Blog

  • शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों हेतू काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को

    शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों हेतू काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला ऊना में शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों बैच वाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए है उनकी काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना और उप रोजगार कार्यालय अम्ब तथा 18 नवम्बर को रोजगार कार्यालय बंगाणा व हरोली के काउंसलिंग आयोजित होगी।


    उप निदेशक ने बताया कि जिला ऊना में 8 पद सामान्य श्रेणी, ईडब्ल्यूएस के 3 पद, ओबीसी श्रेणी में 3 पद, ओबीसी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 1 पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद, एससी श्रेणी में 4 पद, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 1 पद और एसटी श्रेणी में 1 पद भरा जाएगा। उन्होंने बतााय कि अभ्यार्थियों की सूची, बायॉडाटा फॉम्र तथा काउंसलिंग की सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों के संबंधित बैच से संबंध रखने वाले यदि किसी अभ्यर्र्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है, तथा संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी केवल अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग में भाग ले सकता है तािा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी है।

  • पंजाब : पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने वाला किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने लारेस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जे एलन चेलियन की और से जानकारी दी गई परवाना नगर के रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी वरिंदर कुमार खेड़ा पुत्र संत लाल से लारेंस बिश्नोई का नाम लेकर 4 लाख की फिरौती की मांग की। पुलिस की ओर से कारवाई करते हुए परवाना नगर के ही हरिंदर सहगल उर्फ हनी पुत्र विनोद सहगल को गिरफ्तार कर लिया।

    थाना सिटी साउथ में धमकी देने ओर फिरौती मांगने का मामला दर्ज कर लिया। उन्होने कहा के हरिंदर सहगल नशा करने का आदि था और उसको पता था कि वरिंदर कुमार बैंक से रिटायर हुआ है और उसके पास पैसे है। जिस के चलते जल्दी अमीर होने ओर नशे की पूर्ति के लिए उसने फिरौती की मांग की।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਲਾਨਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਇਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੰਤ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਨਸ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਜੋਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨ ਹੋਣਗੇ।  ਇਕ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ 4 ਵਾਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸੰਯੁਕਤ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੋਂ ਬਾਗ਼ੀ ਹੋ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਲੜੀ ਸੀ, ਤੇ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਨਸ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪੂਰਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਵਾਰ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਸੰਤ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਨਸ ਦੇ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਜੋੜ ਕੇ ਖੜ੍ਹਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ।

    ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੀ ਭੁੱਖ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਮੈਂ ਸਾਰੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਨਸ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੀ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦੀ ਇੱਛਾ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਲਈ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਨਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੀ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ 8 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਲਾਨਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਅਕਾਲੀ ਨੇ ਵੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਲਈ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਿਆ ਹੈ।

  •  महाविद्यालय मंडी की टीम ने शिमला को 97 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया 

     महाविद्यालय मंडी की टीम ने शिमला को 97 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया 

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में चल रही अन्तर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-बी के पहले सेमीफाइनल में महाराज लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय सुंदरनगर मंडी की टीम ने हिमाचल प्रदेश स्नातकोत्तर सेंटर शिमला को 97 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव डॉ राज कुमार ने  बताया कि महाविद्यालय की महराज लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय सुंदरनगर मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 230 रन बनाए। महराज लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय सुंदरनगर मंडी की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 222 रनों की पारी खेली। जिसमें लोकेश चौहान ने 56 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 114 रन बनाए। उसने अपनी पारी में तेरह चौके और छह छक्के लगाए। पीजी सेंटर शिमला टीम के गेंदबाज रमन भाई ने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में 43 रन देकर एम एल एस एम महाविद्यालय सुंदरनगर के 3 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।


    230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजी कॉलेज शिमला की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय की गेंदबाजी के आगे पीजी कॉलेज शिमला ने घुटने टेक दिए और 18.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। एम.एल.एस.एम. की टीम की तरफ गेंदबाजी करते हुए पियूष ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3.3 ओवर के स्पेल में कुल 16 रन खर्च कर 4 विकेट लिए। इस प्रकार एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय सुंदरनगर की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीजी कॉलेज शिमला की टीम को 97 रनों के बड़े अंतर से हरा कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। इस पूल-बी में पूरे प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 16 टीमों ने भाग लिया था।


    दूसरा सेमीफाइनल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना और डीएवी कॉलेज कांगड़ा के बीच खेला जा रहा है। डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन 6 विकेट खोकर बनाया।


    निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने समाचार लिखे जाने तक 5 ओवरों में 49 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिये हैं।

  • महाविद्यालय ऊना में चल रहे अन्तर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में एस्ट्रो टर्फ पर खेला गया

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में चल रहे अन्तर महाविद्यालय हॉकी (पुरुष व महिला वर्ग) प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम एस्ट्रो टर्फ पर खेला गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं (बिलासपुर) की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ टीम के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ की टीम ने 5-0 से अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 


    पुरुष वर्ग का दूसरा मैच
    राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर) की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर टीम के बीच खेला गया। खेल काफी कड़े मुकाबले के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीमों ने 6-6 गोल किए। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट में हुआ। जिसमें राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की टीम ने 7-6 से अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 


    तीसरा मैच राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने 3-0 से अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 


    महिला वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का मैच  राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय सोलन टीम के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की टीम 7-1 से अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
    महिला हाकी का दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय सुन्नी की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय मंडी टीम के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय मंडी की टीम ने 9-0 से अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक अन्तर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी रहे डॉ. सुनील सेन हैं।

  • Jalandhar : UK  में हुई WPC चैंपियनशिप में मोहित दुग्गल ने जीता गोल्ड मेडल

    जालंधर : ब्रिटैन के शहर मैनचेस्टर में  WPC विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप किया गया।  यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 5 नवंबर  तक चली। WPC इंडिया के अध्यक्ष दलजीत सिंह के साथ 8 और खिलाड़ियों का चयन हुआ था। भारत की ओर  से 82.5 बीडब्ल्यू कैटागरी में खेलने के लिए पंजाब के जालंधर JDA के JE  मोहित दुग्गल ने भी भाग लिया था। 160 किलो रॉ बेंच प्रेस कर मोहित दुग्गल ने डब्ल्यूपीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का नाम रोशन किया।  

    मोहित भारत के अलग-अलग फेडरेशन की राज्य और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी कई चैंपियनशिप में अपना लोहा मनवा चुके है । मोहित ने कहा कि भारत देश के हर युवा के दिल में अपने देश का तिरंगा विश्व भर मे लहराने का जोश और सपना होना ही चाहिए। युवा वर्ग को पसंदीदा खेल में मेहनत कर अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए अग्रसर रहना चाहिए।

  • जालंधर

    जालंधर:

  • महाविद्यालय ऊना में स्काऊटिंग स्थापना दिवस मनाया गया 

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्काऊटिंग स्थापना दिवस एवं झंडा दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ऊना जिले के सहायक पुलिस आयुक्त संजीव भाटिया रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि हिमाचल प्रदेश स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव डॉ राजकुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हिमाचल प्रदेश स्काउट एवं गाइड के सहायक आयुक्त (रोवर) डॉ. सतीश कुमार बंसल ने की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को इस दिवस की महत्ता एवं स्काऊटिंग की संक्षिप्त जानकारी दी। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 42 रोवर एवं रेंजरों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भी अपने तीन साल के स्काउंटिंग के अनुभव को सभी के साथ सांझा किया। इस कार्यक्रम का आयोजन रोवर स्काऊट लीडर डॉ शाम सिंह बैंस एवं रेंजर लीडर डॉ रंजू बनोता ने किया। इस अवसर पर डॉ मीता शर्मा, डॉ. केके पाण्डेय, मनजीत सिंह मान एवं डॉ सुनील दत्त उपस्थित रहे।
  • पंजाबः अजब फरमान! ‘हाथ-मुंह जलाकर स्कूल आने वाले बच्चों को मिलेगा इनाम’… टीचर की पोस्ट वायरल

    शिक्षा अधिकारी ने डीटीओ को दिए जांच के आदेश

    बटालाः गुरदासपुर जिले से संबंध रखने वाले एक शिक्षक द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर डाली गई जोकि आज चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, वायरल हो रही इस पोस्ट की लोगों द्वारा तीखी आलोचना के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने डिप्टी डीटीओ को इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उक्त अध्यापक जिला गुरदासपुर के ब्लॉक कड़ी के अंतर्गत एक गांव के सरकारी स्कूल में तैनात है। इस टीचर के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट में लिखा गया है कि दिवाली के त्योहार पर जो छात्र मुंह, आंख और हाथ जलाकर स्कूल पहुंचेगा, उसे 500 रुपये का इनाम और ‘पटाखों का सरदार’ की उपाधि से उसे सम्मानित किया जाएगा।

    इस पोस्ट में टीचर ने ये भी लिखा कि ये अवॉर्ड उन्हें विश्वकर्मा दिवस के मौके पर स्कूल असेंबली में दिया जाएगा। हालांकि इस पोस्ट को शिक्षक ने सुबह ही डिलीट कर दिया था, लेकिन उससे पहले ही इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और किसी ने इस शिक्षक की पोस्ट को जिले के डीईओ और डिप्टी डीईओ को शेयर कर दिया था। इस पोस्ट के पीछे शिक्षक की क्या इच्छा थी या बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए ऐसी पोस्ट डालने की क्या सोच थी, यह अभी भी सवालों के घेरे में है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट शिक्षक ने खुद पोस्ट की थी या इस पोस्ट को उसके अकांउट से किसे अन्य के द्वारा सांझा किया गया है।

  • पंजाब : व्यक्ति ने स्प्रे निगल कर की आत्महत्या

    बठिंडा : पंजाब में आत्महत्याओं के मामले तेजी से बढ़ते जा रहें हैं। किसी ने घरेलू परेशानी, कोई आर्थिक तंगी और कुछ ने डिप्रेशन के चलते मौत का रास्ता चुन लिया।आत्महत्याओं का जो आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है वो परेशानी का विषय है। ऐसा ही मामला कलोनी रजवाहे के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रही थी तथा वह तड़प रहा था।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वैल्फेयर सोसाइटी के वालंटियर मोनू शर्मा, सुमित माहेश्वरी, हर्षित चावला एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। पीड़ित व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी जोगानन्द के तौर पर हुई। मृतक दिहाड़ीदार मजदूर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।