Blog

  • ऊना विस में 419 मतदाताओं ने दिया है घर से मतदान का विकल्प

    ऊना विस में 419 मतदाताओं ने दिया है घर से मतदान का विकल्प

    ऊना विधानसभा में 21 से 27 मई तक होम वोटिंग के लिए घर-घर पहुंचेंगी मोबाइल पोलिंग टीमें

    ऊना/ सुशील पंडित: सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना, विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग टीमें 21 मई से 27 मई तक 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करवाने के लिए घर-घर पहुंचेंगी। ऊना विधानसभा में 419 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का विकल्प चुना है। मतदान करवाने को 5 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगी।एक बार अगर मतदाता किसी कारण घर पर नहीं होता है तो टीम दूसरी बार मतदाता के घर पहुंच कर मतदान करवाएगी।

    उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट मतदान के निर्धारित शेड्यूल को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा कर लिया गया है जिसके तहत संबंधित पोलिंग टीमें पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण करवांएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, माइक्रो आब्जर्बर तथा सेक्टर अधिकारी के साथ-साथ संबंधित मतदान केंद्र के मतदान पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने को पोस्टल बैलेट मतदान की तमाम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

  • मतदान के चलते ड्राई डे कानून का होगा सख्ती से अनुपालन

    30 मई से 1 जून को मतदान समाप्ति तक ऊना जिले में प्रतिबंधित रहेगी शराब बिक्री – विनोद डोगरा


    ऊना/ सुशील पंडित: राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना के उप आयुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दृष्टिगत 30 मई सायं 5 बजे से 1 जून को मतदान समाप्ति तक ऊना जिले में शराब बिक्री पूर्णतया बन्द रहेगी। ड्राई डे की कड़ाई से अनुपालना के लिए विभाग ने चार टास्क फ़ोर्स टीमें बनाई हैं। वहीं पंजाब राज्य से सटे सातों नाकों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यह जानकारी पंजाब राज्य के होशियारपुर तथा रोपड़ जिलों के आबकारी अधिकारियों के साथ आयोजित समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    बैठक में आदर्श आचार संहिता तथा मतदान के दिन शराब की बिक्री पर पाबन्दी यानी ड्राई-डे कानून की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत विस्तृत चर्चा की गई।
     बैठक के उपरांत विनोद सिंह डोगरा ने कहा कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला ऊना तथा पंजाब के आबकारी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करेंगे तथा जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके अलावा राज्यों की सीमाओं पर अवैध शराब उत्पादन जैसी गैर कानूनी गतिविधियों पर भी दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त छापामारी अभियान चलाया जाएगा।

  •  हिमाचल के विकास, युवा को रोजगार, आत्मनिर्भर प्रदेश बनाना है मुद्दा

     हिमाचल के विकास, युवा को रोजगार, आत्मनिर्भर प्रदेश बनाना है मुद्दा

     कहा, वीरभद्र सिंह का मंडी से मजबूत रिश्ता रानी प्रतिभा ने भी मजबूत किया, अब विक्रमादित्य मजबुत करेंगे

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सिराज व नाचन विधानसभा क्षेत्र में मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह बतौर सांसद मंडी क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे, मंडी लोकसभा क्षेत्र के विकास की भागडोर जनता विक्रमादित्य को सौंपे। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने लगातार प्रदेश में लंबे समय तक सियासत करते हुए समूचे हिमाचल का विकास किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का पूरे हिमाचल में सम्मान है।

    वही मंडी के साथ उनका गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को रानी प्रतिभा सिंह ने मजबूत किया और अब विक्रमादित्य सिंह मजबूत रिश्ता बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कैडर को साइड लाइन करके जिस प्रकार से कंगना रनौत को टिकट दिया उससे साफ है कि भाजपा पहले ही अपनी हर को स्वीकार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की टिकट लेकर आई कंगना अपनी वापसी की टिकट भी करवा कर आई हैं और मंडी की जनता रिटर्न टिकट कंफर्म कर देगी।

    उन्होंने कहा कि सिराज क्षेत्र में मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी काम नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अधूरे हैं ,बड़े संस्थान नहीं खोल पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सिराज के विकास को भी आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर साजिश में शामिल रहे, सरकार को गिराने का प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि नया कोट पेंट सिलवाकर राज्यपाल के पास गए थे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को नया कोट पेंट नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी पहनना चाहिए।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास का मुद्दा है, रोजगार युवाओं को देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है ,विकास पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों को इधर-उधर कर रही है, मुद्दों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में साहस नहीं है कि अपना रिपोर्ट कार्ड बता पाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तो हालत यह हो गई है कि कंगना रनौत उनको अपनी गाड़ी में नहीं बिठाती। पूर्व मुख्यमंत्री उनकी इंट्रोडक्शन में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अपने कद का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर बात कर रही है मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कर्मचारियों को पेंशन दी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया, उनके परिवारों की सुरक्षा की महिलाओं को ₹1500 देने की गारंटी को पूरा किया है, जुलाई महीने में महिलाओं के खाते में ₹1500 आने शुरू हो जाएंगे, फार्म भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी सोच को दिखाते हुए चुनाव आयोग के पास यह पैसा रुकवाने के लिए गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता फील्ड में डट जाए। विक्रमादित्य सिंह की गाड़ी चल पड़ी है यह लोकसभा भवन दिल्ली में जाकर रुकेगी इस गाड़ी में जिसने बैठना वह बैठ जाए। उन्होंने कहा कि हमें मंडी को जितना है और हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव में भी चमत्कारी परिणाम आएंगे।

  • पंजाब:  PSPCL का लाइनमैन और पूर्व सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाब: PSPCL का लाइनमैन और पूर्व सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान सोमवार को पीएसपीसीएल कार्यालय खन्ना-2 में तैनात लाइनमैन मनजिंदर सिंह उर्फ ​​राजू और फतेहगढ़ साहिब जिले के ब्लॉक खेरी नौद सिंह के गांव दुलवान के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह को 12000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला खन्ना के गुरु नानक नगर कॉलोनी निवासी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बलविंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने अपने नए प्लाट बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन क्षेत्र के उपरोक्त लाइनमैन मनजिंदर सिंह ने पूर्व सरपंच परमजीत सिंह के माध्यम से 15000 रुपये की मांग की और सौदा 12000 रुपये में तय हुआ।

    शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी लाइनमैन ने परमजीत सिंह की मौजूदगी में 18-04-2024 को 2500 रुपये पहले ही ले लिए थे और शेष राशि 9500 रुपये परमजीत सिंह को 19.04.24 को खन्ना स्थित अपने कार्यालय में दे दी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते समय उनकी कॉल रिकॉर्डिंग भी कर ली और उक्त शिकायत दर्ज कराई।  

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान तथ्य सही पाए गए हैं और तदनुसार आरोपी मनजिंदर सिंह लाइनमैन और परमजीत सिंह पूर्व सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत एफआईआर नंबर 21 दिनांक 20.05.24 को दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 12000 रुपये की रिश्वत भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान संबंधित जूनियर इंजीनियर की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

  • ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

    ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

    हीट वेव का प्रचंड प्रकोप

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले में हीट वेव के प्रचंड प्रकोप से नौनिहालों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने 21 और 22 मई को सभी प्राइमरी एवं प्री प्राइमरी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी डीसी जतिन लाल ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों तथा संस्थान प्रमुखों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। जतिन लाल ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्से हीट वेव से प्रभावित हैं।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी आगे एक-दो दिन और भीषण गर्मी का अनुमान लगाया है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छोटे स्कूल बच्चों की सुरक्षा तथा व्यापक जनहित में जिला ऊना में सभी सरकारी और निजी प्राइमरी एवं और प्री-प्राइमरी स्कूलों को दो दिन 21 और 22 मई को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
  • फील्ड में लगातार सक्रिय रहें निगरानी टीमें, तत्काल भेजें कार्रवाई की अपडेट – जिला निर्वाचन अधिकारी

    फील्ड में लगातार सक्रिय रहें निगरानी टीमें, तत्काल भेजें कार्रवाई की अपडेट – जिला निर्वाचन अधिकारी

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में तैनात सभी निगरानी टीमों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए उन्हें तत्काल कार्रवाई की अपडेट भेजना सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने सोमवार को सहायक व्यय पर्यवेक्षकों, उड़न दस्तों तथा स्थैतिक निगरानी टीमों के प्रभारियों की ऑनलाइन बैठक लेते हुए कहा कि मतदान से पहले के बचे ये 10-11 दिन विशेष चौकसी बरतने तथा तत्परता एवं सक्रियता से अपने दायित्व निभाने की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

    उन्होंने कहा कि वे खुद औचक निरीक्षण करके निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली को देखेंगे।
    जतिन लाल ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित बनाने तथा जनता में संपूर्ण व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि सभी एफएसटी, एसएसटी के साथ साथ वीडियो अवलोकन टीमें जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य रहें। टीमें मौके पर की कार्रवाई की अपडेट भेजती रहें। इसके अलावा उन्होंने पुलिस, कर एवं आबकारी तथा सेंट्रल जीएसटी की टीमों को निर्देश दिए कि वे भी लगातार फील्ड में हरकत में रहें तथा अपनी त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।

  • उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग को चुनावी प्रबंधों से कराया अवगत

    उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग को चुनावी प्रबंधों से कराया अवगत

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन तथा 2 विधानसभा उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने और स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी निवार्चन आयोग दिल्ली द्वारा चुनावी तैयारियों की समीक्षा के आयोजित ऑनलाइन बैठक में शिरकत करते हुए दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में उनके साथ उपस्थित रहे।


    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। इसे लेकर पूर्ण योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि चुनावों में प्रयोग में आने वाली ईवीएम तथा वीवीपैट की दो चरणों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 23 से 25 मई के मध्य उनकी कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने डाक मतपत्र, होम वोटिंग सुविधा,चुनावी कर्मियों के प्रशिक्षण तथा उनके लिए वोटिंग सुविधा केंद्रों की स्थापना समेत चुनावी प्रबंधन से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनावी कर्मियों के लिए प्रथम प्रशिक्षण कार्यशाला 25 से 28 अप्रैल तक लगाई जा चुकी है। दूसरी कार्यशाला 23-24 मई को लगाई जाएगी, वहीं तीसरी प्रशिक्षण कार्यशाला 30 तथा 31 मई को आयोजित होगी।

    कहां कितने मतदाता

     जतिन लाल ने बताया कि जिले में 6671 सर्विस मतदाताओं समेत कुल 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख, 14 हजार 95 महिला, 2 लाख 19 हजार 30 पुरुष तथा 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
    चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुल 84 हजार 212 मतदाता हैं, इनमें 41 हजार 146 महिला, 43 हजार 65 पुरुष मतदाता तथा 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं गगरेट विस में 84 हजार 316 मतदाता हैं, इनमें 41 हजार 660 महिला, 42 हजार 656 पुरुष मतदाता हैं। हरोली विस में 89 हजार 258 मतदाता हैं, इनमें 44 हजार 273 महिला और 44 हजार 985 पुरुष मतदाता हैं। ऊना विस में 87 हजार 650 वोटर हैं, इनमें 43 हजार 386 महिला, 44 हजार 262 पुरुष तथा 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं । कुटलैहड़ में 87 हजार 693 मतदाता हैं, इनमें 43 हजार 630 महिला, 44 हजार 62 पुरुष तथा 1 ट्रांस जेंडर मतदाता है।

    पुलिस की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी – पुलिस अधीक्षक

    वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने जिले में अंतरराज्यीय तथा राज्यांतरिक नाकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों में प्रत्येक पर सीएपीएफ की आधी टुकड़ी तैनात रहगी। उन्होंने बताया कि चुनावों के दृष्टिगत पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
    इस दौरान निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर भी उपस्थित रहे।

  • मतगणना कर्मियों के पूर्वाभ्यास के लिए लगी कार्यशाला

    मतगणना कर्मियों के पूर्वाभ्यास के लिए लगी कार्यशाला

    ऊना/सुशील पंडित:लोकसभा आम निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव को लेकर ऊना जिले में तैनात मतगणना कर्मियों के लिए आज सोमवार को लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में एक दिवसीय चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें मतगणना प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रिहर्सल में मतगणना को लेकर तैनात कर्मियों को ईवीएम मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मुहैया कराने के साथ ही डाक मतपत्रों की गणना बारे भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने डाक मतपत्रों की गिनती को लेकर विस्तार से प्रक्रियागत जानकारी दी।



    उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र दो तरह के होंगे, इनम एक चुनावी ड्यूटी वाले कर्मियों की श्रेणी तथा दूसरे सर्विस वोटर होंगे। लोकसभा के लिए डाले गए डाक मतपत्रों की गिनती निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर हमीरपुर में होगी, जबकि गगरेट तथा कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव से संबंधित डाक मतपत्रों की गणना डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए संबंधित मतगणना केंद्र में की जाएगी।
    इस दौरान नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय शर्मा ने मतगणना तथा चुनाव परिणाम की घोषणा से जुड़ी प्रक्रिया तथा कार्यविधि से अवगत कराया। उन्होंने मतगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, मतगणना केंद्र में मूलभूत आवश्यकताओं तथा वहां प्रवेश से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ साथ ईवीएम व वीवीपैट की गिनती, मिलान व सीलिंग के बारे में भी विस्तार से बताया।

    बता दें, ऊना जिले में मतगणना कर्मियों के लिए अगली पूर्वाभ्यास कार्यशाला का आयोजन 3 जून को डिग्री कॉलेज ऊना में किया जाएगा। ऊना जिले में वोटों की गिनती के लिए डिग्री कॉलेज ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा आम निर्वाचन तथा जिले के 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए पहली जून को वोट डाले जाएंगे। 4 जून को प्रातः 8 बजे से मतगणना आरंभ होगी। कार्यशाला में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के अधिकारी, मतगणना के लिए तैनात माइक्रो पर्यवेक्षकों समेत तमाम मतगणना ड्यूटी से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • हाई कोर्ट से मिली क्लीन चिट पर हो रही प्राथमिकियां दर्ज, माननीय कोर्ट के फैसले हो रही की अवहेलना

    हाई कोर्ट से मिली क्लीन चिट पर हो रही प्राथमिकियां दर्ज, माननीय कोर्ट के फैसले हो रही की अवहेलना

    जितना प्रताड़ित करना है करलो,जितने झूठे केस बना सकते हैं बना लो,सच्चाई की होगी जीत:देवेंद्र भुट्टो

     ऊना/सुशील पंडित: राज्य सरकार मुझे और मेरे बेटे को चाहे जितना मर्जी प्रताड़ित करले जितने मर्जी झूठे केस बना लें लेकिन सच्चाई को कभी झुटलाया नहीं जा सकता है। जिस मामले से हमें माननीय हाई कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है। उस मामले की दोबारा प्रथिमिकियां दर्ज की जा रही है और कौन इसके पीछे मेरे और मेरे परिवार को प्रताड़ित करने में लगा है, इसे कुटलैहड़ की जनता भली प्रकार से जानती है। जितना मुझे प्रताड़ित करोगे, उतनी ज्यादा मजबूती मुझे जनता प्रदान करेगी। कुटलैहड़ के बंगाणा में जन संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जो लोग कभी वार्ड पंच नहीं बन सके और जिनके कुटलैहड़ की जनता ने सात बार हराकर इतिहास रचा है।

    वह मुझ से प्रश्न कर रहे हैं लेकिन डंके की चोट पर चार जून के परिणाम उन्हे चौंकाएंगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य की पूरी सरकार और सीएम की मित्र मंडली केवल मेरे परिवार पर झूठे मामले दर्ज करने पर तुली हुई है और हर समय अभद्र भाषा बोलकर मुझे नीचा दिखाया जा रहा हैं लेकिन मै डरने वाला नहीं हूं। कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और यही मेरी ताकत बनी हुई है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि जब डेढ़ वर्ष पूर्व मैंने कुटलैहड़ से विस चुनाव लडा था तो यह लोग जो अपने आप को कांग्रेस का बड़ा नेता मानते है यह कुटलैहड़ से पलायन कर गए थे और मुझे हर संभव प्रयास से हराने की साजिश रचते रहे। अब जब खुद को टिकट मिली है तो राज्य सरकार के मंत्री अधिकारियों से फोन करवा कर जनता को धमका रहे है। 



    भुट्टो ने कहा कि ऐसे हथकंडे अपनाने से जीत नहीं मिलती है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कौन लोग थे जो तबादलों के लिए पैसा लेते थे। यह वह लोग हैं जिन्होंने खुद को टिकट मिला तव कांग्रेस को मतदान किया होगा। अन्यथा फ्रैंडली चुनावी मैच खेलकर कुटलैहड़ से कांग्रेस को लुप्त करते रहे है? भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता इस परिवार को भली प्रकार जानती है कि किस प्रकार की यह परिवार राजनीति करता रहा है। देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया कि अपनी हार की बौखलाहट से कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी ऐसे बयान दे रहे है कि पूर्व विधायक ने पैसे की खातिर अपने बेटे का भविष्य दांव पर लगा दिया है। लेकिन शायद इन्हें ज्ञात नहीं मेरा राजनीतिक जीवन इनसे काफी लम्बा है और हर चुनाव में मुझे ऐसे ही लोगों से वास्ता पड़ा है।

    इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा के महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, राज कुमार शर्मा, विजय मलांगड़, देवराज राणा, सूरम सिंह के अलावा कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में किसने सरकार और सत्ता की आड़ में तुतडु कोहड़रा पेयजल योजना को पैंचर करके मुच्छाली जिला पार्षद वार्ड में पानी की त्राहि त्राहि करवाई थी और किस पर अधिकारी द्वारा थाना बंगाणा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। ट्टो ने कहा कि यह वह लोग हैं। जो सरकार और सत्ता का पूरा फायदा उठाते आए है। राज्य में भले ही भाजपा या फिर कांग्रेस की सरकार हो इन लोगो ने कभी विपक्ष नहीं देखा है। हर समय फ्रेंडली मैच खेल कर दोनो तरफ दोस्ताना बनाए रखते है।

    तभी तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। भुट्टो ने कहा कि पार्टी विचार धारा अलग है। कांग्रेस पार्टी के अच्छे और सच्चे लोग भी है। लेकिन इस परिवार की बदौलत कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है और जनता को कांग्रेस पार्टी पर कोई विश्वास नहीं रहा है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि 20 वर्ष लगातार बी डी सी सदस्य बनकर बंगाणा उपमंडल का एक बार अध्यक्ष और तीन बार उपाध्यक्ष रहा हूं और कुटलैहड़ का विधायक भी बन चुका हूं। और अब दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन यह लोग तो अभी तक वार्ड पंच भी नहीं बने। उन्हे क्या पता कि विकास किसे कहते है। 

  • पंजाब: भीषण गर्मी में ASI की हुई मौ+त 

    पंजाब: भीषण गर्मी में ASI की हुई मौ+त 

    बटाला: पंजाब में भीषण गर्मी के कारण हार्ट अटैक से ए.एस.आई की मौत होने का अति दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी बलौरपुर छोटा, जो पंजाब पुलिस में ए.एस.आई के पद पर कार्यरत था और एस.एस.पी तरनतारन के यहां गनमैन के पद पर तैनात था, कल छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था कि अचानक इसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन इसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे और रास्ते में ही इसकी मौत हो गई।  उधर, डेरा बाबा नानक थाने के ए.एस.आई सुखदेव सिंह ने उक्त मामले को लेकर 174 सीआरपीसी के तहत बनती कानूनी कार्रवाई कर दी है।