Blog

  • पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रहे चहल के घर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस 

    पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रहे चहल के घर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस 

    पटियालाः पंजाब के पूर्व सीएमकैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल के घर पर आईजी मुखविंदर सिंह छीना, एसपी (सिटी) समेत अन्य अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस टीमें पहुंचीं। हालांकि किसी अधिकारी ने भारी पुलिस तैनाती का असली कारण नहीं बताया, लेकिन विजिलेंस के छापे की चर्चा जोरों पर रही।

    बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस की टीमें भरतइंद्र सिंह चहल की तवक्कली मोड़ स्थित कोठी पर पहुंचने लगीं। इस दौरान कोठी के साथ लगते गली-मोहल्लों में भी पुलिस कर्मचारी की तैनाती देखी गई। हालांकि आईजी छीना कुछ समय ही मौके पर रहे, जबकि पुलिस की टीमें देर रात तक कोठी के अंदर व बाहर मौजूद रहीं।

    गौरतलब है कि विजिलेंस लगातार पंजाब में नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु और ब्रह्म मोहिंदरा के नाम शामिल हैं। ऐसा में चर्चा है कि इसी कड़ी में अब कैप्टन के बेहद करीबी भरतइंद्र सिंह चहल के घर पर विजिलेंस ने दबिश दी है। साल 2007 में चहल व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। 

  • पंजाबः किराना स्टोर में फटा फ्रिज का कंप्रेसर, आग लगने से जिंदा जला दुकानदार

    पंजाबः किराना स्टोर में फटा फ्रिज का कंप्रेसर, आग लगने से जिंदा जला दुकानदार

    लुधियानाः जिले में सुबह एक किराना स्टोर में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका होने का मामला सामने आया। जोरदार धमाके के कारण दुकान में रखा फ्रिज बाहर आ गिरा। इस हादसे में बुजुर्ग दुकानदार महिन्द्रपाल की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तारों में शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ है। इसके साथ ही दुकान में आग लग गई। दुकानदार खुद को संभाल नहीं पाया। उसके कपड़ों को आग लगी थी।

    इसके बाद देखते ही देखते आग पूरी दुकान के सामान तक फैल गई। दुकान में आग और ब्लास्ट की लुधियाना में घटना कैलाश नगर रोड़ बस्ती जोधेवाल वड़ैच मार्केंट की है। दुकान में से धूंआ आदि निकलता देख इलाका निवासी एकत्र हो गए। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की। इलाका निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

    दुकान में फंसे बुजुर्ग को काफी प्रयासों के बाद बाहर नहीं निकाला जा सका। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। दुकान से आग तो बुझ गई लेकिन दुकानदार की मौत हो गई। आग लगने के तुरंत बाद महिन्द्रपाल का शव बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिन्द्रपाल के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवाया जा रहा है।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से ठेकेदार का किया कत्ल

    पंजाबः तेजधार हथियार से ठेकेदार का किया कत्ल

    मलोट: गांव किंगरा से दुखःद घटना सामने आई है। जहां देर रात अज्ञात लोगों ने बाग के ठेकेदार की बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय हरजिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। मृतक के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके पिता हरजिंदर सिंह के पास सुखमंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी किंगड़ा का अमरूद का बाग ठेके पर था।

    बीती रात अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही गांव के लोगों ने सिटी मलोट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिटी मलोट के मुख्य अधिकारी वरुण कुमार ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • हिमालच चुनाव live : कांग्रेस ने किया बहुमत आंकड़ा पार, नतीजे जारी

    हिमालच चुनाव live : कांग्रेस ने किया बहुमत आंकड़ा पार, नतीजे जारी

    हिमाचल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है और रुझानों में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। हिमाचल में कांग्रेस 40 सीट तो भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज कायम रहेगा और कांग्रेस आसानी से सरकार बना सकती है।

    जयराम ठाकुर के 3 मंत्री चुनाव हारे

    जयराम सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर से चुनाव हार गए हैं।कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया से चुनाव हार गईं।जयराम कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से चुनाव हार गए। सुरेश भारद्वाज पिछले चार चुनाव शिमला शहरी सीट से जीते थे। BJP हाईकमान ने इस बार भारद्वाज की सीट बदलते हुए उन्हें कसुम्पटी सीट से टिकट दिया था।

    ज़िला ऊना 
    ऊना में बीजेपी……1825

    गगरेट में चौथे राउंड के बाद

    कांग्रेस की चैतन्य शर्मा लीड 6172

    चिंतपूर्णी में छठे राउंड के बाद

    कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू लीड 3605

    कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो 4400 वोट से आगे

    हरोली से मुकेश अह्निहोत्री 3200 वोटों से आगे

    चौथे राउंड के बाद भाजपा के सतपाल सत्ती 2244 वोट से आगे

    मतगणना चक्र:24 (जसवंतनगर विधानसभा)
    सपा प्रत्याशी: डिंपल यादव: 117986
    भाजपा प्रत्याशी: रघुराज शाक्य: 39468

    सती 3032 वोट से आगे चल रहे हैं और मुकेश अग्निहोत्री 5000 वोट से आगे चल रहे हैं हरोली 5 राउंड की वोटिंग खत्म हो चुकी है

  • जालंधरः नकोदर गोलीकांड में कपड़ा व्यापारी के गनमैन मनदीप की भी हुई मौत, देखे वीडियों

    जालंधरः नकोदर गोलीकांड में कपड़ा व्यापारी के गनमैन मनदीप की भी हुई मौत, देखे वीडियों

    गुस्साए लोगों ने किया नकोदर बंद

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : बीती रात नकोदर में फिरौती के मामले में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आज कपड़ा व्यापारी के गनमैन की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल हुए मनदीप सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मनदीप को जालंधर कैपिटल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जिसकी सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। 

    इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। यह सारी वारदात वहां नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक आकर युवक पर गोलियां चलाकर मौके से भाग रहे हैं। घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया है मृतक के परिवारिक सदस्यों की तरफ से हंगामा किया जा रहा है और सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

  • गुजरात के रुझानों में बीजेपी की रिकॉर्ड बढ़त, हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर

    गुजरात के रुझानों में बीजेपी की रिकॉर्ड बढ़त, हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर

    नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई. एक अधिकारी ने बताया कि मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हुई, जबकि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी।

    गुजरात के रुझानों में बीजेपी को रिकॉर्ड बढ़त, हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर में कांग्रेस आगे

    गुजरात के रुझानों में बीजेपी ने रिकॉर्ड बढ़त हासिल कर ली है. पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब दिख रहा है. लेकिन आम आदमी पार्टी ने 8 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी है. अन्य को 4 सीटों पर बढ़त है।

    हिमाचल प्रदेश के रुझानों पर कांग्रेस बोलीं- 40 का आंकड़ा पार करेंगे, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे

    कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राज्य में GST को लेकर किसानों में रोष था. कर्मचारी वर्ग में रोष था. कर्मचारी वर्ग की मांग को ठुकराया गया, उनकी मांगों को कुचला गया. पार्टी 40 का आंकड़ा पार करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. इससे पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को बल मिलेगा।

    हिमाचल में BJP ने प्रयास किया कि नरेंद्र मोदी को फेस बनाया जाए, बुरी तरह फेल हुएः कांग्रेस

    हिमाचल कांग्रेस के नेता नरेश चौहान ने कहा कि ‘जो कांग्रेस के आंकलन थे, हमने कहा था कि हम मेजोरिटी के साथ सरकार बनाएंगे. जो कांग्रेस का जिला वाइज आंकलन था वैसे ही रुझान दिख रहे हैं. एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर है ऐसा दिखा था लेकिन हम कॉंफिडेंट थे. कई रीजन ऐसे हैं, जहां बीजेपी के लोग आगे चल रहे हैं, लेकिन जैसे जैसे आगे बढ़ेंगे स्थिति बदलेगी. 44 का आंकड़ा पार करेंगे. BJP ने प्रयास किया कि नरेंद्र मोदी को फेस बनाया जाए और राष्ट्रीय मुद्दों को चुना जिससे वो पूरी तरह से फेल हुए हैं.’।

    हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आशीष शर्मा 1473 वोटों से आगे

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानः अब तक कांग्रेस 33 सीटों पर बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है. निर्दलीय उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही: मनीष सिसोदिया

    गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है. शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है. इसके लिए पूरे देश को बधाई।

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 13500 वोट से आगे

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 13500 वोट से आगे चल रहे हैं. घाटलोड़िया सीट पर कांग्रेस ने हार तय मानकर मैदान छोड़ा.

    गुजरात के रुझानों में बीजेपी को बहुमत! हार्दिक पटेल, ईशु दान गढवी आगे, वडगाम सीट पर जिग्नेश मेवानी पीछे
    गुजरात के रुझानों की बात करें तो खंभालिया सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ईशु दान गढवी 3000 वोट से आगे चल रहे हैं. वीरमगाम सीट पर बीजेपी के हार्दिक पटेल 11000 वोट से आगे चल रहे हैं. सूरत पश्चिम से बीजेपी के पूर्णेश मोदी आगे, वहीं वडगाम सीट पर जिग्नेश मेवानी पीछे चल रहे हैं।

     गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी 8000 वोटों से आगे

    सूरत की मजूरा विधानसभा सीट पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं. पोरबंदर सीट पर बीजेपी के बड़े नेता बाबू बोखिरिया कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया से पीछे चल रहे हैं।

     रामपुर में समाजवादी पार्टी आगे हैं और मैनपुरी में डिंपल यादव को बढ़त

    विधानसभा उपचुनावः छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि राजस्थान के सरदारशहर में भी कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त है. जबकि ओडिशा की पद्मपुर सीट पर बीजेडी उम्मीदवार आगे हैं. हालांकि बिहार की कुढ़नी सीट पर बीजेपी आगे हैं. रामपुर में समाजवादी पार्टी आगे हैं और मैनपुरी में डिंपल यादव को बढ़त है तो खतौली में आरएलडी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

    गुजरात में बीजेपी को शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस 25 से ज्यादा सीटों पर आगे

    गुजरात में बीजेपी को शुरुआती रुझानों में रिकॉर्ड बहुमत मिलता दिख रहा है. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर बोले- कांग्रेस ने अच्छी लड़ाई लड़ी!

    गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर कहा कि अभी मत गिनती चालू है, हम आशावादी हैं कि गुजरात में हमारी सरकार बनेगी. कांग्रेस ने अच्छी लड़ाई लड़ी है. सभी जगह एग्जिट पोल सही नहीं होते हैं. नफरत बंद करो, ये लड़ाई लड़ना जरूरी है और ये लड़ाई हमारे लीडर राहुल गाँधी लड़ रहे हैं।

    ओडिशा के पद्मपुर में बीजेडी को 5501 वोट

    ओडिशा की पद्मपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के रुझानः अब तक बीजेडी को 5501 वोट, बीजेपी को 3789 और कांग्रेस को 206 वोट मिले हैं।

    गुजरात के शुरुआती रुझान, जानें क्या हैं ट्रेंड

    अहमदाबाद शहर की दानी लिम्डा सीट पर बीजेपी के नरेश व्यास पहले राउंड के बाद 3068 वोट से आगे. एक राउंड के अंत में अहमदाबाद की दरियापुर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार कौशिक जैन आगे. सुरेंद्रनगर की वढवान विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार जगदीश मकवाना दो राउंड के अंत में 5170 वोट से आगे. तीन राउंड के अंत में वडोदरा की पादरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के चैतन्य झाला आगे चल रहे हैं. मेहसाणा की उंजा सीट पर बीजेपी के किरीट पटेल आगे चल रहे हैं।

    शुरुआती रुझानः यूपी के उपचुनावों में बड़ा उलटफेर, तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने बनाई बढ़त

    उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. शुरुआती रुझानों में खतौली, रामपुर और मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ने बढ़त बना ली है।

    जानें क्या हैं मेहसाणा जिले का ट्रेंड, शुरुआती रुझानों में किसे बढ़त

    मेहसाणा पहले राउंड के अंत में- कड़ी में कांग्रेस, मेहसाणा में बीजेपी, उंजा में बीजेपी, विसनगर में बीजेपी, खेरालू में कांग्रेस, बहुचराजी में कांग्रेस, विजापुर में कांग्रेस आगे, वडोदरा की पादरा सीट पर बीजेपी के चैतन्य झाला दो राउंड के बाद 2000 वोट से आगे।

    गुजरात के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त, रघु शर्मा बोले- चौंकाने वाले परिणाम आएंगे

    गुजरात के शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने कहा कि चौंकाने वाले परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आएंगे. अभी परिणाम का इंतज़ार करिए. बीजेपी खाली माहौल में है. असलियत में कुछ नहीं है. एग्जिट पोल की कहानी अपने आप में अलग कहानी है. सीट का आंकड़ा कहना ठीक नहीं है. हम ये उम्मीद करते हैं कि चौकाने वाले परिणाम आएंगे, अच्छे परिणाम आएंगे।

    बिहार की कुढ़नी और खतौली सीट से बीजेपी आगे

    बिहार की कुढ़नी सीट से बीजेपी आगे चल रही है. वहीं यूपी में मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से बीजेपी के राजकुमार सैनी आगे चल रहे हैं।

    गुजरात के मोरबी में बीजेपी के कांति अमृतिया आगे, वित्त मंत्री कनू भाई देसाई आगे

    गुजरात की मोरबी में बीजेपी के कांति अमृतिया आगे, वाव सीट पर कांग्रेस की गेनी बेन ठाकोर आगे, वलसाड की पारडी सीट पर वित्त मंत्री कनू भाई देसाई आगे, जसदन सीट पर बीजेपी के कुंवरजी बावलिया पीछे, पाटन जिले की राधनपुर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार लविंगजी ठाकोर 2200 वोट से आगे, महिसागर जिले की लुणावाडा सीट पर पहले राउंड में बीजेपी आगे, महिसागर जिले की बालासिनोर विधानसभा में कांग्रेस आगे, गांधीनगर उत्तर सीट पर पहले राउंड के अंत में कांग्रेस आगे, अहमदाबाद की वीरमगाम सीट पर आम आदमी पार्टी के अमर सिंह ठाकोर एक राउंड के बाद 200 वोट से आगे, वडोदरा की मांजल पुर सीट पर बीजेपी के योगेश पटेल आगे, डभोई सीट पर बीजेपी के शैलेश मेहता आगे, महिसागर की संतरामपुर विधानसभा पर निर्दलीय उम्मीदवार बाबू डामोर आगे, वडोदरा की 10 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे।

    गुजरातः सूरत की मजूरा सीट पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी आगे

    अहमदाबाद जिले की धंधुका सीट पर बीजेपी के कालू भाई डाभी एक राउंड के बाद कांग्रेस से आगे. अहमदाबाद शहर की वेजलपुर सीट पर बीजेपी के अमित ठाकर 5613 वोट से आगे. सूरत की कतार गांव सीट पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया पीछे. सूरत की मजूरा सीट पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी आगे. अमरेली जिले की अमरेली राजुला में बीजेपी आगे जबकि सावरकुंडला में कांग्रेस आगे. अमरेली जिले की अमरेली और राजुला में बीजेपी आगे जबकि सावरकुंडला में कांग्रेस आगे. वडोदरा की रावपुरा सीट पर पहले राउंड के बाद बीजेपी के बालू शुक्ल 4633 वोट से आगे हैं।

    गुजरात के मोरबी की 3 सीटों पर बीजेपी, विसनगर सीट पर स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल पटेल आगे

    गुजरात के मोरबी की 3 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. साबरकांठा की हिम्मतनगर सीट पर कांग्रेस आगे प्रांतिज और इडर में बीजेपी आगे. मेहसाणा में पहले राउंड के अंत में कड़ी सीट पर कांग्रेस, मेहसाणा सीट पर बीजेपी उंजा सीट पर बीजेपी, विसनगर सीट पर बीजेपी, खेरालू पर कांग्रेस, बेचराजी पर कांग्रेस, और विजापुर पर कांग्रेस आगे. मेहसाणा की विसनगर सीट पर स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल पटेल आगे हैं।

  • नकोदर गोलीकांड में गैंगस्टर की ऑडियो आई सामने

    नकोदर गोलीकांड में गैंगस्टर की ऑडियो आई सामने

    फिरौती न देने पर कपड़ा व्यापारी का किया कत्ल

    जालंधर (वरुण)। नकोदर में सरेआम कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद गैंगस्टर द्वारा फिरौती माँगने की आडियो भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कपड़ा व्यापारी भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला वासी आदर्श कालोनी, नकोदर को पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टरों द्वारा 50 लाख रूपए की फिरौती के लिए धमकाया जा रहा था।

    फिरौती न मिलने पर टिम्मी चावला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला के गनमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से  व्यापारियों में दहशत फैल गई है।

  • आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2022

    मेष: कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

    वृष: स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।

    मिथुन: आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें।

    कर्क: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

    सिंह: नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    कन्या: दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

    तुला: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें।

    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा।

    धनु: बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।

    मकर: व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

    कुंभ: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

    मीन: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है।
     

  • जालंधर: कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

    जालंधर: कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

    जालंधर/वरुण: देहात के नकोदर मे बड़ी वारदात हुई है। दिन दिहाड़े कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कारोबारी टिम्मी चावला वासी नकोदर से 50 लाख रूपए की फिरौती मांगी जा रही थी।

    फिरौती न मिलने पर टिम्मी चावला की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला के गनमैन की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के मुताबिक कपड़ा व्यापारी भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला वासी आदर्श कालोनी, नकोदर को पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टरों द्वारा 50 लाख रूपए की फिरौती के लिए धमकाया जा रहा था।

    इस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर जाच की जा रही थी। आज शाम कप़डा कारोबारी टिम्मी चावला को उसकी दुकान के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर 3 थे और उन्होने दुकान के बाहर निकलते ही टिम्मी चावला पर फायरिंग कर दी। टिम्मी चावला की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि नकोदर के कुछ और लोगों को भी फिरौती की कॉल आई हैं। नकोदर में दहशत के साथ साथ रोष भी पाया जा रहा है।

  • जालंधरः गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का 1 सदस्य गिरफ्तार, देखें विडियो

    जालंधरः गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का 1 सदस्य गिरफ्तार, देखें विडियो

    जालंधर (वरुण)। थाना 6 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पहचान करनवीर सिह पुत्र सुरजीत सिंह वासी पिंड पीर मोहम्मद, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एडीसीपी अदित्य और एसीपी रणधीर कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को संदीप बस्सी पुत्र जुगल किशोर वासी गार्डन कालोनी ने थाना 6 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी स्विफट गाडी नंबर पीबी 08 डीडी 1246 घर के बाहर से चोरी हो गई है। जिस पर कारवाई करते हुए कमिश्ररेट पुलिस ने इस वारादत को अजाम देने वाले गिरोह के सदस्य करन को चुराई गई गाड़ी सहित काबू कर लिया।

    पूछताछ के दौरान करन ने बताया कि उसका गिरोह कई जिलों में गाड़ियां चोरी कर फिरोजपुर में गाड़ियों को डिस्मैटल कर बेच देता है। इस गिरोह के तीन और सदस्यों को भी पुलिस ने इस मामले में नामजद कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान पूरन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी, विक्रमजीत सिंह, नमिंदर सिंह दोनो पुत्र बलकार सिंह वासी गांव रख़ड़ी खुशहाल जिला फिरोजपुर के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों का जल्द ही खुलासा किया जा सके।