Blog

  • संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी पेंटर की मौत

    संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी पेंटर की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा के घड़ोह गांव में सड़क किनारे प्रवासी पेंटर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अजय कुमार था। उसके मित्र ने ही किसी बिल्डिंग को पेंट करने के लिए उसे  बुलाया था। जानकार बताते हैं कि मंगलवार को अजय और उसके दोस्त ने शराब पी और रात को नाच गाना भी किया। वह कमरे से कब बाहर निकला और सड़क किनारे कैसे गिरा इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। सुबह जब अजय के मित्र ने देखा तो वह सड़क किनारे बेसुध होकर गिरा हुआ था। उसकी सांसें बंद हो चुकी थीं। मौके पर उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
    पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि परिजनों ने अजय की हत्या की आशंका जताई है। ऊना के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
  • जालंधरः बीजेपी नेता की फैक्ट्री में BIS टीम की दबिश

    जालंधरः बीजेपी नेता की फैक्ट्री में BIS टीम की दबिश

    जालंधर/वरुण: महानगर में गदईपुर रोड पर स्थित ABS Food & Beverages फैक्टरी में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार ABS Food & Beverages फैक्टरी का संचालक और उसका बड़ा भाई प्रशांत गंभीर बीजेपी लीडर के साथ अच्छे संबंध रखता है। बता दें कि गंभीर की इस फैक्टरी में पानी, खारा और सोडा तैयार किया जाता है।

    सूत्रों के अनुसार बीआईएस की टीम को सूचना मिली थी कि इस फैक्टरी में आईएसआई मार्का के फर्जी नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते चंडीगढ़ के सेक्टर 27 से आई बीआईएस की टीम ने फैक्टरी में दबिश दी। इस दौरान बीआईएस की टीम ने फैक्टरी में कई घंटों तक जांच कर दस्तावेज खंगाले। लेकिन दबिश के दौरान बीआईएस की टीम द्वारा मीडिया के साथ कोई जानकारी सांझी नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर फैक्टरी संचालक के बड़े भाई के प्रंशात गंभीर ने बताया कि यह रूटीन चैकिंग है। उनके प्रतियोगियों ने जानबूझ दबिश की अवाह फैलाई है। 

  • जालंधरः बिना लाइसेंस के इमिग्रेशन चला रहे ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधरः बिना लाइसेंस के इमिग्रेशन चला रहे ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में बिना लाइसेंस के इमिग्रेशन सेंटर चला रहे ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने बिना लाइसेंस के इमिग्रेशन दफ्तर चला रहे ट्रैवल एजेंट सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई रामजीत लाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना निवासी सुमित कुमार पुत्र विजय कुमार का इमिग्रेशन का कार्यालय सतकरतार डेरा के पास स्लेटी मॉल की पहली मंजिल पर है। वहीं साइन वीजा कंसल्टेंसी और बीएमसी चौक के नजदीक नील कंठ टावर की पहली मंजिल पर अपने दफ्तर इमिग्रेशन बिना लाइसेंस के चला रहे है।

    यह आम पब्लिक और भोले-भाले लोगों को गुमराह करके विदेशों में वर्क परमिट और टूरिस्ट वीजा लगवाकर विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट ले लेते हैं और बाहर भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते हैं। बताया जा रहा हैकि अगर आज उनके दफ्तर साइन वीजा कंसल्टेंसी सतकरतार डेरा, मॉडल टाउन जालंधर और जॉन कंसल्टेंसी हब नजदीक बीएमसी चौक स्थित दफ्तर में रेड की जाए तो भारी मात्रा में पासपोर्ट और नकली तैयार किए गए कागज बरामद हो सकते है। थाना 6 में लुधियाना निवासी सुमित कुमार के खिलाफ 406, 420 आईपीसी 13, पीटीपीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में 13 पीटीपीआर एक्ट लगे होने के कारण इसकी जांच एसीपी/एमटी की ओर से की जाएगी। वहीं बता दें कि बीते दिन पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों के दो दफ्तरों में दबिश दी थी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल एजेंट का साथ पुलिस के उच्च अधिकारी और खुद को स्वंयभू नेता बताने वाले शिवसेना नेता दे रहे है। पुलिस ने दबिश के दौरान ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच के दौरान लाइसेंस के बारे में पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार ट्रैवल एजेंटों के फर्जी लाइसेंस दिखाकर बोले वाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे और उनसे लाखों रुपये ठगते थे। मिली जानकारी के अनुसार लाखों रुपए की ठगी का शिकार हुए लोग जब इन ट्रैवल के दफ्तरों बाहर धरना लगाते थे, तब खुद को  शिवसेना स्वयंभू बताने वाला नेता समझौता कराने में अहम भूमिका निभाता था ताकि थक ट्रेवल एजेंट पर कारवाई ना हो सके।

  • गैस लीकेज की वजह से लगी आग, 22 लोग झूलसे

    गैस लीकेज की वजह से लगी आग, 22 लोग झूलसे

    हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में बारात जाने से एक दिन पूर्व चल रहे भोजन के कार्यक्रम में लीकेज सिलेंडर से लगी आग में 22 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी राठ लाया गया। जहां से करीब आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई व सैफई के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

    मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के लिंगा गांव का है, जहां अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के गढ़ी मलहरा बारात जानी है। बारात जाने से एक दिन पूर्व बुधवार की रात को अर्जुन अहिरवार के घर प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा था। जिसमें खाना बनाने के दौरान हलवाई ने गैस भट्ठी जैसे जलाई वैसे ही सिलेंडर से गैस रिसाव की वजह से चारों तरफ फैली गैस में आग लग गई। आग पकड़ने पर सिलेंडर आग का गोला बन गया। इस दौरान वहां मौजूद 22 लोग झुलस गए जिन्हें राठ अस्पताल ले जाया गया। आठ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज उरई और सैफई रेफर कर दिया गया।

    एसडीएम राठ विनय प्रकाश पाठक ने बताया कि लिंगा गांव में शादी समारोह के दौरान प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। जिस जगह पर खाने की व्यवस्था थी, वहां सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी। जिसके चपेट में आने से 22 लोग झुलस गए। सभी को राठ सीएचसी में एडमिट कराया गया, जहां से आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए उरई और सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

  • जालंधरः महिला ने निगली जहरीली वस्तु, मौके से खत बरामद

    जालंधरः महिला ने निगली जहरीली वस्तु, मौके से खत बरामद

    परिवारिक सदस्यों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर/हर्षः महानगर के फोलड़ीवाल स्थित एजीआई फ्लैट में महिला द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बेटी पलिका ने बताया कि वह दुकान पर बैठी हुई थी, जब वह खाना खाने के लिए घर गई तो उसने देखा कि उसकी मां शीना बेहोश अवस्था में जमीन पर गिरी हुई थी। पलिका ने बेहोश हालत में मां को देख मौसी को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची मौसी को शीना के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ।

    सुसाइड नोट में शीना ने अपनी मौत का जिम्मेदार मेरी सांस देवर और पति की बुआ को ठहराया यह लिखा हुआ था, साथ ही उसने बच्चों को इंसाफ लेने की गुहार लगाई है। बता दें कि अस्पताल में उपचार दौरान शीना की माता कमलेश ने बताया कि उसकी बेटी पहली शादी में तीन बच्चे थे। उसके पति की मौत होने के बाद शीना ने लव मैरीज करवाई थी। शीना की शादी डेढ़ माह पहले गुरविंदर के साथ हुई थी। कमलेश का आरोप है कि शीना के घरवाले उसकी शादी से नाराज थे।

    कमलेश ने बताया कि दीवाली से 3 दिन पहले शीना और गुरविंदर के पास उसके ससुराल वाले उनकी दुकान पर आए थे और उसे यह बहाना लगाकर ले गए कि उसके गुरविंदर के पिता की तबीयत ठीक नहीं है। जिसके बाद गुरविंदर अपने पिता का हाल जानने के लिए घर गया लेकिन अब तक वापिस नहीं लौटा। कई बार शीना पति से को ढूंढने के लिए ससुराल घर भी गई, लेकिन ससुराल वालों ने यह कहकर वापिस भेज दिया कि उन्हें नहीं पता गुरविंदर कहां है। इसी के चलते आज शीना ने जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी करने की कोशिश की।

  • सिस सिक्योरिटी इंडिया में सुरक्षा गार्ड के भरें जाएंगे 100 पद

    सिस सिक्योरिटी इंडिया में सुरक्षा गार्ड के भरें जाएंगे 100 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ सिस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए शाहतलाई द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा गार्ड के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 दिसम्बर को प्रात 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ-साथ अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फुट 7 इंच तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 12 से 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। 
    अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 7807306334 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड बाथू में भरें जाएंगे विभिन्न पद 

    ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड बाथू में भरें जाएंगे विभिन्न पद 

    ऊना/ सुशील पंडित मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड बाथू द्वारा 17 दिसम्बर को विभिन्न पदों हेतू प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में ईलैक्ट्रिशियन, आॅप्रेटर(ब्लाॅक मेकिंग मशीन), अकुशल कामगार, सिविल इंजीनियर व सुरक्षा गार्ड का 1-1 पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि ईलैक्ट्रिशियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिशियन टेªड में आईटीआई पास, आॅप्रेटर(ब्लाॅक मेकिंग मशीन) के लिए ईलैक्ट्रिकल व मकैनिकल में डिप्लोमा, अकुशल कामगार के लिए जमा दो, सिविल इंजीनियर पद के लिए सिविल में डिप्लोमा व सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास ( भूतपूर्व सैनिक) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान योग्यता एवं अनुभव के अनुसार देय होगा।अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9815201985 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां हेतू साक्षात्कार  20 दिसम्बर को

    वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां हेतू साक्षात्कार  20 दिसम्बर को

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां द्वारा टैक्निशियन फिटर, टर्नर, ईलैक्ट्रिशियन व मशीनिस्ट व हेल्पर/स्वीपर के पदों हेतू साक्षात्कार 20 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित टेªड में आईटीआई व डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं।  अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान योग्यता एवं अनुभव के अनुसार देय होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9805512591 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
  • कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए 31 दिसम्बर तक करें आवेदन 

    कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए 31 दिसम्बर तक करें आवेदन 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक विपन कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कम्प्यूटर एवं सिलाई में दिया जाएगा।
    विपन कुमार ने बताया कि आवेदक जिला ऊना का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने रोजगार भत्ता और कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो उसका शपथ पत्र आवेदन के साथ सलंग्न होना चाहिए।
    विपन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित सादे कागज़ पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ऊना के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
  • पंजाबः 5 लाख रुपए रिश्वत लेते Excise और Taxation Department के दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार 

    पंजाबः 5 लाख रुपए रिश्वत लेते Excise और Taxation Department के दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार 

    लुधियानाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने एक्साइज और टेक्सटेश विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को उन्होंने 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है।

    जानकारी के अनुसार काबू किए गए कथित दोषियों में कर अधिकारी संदीप सिंह और उसका साथी इंस्पेक्टर विशाल शर्मा है। विजीलेंस ब्यूरो ने यह कार्रवाई सराभा नगर निवासी रविंदर कुमार की शिकायत पर की है। कथित दोषयों ने यह रिश्वत की राशि शिकायतकर्ता पर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि को कम करने के बदले में ली थी। अधिकारी दोनों पक्षों से जांच कर रहे हैं।