ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में तैनात सभी निगरानी टीमों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए उन्हें तत्काल कार्रवाई की अपडेट भेजना सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने सोमवार को सहायक व्यय पर्यवेक्षकों, उड़न दस्तों तथा स्थैतिक निगरानी टीमों के प्रभारियों की ऑनलाइन बैठक लेते हुए कहा कि मतदान से पहले के बचे ये 10-11 दिन विशेष चौकसी बरतने तथा तत्परता एवं सक्रियता से अपने दायित्व निभाने की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे खुद औचक निरीक्षण करके निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली को देखेंगे। जतिन लाल ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित बनाने तथा जनता में संपूर्ण व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि सभी एफएसटी, एसएसटी के साथ साथ वीडियो अवलोकन टीमें जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य रहें। टीमें मौके पर की कार्रवाई की अपडेट भेजती रहें। इसके अलावा उन्होंने पुलिस, कर एवं आबकारी तथा सेंट्रल जीएसटी की टीमों को निर्देश दिए कि वे भी लगातार फील्ड में हरकत में रहें तथा अपनी त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।
Blog
-

फील्ड में लगातार सक्रिय रहें निगरानी टीमें, तत्काल भेजें कार्रवाई की अपडेट – जिला निर्वाचन अधिकारी
-

उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग को चुनावी प्रबंधों से कराया अवगत
ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन तथा 2 विधानसभा उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने और स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी निवार्चन आयोग दिल्ली द्वारा चुनावी तैयारियों की समीक्षा के आयोजित ऑनलाइन बैठक में शिरकत करते हुए दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में उनके साथ उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। इसे लेकर पूर्ण योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि चुनावों में प्रयोग में आने वाली ईवीएम तथा वीवीपैट की दो चरणों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 23 से 25 मई के मध्य उनकी कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने डाक मतपत्र, होम वोटिंग सुविधा,चुनावी कर्मियों के प्रशिक्षण तथा उनके लिए वोटिंग सुविधा केंद्रों की स्थापना समेत चुनावी प्रबंधन से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनावी कर्मियों के लिए प्रथम प्रशिक्षण कार्यशाला 25 से 28 अप्रैल तक लगाई जा चुकी है। दूसरी कार्यशाला 23-24 मई को लगाई जाएगी, वहीं तीसरी प्रशिक्षण कार्यशाला 30 तथा 31 मई को आयोजित होगी।
कहां कितने मतदाता
जतिन लाल ने बताया कि जिले में 6671 सर्विस मतदाताओं समेत कुल 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख, 14 हजार 95 महिला, 2 लाख 19 हजार 30 पुरुष तथा 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुल 84 हजार 212 मतदाता हैं, इनमें 41 हजार 146 महिला, 43 हजार 65 पुरुष मतदाता तथा 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं गगरेट विस में 84 हजार 316 मतदाता हैं, इनमें 41 हजार 660 महिला, 42 हजार 656 पुरुष मतदाता हैं। हरोली विस में 89 हजार 258 मतदाता हैं, इनमें 44 हजार 273 महिला और 44 हजार 985 पुरुष मतदाता हैं। ऊना विस में 87 हजार 650 वोटर हैं, इनमें 43 हजार 386 महिला, 44 हजार 262 पुरुष तथा 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं । कुटलैहड़ में 87 हजार 693 मतदाता हैं, इनमें 43 हजार 630 महिला, 44 हजार 62 पुरुष तथा 1 ट्रांस जेंडर मतदाता है।
पुलिस की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी – पुलिस अधीक्षक
वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने जिले में अंतरराज्यीय तथा राज्यांतरिक नाकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों में प्रत्येक पर सीएपीएफ की आधी टुकड़ी तैनात रहगी। उन्होंने बताया कि चुनावों के दृष्टिगत पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इस दौरान निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर भी उपस्थित रहे। -

मतगणना कर्मियों के पूर्वाभ्यास के लिए लगी कार्यशाला
ऊना/सुशील पंडित:लोकसभा आम निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव को लेकर ऊना जिले में तैनात मतगणना कर्मियों के लिए आज सोमवार को लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में एक दिवसीय चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें मतगणना प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रिहर्सल में मतगणना को लेकर तैनात कर्मियों को ईवीएम मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मुहैया कराने के साथ ही डाक मतपत्रों की गणना बारे भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने डाक मतपत्रों की गिनती को लेकर विस्तार से प्रक्रियागत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र दो तरह के होंगे, इनम एक चुनावी ड्यूटी वाले कर्मियों की श्रेणी तथा दूसरे सर्विस वोटर होंगे। लोकसभा के लिए डाले गए डाक मतपत्रों की गिनती निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर हमीरपुर में होगी, जबकि गगरेट तथा कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव से संबंधित डाक मतपत्रों की गणना डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए संबंधित मतगणना केंद्र में की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय शर्मा ने मतगणना तथा चुनाव परिणाम की घोषणा से जुड़ी प्रक्रिया तथा कार्यविधि से अवगत कराया। उन्होंने मतगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, मतगणना केंद्र में मूलभूत आवश्यकताओं तथा वहां प्रवेश से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ साथ ईवीएम व वीवीपैट की गिनती, मिलान व सीलिंग के बारे में भी विस्तार से बताया।
बता दें, ऊना जिले में मतगणना कर्मियों के लिए अगली पूर्वाभ्यास कार्यशाला का आयोजन 3 जून को डिग्री कॉलेज ऊना में किया जाएगा। ऊना जिले में वोटों की गिनती के लिए डिग्री कॉलेज ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा आम निर्वाचन तथा जिले के 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए पहली जून को वोट डाले जाएंगे। 4 जून को प्रातः 8 बजे से मतगणना आरंभ होगी। कार्यशाला में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के अधिकारी, मतगणना के लिए तैनात माइक्रो पर्यवेक्षकों समेत तमाम मतगणना ड्यूटी से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। -

हाई कोर्ट से मिली क्लीन चिट पर हो रही प्राथमिकियां दर्ज, माननीय कोर्ट के फैसले हो रही की अवहेलना
जितना प्रताड़ित करना है करलो,जितने झूठे केस बना सकते हैं बना लो,सच्चाई की होगी जीत:देवेंद्र भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: राज्य सरकार मुझे और मेरे बेटे को चाहे जितना मर्जी प्रताड़ित करले जितने मर्जी झूठे केस बना लें लेकिन सच्चाई को कभी झुटलाया नहीं जा सकता है। जिस मामले से हमें माननीय हाई कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है। उस मामले की दोबारा प्रथिमिकियां दर्ज की जा रही है और कौन इसके पीछे मेरे और मेरे परिवार को प्रताड़ित करने में लगा है, इसे कुटलैहड़ की जनता भली प्रकार से जानती है। जितना मुझे प्रताड़ित करोगे, उतनी ज्यादा मजबूती मुझे जनता प्रदान करेगी। कुटलैहड़ के बंगाणा में जन संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जो लोग कभी वार्ड पंच नहीं बन सके और जिनके कुटलैहड़ की जनता ने सात बार हराकर इतिहास रचा है।
वह मुझ से प्रश्न कर रहे हैं लेकिन डंके की चोट पर चार जून के परिणाम उन्हे चौंकाएंगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य की पूरी सरकार और सीएम की मित्र मंडली केवल मेरे परिवार पर झूठे मामले दर्ज करने पर तुली हुई है और हर समय अभद्र भाषा बोलकर मुझे नीचा दिखाया जा रहा हैं लेकिन मै डरने वाला नहीं हूं। कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और यही मेरी ताकत बनी हुई है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि जब डेढ़ वर्ष पूर्व मैंने कुटलैहड़ से विस चुनाव लडा था तो यह लोग जो अपने आप को कांग्रेस का बड़ा नेता मानते है यह कुटलैहड़ से पलायन कर गए थे और मुझे हर संभव प्रयास से हराने की साजिश रचते रहे। अब जब खुद को टिकट मिली है तो राज्य सरकार के मंत्री अधिकारियों से फोन करवा कर जनता को धमका रहे है।
भुट्टो ने कहा कि ऐसे हथकंडे अपनाने से जीत नहीं मिलती है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कौन लोग थे जो तबादलों के लिए पैसा लेते थे। यह वह लोग हैं जिन्होंने खुद को टिकट मिला तव कांग्रेस को मतदान किया होगा। अन्यथा फ्रैंडली चुनावी मैच खेलकर कुटलैहड़ से कांग्रेस को लुप्त करते रहे है? भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता इस परिवार को भली प्रकार जानती है कि किस प्रकार की यह परिवार राजनीति करता रहा है। देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया कि अपनी हार की बौखलाहट से कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी ऐसे बयान दे रहे है कि पूर्व विधायक ने पैसे की खातिर अपने बेटे का भविष्य दांव पर लगा दिया है। लेकिन शायद इन्हें ज्ञात नहीं मेरा राजनीतिक जीवन इनसे काफी लम्बा है और हर चुनाव में मुझे ऐसे ही लोगों से वास्ता पड़ा है।
इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा के महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, राज कुमार शर्मा, विजय मलांगड़, देवराज राणा, सूरम सिंह के अलावा कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में किसने सरकार और सत्ता की आड़ में तुतडु कोहड़रा पेयजल योजना को पैंचर करके मुच्छाली जिला पार्षद वार्ड में पानी की त्राहि त्राहि करवाई थी और किस पर अधिकारी द्वारा थाना बंगाणा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। ट्टो ने कहा कि यह वह लोग हैं। जो सरकार और सत्ता का पूरा फायदा उठाते आए है। राज्य में भले ही भाजपा या फिर कांग्रेस की सरकार हो इन लोगो ने कभी विपक्ष नहीं देखा है। हर समय फ्रेंडली मैच खेल कर दोनो तरफ दोस्ताना बनाए रखते है।
तभी तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। भुट्टो ने कहा कि पार्टी विचार धारा अलग है। कांग्रेस पार्टी के अच्छे और सच्चे लोग भी है। लेकिन इस परिवार की बदौलत कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है और जनता को कांग्रेस पार्टी पर कोई विश्वास नहीं रहा है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि 20 वर्ष लगातार बी डी सी सदस्य बनकर बंगाणा उपमंडल का एक बार अध्यक्ष और तीन बार उपाध्यक्ष रहा हूं और कुटलैहड़ का विधायक भी बन चुका हूं। और अब दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन यह लोग तो अभी तक वार्ड पंच भी नहीं बने। उन्हे क्या पता कि विकास किसे कहते है। -

पंजाब: भीषण गर्मी में ASI की हुई मौ+त
बटाला: पंजाब में भीषण गर्मी के कारण हार्ट अटैक से ए.एस.आई की मौत होने का अति दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी बलौरपुर छोटा, जो पंजाब पुलिस में ए.एस.आई के पद पर कार्यरत था और एस.एस.पी तरनतारन के यहां गनमैन के पद पर तैनात था, कल छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था कि अचानक इसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन इसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे और रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। उधर, डेरा बाबा नानक थाने के ए.एस.आई सुखदेव सिंह ने उक्त मामले को लेकर 174 सीआरपीसी के तहत बनती कानूनी कार्रवाई कर दी है।
-

कहा, अपने ही घर से हार रहे भजापा के प्रत्याशी, जनता में रोष
कहा, पाकिस्तान से अनुराग को ज्यादा प्रेम, प्रतिदिन नाम लेना नहीं भूलते
ऊना/सुशील पंडित: पहले पिता प्रेम कुमार धूमल के नाम पर फिर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर सांसद बने अनुराग ठाकुर इस बार बिना मेहनत के कुर्सी पाने का सपना लेना भूल जाए। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कही। रायजादा सोमवार को जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा के पट्टा, खरवाड़, तूह, सम्मू, भलवाणी, बडेहर, भरेड़ी, दलालड़, दारट, बराड़ा व केहरवीं में बैठकें कर अपने समर्थन में वोट मांगे।
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि हर बार दूसरों के नाम पर मिले वोट को अनुराग ठाकुर अगर अपनी उपलब्धि मान रहे हैं, तो ऐसा भ्र्रम इस बार के लोकसभा चुनाव में मत पालें।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को पता चल गया है कि जिसने 4 बार के सांसद रहते हुए केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के हितों को नहीं रखा, वो आगे क्या रखेगा। ऐसे में क्षेत्र की जनता ने इस बार अनुराग ठाकुर को घर बैठाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे साफ है कि अनुराग ठाकुर अपने घर से ही हा रहे हैं। जनता ने इस बार अनुराग को घर बैठाने का मन बना लिया है। रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री खुद को इतने बड़े लीडऱ मान रहे हैं कि प्रदेश की बात करने में हिचकिचाते हैं।
वो आज कल हिंदूस्तान के चुनाव होने की बातें करते हैं। शायद अनुराग ठाकुर ये भूल गए हैं कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भी हिंदूस्तान का ही हिस्सा हैं। अगर अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को अपना मानते हैं, तो प्रदेश की आवाज केंद्र के समक्ष उठाते। युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर लड़ाई लड़ते। प्रदेशम में आई आपदा के दौरान हिमाचल को हक दिलवाने की बात करतें। लेकिन अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद बनने के लिए जनता से मात्र वोट ही चाहिए। रायजादा ने कहा कि आजकल वो अपने भाषणों में सिर्फ पाकिस्तान-पाकिस्तान रटते फिर रहे हैं।
क्योंकि जिस व्यक्ति को किसी चीज से ज्यादा लगाव होता है, सबसे ज्यादा उसी का नाम जुबान पर होता है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान से अनुराग का गहरा नाता है, जो किसी भी विषय में पाकिस्तान का नाम जोड़ देते हैं। इतना ही नहीं धर्म व जाति को लेकर भी बातें करना शुरू कर दी है। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की कोई भी बात नहीं की जा रही है। क्योंकि अनुराग ठाकुर को भम्र है कि इस बार भी जनता को उनकी बातों में आकर वोट डाल देगी। अबकी बार जनता जागरूक हो चुकी है और भाजपा का करारा जवाब देेगी। -

अवैध खनन करते जेसीबी व तीन ट्रैक्टर पकड़े , 59 हजार जुर्माना भी वसूला
हरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऊना /सुशील पंडित: जिला पुलिस ने स्वां नदी में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े हैं। और करीब 59 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला है।खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा होने के बाबजूद भी उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव ईसपुर में स्वां नदी में अवैध खनन करने की सूचना पर एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान ने पुलिस पार्टी सहित दविश दी तो अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया व सभी गाड़ीयां के चालक गाड़ीयां छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्रालीयों को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा माईनिंग पर पुर्णतयः प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाबजूद स्वां नदी से अवैध खनन करने पर पुलिस ने धारा 379,120 B भा0द0स0 व 21 माईनिंग व मिनरल एक्ट 1957 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

वहीं जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के 177 चालान किए गए व जुर्माने के रूप में 37,000/- रूपये वसूल किए गए हैं तथा सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान किए गए व जुर्माने के रूप में 22000/- रूपये वसूल किए गए हैं।
-

जालंधर : अमृतपाल पर मनोरंजन कालिया ने साधा निशाना, देखें वीडियो
जालंधर : आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव आजाद उम्मीदवार के तोर पर लड़ने जा रहे है और चुनाव आयोग ने उनका सिंबल माइक दिया है। जिसे लेकर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर नेता मनोरंजन कालिया प्रतिक्रिया दी और बड़ा बयान देते हुए कहा की चुनाव आयोग पत्रकारिता का माइक छीनकर अमृतपाल को से दिया है। दूसरी तरह किसानों के पीएम मोदी के खिलाफ घेराव और प्रदर्शन करने का एलान किया है। जिसे लेकर कहा की उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण किसान उन तक पहुंच नही सकते। भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने कहा की लोकसभा चुनाव में कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए खड़ा होता है तो ऐसे ही अमृतपाल भी चुनाव लड़ रहे है और चुनाव आयोग ने उनको चुनाव निशान माइक दिया और पत्रकारिता का माइक छीनकर उनको दिया है।
माइक जो होता है पत्रकारिता का होता जो अमृतपाल को दिया है। अमृतपल के रोड शो को लेकर कहा की उम्मीदवार और उनके समर्थकों को हक है और वह अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाए और उनका एजंडा क्या है ये तो वही जाने। लेकिन 4 तारिक को पता चल जायेगा की वह कहा खड़े है। चुनाव के बाद अमृतपाल की रिहाई को लेकर कहा की इसके बारे में क्या बोल सकते है। पहले अमृतपाल चुनाव तो लड़े और चुनाव जीते उसके बाद देखा जायेगा। किसानों ने पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर घेराव और प्रदर्शन करने ऐलान किया। जिसे लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा 23 तारिक पीएम मोदी पटियाला और 24 को गुरदासपुर और जालंधर में आ रहे है। किसान भाईयों ने प्रदर्शन का फैसला किया है जो उनका हक है।
वही लोकसभा चुनाव चल रहे है और इस चुनाव से हम सांसद का गठन करेंगे। तीसरी बार पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। कालिया ने कहा मैं किसान भाइयों से अपील करूंगा कि आप प्रदर्शन करना चाहते हो वह करें और अपना मांग पत्र भाजपा नेताओं को दे सकते है। उन्होंने कहा कि हम किसानों को इस बात का विश्वास दिलाते हैं की जो भी आपकी मांगे है, सरकार का गठन होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा हल करवाई जाएगी। किसानों के प्रदर्शन करने तक और मांग पत्र देने तक तो बहुत है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो सिक्योरिटी होती है, उसके तहत वह पीएम तक नहीं पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो उनको पूर्ण विश्वास है कि किसानों की सभी मांगे पूरी की जाएंगी।
-

स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया
ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल बंगाणा में आज प्रातः 8 बजे ‘ वोट फॉर डेमोक्रेसी, वोट करेगा कुटलैहड़’ जागरूकता संदेश के साथ रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़-45 कम एसडीएम सोनू गोयल की अध्यक्षता में आज ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मैराथन बंगाणा टैक्सी स्टैंड में रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़-45 कम एसडीएम सोनू गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जोकि हटली चौक पर संपन्न हुई।

रन फॉर डेमोक्रेसी’ मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंश ठाकुर ,अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के छात्र ने , द्वितीय स्थान हर्ष ठाकुर ,गवर्नमेंट आईं टी आई बंगाणा के छात्र ने और तृतीय स्थान विशाल कुमार, गवर्नमेंट आईं टी आई बंगाणा के छात्र ने प्राप्त किया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़-45 कम एसडीएम ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं सहित सभी मतदाताओं को चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा थीम चुनाव का पर्व, देश का गर्व दिया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी , सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है। इस बार चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वीप कुटलैहड़ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी , इलेक्शन कानूनगो जीवन शर्मा, डॉ. विनोद कुमार,आदि मौजूद रहे। -

पंजाब : अवैध पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों और बुरे तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी से अवैध पिस्तौल बरामद की है। इस मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी विरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स, अमृतसर की पुलिस टीम ने अवैध पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान नालवटी चौक पर मौजूद थी। सूचना के आधार पर रणजीत सिंह निवासी गांव संघवाल, थाना करतारपुर, जिला जालंधर देहाती को कोर्ट रोड के इलाके से काबू किया है। आरोपी से अवैध पिस्तौल.32 बोर सहित रोंद बरामद किए है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही पंजाब और राजस्थान में 3 मुकद्दमें दर्ज हैं।