Blog

  • पंजाब : हवाई सफर हुआ महंगा, ट्रेनों में तत्काल टिकट भी वेटिंग पर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

    10 हजार में मिल रही 2500 रुपए वाली टिकट

    चंडीगढ़ : आंदोलन कर रहे किसानों को पंजाब से दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर चंडीगढ़ दिल्ली मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बसों की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं रेलवे की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है। अगर हवाई यातायात की बात करें, तो वह भी पहले से करीब चार गुना महंगा हो गया है। आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट के लिए वेटिंग की स्थिति है। इसमें वंदे भारत चेयर कार के लिए 43 वेटिंग, एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 24 वेटिंग चल रही है।

    चंडीगढ़ से दिल्ली जो हवाई यात्रा पहले लगभग 2500 में हो जाती थी। उसके लिए अब कम से कम टिकट 10000 का टिकट है। अगर अलग-अलग एयरलाइंस की बात करें तो, एयर इंडिया में पहले 2499 का दिल्ली का टिकट मिलता था। जो कि अब बढ़कर 11219 रुपए हो गया है। इसी प्रकार विस्तारा में 3907 रुपए में दिल्ली का टिकट मिलता था, वह बढ़कर 16800 के करीब हो गया है। इंडिगो में 3350 में मिलने वाला टिकट अब 10400 का हो गया है

  • Farmers Protest: बॉर्डर पर और सख्त हुई पहरेदारी, मजदूरों ने रातोंरात खड़ी कर दी 7 फीट ऊंची दीवार

    नई दिल्लीः न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें कई घायल भी हुए। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के चलते आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज आंदोलन का दूसरा दिन है। आज फिर जवान सीमाओं पर कड़े पहरों के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े हैं।

    वहीं किसानों ने भी दिल्ली कूच करने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी ओर टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ भी दिल्ली पुलिस की ओर से कंक्रीट की दीवार बनाई गई है। आधी रात से ही करीब 40 कामगारों ने यहां पर कंक्रीट भरकर दीवार बनाने का काम किया। पुलिस की ओर से किसानों को किसी भी सूरत में दिल्ली में एंट्री नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए सीमेंट और कंक्रीट से 5-7 फीट ऊंची 100 फ़ीट से ज्यादा लंबी दीवार बनाई जा रही है।

  • फोम के गोदाम में लगी भीषण, देखें वीडियो

    जोधपुर : कायलाना क्षेत्र के कबीर नगर के निकट एक गोदाम में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर और आसपास की जगह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर आग लगने के बाद धुएं का गुबार लगभग 1 किलोमीटर दूर से दिख रहा था। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी डर के मारे घरों से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि आग जहां लगी वहां फोम का गोदाम है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की दर्जन पर गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। गोदाम फायर सेफ्टी के उपकरण भी नहीं लगे हुए थे। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तब तक आग विकराल हो गई। ऐसे में आसपास रहने वाले लोग भी सहमे हुए नजर आए। बताया जा रहा है की कई ऐसे गोदाम और बिल्डिंग हैं जहां फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं लगे हैं। 

     घटना के बाद फायर ब्रिगेड की लापरवाही भी सामने आई। आग निगम उत्तर के क्षेत्राधिकार में लगी लेकिन वहां से केवल दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। इसके चलते दक्षिण निगम के शास्त्री नगर और आस पास की जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। फायर अधिकारी जय सिंह चौहान ने बताया आग लगने की सूचना 5:50 पर उन्हें मिली थी। इस पर फायर स्टेशन से गाड़ियों को रवाना किया गया। आग लगी वहां पर फोम और इससे संबंधित मेटेरियल बनाने का काम किया जाता है। यहां पर 5 हजार से स्क्वेयर फिट एरिया में गोदाम बना हुआ है। आग कैसे लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक 30 से अधिक फेरे हो चुके हैं। इनमें नागोरी गेट, मंडोर, बोरानाडा, बासनी आदि जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्टाफ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। फोम में सिंथेटिक पदार्थ होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत भी आ रही है। इसके साथ ही हवा भी चल रही है ऐसे में रह रह कर आग वापस लग रही है इसके चलते समय लग रहा है।

  • जालंधरः पुलिस-कमिश्नर स्वप्न शर्मा की फेक ID बनाकर भेजे जा रहे मैसेज 

    जालंधर, ENS: महानगर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, साइबर ठगों द्वारा पुलिस कमिश्नर को निशाना बनाया जा रहा है। ठगों ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की फेक फेसबुक आईडी बनाई है। जिसके बाद ठग लुधियाना में कई लोगों को मैसेज पर संदेश भेज चुके हैं। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। ये फेसबुक आईडी फेक बनी है। आईडी बनाने वाले पर जल्द कार्रवाई की जा रही है।

    लोगों से भी अनुरोध है कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम की बनी आईडी से संदेश भेज किसी तरह का झांसा देने की कोशिश करे तो सतर्क रहें। जानकारी देते हुए लुधियाना चंडीगढ़ रोड के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक रहते हैं। उन्हें स्वप्न शर्मा के नाम से बनी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने एक्सेप्ट की। कुछ दिन बाद अचानक से मैसेज आया। ठग ने उनका हाल चाल पूछा। जिसके बाद उसने उनका नंबर लिया। चैटिंग पर उससे बातचीत शुरू की। 

    सोनू के मुताबिक उस व्यक्ति ने उसे कहा कि मेरा एक दोस्त संतोष कुमार है, वह आपको कॉल करेगा। वह CRPF में ऑफिसर है। उसकी ड्यूटी ट्रांसफर हो गई है। वह अपना फर्नीचर आइटम सेल करना चाहता है। सभी आइटम नई और अच्छी कंडीशन में है। अगर तुम्हें पसंद है तो खरीद लो। इसी तरह कैलाश नगर रोड के रहने वाले सौरव अरोड़ा को भी स्वप्न शर्मा की फेक फेसबुक आईडी से मैसेज आया।

    उस व्यक्ति ने भी संतोष नाम के CRPF अधिकारी का तबादला हो जाने के कारण फर्नीचर आइटम बेचने की बात कही। सौरव ने कहा कि संतोष नाम के व्यक्ति ने उसे फोन भी किया, लेकिन जब उसने उससे बात की तो वह फोन कट कर गया। सोनू और सौरव के मुताबिक ठग लगातार अधिकारियों का नाम लेकर फेक आईडी बना रहे हैं। पुलिस को इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए ठगों को गिरफ्तार करना चाहिए।



  • पंजाब : सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बच्चों सहित 7 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना :  इलाका कंगनवाल स्थित सरस्वती पूजा समारोह के दौरान एक वेहड़े में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसा इतना भयानक था कि कुल 7 लोग झुलस गए। लोगों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। वेहड़े में खेल रहे 2 बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए। फिलहाल तीन लोगों की पहचान अभी तक हो पाई है। घायलों में 2 बच्चों सहित एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें PGI रेफर कर दिया है। झुलसे लोगों की पहचान साहिल (10), साक्षी (11) और पवन कुमार (29) के रूप में हुई है। बाकी 4 घायलों को किन अस्पतालों में ले जाया गया हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई। 

    ब्लास्ट होने से उक्त गैस सिलेंडर ने बिल्डिंग की दीवारें फाड़ दी। जबकि आग की लपटें दूर तक गईं। वेहड़े में खेल रहे बच्चे इस आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। साहिल और साक्षी करीब 65 फीसदी जल गए हैं। दोनों बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल साहिल और साक्षी को PGI रेफर कर दिया है। इस मामले में थाना साहनेवाल पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच जांच की गई है। सिगम राज पांडे ने बताया कि वह कंगनवाल के रहने वाले हैं। उनके पड़ोस के वेहड़े में सरस्वती पूजा समारोह आयोजित किया जा रहा था। उनका बेटा और पड़ोसी की बच्ची वहीं खेल रहे थे। अचानक रात सवा 9 बजे बेटा कमरे में आया तो उसके कपड़ों में आग लगी हुई थी। लोगों की मदद से तुरंत आग बुझाई।

  • आज का राशिफल, 14 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 14 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 58 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा , उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है। साथ ही आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होगा। आज अगर कोई नया कम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक खुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि-  

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले दिनों स्वास्थ से परेशान लोगों को आज काफी राहत होगी। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घर के साथ खुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। आज आपका कोई चल रहा लोन पूरा होने की सम्भावना है। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

    मिथुन राशि-  

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोतरी होगी। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना करे रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही तकरार आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आज आय वृद्धि के एकानेक स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा।

    कर्क राशि-  

    आज आपका लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव में पहले से कमी आएगी।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एमटेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में द्रंडता आयेगी। आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। आपको पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है। आज बाहर का खाना अवॉयड करें। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

    कन्या राशि-  

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक विवाद करने से बचें आपकी उलझने बढ़ सकती हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घर से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

    तुला राशि-  

    आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरूरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरूरी सामग्री लेने मार्किट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से मुलाकात होगी।

    वृश्चिक राशि-  

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वाभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए सुयोग रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा।

    धनु राशि-  

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ सम्बंधित समस्या से राहत का एहसास होगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम प्रगति से आगे बढेगा। नई-नई चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा।

    मकर राशि-  

    आज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं।

    कुंभ राशि-  

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से स्वास्थ के प्रति दुष्परिणाम हो सकते हैं। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न काटे। इस राशि के लवमेट शाम को शौपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यव्हार को मधुर बनाना चाहिए।

    मीन राशि-  

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहे। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

  • पंजाब: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह पर्व पर स्कूलों में हुई छुट्टी

    श्री आनंदपुर साहिब: बसंत पंचमी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह के पर्व पर जिला प्रशासन की ओर से छुटी का एलान किया गया है। यह आदेश शिक्षा मंत्री बैंस के आदेशों पर जारी किए गए है। जिसके तहत रूपनगर ब्लॉक के श्री आनंदपुर साहिब में आते सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। कल जिन स्कूलों मे परीक्षा या प्रैक्टिकल है वह सामान्य की तरह खुले रहेंगे।

  • ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਇਟਲੀ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਮੌਤ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਪਿੰਡ ਵਲਟੋਹਾ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਇਟਲੀ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਬਰੇਸ਼ੀਆ ਵਿਖੇ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵਲਟੋਹਾ ਤਹਿਸੀਲ ਪੱਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ ਕਮਾਉਣ ਲਈ 2 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਇਟਲੀ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਅਜੈ ਪਾਲ ਕੁਝ ਦੀਨਾ ਤੋਂ  ਠੀਕ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ 12 ਫ਼ਰਵਰੀ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਵਾਨ ਪੁੱਤ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸੁਣ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੌੜ ਗਈ। ਜੋ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਲਈ ਇੱਕ ਅਸਹਿ ਦੁੱਖ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਲਖਾ ਰੁਪਏ ਲਗਾ ਕੇ ਇਟਲੀ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਹੁਣ ਉਸਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਵੀ 10 ਤੋਂ 12 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਖ਼ਰਚਾ ਆਉਣਾ ਹੈ ਜ਼ੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵੱਸ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ, ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਬੈਠੀਆਂ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਤਾਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधर: ताला ठीक करने आए चोर ने चुराए गहने, देखे Live

    जालंधर (ENS): मखदुमपूरा इलाके मे ताला ठीक करने आए चोरो ने एक घर को निशाना बनाकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग राधा रानी ने बताया कि वह साय 4 बजे  घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान दो फेरी वाले टेल ठीक करवाने की आवाज देने लगे। महिला ने उनसे कहा कि घर के मैन गेट का लॉक खराब हो गया है। इसे ठीक कर दो यह कह कर महिला अंदर चली गई।  

    कुछ मिंटो के बाद चोरो ने महिला को पानी पिलाने के लिए कहा , तो वह रसोई मे पानी लेने चली गई। जिसका फायदा उठाकर चोर घर के अंदर घुस आए। महिला ने जब चोरो को ताला ठीक करने के पैसे देने चाहे, तो उन्होंने इंकार कर दिया। जिस पर महिला को शक हो गया। जब उसने रसोई के साथ वाले कमरे मे जाकर देखा, तो अलमारी से 4 सोने की चुडिया और 1 सोने का कड़ा गायब था। चोर गली में लगे cctv कैमरे में आते दिखाई दे रहे है। वही मोहल्ला वासियो ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी मोहल्ले में आते जाते रहते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बड़ा बयान, देखे वीडियो

    आंदोलन की आड़ मे सिक रही है राजनीतिक रोटियां: ठाकुर

    नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, सरकार ने हमेशा किसानों के हित में ही अच्छे निर्णय लिए हैं और आगे भी लेगी। ठाकुर ने किसान संगठनों से बातचीत जारी रखने का आग्रह करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के देश में बातचीत से बहुत रास्ते निकल सकते हैं। पूर्व नौसैनिकों की रिहाई का उदाहरण देते हुए किसान संगठनों से कहा कि आप हाल के कतर का उदाहरण ले सकते हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने नेतृत्व कर, बातचीत के जरिए हमारे आठ पूर्व नौसैनिकों की सकुशल देश वापसी कराई।

    उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। किसानों को लेकर सरकार की गंभीरता इससे नजर आती है कि सरकार के मंत्रियों ने दो बार चंडीगढ़ जाकर उनसे बात की और सोमवार रात को भी मंत्री वहां देर रात तक बैठे रहे, लगातार चर्चा करते रहे। मंत्री अंतिम समय तक किसान संगठनों कहते रहे कि आप बैठिए और चर्चा कीजिए, मंत्री बातचीत से उठ कर नहीं गए।

    किसानो ने मीटिंग के दौरान कुछ नए मुद्दे उठाए है। जिनमे who से भारत को बाहर निकालना, व्यापर समझौते , स्मार्ट मीटर पर रोक , पराली जलाने को बाहर रखना आदि। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सभी मुद्दे स्टेट सरकारों से जुड़े है।  जिन पर चर्चा करने के लिए समय चाहिए। उन्होंने हिंसा का रह छोड़ कर किसानो को बातचीत की राह पर चलने का आग्रह किया है।