Blog

  • Punjab News: Jeweller से Gun Point पर लूट, 2 लाख से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Jeweller से Gun Point पर लूट, 2 लाख से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जमालपुर इलाके स्थित 33 फुट रोड पर बाइक सवार 2 लुटेरों ने ज्वेलर्स से गन पॉइंट पर पैसों और जवैलरी से भरा बैग छीन लिया। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि वह 33 फुट रोड पर शगुन ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता है वह रोजाना की तरह रविवार की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान से घर की तरफ लौटा रहा था।

    जहां दुकान के सामने गली में ही एक बाइक सवार 2 युवकों ने उसे पीछे से रोककर बंदूक तान दी और उससे जबरदस्ती बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार विजय ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी, जहां थाना जमालपुर के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मौके पर पहुंची Sho बलविंदर कौर ने स्थिति का जायजा लिया। Sho ने बताया कि उक्त सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार दो युवक ज्वेलर्स से छीना हुआ बैग लेकर मौके से फरार होते दिखाई दे रहे है। जल्द ही आरोपियों ट्रेस कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Golden Temple में 7 वर्षीय बच्चा छोड़कर मां-बाप फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Golden Temple में 7 वर्षीय बच्चा छोड़कर मां-बाप फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले के गोल्डन टेंपल से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 7 वर्षीय बच्चे को माता-पिता लावारिस छोड़कर फरार हो गए। घटना गोल्डन टेंपल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है किपिता बिना माथा टेकें और बिना रुके बच्चे को छोड़कर दरबार साहिब से बाहर निकल गए। मासूम को प्रबंधकों ने पुलिस चौकी के हवाले किया, जिसके बाद पिंगलवाड़ा भेज दिया गया।

    दरअसल, मामला तब उजागर हुआ जब सुरक्षा कर्मियों ने परिक्रमा परिसर में एक लावारिस बच्चे को देखा। 7 वर्षीय बच्चा परिक्रमा परिसर में रो रहा था। दरबार साहिब के प्रबंधकों ने तुरंत चौकी के सहयोग से बच्चे की देखभाल की। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

    तो पता चला कि एक परिवार बच्चा लेकर अंदर आया था और केवल 12 मिनट में बिना परिक्रमा किए और बिना माथा टेकें, उन्होंने बच्चे को छोड़कर बाहर चला गया। ये तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि माता-पिता का इरादा पहले से ही बनाया गया था। दरबार साहिब के जिम्मेदारों ने बच्चे को तुरंत अमृतसर के पिंगलवाड़ा भेज दिया, जो बेसहारा बच्चों के लिए मिसाल है।

  • शेयर बाजार की Flat शुरुआत, IT, मेटल, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स गिरे

    शेयर बाजार की Flat शुरुआत, IT, मेटल, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स गिरे

    बिजनेसः सोमवार को शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआती हुई। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के ओपन हुए। सेंसेक्स 81.27 अंक यानी 0.10 % टूटकर 83,351.62 पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 30.85 अंक यानी (-0.12%) गिरकर 25,430 .15 पर खुला। हालांकि, खुलने के कुछ मिनटों में ही बाजार पॉजिटिव हो गया। सेंसेक्स 83,461.23 पर पहुंच गया। इसमें 28.34 अंक की तेजी दर्ज की गई।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट है। BEL, टेक महिंद्रा और इटरनल 1.6% तक गिरे हैं। ट्रेंट, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर में करीब 1% की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 नीचे हैं। NSE के IT, मेटल, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट है। FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में तेजी है।

    बैंक शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 56 अंकों की बढ़त थी। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 193.42 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83,477.86 अंक के ऊपरी और 83,015.83 अंक के निचले स्तर तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 55.70 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,461 अंक पर बंद हुआ था।

  • Jalandhar News: बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर पर पेट्रोल बम से किया हमला, देखें CCTV

    Jalandhar News: बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर पर पेट्रोल बम से किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: देहात के कस्बा आदमपुर के पास एक घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। हमलावारों द्वारा घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने आदमपुर के मोहल्ला गांधी नगर मोहल्ला में घटना को अंजाम दिया है। देर रात बाइक पर सवार 3 युवकों ने घर पर पेट्रोल बम फेंका है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए आदमपुर थाना एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा यह घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई है। वहीं घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवार में उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं। हंसराज के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। मामले की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी गई। घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 3 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
  • Jalandhar News: पुलिस ने 2 गैंगस्टरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस ने 2 गैंगस्टरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    आरोपियों के खिलाफ फिरौती और हथियारों के मामले दर्ज, विदेश से जुड़े तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने आज सुबह शाहकोट में 2 बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 2 अवैध पिस्तौल और 5 रौंद, स्पलेंडर बाइक और 110 नशीली गोलियां बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ खन्ना पुत्र रजिंदर सिंह निवासी गांव दोनेवाल, लोहिया और अजय कुमार उर्फ बाबा पुत्र कश्मीरी लाल निवासी गांव कंदौला, नूरमहल, जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 2 गैंगस्टरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ उस समय हुई जब दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। दोनों गैंगस्टरों में एक के खिलाफ 4 और दूसरे के खिलाफ 3 नशा तस्करी सहित अन्य मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और नशीली गोलियां बरामद की गई। घायल दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले मामले में फरार चल रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये दोनों नशीले पदार्थ, हथियार और जबरन वसूली की तस्करी में संलिप्त गिरोह के सदस्य हैं। देर रात लोहियां थाने में इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इस गिरोह के मुख्य सरगना अमेरिका व इंग्लैंड में बैठकर लोहिया क्षेत्र के विभिन्न व्यापारियों को टेलीफोन पर चर्चित गिरोह के सरगनाओं के नाम का इस्तेमाल कर धमकाते हैं, मोटी फिरौती की मांग करते हैं तथा साथ ही बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का कारोबार भी करते हैं।
  • आज का राशिफल 7 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 7 जुलाई, 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक शुभ योग रहेगा।  साथ ही आज देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है, आज का दिन आपके लिए शुभ है। दाम्पत्य रिश्तों में तालमेल बना रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आप ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर सकते है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते है। सही समय में किया गया कार्य आज आपको बड़ा लाभ दे कर जायेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा, परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद उठाएंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज से आप अपनी हेल्थ को ठीक रखने के लिए रोज व्यायाम करने की आदत को सुधारेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारियों को निभाने का दायित्व प्राप्त होगा |
    व्यापारिक दृष्टि से आपके लाभ की स्थिति बढ़िया रहेगी, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, ऑफिस में मीटिंग हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। हास्य कलाकारों को आज किसी बड़े शो पर काम करने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में आज आपको बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को आज किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज आप परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, बच्चों से आज आपको प्यार व स्नेह मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का आज हल जरूर निकलेगा। आज आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें, ज्यादा भावुक न बने। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपने जीवन से जुड़े कुछ जरूरी निर्णय करेंगे, जो भविष्य में आपकी बड़ी मदद करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, आप जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। छात्रों को आज अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई को एक सही दिशा में लेकर जायेंगे। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे रोज की अपेक्षा आज आप ज्यादा काम कर पायेंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा, अत्यधिक खर्च करने से बचें। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा, सामाजिक तौर पर आपकी स्थिति ठीक रहेगी | आर्ट स्टूडेंट को आज कला प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर का प्राप्त होगा। हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, आज उनकी मुलाकात वरिष्ठ डॉक्टरों से हो सकती है। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आज आप कही घूमने जा सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे है, आज उनको बढ़िया डील मिलेगी। मीडिया जगत से जुड़े लोग, आज किसी बड़ी घटना पर चर्चा करेंगे। आज आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन खास है, आज आप मोटिवेशन से जुडी एक अच्छी कहानी लिखने की शुरुआत कर सकते है। आज आप डिजिटल दुनिया में बदलाव लाने के लिए, एक नई एप्लीकेशन को बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको सगे–सम्बन्धियों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, चहल-पहल बनी रहेगी। विदेश में रह कर काम कर रहे व्यक्तियों को घर जाने का अवसर मिलेगा। आज आपका मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे आज आप पॉजिटिव एनर्जी का अहसास करेंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आज आप अपने काम फटाफट निपटायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज का दिन आप पढ़ने-लिखने में बिताएंगे और आपकी व्यापारिक दृष्टि से लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चे आज घर के काम में हाथ बटाएंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे, जिससे वो विदेश जाने का मन बना सकते है। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हो सकता है। वैज्ञानिकों को आज रिसर्च में बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे मानव जीवन की कई समस्याओं का समाधान होगा। आज आप बाहर की चीजों को खाना अवॉयड करें, जिससे आप स्वस्थ्य रहें।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जायेंगे। रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन बढ़िया है, आज आप लोगों को एक अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है | कुल मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे।


    मकर राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपका सारा ध्यान आपके काम पर रहेगा , किसी जरूरी काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको विशेष सूचना प्राप्त होगी। आज आपको पैसों के मामलों में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, उधार के लेन – देन से बचें। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान अवश्य होगा, जिससे आज आपका मन शांत रहेगा।


    कुम्भ राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, जिससे समाज में आपकी जवाबदेही बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्तियों की कार्यकुशलता आज अधिक अच्छी होगी। आज आपको विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होने वाली है। बड़ों के आशीर्वाद से दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चे आज कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे , जिससे उनमें बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। समाज में कुछ प्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्तियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपका मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव करेंगे ।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा लेकिन फिजूलखर्ची से बचकर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। आज आप ऑफिस का माहौल अच्छा रखने की कोशिश करेंगे। छात्रों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे वो अपनी पढाई और बेतहर ढंग से कर पाएंगे, जिस समस्या को लेकर आप बेहद परेशान थे, आज वो समस्या पूर्ण रूप से ख़त्म हो जाएगी। आज आप किसी अनुष्ठान का आयोजन करने की योजना बना सकते है।

  • Jalandhar News: बिक्रमपुरा में Gun Point पर लाखों की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें Live

    Jalandhar News: बिक्रमपुरा में Gun Point पर लाखों की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला बिक्रमपुरा से सामने आया है। जहां सरेआम लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर घटना को अंजाम दिया गया। 20 वर्षीय उदय ने बताया कि बाइक पर 2 से 3 लुटेरे आए और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। पीड़ित ने कहा कि उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो लुटेरे गन प्वाइंट पर आकर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए।

    वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर थाना 3 के एएसआई जोरावर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं इलाके के पार्षद पति सलिल बाहरी ने बताया कि लुटेरे गन प्वाइंट पर 2 से ढाई लाख की नगदी और 3 सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पार्षद पति ने कहा कि लुटेरे ने 9 बजे घटना को अंजाम दिया है।

    वहीं एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि पीड़ित के बयानों के अनुसार मुंह ढके 2 लुटेरे आए और पिस्तौल नुमा हथियार के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान लाइट गई हुई थी और युवक घर में अकेला था। इस दौरान मुंह ढके 2 लुटेरे आए और पिस्तौल नुमा हथियार के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। एसीपी ने कहा परिवार में माता-पिता मंदिर में बालाजी की चौंकी पर गए हुए थे।

  • Punjab News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव में फंसी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव में फंसी कार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर में हुई रविवार को तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बजवाड़ा रोड पर पानी इतना भर गया कि एक कार चौक के बीचों बीच फंस गई।

    घटना के दौरान मोहल्ले के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। रस्सियों की मदद से उन्होंने गाड़ी को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। गाड़ी में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से पहले जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

  • Punjabi Actress Tania Kamboj के पिता पर गोलियां चलाने वालो का हुआ Encounter, देखें वीडियो

    Punjabi Actress Tania Kamboj के पिता पर गोलियां चलाने वालो का हुआ Encounter, देखें वीडियो

    मोगा: Punjabi Film Industry की Actress Tania Kamboj के पिता पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने Encounter किया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर कम्बोज पर हुए हमले के बाद पुलिस मुस्तैदी से हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पंजाब पुलिस की AGTF और काउंटर इंटेलीजेन्स की टीमों सहित 10 टीमेंं आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

    SSP Ajay Gandhi ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कंबो खुर्द इलाके में गाड़ी में सवार होकर देखे गए है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बना कर आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया। जिसका पता चलते ही आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी घायल हो गए।

    पुलिस ने मौके से आरोपी गुरलाल, खुशप्रीत और गुरमन को काबू कर लिया है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी और 2 वेपन बरामद किए है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लंडा हरिके गैंग के संपर्क में थे।

    आरोपियों ने डाक्टर अनिलजीत कम्बोज को जिला मोगा के कस्बा कोट ईसे खां में दिन दिहाड़े गोलियां मारी थी। जब वह हरबंस नर्सिंग होम में मौजूद थे। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

  • Canada में दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    Canada में दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    बरनाला: अच्छे भविष्य की तलाश के लिए बरनाला जिले के गांव ठीकरीवाला से कनाडा गए युवक की रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेअंत सिंह के रूप में हुई है। बेअंत सिंह करीब दो महीने पहले ही बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गया था और वह पांच बहनों का इकलौता भाई और अपनी विधवा मां का एकमात्र सहारा था। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए भारी कर्ज लिया था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और रविवार को उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बेअंत की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने राज्य और केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए, ताकि वह उसका अंतिम संस्कार अपने गांव में कर सकें।