Blog

  • Haryana News: शादी के डेढ़ महीने बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Haryana News: शादी के डेढ़ महीने बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    हरियाणाः यमुनानगर की शिवपुरी बी कॉलोनी में युवक द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।

    पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मनीष कुछ महीने पहले ही परिवार के शिवपुरी कॉलोनी में रहने आया था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और डेढ़ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन पहले मनीष की पत्नी मायके चली गई थी और वह तनाव में रहता था, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ने लगा था और घरवाले भी उसकी हालत से चिंतित थे। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि शिवपुरी कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या की है। वह जांच कर रहे है और वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • Punjab News: दीवार गिराने के विवाद में ट्रक यूनियन प्रधान की ईंट मारकर हत्या, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवार गिराने के विवाद में ट्रक यूनियन प्रधान की ईंट मारकर हत्या, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: गाँव मुकेरियां में ट्रक यूनियन के प्रधान की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव तगड़ा खुर्द के रहने वाले हरभजन सिंह अटवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार ट्रक यूनियन में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत कुछ दिन पहले यूनियन परिसर में संदीप सिंह सन्नी निवासी गालडीयां द्वारा एक दीवार बनाई गई थी। मंगलवार को यूनियन के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में उस दीवार को गिराया जा रहा था।

    इसी दौरान आरोपी संदीप सिंह गुस्से में आ गया और उसने हरभजन सिंह पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट सीधे हरभजन की छाती पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से यूनियन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुकेरियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

    Jalandhar News: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधर: थाना सदर की पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव चेतयानी के रहने वाले उमा क्रांत और गांव फोलडीवाल के अनिल मसीह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह डेयरियां रोड पर नाकेबंदी के दौरान मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की सप्लाई के देने के लिए निकले उमा क्रांत को 18 हजार एमएल शराब के साथ दबोचा। इसी तरह थाना सदर की दूसरी टीम के जांच अधिकारी बलविंदर कुमार पुलिस टीम सहित नाकेबंदी के दौरान जमशेर के इलाके में मौजूद थे, जहां उन्होंने अनिल कुमार को दबोच कर उसके पास से 22 हजार एमएल शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपित जल्द अमीर बनने की चाह में शराब तस्करी की राह पर चल पड़े थे।

  • Jalandhar News: विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने ठगे 7.50 लाख, मामला दर्ज

    Jalandhar News: विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने ठगे 7.50 लाख, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: विदेश भेजने का झांसे देकर एजेंट ने व्यक्ति से 7.50 लाख रुपये ठग लिए न तो व्यक्ति को विदेश में भेजा न पैसे वापस किए। हुसैनपुर कपूरथला के रहने वाले मंगा ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी और पुलिस ने जांच के बाद आरोपी एजेंट गुनीत चावला वासी संत नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन एजेंट पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा है।

    पुलिस को दी शिकायत में कपूरथला के रहने वाले मंगा ने बताया कि वह किसी जानकार के जरिए एजेंट के संपर्क में आया था, जिसके बाद उसने एजेंट से संपर्क किया तो उसने झांसा दिया कि वह उसे अमेरिका में भेज देगा, जिसके बाद उसने परिवार के साथ बात कर पासपोर्ट और कुछ रुपये एजेंट को दे दिए। पैसे लेने के बाद एजेंट ने हर बार नया नया बहाना बना कर उससे कुल 7.50 लाख रुपये ले लिए लेकिन दिए हुए समय में वीजा नहीं लगा।

    कुछ समय के बाद एजेंट ने काल उठानी बंद कर दी, जिसके बाद उसने एजेंट से दोबारा मिलने की कोशिश की लेकिन एजेंट नहीं मिला, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहां से उसकी शिकायत थाना छह की पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित एजेंट एजेंट संत नगर के रहने वाले गुनीत चावला के खिलाफ धोखाधड़ूी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है लेकिन आरोपित एजेंट फरार चल रहा है।

  • Jalandhar News : फगवाड़ा गेट के दुकानदारों ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    Jalandhar News : फगवाड़ा गेट के दुकानदारों ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    जालंधर: फगवाड़ा गेट स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के पदाधिकारियों की तरफ से बिजली बोर्ड के खिलाफ मीटिंग की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि कल शाम 4 बजे फगवाड़ा गेट से मार्च निकाल बिजली बोर्ड दफ्तर का घेराव करेंगे।

    इस दौरान उन्होंने सरकार से अपील की है कि स्मार्ट सिटी के एक दिन मे 10 से 20 बार बिजली कट जाती है। पिछले कई दिनों से फगवाड़ा गेट पर बिजली संकट बना हुआ है। जिसका कारण लो-लोड ट्रांसफार्मर और पुरानी तारें हैं। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में बिना बिजली के कोई भी समान दिखाना मुश्किल है।

    मार्किट के प्रधान बलजीत सिंह अहलुवालिया ने कहा कि बिजली के कटो से सभी दुकानदार परेशान है। दुकानों मे अंधेरा होने के कारण जनरेटर को चलना पड़ता है, जिसका खर्चा दुकानदारों की कमर तोड़ रहा है। दुकानदार बिजली विभाग को शिकायते देकर थक चुके है। इसलिए कल बिजली दफ्तर का घेराव किया जायेगा।

  • Punjab News: 9 करोड़ की हेरोइन के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवाते थे नशा, देखें वीडियो

    Punjab News: 9 करोड़ की हेरोइन के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवाते थे नशा, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पुलिस ने पाकिस्तान से हेरोइन मँगवा आगे सप्लाई देने वाले मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 1 किलो 815 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरणजीत कौर और बेटे बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि चरणजीत कौर एक ओर बेटे पहले ही नशा तस्करी के मामले जेल में बंद है।

    एसएसपी भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए परिवार का लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त होने का रिकॉर्ड है। चरणजीत कौर का एक और बेटा सुखविंदर सिंह पहले ही नशा तस्करी के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार यह पूरा परिवार पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर फिरोजपुर व अन्य इलाकों में सप्लाई करता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

    मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को खंगाल रही है। इस गिरोह का नेटवर्क कितनी दूर तक फैला है और किन-किन माध्यमों से पाकिस्तान से हेरोइन भारत पहुंचाई जाती थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • थाने में Rifle और नोटों से भरे Bag की वीडियो हुई Viral, पूर्व-सरपंच के बेटे पर FIR दर्ज

    थाने में Rifle और नोटों से भरे Bag की वीडियो हुई Viral, पूर्व-सरपंच के बेटे पर FIR दर्ज

    राजस्थान: जिला भरतपुर की दो वीडियो खूब वॉयरल हो रही है। वीडियो में एक युवक थाने से राइफल हाथ में लिए बाहर निकलता नजर आ रहा है। इस दौरान वह गाड़ी में बैठता है और निकल जाता है। दूसरी वीडियो में वही युवक रुपयों से भरा बैग दिखा रहा है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए रुदावल पुलिस स्टेशन के प्रभारी बाल कृष्ण ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहा युवक शिवा गुर्जर (28) निवासी नगला तुला है और वह ठेकेदार का काम करता है। पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के पिता साहब सिंह ग्राम पंचायत डुमरिया से सरपंच रह चुके हैं। शिवा की मां पार्वती 9 नंबर वार्ड से जिला परिषद सदस्य है।

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि पहली वीडियो आरोपी ने 2024 अप्रैल में थाना परिसर में बनाई थी। जब वह आचार संहिता के दौरान जमा करवाया हथियार लेने आया था। हथियार वापस मिलने पर उसने थाना परिसर में वीडियो बना लिया।

    वही दूसरा वीडियो 2022 का है। तब शिवा की बहन की शादी थी। जिसके लिए बैंक से रुपए निकलवा कर बैग में लेकर आए थे। आरोपी ने मौका मिलते ही रुपयों के साथ वीडियो शूट कर लिया। पुलिस शिवा की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: युवक ने विवाह के दबाव में आकर की आत्महत्या, लड़की परिवार पर केस दर्ज

    Punjab News: युवक ने विवाह के दबाव में आकर की आत्महत्या, लड़की परिवार पर केस दर्ज

    फिरोजपुर: कस्बा मखू हरी में युवक द्वारा विवाह का दबाव झेलते हुए नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पट्टी जिला तरनतारन के रहने वाले 34 वर्षीय गुरलाल सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी करता था। मृतक के पिता भुपिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि गुरलाल सिंह पर उनके ही गांव की रहने वाली जसवीर कौर परिवार सहित शादी करने लगातार दबाव डाल रहे थे लेकिन बेटे की विवाह के लिए परिवार के साथ सहमति नहीं थी।

    इसी के चलते जसवीर कौर और उसका परिवार बेटे को हरी के हेड गुरुद्वारा नानक सर मखू लेकर आए थे। वह भी अपनी बाइक पर पीछे आ गया। उसकी लड़की परिवार के किसी सदस्य के साथ टक्कर हो गई, जिससे वह दुखी होकर राजस्थान फीडर में नदी में कूद गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाने मखू पुलिस ने पीड़ित भुपिंदर सिंह के बयान पर लड़की जसवीर कौर और उसके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Italy से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे की हुई मृत्यु

    Punjab News: Italy से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे की हुई मृत्यु

    कपूरथला: जालंधर के पडोसी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा हाल ही मे विदेश से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे का शव मिला है । मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार मृतक का शव सड़क से गुजर रहे लोगो ने गांव से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर देखा और पुलिस को सूचित कर दिया। मृतक दो दिन पहले ही Italy से लौटा था।

    इस मामले मे थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। जहा मृतक के पिता एएसआई नरिंदर सिंह बैंस ने शव की पहचान करवाई। मृतक की मां सरबजीत कौर वर्तमान में गांव डैणविंड की सरपंच हैं और एएसआई नरिंदर सिंह फिलहाल जिला अदालत परिसर में सुरक्षा टीम में तैनात है।

    मृतक अमनदीप के पिता ने बताया कि वह रात से घर नहीं लौटा था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। इस मामले को नशे की ओवरडोज़ के एंगल से भी देखा जा रहा है। क्योकि इस इलाके मे नशेड़ियों के चौकाने वाले आंकड़े सामने आये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • धनेत स्कूल में प्रवक्ताओं की कमी को लेकर विधायक विवेक से मिले अभिभावक

    धनेत स्कूल में प्रवक्ताओं की कमी को लेकर विधायक विवेक से मिले अभिभावक

    विधायक विवेक शर्मा बोले, आप प्रवक्ता रखें मैं निजी खर्चे से दूंगा तीन शिक्षकों की सैलरी

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के धनेत पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेत में तीन प्रवक्ताओं के चल खाली पदों को लेकर स्थानीय अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ था। छात्रों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता देख स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। विधायक विवेक शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक प्रवक्ताओं के स्थायी पदों पर नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वे निजी स्तर पर तीन योग्य प्रवक्ताओं की नियुक्ति करवाएंगे, जिनका वेतन वे स्वयं वहन करेंगे।

    विधायक विवेक शर्मा ने यह भी बताया कि वे संबंधित विभागों से इस विषय पर लगातार संपर्क में हैं और जल्द ही नियमित नियुक्तियों की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि आने वाला समय तभी उज्जवल हो सकता है जब आज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।