Blog

  • जालंधरः हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुभाष चंद्र निवासी गांव बलन्दपुर स्टार्क कालोनी मकसूदां के रूप में हुई है।

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नवदीप सिंह गश्त के दौरान गांव नूरपुर से गांव बुलन्दपुर  की तरफ जा रहे थे, जहां स्टार कालोनी में खड़ा आरोपी सुभाष चंद्र पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफाफा फेंककर भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस उसे पकड़ कर फेंके हुए लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • हाईजिनक रिसर्च कंपनी में लगाया रक्तदान शिविर

    हाईजिनक रिसर्च कंपनी में लगाया रक्तदान शिविर

    50 कामगारों ने किया रक्तदान
    बद्दी/ सचिन बैंसल : हाईिजनक रिसर्च इंस्टीच्यूटकंपनी में छठी बार रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 50 कामगारों ने रक्तदान किया। जयंत आहुजा ने 12वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा कंपनी के प्रंबधक राजीव प्रताप सिंह, विक्रमजीत, विजय कुमार, विनय यादव, अश्वनी गुलेरिया, संजीव गुप्ता, नरेश रांगड़ा, विनोद कुमार, रजित शर्मा, राकेश कुमार से 50 लोगों ने रक्तदान किया। पिछले छह साल से कंपनी हर साल रक्तदान करती है। इसके अलावा कंपनी पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएसआर के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम भी हर साल करती है।
  • जालंधरः भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके इलाक़े में कुछ दिन पहले 18 साल की लड़की का अधजला शव बरामद हुआ था। वहीं दूसरी ओर इलाके में रोजाना हो रही लूटपाट, हत्याए व नशा तस्करी के चलते पंजाब सरकार व आम आदमी पार्टी के नेताओं की कारगुजारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माता रानी चौंक मॉडल हाऊस चौंक पर एकत्रित होकर पुतला फूक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन मे मुख्य रूप से जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,वेस्ट विधानसभा के प्रभारी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,उपप्रधान अनिल मिनिया,मनीष विज, दविंद्र भारद्वाज,भूपिन्द्र कुमार, दर्शनलाल भगत, सचिव अश्वनी अटवाल,अमित भाटिया, रवींद्र धीर, योगेश मल्होत्रा,रोबिन सांपला, राजीव ढिंगरा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस पुतला फूंक प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा सभी कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जालंधर मे अपराध बेबस बन चुकी पुलिस की कारगुजारी के चलते बढ़ रहा है। क्योंकि लुटेरे अपराधी बेख़ौफ़ होकर वारदाते कर रहे है और दूसरी तरफ आम जनता बेबस मजबूर होकर असुरक्षा के माहौल मे जीने को मजबूर है। इस अवसर पर वेस्ट विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन न सफल पुतला प्रदर्शन करने के लिए सभी मंडल प्रधानो समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओ का विशाल प्रदर्शन के लिए बधाई धन्यवाद करते हुए बोला कि नौजवानों, व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों, महिलाओं को सुरक्षा सुविधा देने में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब जालंधर मे चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए केवल भाजपा ही पंजाब की जनता को अमन शांति कानून व्यवस्था सुरक्षा सुविधा दे सकती है। इसलिए अब लोग आम आदमी पार्टी व कांग्रस के गठजोड़ के खिलाफ भाजपा को विकल्प के रूप मे अपना भविष्य देख रही है।

  • पहली रोटी गाय के नाम पर बद्दी के ओमेक्स में लगाया बाक्स

    पहली रोटी गाय के नाम पर बद्दी के ओमेक्स में लगाया बाक्स

    बाक्स से हर रोज गौशाला जाएंगी रोटी 
    बददी/ सचिन बैंसल : विज़न लाइफ मानवाधिकार फाउंडेशन ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए पहली रोटी गाय की  के लिए ओमैक्स बद्दी में बॉक्स लगाया। जिसने अपनी पहली रोटी डाले जो संस्था के सहयोग से नज़दीकी गोशाला में पहुँचाई जाएगी। इसमें संस्था के अध्यक्ष विकास झा, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार, ओमक्स अध्यक्ष लकी सिंह, देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि लोग गाय की रोटी को जगह जगह रख देते है। जो गाय तक नहीं पहुंचती है। जो गाय शहर में घुमती है, उन्हें खाने को काफी कुछ मिलता है, वह खाती नहीं है। लेकिन बाक्स में रोटी डलने से गौशाला में पहुंचेगी जहां पर चाव के साथ गाय खाएंगी। 
  • श्रद्धालुओं को नए वर्ष से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में मिलेंगी रहने, खाने सहित अन्य बेहतर सुविधाएं : राघव शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : आगामी वर्ष से माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में 2019 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हॉटल/रेस्टोरेंट को मंदिर न्यास को हैंड ऑवर किया था। इस हॉटल/रेस्टोरेंट को निर्मित करने के लिए एशियन डिवल्पमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा फंडिंग की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास ने हिमाचल प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर डिवल्पमेंट बोर्ड के माध्यम से इसको पट्टे पर (लीजआउट) दिया है। उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में इस हॉटल/रेस्टोरेंट को मातास श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। राघव शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास को इससे लगभग 41 लाख रूपये की सालाना आय होगी तथा हर वर्ष 7 प्रतिशत की बढ़ौत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि इस होटल/रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं को बेहतर ठहरने की सुविधा तथा उच्चतरीय गुणवत्ता युक्त भोजनालय की सुविधा भी मिलेगी जिसे लॉर्डस इन हॉटल कम्पनी के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टीम ने किया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वॉलीबॉल की टीम ने किया ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय टीम ने लगातार दूसरे वर्ष ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 70 विश्वविद्यालय ने भाग ले रहे हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश ने सबसे पहले एलपीयू की शक्तिशाली टीम को 3 – 2 से हराकर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। अन्य गेमों में केयूके, जीएनडीयू अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी व चंडीगढ़ ने क्वालीफाई किया। हिमाचल यूनिवर्सिटी की तरफ से टीम के कप्तान कार्तिक शर्मा, सुनील, अमित व सुजल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के खिलाडिय़ों ने इस जीत का श्रेय टीम के अंतरराष्ट्रीय कोच सतीश शर्मा व राजेश शर्मा को दिया है। टीम के कोच सतीश शर्मा व राजेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन टीम ने किया हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में बेहतर प्रदर्शन करेगी और पदक लेकर लौटेगी। एचपीयू की इस जीत पर युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक डॉक्टर हरि सिंह, उपनिदेशक डॉक्टर एसएस राठौड़, जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा, प्रधानाचार्य डॉक्टर भूपेंद्र ठाकुर ने टीम व टीम के कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। एचपीयू की वॉलीबॉल टीम में आर्थिक वर्मा (कप्तान), सुनील, अमित, तविश शर्मा, सुजल, रमन, दुष्यंत, निखिल, जतिन, रजत, ईशान व समीर शामिल रहे।
  • खड्ड कॉलेज में मोटे अनाज पर बांटा ज्ञान

    पोस्टर मेकिंग में सोनाली प्रथम
    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड में एनसीसी यूनिट के द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई । यह प्रतियोगिता प्रोफेसर लखबीर सैनी एनसीसी केयरटेकर के निर्देशन में संपन्न हुई । जिसमें सोनाली ने प्रथम स्थान, राजेश ने द्वितीय स्थान, शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया । जिसका विषय – मोटे अनाजों का शरीर के लिए लाभ रहा । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र शर्मा ने मिल्रेटस के जीवन में आने वाले लाभों का वर्णन किया उन्होंने बताया कि अधिकतर समस्याओं की जड़ गेहूं और चावल है यह ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमे फाइबर की मात्रा कम होती है। उन्होंने मोटे अनाजों का शरीर पर अनुकुल  प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर प्रोफेसर रवि राज, प्रोफेसर लखबीर सैनी भी उपस्थित रहे ।
  • अधिकारी जिला परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें : एडीसी ऊना

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद हॉल में किया गया। की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिप ऊना महेंद्र पाल गुर्जर के अलावा जिला के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे।


    बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके पश्चात माह सितंबर 2023 में संपूर्ण हुई विशेष बैठक से संबंधित विभिन्न सात प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा जिला परिषद के आय व्यय के अनुमोदन, 15 वें वितायोग के अंतर्गत अनुमोदित कार्ययोजनाओं के अलावा अनेक अन्य विभागों से संबंधित मदों बारे चर्चा की गई।


    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऊना ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला परिषद की बैठक में चर्चा किए गए मद्दों तथा इस दौरान दिये गए दिए गए दिशा निर्देशों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि जिला परिषद से संबंधित कार्यों को अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्रवासियों को यथाशीघ्र इनका लाभ मिल सके। बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी ने कहा कि बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न मदों के संबंध में बहुत ही संतोषजनक उत्तर दिए गए। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में जिला परिषद से संबंधित विभिन्न कार्यों में सभी अधिकारियों का रवैया सहयोगात्मक रहा है जिसकी दौलत आज की बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है।


    बैठक में जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा ने जिला में बेसहारा गोवंश के लिए सरकार व पशुपालन विभाग द्वारा उठाए जा रहे आवश्यक कदमों बारे सवाल किया जिसका उत्तर देते हुए पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विनय शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर 34 गौशालाएं चलाई जा रही हैं तथा हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग में  पंजीकृत गौशाला में प्रति गोवंश 700 रूपये प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश के लिए सहायता राशि दी जा रही है। जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा द्वारा खाली पड़ी सरकारी भूमि पर गोवंश के लिए चारा उगाने तथा गोवंश के लिए अतिरिक्त गौशालाओं के निर्माण से संबंधित सवाल के विषय में एडीसी ऊना ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने अपने जिला परिषद क्षेत्रों के अंतर्गत 10-12 कनाल से लेकर 25-26 कनाल तक खाली पड़ी ऐसी सरकारी भूमि जिस पर किसी का कब्ज अथवा विवाद ना हो उसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को प्रेषित करें ताकि उस भूमि को पंचायती राज विभाग या पशुपालन विभाग के नाम चारे के लिए हस्तांतरित किया जा सके। उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने थानां कलां भाखड़ा सड़क मार्ग पर पुलियों की खस्ताहाल के अलावा क्षेत्र में कार्यरत शिवा प्रोजेक्ट के संबंध में भी संबंधित विभागों से सवाल किये इसके विषय में लोक निर्माण विभाग तथा उद्यान विभाग द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।


    जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया ने अपने क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम के बंद पड़े रूटों को पुनः शुरू करने के अलावा ऊना से दौलतपुर जाने वाली कुछ बसों को बाया सुंकाली, बनेहड़ा आरंभ करने की मांग की जिस पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने अपने क्षेत्र में तटबांधों पर लगभग 9 संपर्क सड़कों के निर्माण की भी मांग रखी जिस पर विस्तृत चर्चा की गई।


    बैठक में उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेक कुलभूषण धीमान, उद्यान विभाग के उपनिदेशक केके भारद्वाज, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विनय शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विपिन धीमान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेश धीमान, जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद श्रवण कश्यप, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बलदेव सिंह, दिनकर सिंह, हरगोविंद कौशल, बलदेव सिंह, देवराज भाटिया, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता पुनीत शर्मा व पंकज कुमार के अलावा विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, जिला परिषद सदस्य गण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • नशे की लत से परेशान मरीजों का होगा फ्री इलाज : कुलतार चंद

    ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा चलाए जा रहे हर दस्तक अभियान के द्बारा अब नशे से सबंधित मरीजों का ईलाज शुरु हो रहा है। यह जानकारी नायब तहसीलदार जोल कुलतार चंद ने ग्राम पंचायत खरयालता में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत करते हुए कहा l जिस से अब नशे के जाल में फंसे हुए मरीजों का ईलाज संभव हो जायेगा। लोग सही जानकारी नहीं होने की वजह से नशे के जाल में तो फंस जाते है लेकिन अगर नशे के जाल से बाहर निकलना होता है तो सही इलाज़ और जानकारी न होने की वजह से निकल नहीं पाते थे ।अब नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके नशे से सबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। पूरे ज़िला ऊना में हर ब्लॉक में हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन हर घर में हर जन तक नशे के खिलाफ़ लोगो को जागरूक कर रहा है और उसके अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। लोग इलाज के लिए हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं ।जिस से समाज को नशा मुक्त बनाने की जो मुहिम जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चलाई है वह कहीं न कहीं अच्छा प्रभाव समाज पर डाल रही है। लोग नशे के खिलाफ़ इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं और अपने घर अपने वार्ड और अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर हर घर में दस्तक दे रहे हैं। प्रशासन का कोई न कोई अधिकारी उनके साथ मिलकर काम कर रहा हैl इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान अशोक कुमार, पंचायत के सम्मानित मेंबर,ग्राम पंचायत के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल, युवा मंडल, स्वयं सहायता समूह और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद रहा l
  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲਟ ਨੂੰ ਬਨਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, Municipal Council ਨੇ ਲਿਆ ਏਕਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆਂ ਤਾਂ ‌ਆਮ ਗੱਲ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਪਰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਤਾਂ ਕੁਝ ਜਿਆਦਾ ਹੀ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਤੱਕ ਚੋਰ ਨਹੀਂ ਛੱਡਦੇ। ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਕੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਟਾਇਲਟ ਨੂੰ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਤਾਲੇ ਲਗਾਉਣੇ ਪੈ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਬੱਸ ਅੱਡਿਆਂ ਤੇ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਹੋਣਾ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬੱਸ ਅੱਡਿਆ ਤੇ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਅਤੇ ਦੇਖਰੇਖ ਲਈ ਬਕਾਇਦਾ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੀ ਰੱਖੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਮੇਨ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੋ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇ ਲਈ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲੇਟ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਤਾਲਾ ਹੀ ਲਟਕਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਬਾਰ ਬਾਰ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਟੋਇਲਟ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਹੁਣ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵਾਲੇ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਦੀਆਂ ਹਰਕਤਾਂ ਤੋਂ ਇਨੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕਿ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਇਸ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲਟ ਦਾ ਤਾਲਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਖੋਲਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਲੱਗੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਟੋਇਲਟ ਦੇ ਅੱਗੇ ਇੱਕ ਫਰੂਟ ਵਾਲੇ ਨੇ ਰੇਹੜੀ ਲਗਾ ਕੇ ਟੋਇਲਟ ਦਾ ਰਸਤਾ ਬਿਲਕੁਲ ਹੀ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਕੋਈ ਜਗ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦੀ ਤਾਂ ਲੋਕ ਟੋਇਲਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਪਿਸ਼ਾਬ ਕਰਦੇ ਆਮ ਦੇਖੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਤੱਕ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

    ਇਸ ਲਈ ਇਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਇਸ ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਪਿਛਲੀ ਸਰਕਾਰ ਸਮੇਂ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇ ਲਈ ਦੋ ਸ਼ੈਡਾਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਅੱਜ ਉਨਾਂ ਸ਼ੈਡਾਂ ਅੰਦਰ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਕੁਰਸੀਆਂ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਵੀ ਫਰੂਟ ਤੇ ਸਬਜ਼ੀ ਬੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਅੱਡੇ ਲਗਾ ਲਏ ਹਨ ਤੇ ਉਹ ਸ਼ੈਡਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਟੋਰ ਵਜੋਂ ਵਰਤ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਬਲਾਕ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰੀ ਲਾਲ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਧਾਰੀਵਾਲ ਜਿਸਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ, ਦਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵੱਲ ਜਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਂਵਾਂ ਵੱਲ ਕੋਈ ਵੀ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਲੋਕ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਵਾਂਝੇ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਦੇ ਟੋਇਲਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੜਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੋਏ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਇਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਸੈਂਟਰਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਜੋ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲੈਂਟ ਹੈ। ਉਸ ਵਿੱਚੋਂ ਟੂਟੀਆਂ ਅਤੇ ਵਾਸ਼ਬਸਿਨ ਤੱਕ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਟਾਇਲਾਂ ਟੁੱਟ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਹ ਇਹ ਮੰਨਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਟਾਇਲਟ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਟਾਈਲਟ ਸਵੇਰੇ ਸਫਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਖੁੱਲਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਹ ਜਲਦੀ ਟਾਇਲਟ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਵਾ ਕੇ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲਟ ਦੇ ਲੱਗੇ ਤਾਲੇ ਨੂੰ ਖੋਲ ਦੇਣਗੇ।