Blog

  • Punjab News: लक्खा सिधाना ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: लक्खा सिधाना ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडाः बरनाला पुलिस ने युवा नेता लक्खा सिधाना को हिरासत में लिया है। बरनाला में देर रात पुलिस के साथ लक्खा सिधाना का हुआ विवाद था। लक्खा सिधाना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर बरनाला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर रात से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पटियाला से वापस अपने गांव लौट रहा था कि किसी लोगों ने तपा मंडी के नजदीक उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर उन्हें गलियां क्लोज किया गया। इसके बाद उन्होंने टक्कर मारने वाली गाड़ी का पीछा किया तो वह गाड़ी बरनाला के कस्बा हंडियाया पुलिस चौकी में दाखिल हो गई, जहां उन्होंने जब पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की तो सभी के सभी पुलिस मुलायम शराब के नशे में थे।

    वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब ला एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं एक और अन्य वीडियो में थाना सदर के एसएचओ लक्खा सिधाना बरनाला के साथी को वीडियो बनाने से रोक रहे हैं और लक्खा सिधाना इसे गुंडागर्दी करार दे रहे हैं। रात से बरनाला पुलिस ने उन्हें थाना सदर में बंद किया हुआ है और बरनाला पुलिस द्वारा लक्खा सिधाना पर 7/51 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें आज एसडीएम बरनाला की अदालत में पेश किया जाएगा।

    इस संबंध में वीडियो जारी करके डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि शनिवार रात लक्खा सिधाना व उसके साथ एक युवक अकाशदीप सिंह निवासी फूल करेटा कार पर पटियाला से बठिंडा की ओर जा रहे थे। उसके साथ उसके दो गनमेन भी कार में शामिल थे। जब वह बठिंडा नेशनल मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो, वहीं दो पुलिस कर्मचारी सुरजीत सिंह थाना ठुल्लीवाल व चौकी हंडिआया के मुख्य कर्मचारी अपने किसी पुलिस कर्मचारी की सेवामुक्ति पार्टी से वापिस हंडिआया चौकी को जा रहे थे। तभी ओवरटेक के कारण दोनों की गाड़ियां आपस में टकरा गई। जहां उसका आपस में विवाद हो गया। जहां पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने पुलिस कर्मचारियों पर शराब पीकर व गलत व्यवहार के आरोप लगाए।

    डीएसपी बैंस ने बताया कि सिविल अस्पताल बरनाला में दोनों पुलिस कर्मचारियों व अन्य कर्मचारी का मेडिकल करवाया गया, जहां डाक्टरों की रिपोर्ट में कोई भी प्रतिबंधित व शराब पदार्थ नहीं पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना व उसके साथी पर पुलिस कर्मचारियों पर झूठे लगाए व गलत व्यवहार करने के आरोप में उन्हें काबू कर लिया था। उन्होंने कहा कि दोनों को एसडीएम बरनाला समक्ष पेश कर अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

  • Jalandhar News: रेहड़ी पर भटूरे खा रहे व्यक्ति से सोने की अंगूठी छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live

    Jalandhar News: रेहड़ी पर भटूरे खा रहे व्यक्ति से सोने की अंगूठी छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं थाना 6 के अंतगर्त आते मेनबरों चौंक के पास एक्टिवा और बाइक पर सवार होकर आए 5 लुटेरे पीड़ित से सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दे दी है। वहीं थाना 6 से सिंकदर और नरिंदर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं पीड़ित ध्यान चंद ने बताया कि वह पठानकोट का रहने वाला है।

    इस दौरान वह जालंधर में गोल्डन अस्पताल में शूगर का ईलाज करवाने के लिए आया था। वहीं वह भटूरे खाने के लिए रेहड़ी पर रुक गया। जहां भटूरे खाने के दौरान एक्टिवा और बाइक पर सवार 5 नौजवान आए। इस दौरान वह व्यक्ति भटूरे की रेहड़ी के पास वह जुआ खेलने लग गए। जिसके बाद वह पीड़ित से सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ध्यानचंद ने बताया कि वह भटूरे खा रहे थे, तभी उनके पास 5 नौजवान आ गए और कैमरबोर्ड खेलने लग गए। देखते ही देखते लुटेरे उसके हाथों से सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए।

    जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना 6 की पुलिस पहुंची और पीड़ित को अपने साथ थाने ले गई। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं रेहड़ी चालक ने बताया कि उसके पास पहली बार लुटेरे आए थे। तभी वह उसकी रेहड़ी के पास कैरमबोर्ड का जुआ खेलने लग गए। जिसके बाद वह व्यक्ति की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। हालांकि पीड़ित ने भागकर उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

  • हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल और कुश्ती के ट्रायल 7 और 8 को इंदिरा स्टेडियम ऊना में होंगे आयोजित

    हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल और कुश्ती के ट्रायल 7 और 8 को इंदिरा स्टेडियम ऊना में होंगे आयोजित

    चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, प्रशिक्षण, बीमा और खेल किट की सुविधा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के युवा सेवा एवं खेल विभाग के खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए हॉकी, जूडो, वालीबाल और कुश्ती खेलों में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने जानकारी दी कि हॉकी और जूडो स्पर्धा के लिए ट्रायल 7 जुलाई और बॉलीबॉल तथा कुश्ती खेलों के लिए 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में सुबह 10 बजे आयोजित होंगे।

    ट्रायल के लिए ये है शारीरिक मापदंड
    श्री भाटिया ने बताया कि इन ट्रायल में भाग लेने के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर और वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम तथा 15 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रविष्टि के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वरीयता 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दी जाएगी।

    मिलेंगी ये सुविधाएं

    चयनित किए गए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वे अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं।

    साथ लाएं जरूरी दस्तावेज
    विवेक भाटिया ने बताया कि स्कूली खेल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट फोटो सहित ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कोई भी टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
    अधिक से अधिक योग्य प्रतिभागी उठाएं लाभ
    श्री भाटिया ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारियों को ट्रायल्स के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक योग्य प्रतिभागी इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, ऊना को ट्रायल्स के समुचित आयोजन एवं नियुक्त अधिकारियों के ठहरने संबधी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    आयु सीमा, शारीरिक मापदंड और सुविधाएं
    विवेक भाटिया ने बताया कि इन ट्रायल में भाग लेने के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर और वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम तथा 15 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रविष्टि के लिए सुपात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वरीयता 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दी जाएगी। चयनित किए गए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, ख्ेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वे अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं।

    योग्यता
    विवेक भाटिया ने बताया कि स्कूली खेल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रर्दशन तथा उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट फोटो सहित ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कोई भी टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
    विवेक भाटिया ने प्रदेश के सभी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रस्तावित खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिए ट्रायल की सूचना का अपने-अपने जिला में व्यापाक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी ट्रायल में भाग ले सकें। साथ ही जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना को निर्धारित ट्रायल के लिए समस्त तैयारियों और ट्रायल के लिए नियुक्त ऑफिशियल के ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

  • Punjab News: गंदगी को लेकर एक्शन में आया नगर निगम ने शुरू किया ये अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: गंदगी को लेकर एक्शन में आया नगर निगम ने शुरू किया ये अभियान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार ने राज्य में नशे को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है, जिसका नाम “युद्ध नशे के विरुद्ध” रखा गया है। इस अभियान के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है। वहीं अब बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम पठानकोट ने अभियान शुरू किया है, जिसका नाम “स्वच्छता अपनाएं, बीमारियां भगाएं” रखा गया है, जिसके तहत निगम अधिकारी बाजारों में सफाई कर रहे हैं और दुकानदारों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

    इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बार बरसात का मौसम जून के अंत में आया है और वे लोगों से अपील कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए लोग मैदान में उतरे हैं ताकि लोग डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बच सकें। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम पठानकोट द्वारा एक अभियान चलाया गया है जिसका नाम ‘स्वच्छता अपनाएं, बीमारियां भगाएं’ रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अक्सर लोगों के घरों और दुकानों के आसपास पानी जमा हो जाता है, जिसके कारण डेंगू मच्छर पनपते हैं। इसलिए वह दुकानदारों और अपने घरों में रहने वाले लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।

  • Boating Staff में जमकर हुई हाथापाई, पर्यटक ने की Video Viral

    Boating Staff में जमकर हुई हाथापाई, पर्यटक ने की Video Viral

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोरनी के टिक्कर ताल के पास से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर्यटकों के सामने बोटिंग स्टाफ के बीच देर रात जमकर हाथापाई हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब तालाब किनारे मौजूद कुछ स्टाफ सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथ छोड़ दिए। इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक पर्यटक ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पर्यटकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यटन की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करती हैं।
  • Punjab News: मोबाइल को लेकर दर्जन भर नौजवानों ने व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल को लेकर दर्जन भर नौजवानों ने व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मजीठा रोड में फोन के लेन-देन को लेकर 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना में व्यक्ति का कंधा टूटने की सूचना है। झगड़े की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में रवि नामक व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया, “देर रात कुछ लोग अचानक आ गए। इस दौरान वह बाहर बैठ हुए थे।

    इस दौरान 16 लोग आए और सीधे फैक्ट्री में काम करने रहे उसके भाई पर हमला करने लग गए। इस घटना में एक व्यक्ति का उन्होंने कंधा तोड़ दिया। रवि ने बताया कि फोन को लेकर दोनों में विवाद हुआ है। जिसमें कहा जा रहा हैकि परिचित ने 1500 रुपए देकर फोन दिया था। लेकिन 15 मिनट बाद और लोग आ गए, फोन वापिस मांगने लग गए। जब भाई ने फोन दिया और पैसे मांगे तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।”

    रवि ने कहा, “इनमें से कई लोग पुरानी रंजिश रखते है। उक्त हमलावार मोहल्ले में गलत काम करते हैं और नशा भी बेचते हैं। पिछले दिनों इन्होंने ईंटों से हमला भी किया था। दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है और वह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जो भी कानून के अनुसार होगा, उसके मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: जाली दस्तावेज से लोगों की जमानत करवाते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: जाली दस्तावेज से लोगों की जमानत करवाते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूरः पुलिस ने नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी नशा तस्करों के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर जमानत करवाने का काम करते थे। इस गिरोह के 8 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी हेडक्वार्टर दिलप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में शुरू की गई “वॉर ऑन ड्रग्स” मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, थाना सिटी-1 के एरिया में नशा तस्करों के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर जमानत करवाने वाले गिरोह के 8 आरोपियों को उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जाली दस्तावेज, कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, लेमिनेट व मोबाइल फोन बरामद किए गए।

  • Punjab News: नहर में पलटी Alto Car, 3 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में पलटी Alto Car, 3 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गढ़शंकर से कोट पतुही रोड पर पर नहर में कार गिरने की घटना सामने आई है। जहां आज ऑटो दोआबा नहर में पलट कर गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ऑटो कार में 3 लोग सवार थे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार तीनों लोगों सही सलामत बाहर निकाल लिया।

    बताया जा रहा हैकि जैसे ही ऑटो कार नहर में पलटी तो आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने कार सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि नहर में धान की खेती के कारण पानी की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Punjab News: गाड़ी को आग लगाने और 5 लाख की फिरौती के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी को आग लगाने और 5 लाख की फिरौती के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस ने गाड़ी को आग लगाकर फिरौती मामले के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि 19-20 जून को बाइक पर आए 3 अज्ञात व्यक्तियों ने मारूति कार को आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर जब वह भागने लगे तो एक आरोपी को मौजूद लोगों ने पहचान लिया। जांच में सामने आया कि पीड़ित का दामाद तरुण कुमार का 2 साल पहले परिवार के साथ विवाद हुआ था। जिसे राउंडअप किया और उससे पूछताछ की गई तो पहले वह इस घटना को लेकर मना करता रहा।

    इस दौरान वह कहता रहा कि वह दिल्ली में रहता है और घटना को लेकर उसका कोई लेना-देना नहीं है। जब उसके साथ सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दामाद परिवार से नाराज था। उसकी नाराजगी यह थी कि परिवार खुद पैसे कमा रहा है, लेकिन वह घर का दामाद है ऐसे में उसे कुछ परिवार की ओर से दिया नहीं जा रहा। इस मामले को लेकर उसने गाड़ी को आग लगा दी। घटना में गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। वहीं अन्य दोनों की भी पुलिस ने जांच कर ली है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पंडित गैंग को लेकर पुलिस ने कहा कि वह गैंग उन्हें डराने के लिए गई थी।

    इस दौरान आरोपी खुद दिहाड़ी पर काम करता है, लेकिन उसने परिवार से 5 लाख रुपए की फिरौत की मांग की थी। आरोपी से वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल स्पलेंडर और फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले कोई पर्चा दर्ज नहीं है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को दहशरा ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि दिल्ली रहने वाला आरोपी देर रात 1.30 बजे घटना स्थल पर पहुंचा और उसने गाड़ी को अंजाम दिया। जांच में सामने आया हैकि दामाद घर से गरीब है और उसने पैसे के लालच में आकर ससुर को फोन करके पंडित गैंग का नाम लेकर 5 लाख की फिरौती की मांग की थी।

  • बादल फटने के बाद उफान पर यमुना नदी, High Alert जारी, देखें वीडियो

    बादल फटने के बाद उफान पर यमुना नदी, High Alert जारी, देखें वीडियो

    पांवटा साहिबः उत्तराखंड के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद यमुना नदी में अचानक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना नदी उफान पर आ गई है। बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात और भी चिंताजनक बना दिए हैं। खतरे को भांपते हुए पांवटा प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

    पांवटा के एसडीएम ने स्वयं यमुना घाट का दौरा किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए। यमुना नदी के किनारों तक किसी को भी न पहुंचने देने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने घाटों पर जाने वाले सभी रास्तों को बंद करवा दिया है ताकि पर्यटक और स्थानीय लोग दूर से ही यमुना मां के दर्शन कर सकें। हालात को देखते विशेष तौर पर 10 गोताखोरों की टीम तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है, लेकिन प्रशासन की तैयारियों के चलते स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

    पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पहुंचे पर्यटकों को भी यमुना के किनारे जाने से रोका जा रहा है, लेकिन वे दूर से दर्शन कर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से बार-बार अपील की जा रही है कि लोग नदी के समीप न जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।