हैं जिससे विशेषकर त्यौहारी सीज़न में वृद्ध और अपंग पेशनर्ज़ को तंग रास्तों से होते हुए भवन तक पहुंचने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करके नए भवन में स्थानांतरित करने का आग्रह किया। इस मौके पर हिम-आंचल पैंशनर्ज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम पूर्ति शर्मा, हिम-आंचल पैंशनर्ज संघ ब्लॉक ऊना के प्रधान रोशन लाल चौधारी, महासचिव देसराज मेहता और वित्त सचिव रामपाल धीमान उपस्थित रहे।
  • भिआम्बी-बडसर रोड़ पर वाहनों की आवाजाही दो माह तक बंद

    भिआम्बी-बडसर रोड़ पर वाहनों की आवाजाही दो माह तक बंद

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत भिआम्बी-बडसर सड़क पर वाहनों की आवाजाही 1 फरवरी से 31 मार्च, 2025 तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। इस अवधि के दौरान यातायात को लिंक रोड़ पिपलू से भिआम्बी वाया चुकानी वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • जिला प्रशासन ने पतंगबाजी और चाइना डोर को लेकर जारी की एडवाज़री

    जिला प्रशासन ने पतंगबाजी और चाइना डोर को लेकर जारी की एडवाज़री

    संभलकर करें पतंगबाजी, चाइनीज़ मांझे का ना करें उपयोग

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर के उपयोग को लेकर एडवाज़री जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज़ डोर का निर्माण, बिक्री और उपयोग अवैध है। यदि कोई इसकी बिक्री करता है तो इसकी सूचना पुलिस या संबंधित अधिकारी को देना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने बताया कि पतंगबाजी के लिए उपयोग में लाए जाने वाले चाइनीज़ मांझे और डोर इंसानो के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए बेहद घातक है। चाइनीज़ डोर शीशे, प्लास्टिक, मिश्रित धातु की बनी होने के कारण  काफी  मजबूत होती है। चाइनीज़ डोर के कारण आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के पंख और गर्दन मांझे में उलझकर कटने का खतरा बना रहता है। कई बाइक और स्कूटर सवार लोग भी इस डोर की चपेट में आ जाते हैं जिससे चेहरे पर चोट का खतरा और गला कटने की आशंका ज्यादा होती है। इसके अलावा चाइनीज़ डोर में धातु होने के कारण बिजली के तारों में फंसकर शॉर्ट सर्किट और करंट लगने जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

    पतंगबाजी के लिए सुरक्षा उपाय

    उन्होंने बताया कि  पतंगबाजी करते समय केवल कपास या सूती धागे से बनी पारंपरिक डोर का उपयोग करें। खुले मैदान या सुरक्षित स्थानों पर ही पतंग उड़ाएं, सड़क या बिजली की तारों के पास पतंगबाजी करने से बचें। बाइक सवार हेलमेट और फेस कवर का उपयोग करें।

    किसी को डोर की चपेट में आने से चोट लगने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दें और जरुरत हो तो अस्पताल ले जाएं।
    उपायुक्त ने जिलावासियों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पतंगबाजी करने की अपील की है ताकि खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जा सके।

  • Jalandhar News: इलाके में फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इलाके में फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से हथियार भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान तरनवीर सिंह उर्फ तन्नू पुत्र तजिंदर सिंह निवासी कोट सद्दीकी, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चिल्ड्रन पार्क के पास फारयिंग की है। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जाल बिछाकर काबू कर लिया।

    आरोपी से तलाशी के दौरान 32 बोर की अवैध पिस्तौल, 5 कारतूस और एक कैलीबर का रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 04 दिनांक 27.01.2025 को पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 05 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(बी), 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज है।

  • Punjab News: रक्षा मंत्रालय द्वारा करवाए गए वीर गाथा मुकाबले में प्रथम आया 5वीं कक्षा का छात्र, देखें वीडियो

    Punjab News: रक्षा मंत्रालय द्वारा करवाए गए वीर गाथा मुकाबले में प्रथम आया 5वीं कक्षा का छात्र, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः भारत के रक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई के सहयोग से वीर गाथा 4.0 नाम से स्कूली बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें गुरदासपुर के कृष्णव महाजन ने पेंटिंग श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। गौर हो कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 1 करोड़ 72 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 100 छात्रों का चयन किया गया था और उन 100 छात्रों में से 25-25 छात्रों का अलग-अलग श्रेणियों में चयन किया गया था और उनमें से गुरदासपुर के 10 वर्षीय 5वीं कक्षा के छात्र कृष्णव महाजन ने पेंटिंग श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।

    कृष्णव महाजन को केंद्रिय मंत्री राजनाथ सिंह ने पुरस्कार दिया। इस पुरस्कार को लेकर कृष्णव महाजन और उनके परिवार में खुशी की लहर है और कृष्णव महाजन ने कहा है कि वह भी बड़े होकर एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहते हैं। इस संबंध में कृष्णव महाजन और उनके पिता अभिनव महाजन और मां निधि महाजन व परिवार के सदस्यों ने कहा कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा हमारे बेटे को मिले सम्मान से परिवार में खुशी की लहर है। हमें जो सम्मान मिला उसके लिए हम भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं और साथ ही हमारे परिवार को भारत सरकार के निमंत्रण पर परेड देखने को मिली और देश के प्रधानमंत्री को करीब से देखने का मौका मिला।

  • Punjab News: मोहल्ले में Tower लगाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: मोहल्ले में Tower लगाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः वार्ड नंबर 26 में टॉवर लगाने को लेकर भारी हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पार्षद संदीप कुमार पहुंचे। पार्षद ने बताया कि मोहल्ले में टॉवर लगाए जाने को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाने की उन्हें सूचना मिली है। जिसके बाद वह लोगों की समस्या को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे है। इस दौरान मोहल्ले में टॉवर लगाने का पार्षद द्वारा भी विरोध जताया गया।

    उन्होने कहा कि मोहल्ले में टॉवर नहीं लगाने दिया जाएगा। पार्षद द्वारा विरोध के बाद टॉवर लगाने के काम को रूकवा दिया गया है। पार्षद का कहना है कि टॉवर के साथ पक्षियों और आम लोगों को भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पता चला था कि घर की छत पर टॉवर लगाया जा रहा है, जिसके बाद मौके पर आए कर्मियों से बात के बाद टॉवर ना लगाए जाने को लेकर फिलहाल सहमति बन गई है और काम को रूकवा दिया गया है।

    दूसरी ओर टॉवर लगाने के मामले में बलवीर सिंह ने कहा कि उनके घर की छत पर आज टॉवर लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मेरा कंपनी से एग्रीमेंट हुआ था, जिसके चलते वह अपने घर की छत पर टॉवर लगवा रहे थे, लेकिन मोहल्ला वासियों और पार्षद ने आपत्ति जताते हुए मेरा काम रुकवा दिया।

  • Punjab News: आज पूर्ण रूप से जिले में बंद का ऐलान, मार्किट में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    Punjab News: आज पूर्ण रूप से जिले में बंद का ऐलान, मार्किट में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में सामाजिक जत्थेबंदियों ने आज पूर्ण रूप से बंद का ऐलान किया है। दरअसल, जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर वाल्मिकी और सामाजिक संगठनों द्वारा आज जंडियाला गुरु को पूरी तरह से बंद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आए दिन भाईचारे को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही हैं। वहीं आए दिन हमारे नेताओं पर किसी न किसी वजह से हमले होते रहते हैं।

    एससी समुदाय ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर जो घटना हुई वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसकी हम सख्त शब्दों में निंदा करते है। एससी समुदाय ने कहा कि आज हमने पूरे जंडियाला निर्वाचन क्षेत्र को बंद कर दिया है, जिसके चलते हमने आज दुकानें और व्यवसाय पूरी तरह से बंद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए, ताकि दोबारा कोई ऐसी घटना को अंजाम ना दे सके। वहीं घटना को लेकर एससी समुदाय ने कहा कि हम चाहते हैं कि इसकी जांच सीबीआई से हो ताकि पता चल सके कि ऐसी घटना के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है।

    इस मौके पर जंडियाला हलके के डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण ने कहा कि आज अमृतसर में हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेकर की प्रतिमा के साथ जो छेड़छाड़ की गई, उस घटना को लेकर वाल्मिकी समाज के सामाजिक संगठनों द्वारा जंडियाला गुरु को बंद करवाया गया है। एससी समुदाय ने उन्हें मांग पत्र दिया है जो कि वह सरकार के पास पहुंचाएंगे।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    2 महीने पहले हुई थी महिला का शादी

    पठानकोटः दहेज के लालच में अक्सर ही दपंति में झगड़ा देखने को मिलता है। कई बार दपंति में विवाद इतना बढ़ जाता है कि महिलाए फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेती हैं। ऐसा ही एक मामला गांव नाजोवाल में देखने को मिला है, जहां आरोप लगे है कि सुसराल परिवार से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका लगभग दो महीने पहले विवाह हुआ था। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसके शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। मृतका के भाई गुलशन ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि उनकी बेटी ने दरवाजा बंद कर लिया और वह दरवाजा नहीं खोल रही हैं। हमने जब लड़की के सुसराल परिवार जाकर देखा, तो उसकी लाश कमरे में लटकी हुई थी, जिसे देखकर लगता था कि उसे मारकर लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाए है कि अक्सर लड़की का सुसराल दहेज की मांग करता था और लड़की के साथ मारपीट भी की जाती थी। इस मौके पर उन्होंने पुलिस से अपील की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि कल एक लड़की की मौत की शिकायत मिली थी। जिसके चलते मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • नगर निगम चुनावः BJP ने फिर दिया झटका, तरुण मेहता बनीं डिप्टी मेयर

    नगर निगम चुनावः BJP ने फिर दिया झटका, तरुण मेहता बनीं डिप्टी मेयर

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं। वहीं कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी को नियुक्त किया गया। जिसके बाद डिप्टी मेयर के पद को लेकर भाजपा ने फिर से आप-कांग्रेस गठबंधन को झटका दिया है। भाजपा की तरुण मेहता को डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया।