Blog

  • तेज रफ्तार  Audi Car  ने 5 वाहनों को लिया चपेट में, 2 गंभीर घायल

    तेज रफ्तार Audi Car ने 5 वाहनों को लिया चपेट में, 2 गंभीर घायल

    उदयपुर : तेज रफ्तार काली ऑडी कार ने डीआईजी (एसीबी) राजेंद्र गोयल के बेटे सहित 2 लोगों को चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। इसके आगे 4 ठेलों और 5 दोपहिया वाहनों को टक्कर मारती हुई कार आगे निकल गई। घटना रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे की है।

     बताया जाता है कि कार इतनी तेज स्पीड में थी कि ब्रेकर पर आकर उछल गई और बेकाबू हो गई। सूरजपोल थाना इंचार्ज सुनील चारण ने बताया- माली कॉलोनी (रिंग रोड) पर एसीबी डीआईजी के बेटे उत्कर्ष गोयल (23) समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उत्कर्ष फल खरीदने के लिए आया था।

    फल के ठेले के पास ऑडी ने उत्कर्ष को टक्कर मारी। बाइक सवार भगवती लाल (30) को कार ने पहले ही चपेट में ले लिया था। भगवती लाल का जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। टीमें बनाकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। 

  • सड़क किनारे CAR को BAR बना पी रहे थे शराब, 670 लोगों पर एक्शन

    सड़क किनारे CAR को BAR बना पी रहे थे शराब, 670 लोगों पर एक्शन

    नोएडाः ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ (Operation Street Safe) के तहत नोएडा पुलिस ने 600 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की, जो सड़क किनारे या कार में शराब पीते पकड़े गए। अभियान के दौरान कुल 4,630 व्यक्तियों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक ठोस प्रयास में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक दिन का अभियान चलाया और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की। जिसमें 670 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया।

    पुलिस आयुक्त (सीपी) लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले के तीनों पुलिस जोन में शनिवार को ‘ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’ चलाया गया। इस बाबत पुलिस प्रवक्ता ने कहा- नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीन जोन में अभियान के दौरान कुल 4,630 व्यक्तियों की जांच की गई।

    पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विद्या सागर मिश्रा के नेतृत्व में नोएडा जोन की पुलिस ने सेक्टर 51 वीडीएस मार्केट, हरिदर्शन चौकी सेक्टर 12 और कई ग्रामीण इलाकों सहित 46 स्थानों पर जांच की गई। नोएडा जोन में कुल 1,807 व्यक्तियों की जांच की गई और 221 दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

  • Jalandhar: वेस्ट हलके में उप-चुनाव को लेकर आप पार्टी ने Mohinder Bhagat को दी टिकट

    Jalandhar: वेस्ट हलके में उप-चुनाव को लेकर आप पार्टी ने Mohinder Bhagat को दी टिकट

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप-चुनाव को लेकर आप पार्टी ने टिकट का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी ने उप-चुनाव को लेकर मोहिंद भगत को टिकट दे दी है। आज सुबह ही भाजपा की ओर से सुशील रिंकू ने वेस्ट हलके के चुनाव को लेकर बयान दिया था कि आज उनकी पार्टी की ओर से भी टिकट का ऐलान किया जाएगा। उनका मानना है कि भाजपा शीतल अंगुराल को मैदान में उतार सकती है। वहीं अभी तक कांग्रेस ने टिकट का ऐलान नहीं किया है। जबकि नामाकंन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में देखना यह होगा कि भाजपा और कांग्रेस किन उम्मीदवारों को मैदान में मोहिंद भगत के खिलाफ उतारती है।

    बता दें कि इस आम चुनाव को जीतने के लिए सत्ताधारी पार्टी कड़ी मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जालंधर में किराए का मकान ले लिया है और वह अपने परिवार के साथ यहीं रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने दीप नगर में किराए का मकान लेकर उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि मुख्यमंत्री मान सप्ताह में 3 दिन जालंधर में रहेंगे ताकि सुचारू प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संपर्क सुनिश्चित किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अब चुनाव खत्म होने तक जालंधर छावनी के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी डाॅ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी।

  • Jalandhar: उप-चुनाव से पहले सुशील रिंकू हुए Live, शहर के हालातों को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो 

    Jalandhar: उप-चुनाव से पहले सुशील रिंकू हुए Live, शहर के हालातों को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप-चुनाव से पहले सुशील रिंकू एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लाईव हुए। इस दौरान उन्होंने वेस्ट हलके में सफाई की समस्या को लेकर सरकार पर निशाने साधे। हालांकि नगर निगम की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि लाइटों के मामले के बाद कुछ प्रशासन की ओर से सुधार देखने को मिला है। वहीं उन्होंने कहाकि पता चला है कि सीएम भगंवत मान जालंधर में किराये का घर लेकर रहने के लिए आ रहे है। उन्होंने कहा कि शायद सीएम मान वेस्ट हलके का दौरा भी करेंगे। लाइव वीडियो में रिंकू ने बताया कि वह 120 फुटी रोड पर सीनियर डिप्टी मेयर भाटिया के घर के पास से गुजर रहे है और यहां पर सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है।

    रिंकू ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बंदा अफगानिस्तान में आ गया है और वेस्ट डिवेलप्मेंट जैसी व्यवस्था ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते दिन ऐसी ही अफगानिस्तान की वीडियो देखी थी। रिंकू ने कहाकि स्वस्छ भारत के हालत वीडियो में सड़कों पर पड़ी गंदगी से देख सकते है। रिंकू ने कहा कि शायद वेस्ट हलकों में चुनाव से पहले सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि रूटीन में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। स्मार्ट रोड को लेकर रिंकू ने प्रशासन पर वीडियो के जरिए निशाने साधे। इस दौरान रिंकू मास्टर गोबिंदा सिंह मार्ग नहर के पास पहुंचे जहां उन्होंने वीडियो के जरिए कहा कि अगर नगर निगम का अधिकारी उनकी वीडियो देख रहा है तो वह इस सड़क पर पड़ी गंदगी के हालात देख सकता है। रिंकू ने कहा ने कहा कि ऐसे ही इस पूरी रोड़ के हालात है।

    रिंकू ने कहाकि किसी समय सैर करने वाले लोगों के लिए इस सड़क को डिवेल्प किया गया था, लेकिन आज इस रोड़ पर कूड़ा पड़ने के कारण हाल बेहाल हो गए है। रिंकू ने कहाकि पंजाब सरकार के साथ उन्होंने दिल्ली सरकार के साथ बात भी की, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं रिंकू ने कहाकि कहते है कि गद्दार है इसलिए पार्टी छोड़ दी। रिंकू ने कहाकि अगर आप पार्टी में दम था तो वह इस चुनाव में जीत क्यों नहीं हासिल कर पाए। रिंकू ने कहा कि मेरी हार को लेकर पार्टी ने मंथन किया। जिसमें इस चुनाव में एक लाख से अधिक वोट का इजाफा हुआ है। रिंकू ने कहाकि मुझे हार का कोई अफसोस नहीं है। रिंकू ने कहा कि आप पार्टी के दौरान उन्होंने एक लाख वोट में बढ़ौतरी की थी और वहीं इजाफा उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा पार्टी में किया है। 

  • जल्द करवा लें Aadhaar update,  नहीं तो लगेगा चार्ज

    जल्द करवा लें Aadhaar update, नहीं तो लगेगा चार्ज

    यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को फिर 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आप अपने आधार को 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा।

    पहले ये डेडलाइन 14 दिसंबर तक थी, लेकिन इसे 3 महीने बढ़ाकर 14 जून किया गया था। UIDAI 6 सितंबर 2023 को जारी सर्कुलर के अनुसार, ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।

    आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। आप खुद से आधार अपडेट नहीं कर सकते हैं तो पास के आधार सेंटर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं, लेकिन यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

    ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है। नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी।

  • Punjab : Night Club में 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, बरसाई बोतलें, देखें वीडियो

    Punjab : Night Club में 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, बरसाई बोतलें, देखें वीडियो

    लुधियाना : एक नाइट क्लब में दो पक्षों की खूनी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी को बीच बचाव में आना पड़ा। हंगामा करने वालों की वीडियो भी सामने आई। पता चला कि साउथ सिटी रोड पर बने एलगिन नाइट क्लब कैफे में ये झड़प हुई। लोगों ने शोर-शराबा सुन तुरंत पुलिस को सूचित किया। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर बोतलें बरसाई गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक डांस फ्लोर पर दोनों पक्ष डांस कर रहे थे। अचानक एक लड़के का कंधा लड़की से टकरा गया। इसके बाद एक-दूसरे को वह घुरने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि डांस फ्लोर पर ही हाथापाई शुरू हो गई। इस विवाद में 3लोग घायल हुए, जिसमें से एक को डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    घटना स्थल पर पहुंच थाना सराभा नगर की पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों के नाम पुलिस ने लिख लिए है।

    जानकारी मुताबिक क्लब में दोनों पक्ष इक्ट्ठे ही आए थे। वह एक-दूसरे को अच्छे से जानते भी है। अचानक से डांस करते समय लड़की के कंधे पर बाजू टकरा गई, जिसके बाद गाली गलोच शुरू हुई। स्टाफ ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की, लेकिन बोतलें क्लब में चलती रही। इस दौरान तीन युवकों को बोतलों का कांच भी लगा है।

    इस मामले संबंधी SHO परमवीर सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी कोई बात नहीं है। मामूली कहासुनी हुई थी। पुलिस को अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने स्तर पर जांच जरुर कर रहे है।

  • Punjab: नहर में पाड़ पड़ने से खेतों में घुसा पानी, हरा चारा डूबा, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में पाड़ पड़ने से खेतों में घुसा पानी, हरा चारा डूबा, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव बोहलिया के पास से गुजरने वाली नहर में पाड़ पड़ने से पानी किसानों को खेतों में जा घुसा। जिससे किसानों के धान के खेत व हरा चारा बर्बाद हो गया। किसानों का कहना है कि नहर टूटने से उन्हें काफी नुक्सान हुआ है। समय पर नहर की सफाई नहीं की गई जिस कारण नहर विभाग की लापरवाही से बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि इस गैप को जल्द से जल्द बंद किया जाए और किसानों के नुक्सान की भरपाई की जाए।

    इस मौके पर नहर विभाग के जेई गुरविंदर सिंह ने कहा कि नहर के पाड़ को जल्द से जल्द मिट्टी के ढेले से बंद किया जा रहा है और पानी का स्तर भी कम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से समय पर इस नहर की सफाई कराई गई है।

  • Punjab: अलग अंदाज में दिखे MLA Ashok Prashar Pappi ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    Punjab: अलग अंदाज में दिखे MLA Ashok Prashar Pappi ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पाराशर पप्पी आज अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, पराशर पप्पी डोल का थाप पर भांगड़ा डालते हुए दिखाई दि। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में पप्पी ने आप पार्टी से चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आज भी लुधियाना के लोग उनके खुशमिजाज स्वभाव के कायल हैं। डिवीजन नंबर 3 के इलाके में गर्मी की छुट्टियों के दौरान लुधियाना यूथ फेडरेशन की ओर से भांगड़ा समर कैंप का आयोजन किया गया था।

    बच्चों को भांगड़ा डांस करते देख विधायक पप्पी खुद के थिरकते कदमों को रोक नहीं पाए। ढोल की थाप पर पप्पी ने खूब भांगड़ा डांस किया। पप्पी ने कहा कि आज पंजाबी संस्कृति को बचाने की जरूरत है। बच्चे अक्सर मोबाइल फोन से जुड़े रहते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। परिजनों को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें पंजाबी संस्कृति से जोड़ने के लिए भांगड़ा-गिद्दा आदि क्लास ज्वाइन करानी चाहिए।

    पप्पी ने कहा कि लुधियाना यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष राजू वोहरा हमेशा बच्चों के लिए भांगड़ा सिखाने, पगड़ी बांधने आदि जैसे कैंप लगाते रहते हैं जो समाज के लिए सराहनीय कदम है। वहीं पप्पी ने कहा कि बिट्टू ने जेल में बंद सिखों की रिहाई पर बयान दिया है कि वह जेल में बंद सिखों की रिहाई का कभी विरोध नहीं करेंगे, इसलिए बिट्टू को राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। कानून के अनुसार जो भी फैसला होगा, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। अगर जेल में बंद सिखों की सजा पूरी हो गई है तो उन्हें जरूर रिहा किया जाना चाहिए।

  • Airtel ग्राहकों के लिए खास खबर, इस प्लान में मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

    Airtel ग्राहकों के लिए खास खबर, इस प्लान में मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

    नई दिल्लीः Airtel ने अपन 395 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाकर अब 70 दिन कर दिया है। अपने इस प्लान को कंपनी ने पहले 56 दिन की वैलिडिटी के साथ उतारा था। अब  हालांकि, इस प्लान के बाकी फायदे पहले जैसे ही रहेंगे।

    आपको बता दें कि रिलायंस जियो की ओर से भी 395 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है,  लेकिन, इसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जाता है।

    लेकिन, दूसरी तरफ जियो के प्लान की बात करें तो अभी भी कंपनी का 395 रुपये वाला एक कदम आगे है। क्योंकि, इसमें एयरटेल की तुलना में 14 दिन की वैलिडिटी ज्यादा ऑफर की जा रही है। 

  • दर्दनाक हादसाः BUS और Auto Rickshaw की टक्कर में 2 जवानों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः BUS और Auto Rickshaw की टक्कर में 2 जवानों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। नागपुर के कन्हान नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार बस और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में भारतीय सेना के कम से कम 2 जवानों की मौत हो गई और 6 जवानों जख्मी हो गए। वही एक ऑटो चालक सहित 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे कैम्पटी शहर के पास कन्हा नदी पुल पर हुई दुर्घटना में ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नागपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 7 घायल व्यक्तियों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार 8 जवानों में से विघ्नेश और धीरज राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में हुई है। उसने बताया कि कैम्पटी के एक अस्पताल में भर्ती कुमार पी और नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज करा रहे नागरत्नम की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में शामिल ऑटो चालक शंकर खरकबान की भी हालत गंभीर है। नागपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी स्थित सेना के गार्ड रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) के कुल 15 जवान 2 ऑटो में सवार होकर खरीदारी करने कन्हान गए थे, इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।