Blog

  • ਪੰਜਾਬ: Aakash Hospital  ਵਿੱਚ ਡਿਲਵਰੀ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: Aakash Hospital ਵਿੱਚ ਡਿਲਵਰੀ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਿਟੀ ਦੇ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਇਲਾਕੇ ਚ ਬਣੇ ਆਕਾਸ਼ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਡਿਲਵਰੀ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲੜਕੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਪਤਨੀ ਲਾਜਰ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 25 ਸਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਧਰਮਪੁਰਾ ਮੱਲਾਵਾਲਾ ਨੂੰ ਬੱਚਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਉਸਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾਕਟਰਾ ਨੇ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ । ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੂਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਹ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਡਿਲਵਰੀ ਲਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਆਏ ਜਿਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਡਿਲਵਰੀ ਕਰਾਈ ਗਈ ।

    ਡਿਲਵਰੀ ਦੇ ਕੁੱਝ ਟਾਈਮ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਸਦੀ ਹਾਲਾਤ ਵਿਗੜ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਸਾਹ ਦੀ ਪ੍ਰੋਬਲਮ ਹੋ ਗਈ ਜਦ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਵੈਂਟੀਲੈਟਰ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਕੋਲ ਵੈਂਟੀਲੈਟਰ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਡਾਕਟਰ ਸ਼ਵੇਤਾ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਝੂਠਾ ਦੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਹਾਲਤ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਖਰਾਬ ਸੀ । ਇਸ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੇ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਡਿਲਵਰੀ ਟਾਇਮ ਤੇ ਕਰਾਂ ਦਿੱਤੀ ਬਚੇ ਨੂੰ ਇਨਫੈਕਸ਼ਨ ਸੀ । ਇਸ ਲਈ ਜਨਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਮਸ਼ੀਨ ਵਿੱਚ ਰਖਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबी सिंगर श्री बराड़ अस्पताल में भर्ती, फैंस हुए परेशान

    पंजाबी सिंगर श्री बराड़ अस्पताल में भर्ती, फैंस हुए परेशान

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर श्री बराड़ को लेकर उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, सिंगर श्री बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में श्री बराड़ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। बता दें कि श्री बराड़ ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ”वह करीब एक महीने से बेड रेस्ट पर थे।

    आपकी प्रार्थनाओं से मैं ठीक हूं, और अगले एक-दो महीने में घर आ जाऊंगा। कल बैठे-बैठे अचानक मेरी आंखें भर आईं और हृदय प्रेम से भर गया। बाबा दीप सिंह जी के लिए और ये कुछ शब्द लिखे…शायद आपको पसंद आएं। बुरे समय की एक अच्छी बात है, ये हमें अपने और भगवान के करीब ले आता है, जो अमूल्य है। वाहेगुरु जी मेहर करन… बाकी 3-4 गाने तैयार हैं और जल्द ही वीडियो के साथ रिलीज किए जाएंगे। 

  • जालंधर :

    जालंधर,ENS : 

  • जालंधर : बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला

    जालंधर : बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला

    जालंधर : गांधी नगर में एक परिवार में लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है, जहां पर अपनी बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनकी बहू प्रीति उन पर अत्याचार कर रही है, उसके भाई कई बार उनके घर आते हैं और मारपीट करते हैं। उनके बेटे की शादी को 13 साल हो गए हैं। आए दिन उनके घर आकर मारपीट करते है।

    बहु व उसके भाई उनके घर आकर उनसे मारपीट करते है। इससे पहले भी कई बार हमला कर चुके है। उन्होंने बताया कि उसके भाई घर आए तथा घर आकर जानलेवा हमला कर दिया। घर आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी तथा हम दोनों पति-पत्नी को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने बहु व उसके मायके वालों से बहुत परेशान है। जिसके बाद पीड़ित दंपत्ति इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा। 

  • जालंधरः युवक के गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डालकर दी तालिबानी सजा

    जालंधरः युवक के गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डालकर दी तालिबानी सजा

    जालंधर, ENS: भूत कालोनी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़के पर चोरी करने का आरोप लगाकर एक निमार्णाधीन बिल्डिंग में तालिबानी सजा दी गई। इस दौरान युवकों ने पहले लड़के का पायजामा उतारकर गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर प्लास्टिक पाइप से खूब पीटा। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो थाना मकसूदां के अंतर्गत आती भूत कालोनी की बताई जा रही है, जिस तरह से 3-4 लोग एक निमार्णाधीन बिल्डिंग में लड़के से मारपीट की गई। बताया जा रहा हैकि इसके बाद उससे कहलवाया गया कि वो चोरी नहीं करेगा। युवक यह भी कह रहा है कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। इस दौरान उक्त युवकों के अलावा एक अन्य व्यक्ति इस सारे कांड की वीडियोग्राफी भी कर रहा था। 

    वीडियो में लड़के के गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले की आयु 18 वर्ष से कम तथा बाकी 18 वर्ष से ज्यादा के दिखाई दे रहे हैं। इस घिनौनी हरकत करने के बाद युवकों ने उक्त लड़के को मौके से भगा दिया। फिलहाल अभी तक यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यह वीडियो भूत कालोनी की है तथा पीड़ित के बारे में भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले की किसी ने भी अभी तक पुलिस विभाग को कोई सूचना नहीं दी है। अगर पुलिस इस वीडियो से व्यक्तियों की पहचान करे तो ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले, धमकियां देने वाले तथा मारपीट करने वाले युवकों तक पहुंच सकती है और उन्हें सजा मिल सकती है।

    वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर डीएसपी करतारपुर बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। डीएसपी करतारपुर बलवीर सिंह ने कहा वीडियो में साबित नहीं हो रहा है कि यह वीडियो इसी गांव का है। अस्पताल से भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली कि पिटाई के बाद किसी पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। यदि कोई पीड़ित व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है तो कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: जालंधर सहित 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    पंजाब: जालंधर सहित 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    चंडीगढ़: हरियाणा, हिमाचल और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्यों में फिर से बारिश की गतिविधियां जारी हो गई है। इसी कड़ी में पंजाब के कई जिलों में बीते दिन भारी बारिश हुई। वहीं, अभी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में अलर्ट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मनसा, संगरूर, पटियाला, सासनगर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, लुधियाना,रूपनगर, नावाशहर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिले में पिछले करीब डेढ़ माह से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे।

    आखिरकार 47 दिन बाद आसमां से बारिश के रूप में राहत बरसी और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन आंधी के रूप में चल रही तेज हवाओं ने लोगों को काफी राहत प्रदान की, जिसके चलते तापमान 38 डिग्री से कम होकर 33 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दो दिन भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जिले में इससे पहले 27 जुलाई को हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन इसके बाद तापमान के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ती गई। पूरा अगस्त माह सुखा रहा, जिसके चलते राखी का त्यौहार भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा। पिछले करीब 47 दिन से लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे, जबकि बाजारों में भी ग्राहक काफी कम थे। 

  • जालंधरः बाढ़ से टूटे मकान की दरिया से ईंटें निकालते दौरान व्यक्ति मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः बाढ़ से टूटे मकान की दरिया से ईंटें निकालते दौरान व्यक्ति मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: धक्का बस्ती (लोहियां, शाहकोट) से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर शाम बाढ़ के पानी में से टूटे घर की ईंटें निकालते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। धक्का बस्ती का हरमेश जिसका परिवार बाढ़ के पानी में घर टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे रह रहा है, सुबह दोबारा फिर घर घर बनाने के लिए पानी में अपने पुराने आशियाने की ईंटें निकालने के लिए निकला था, लेकिन वह बाहर नहीं आया। देर शाम उसकी डेड बॉडी बाहर आई। गांव वालों का आरोप है कि बाढ़ में मदद के जो दावे किए जा रहे हैं वह सारे झूठे हैं।

    यदि जमीनी हकीकत देखनी है तो लोग गट्टा मंडी कासो जहां पर धुस्सी बांध टूटने के कारण घर बह गए, आकर देखें। लोग पानी में टूट कर डूबे पुराने घरों की ईंटों को डुबकियां मार कर बाहर निकाल कर रहे हैं, ताकि परिवारों को दोबारा फिर से छत दे सकें। धक्का बस्ती में दरिया से टूटे घर की ईंटें निकालते वक्त हुई मौत की सूचना मिलते ही मजदूर किसान संघर्ष कमेटी के सूबा प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा, जिला प्रधान सलविंदर सिंह जानियां समेत कई किसान नेता देर रात धक्का बस्ती में नाव से दरिया पार कर पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा कि हर बार धक्का बस्ती वालों से “धक्का” होता है। लेकिन किसी भी सरकार ने इनकी सार नहीं ली।

    किसान नेताओं ने कहा कि धक्का बस्ती में 40-45 घर बाढ़ के कारण टूट गए हैं। इससे पहले भी पूर्व सरकारों के समय जब बाढ़ आई थी तो उस वक्त भी इन्हें अपने घर गंवाने पड़े थे। धक्का बस्ती के लोग सरकार से कई सालों से मांग करते आ रहे हैं उन्हें यहां से बाहर निकाल कर जगह देकर किसी सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए, लेकिन न तो मौजूदा सरकार ने उनकी सुनी न ही पिछली सरकारों ने कोई ध्यान दिया। मंडी से भी लोगों को उठाया जा रहा। लोगों का कहना है कि जब उनके घर बाढ़ के पानी में टूट कर डूब गए तो नेताओं ने सहानुभूति लेने के लिए उन्हें दाना मंडी में टेंट लगाकर रहने के लिए जगह दे दी, लेकिन अब उन्हें वहां से उठाया जा रहा है। बोला जा रहा है कि फसल का सीजन शुरू होने वाला है और वह अपने तंबू उखाड़ कर ले जाएं। इन हालात में उनके पास पानी से टूटे डूबे घरों की ईंटों को निकालने के सिवा कोई चारा नहीं है। गांव के लोग रोज सुबह दरिया में डुबकियां लगा-लगा कर पुराने घरों की की ईंटें निकाल कर नया बसेरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • पंजाबः स्कूल, कॉलेजों के बाहर बिक रहे नशे को हाईकोर्ट ने पुलिस-एंटी नारकोटिक्स सेल को दिए ये आदेश

    पंजाबः स्कूल, कॉलेजों के बाहर बिक रहे नशे को हाईकोर्ट ने पुलिस-एंटी नारकोटिक्स सेल को दिए ये आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों, स्कूल, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के बाहर नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग और एंटी नारकोटिक्स सेल को आदेश दिए हैं कि वे उन जगहों की पहचान करें, जहां नशा बिकने की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। इसके बाद नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए मिलकर कार्रवाई करें। हाईकोर्ट ने यह आदेश देते हुए पिछले 10 साल से नशे के कारोबार को लेकर लंबित याचिका का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि नशे पर लगाम के लिए पंजाब सरकार को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अब हरियाणा व चंडीगढ़ प्रशासन को भी इन निर्देशों लागू करने का आदेश दिया है।

    हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी उन स्कूलों की सूची तैयार करें, जिनके आसपास सबसे ज्यादा नशा बिकने की शिकायतें मिलती हैं, ताकि वहां प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही नाबालिगों और युवाओं में बढ़ते ड्रग्स के चलन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए शिक्षण संस्थानों, स्कूल, कॉलेजों के बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए ताकि कोई भी ड्रग पैडलर इन शिक्षण संस्थानों के बाहर नजर न आए। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि जेलों में नशे के कारोबार की लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। इसे देखते हुए जेल में स्निफर डॉग्स की तैनाती की जाए, ताकि यहां आने वाले हर व्यक्ति और सामान की जांच हो सके और पता लगाया जा सके कि ड्रग्स तो नहीं लाई जा रही है। इसके अलावा जेल में कैदियों की भी जांच की जाए। कैदियों के नशे में मिलने पर इलाज के साथ उन्हें डी-एडिक्शन सेंटर भेजा जाए। इसके साथ किसी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल करवाया जाए और रिकॉर्ड मेंटेन किया जाए।

    हाईकोर्ट ने कहा कि नशे के दलदल से बाहर आने वालों का पुनर्वास जरूरी है। सरकार छह माह में हर जिले में पुनर्वास केंद्र बनवाए। हर केंद्र में एक साइकेट्रिस्ट और काउंसलर की नियुक्ति की जाए। जिस काउंसलर की रिहैबिलिटेशन केंद्र में नियुक्ति की जाए, वह एरिया के सभी स्कूलों का दौरा कर छात्रों को नशे के दुप्रभावों के बारे में भी जागरूक करे। ड्रग मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी (जेल) शशिकांत ने उनकी सुरक्षा को जारी रखने का निर्देश देने की हाईकोर्ट से अपील की थी लेकिन हाईकोर्ट ने सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश जारी करने से इन्कार कर दिया है। शशिकांत ने ही जेलों में नशे के कारोबार को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को शिकायत दी थी। इस शिकायत को आधार बनाकर हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया था और सुनवाई आरंभ की थी। नशे के कारोबारियों और राजनेताओं के बीच साठगांठ को लेकर उन्होंने कुछ सबूत भी सौंपे थे, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

    कपूरथला के बरिंदर दत्त ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि उनके बेटे की कपूरथला डी एडिक्शन सेंटर में जान चली गई थी। वहां मौजूद अटेंडेंट याची के बेटे को प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। बरिंदर दत्त ने अपील की थी कि इसके लिए सरकार मुआवजा जारी करे। हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही बरिंदर दत्त का बेटा तनाव में था और उसमें आत्महत्या करने की आदत दिखाई देती थी, लेकिन इसे रोकना राज्य की जिम्मेदारी थी। सेंटर में बरिंदर दत्त के बेटे को उसके अटेंडेंट ने थप्पड़ मारा था। कोर्ट की राय है कि डी एडिक्शन सेंटर के स्टाफ को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, ताकि वे इन रोगियों के प्रति संवेदनशील हों। हाईकोर्ट ने सेंटर में मौजूद रोगी को सरकार की जिम्मेदारी माना है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि वह बरिंदर दत्त को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर जारी करे।

  • जालंधरः मारपीट मामले में आप नेता दिनेश ढल्ल ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो 

    जालंधरः मारपीट मामले में आप नेता दिनेश ढल्ल ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: दकोहा फाटक के पास दिनेश ढल्ल के बेटे के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर आप नेता दिनेश ढल्ल अहम खुलासा किया है। मामले की जानकारी देेते हुए दिनेश ढल्ल ने बताया कि देर रात उसका बेटा और बेटी गाड़ी पर कहीं जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में किसी गाड़ी का हूटर बजा। जिसके बाद आगे गाड़ी में सवार 2 युवकों ने गाड़ी उनके बेटे की गाड़ी के साथ अपनी गाड़ी रोक ली। जिसके बाद युवकों ने बेटे को गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा। जिसके बाद उनके बेटे ने उक्त युवकों से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम हूटर बजा रहे हो। इस दौरान आप नेता ढल्ल ने बताया कि उनके बेटे ने युवकों से कहा कि हूटर उनकी गाड़ी से नहीं बजा, पीछे से गाड़ी चालक ने बजाया है।

    ढल्ल ने कहा कि इसके बाद उक्त युवक बेटे के साथ मिसबिहेव करने लगे और कहने लगे गाड़ी से बाहर आओ और अपने गाड़ी के कागज दिखाओ। ढल्ल का आरोप है कि उक्त युवक खुद को सीआईए स्टाफ के कर्मी कहने लगे और उन्होंने उसके बेटे के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद वहां पर लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ढल्ल का आरोप है कि उक्त युवकों के पास से पेपर स्प्रे भी बरामद हुआ, जो उन्होंने उनकी बेटी और बेटे पर मारा था। पुलिस ने उस पेपर स्प्रे को बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस उक्त युवकों को थाने ले आई। जिसके बाद देर उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने थाने में अपनी शिकायत दी। थाने में शिकायत देने के बाद उन्होंने सिविल अस्पताल में बेटे की एमएलआर कटवाई।

    ढल्ल ने कहा कि इस मामले के बाद जब वह घर आए तो उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि कुछ कांग्रेस नेता इस घटना को अलग ही रंग दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद बात है। ऐसे में आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। ढल्ल ने कहाकि अगर गलत युवकों की हम मदद करेंगे तो ऐसे में देर रात हमारे में किसी भी परिवार का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि ऐसे शरारती अनंसरों के हौंसले बुलंद हो जाएगे। ऐसे में दिनेश ढल्ल ने कहा कि जो पॉलिटिक्ल लोग इस मामले को लेकर कुछ राजनीति रंग देना चाहते है तो वह इस मामले को लेकर उनसे बात कर सकते है। उन्होंने कहा कि मैं सामने बैठकर इस मामले को लेकर खुलकर बात करने के लिए तैयार हूं।

    बता दें कि देर रात आप नेता हल्का नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल पर मारपीट करने के आरोप लगे थे। इस दौरान ज़ख्मी हालात में सिविल अस्पताल पहुंचे डाक्टर बीआर अंबेडकर एनजीओ के सदस्यों ने बताया कि उनकी संस्था का 17 तारीख को फगवाड़ा में रक्तदान कैंप था। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ मीटिंग करके जालंधर से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान जब वह दकोहा फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही गाड़ी लगातार हूटर बजा रही थी। जिसे निकालने के लिए उसने जगह दे दी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि आगे जाकर उसे गाड़ी से उतरे दिनेश दल्ल बेटे ने अपने साथियों सहित उसके साथ गाली-गालौज करनी शुरू कर दी। 

    जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। पीड़ित आरोप लगाते हुए कहा कि अपने साथियों के साथ बाद में दिनेश ढल्ल आए। इस दौरान दिनेश ढल्ल और उसकी सिक्योरिटी उसे अपनी गाड़ी में डालकर ले गए और उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कहा कि जब वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए अपने साथियों के साथ पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया। जिसके बाद एनजीओ के सदस्यों ने सिविल अस्पताल के बाहर पुलिस प्रशासन, सरकार और डॉक्टरों के खिलाफ ख़ूब नारेबाज़ी की और पीड़ित को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

  • पंजाब : पूर्व लोक सभा सदस्य ने पार्टी के कार्यकर्ताओँ के साथ की बैठक, देखें वीडियो

    पंजाब : पूर्व लोक सभा सदस्य ने पार्टी के कार्यकर्ताओँ के साथ की बैठक, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : 2024 में होने जा रहे लोक सभा चुनावों को देखते हुए पूर्व लोक सभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने संसदीय क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब में अपनी गतिविधियां बढ़ा देने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।

    एक बार फिर से अविनाश राये खन्ना संसदीय क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब से अपनी किस्मत अजमा सकते है। नंगल में पार्टी कार्याकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्याकर्ताओं की नब्ज टटोली।बता दें कि एक बार अविनाश राये खन्ना होशियारपुर ससंदीय क्षेत्र से जीत दर्ज कर चुके है और इसके अलावा राज्य सभा के भी सदस्य थे।