Blog

  • पंजाब: आप विधायक के दफ्तर में मीटिंग दौरान वर्करों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    पंजाब: आप विधायक के दफ्तर में मीटिंग दौरान वर्करों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    अमृतसर: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पार्टी के नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, यही पार्टी के वर्करों में झड़प होने के भी मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हल्का पश्चिम से विधायक डॉक्टर जसबीर संधू के दफ्तर से सामने आया है। जहां विधायक के दफ्तर में आप पार्टी की मीटिंग के दौरान वर्करों में हाथापाई हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। इस घटना के दौरान आप पार्टी के वर्करों में गाली गलौज भी की गई। बताया जा रहा है की घटना के दौरान आप पार्टी के विधायक जसबीर संधू मौके पर मौजूद थे।

    इस दौरान आरोप लगाए जा रहे हैं कि घटना को लेकर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने हाथापाई कर रहे पार्टी के दोनों पक्षों का बीच-बचाव करने की कोशिश की। बता दे कि राजनीति पार्टी में झगड़े का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले लुधियाना में बीजेपी दफ्तर में वर्करों में हाथापाई होने का मामला सामने आया था। उसके कुछ देर बाद बठिंडा में अकाली दल की मीटिंग के दौरान वर्करों में भी हाथापाई हो चुकी है। वहीं आज आप पार्टी के दफ्तर में भी वर्करों में झड़प होने का मामला सामने आया है।

  • पंजाब : स्कूली बच्चों को छत पर बिठाया, बड़े हादसे के इंतजार में प्रशासन, देखें वीडियो

    पंजाब : स्कूली बच्चों को छत पर बिठाया, बड़े हादसे के इंतजार में प्रशासन, देखें वीडियो

    मोगा: जिले में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को चलती बस के छत बिठाने की वीडियो सामने आई हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बस में बच्चे छत पर बैठ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है? क्यों नहीं इन बस वालों पर कार्रवाई की जा रही।

    क्यों नहीं बस के अंदर बच्चों को बिठाया जा रहा। बता दें कि हाल ही में हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के उन्हानी गांव के पास हुए सड़क हादसे में गांव झाड़ली के चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया था। हादसे में मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल थे। जिसके बाद हरियाणा सहित पंजाब भर में बसों की चैकिंग को लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए थे। लेकिन उसके बावजूद इस वायरल हो रही वीडियो से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

  • कांग्रेस को हिमाचल से नहीं मिल रहे प्रत्याशी, कांगड़ा में उतार दिया अंबाला वासी: सत्ती

    कांग्रेस को हिमाचल से नहीं मिल रहे प्रत्याशी, कांगड़ा में उतार दिया अंबाला वासी: सत्ती

    कुटलैहड़ के कोटला कला में कार्यकर्ता बैठक के बाद बोले चुनाव प्रभारी सतपाल सत्ती
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कोटला कलां में देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान ऊना सदर से विधायक और कुटलैहड़ चुनाव प्रभारी सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद भाजपा की एक नहीं बल्कि दो सरकारें बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार बनने के साथ ही हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता बोलते फिर रहे हैं कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं। और भाजपा के पास सिर्फ 25 विधायक हैं।  सत्ती ने कहा कि जब कांग्रेस राज्यसभा सीट हारी थी, तब भी हमारे पास 25 विधायक ही थे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास कार्य ठप्प करने के भी आरोप लगाए। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में सैंकड़ों सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए। पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नोकरी देने का वायदा करने वाली सरकार 15 महीनों में एक भी रोजगार नहीं दे पाई। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार ने धोखा दिया है।   

    सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी  अनुराग ठाकुर से पूछ रहे हैं कि अनुराग ने क्या कार्य किए हैं। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी यह बताएं कि यदि उन्होंने अपने इलाके में एक भी ईंट लगाई है तो वह बताएं कि यहां पर लगाई है। अनुराग ठाकुर ने इस इलाके में नौ रेलें, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर ट्रिपल आईटी , बल्क ड्रग समेत बड़े बड़े कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पक्की गारंटी है। जो मोदी बोलते हैं वह करते हैं। भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटाई, राम मंदिर का निर्माण करवाया और मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक को खत्म किया। जब अफगानिस्तान में सिख भाइयों पर अत्याचार हुए तो मोदी सरकार ने अपने विमान भेजकर वहां से सिखों को सुरक्षित निकाला। तब कोई देश सामने नहीं आया कि सिख उनके देश में आकर बसें।

    तब कनाडा में बैठे खालिस्तान की मांग करने वाले भी चुप्पी साध कर बैठ गए। उन्होंने कहा की कश्मीर में अब हमारे जवान बिलकुल सुरक्षित हैं। अब कोई भी हमारे जवानों पर पत्थर मारने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। सत्ती ने अपील की कि देश के विकास और देश की सुरक्षा के लिए भाजपा के लिए वोट करें और देश को समृद्ध बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर रवि सैनी, बलबीर सेठ, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, दर्शन सैनी, अशोक कुमार, कोटला कलां की प्रधान राज सैनी, अश्वनी कुमार, अनिल सैनी, लवनीश राणा, उप प्रधान अजनोली मंगल सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
  • चिंतपूर्णी पुलिस ने 42400 के नकली नोट पकड़े , जालंधर के तीन काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के भरवाईं के चार्ट मोड पर नकली नोट चला रहे पंजाब के तीन युवकों को चिंतपूर्णी पुलिस ने पकड़ा और 42400 के नकली नोट बरामद किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना जिला के चिंतपूर्णी थाना के अधीन बुधवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर चिंतपूर्णी पुलिस ने एक गिफ्ट सेंटर में नकली नोट चला रहे पंजाब के तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ा । उनकी कार इंडिका संख्या (पीवी 29 एल 6830)की तलाशी लेने पर पुलिस ने 42400 के नकली नोट बरामद किए हैं जिसमें 500 और 200 के नोट थे। तीनों आरोपी जालंधर (पंजाब) के रहने वाले हैं।

    इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने जाली नोट चलाने का मामला चिंतपूर्णी थाना में दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।
  • कार्य निरीक्षक अजय पाल सिंह ठाकुर 35 साल की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत

    कार्य निरीक्षक अजय पाल सिंह ठाकुर 35 साल की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत

    बददी/ सचिन बंसल : अजय पाल सिंह ठाकुर उर्फ दीप अपनी 35 साल की सेवाओं के बाद लोक निर्माण विभाग सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति पीडब्ल्यू विभाग नयना देवी उप मंडल से गाजे बाजे व पूरे जश्न के साथ हुई। वो 1990 में विभाग में डेली वेज कांट्रेक्ट के तौर पर नयना देवी में भर्ती हुए थे और तरक्की करते हुए इस पद पर पहुंचे और आज इसी स्टेशन से रिटार्यड हुए। स्टाफ ने पहले उनके लिए नयना देवी विश्राम गृह विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें एसडीओ और जेई राजेंद्र ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। एसडीओ अच्छर सिंह चौहान ने वर्क इंस्पेक्टर (कार्य निरीक्षक) अजय पाल सिंह ठाकुर की कंठमुक्त सराहना करते हुए कहा कि अजय ने साढे तीन दशक ईमानदारी व निष्ठा से विभाग की सेवा की और हमेशा विभाग व देश समाज को आगे रखा।

    उन्होने कहा कि मैं उनको अपनी विभाग का वकील कहता था क्योंकि वो वकील न होकर भी अपने विभाग की पैरवी जोरदार तरीके से हर कोर्ट में करते थे। कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि उनके साथ काम करते हुए उन्होने बहुत कुछ सीखा। महेंद्र सिंह ठाकुर मुख्य प्रारुपकार मंदिर न्यास ने अजय पाल की शिक्षा से लेकर उनकी भर्ती से लेकर आज तक के कार्यकाल पर लंबा प्रकाश ड़ाला। उन्होने कहा कि अजय पाल उर्फ दीप लोनिवि में एक ऐसा चेहरा था जिसकी कमी मुझे ही नहीं बल्कि पूरे स्टाफ को लंबे समय तक अखरेगी। बाद में बाकायदा बैंड बाजे के साथ अजय पाल ठाकुर को एक जीप में उनके पैतृक गांव धरा(ग्राम पंचायत स्वाहन) छोडा गया जहां पूरे स्टाफ व पूरे गांव के लिए धाम का आयोजन कर जमकर भांगडा डाला गया।

    यह रहे उपस्थित
    इस अवसर पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता राकेश ठाकुर, सुनीता ठाकुर, वास्तु सलाहकार कुलदीप सिंह चौहान, रजनी चौहान, नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष डा रणेश राणा, अजय पाल के सुपुत्र चंद्रभान सिंह ठाकुर, साहिल ठाकुर, धर्मपत्नी सुमित देवी, पुत्रवधू कल्पना ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, नीलम ठाकुर, गुरदयाल सिंह चंदेल, राम प्रकाश चंदेल, सरोज देवी, कौशल्या देवी, शांति चंदेल, शशि किरण ठाकुर, आर्यन, ऋषि ठाकुर, मनु चंदेल, विक्की, आशिमा शर्मा, सौरभ, रेमश ठाकुर, रतन लाल, देवी सिंह, ललित ठाकुर, दीप शिखा, अजायब सिंह सहित कई पारिवारिक सदस्य व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।
  • 13.13 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    13.13 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ने 13.13 ग्राम चिट्टे सहित मंडी के दो युवकों को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिम मैहतपुर सत्संग भवन के पास यातायात चैकिंग पर थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सख्या (एचपी 82 ए 1713)जिस पर दो युवक सवार थे, जांच के लिए रोका।उन की तलाशी लेने पर 13.13 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों की पहचान उदय कुमार  पुत्र खेम चन्द मलवाना, डा. टिक्कर, तहसील बल्ह, जिला मंडी व अन्य के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • अभिनव पहल – ऊना जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता के लिए करवा रहा ‘लोगो डिजाइन’ प्रतियोगिता

    अभिनव पहल – ऊना जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता के लिए करवा रहा ‘लोगो डिजाइन’ प्रतियोगिता

    डीसी की अपील…प्रतियोगिता में भाग लें सभी जिलावासी

    शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता की एक अभिनव पहल करते हुए ‘लोगो डिजाइन’ प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य चुनाव के पर्व में सबकी भागीदारी तय बनाने के साथ ही लोगों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता का लाभ लेकर मतदाता जागरूकता के लिए एक आकर्षक लोगो डिजाइन करना है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने सभी ऊना जिला वासियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। बता दें, चयनित ‘लोगो’ का उपयोग इस बार के चुनावी जागरूकता कार्यक्रमों, इलेक्शन के दौरान सरकारी पत्राचार, फाइलों समेत जिला प्रशासन के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

    10 मई है प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि

    प्रथम पुरस्कार पर 5 हजार
    लोगो रचनात्मक एवं मतदान के महत्व को दर्शाती थीम के अनुरूप होना चाहिए। इसे लेकर लोग अपनी प्रविष्टि वाट्सऐप नंबर 9816607082 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा प्रविष्टि व्यक्तिगत तौर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में भी जमा कराई जा सकती है। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2024 तय की गई है।

    स्वीप के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पहले स्थान पर रहने वाले को 5 हजार, दूसरे स्थान के लिए 3 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

    ये हैं लोगो डिजाइन प्रतियोगिता की नियम एवं शर्तें
    लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में ऊना जिले के सभी आयु वर्ग के लोग और संस्थान भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम एवं शर्तों के मुताबिक लोगो डिज़ाइन पूर्ण रूप से मौलिक होना चाहिए साथ ही रचनात्मक एवं चुनावी थीम के अनुकूल होना चाहिए। आपका ‘लोगो’ डिजाईन क्या दर्शाता है, इस पर जानकारी 40 से 60 शब्दों में जानकारी अवश्य दें। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन का चयन उपायुक्त कार्यालय द्वारा गठित विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि कोई व्यक्तिगत तौर पर कार्यालय में प्रविष्टियां जमा करा रहा है तो अपना नाम, पता, आयु और संपर्क नंबर अवश्य दे ताकि चयनित प्रविष्टि के लिए संपर्क किया जा सके।
  • ईवीएम-वीवीपैट का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन पूर्ण

    ईवीएम-वीवीपैट का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन पूर्ण

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराया कार्य


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा चुनावों में प्रयोग में आने वाली ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉंफ्रेंस सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट मशीनों (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा कराया। लोकसभा चुनावों में उपयोग होने वाली ईवीएम मशीनें उप मोहाल बाग नजदीक ट्रक यूनियन और विधानसभा उप चुनावों की ईवीएम मशीनें कौशल विकास केंद्र पालकवाह में रखी गई थी जिन्हें रेंडमाईजे़शन के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संबंधित एसडीएम को सौंपा गया।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के जरिए ईवीएम एवं वीवीपैट की पूरी पारदर्शिता के साथ रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया ऑनलाईन की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50 से 60 प्रतिशत ईवीएम व वीवीपैट अतिरिक्त रूप से रखनी अनिवार्य है ताकि मतदान केन्द्रों में मतदान के दौरान ईवीएम में किसी भी प्रकार की खराबी आने के कारण तुरन्त दूसरी ईवीएम बदली जा सके ।

    जतिन लाल ने कहा कि अगली रेंडमाइजेशन चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में की जाएगी। आवंटित की गई ईवीएम मशीनों को उपमंडल स्तर पर स्ट्रॉग रूमों में सुरक्षित रखा जाएगा। ईवीएम मशीनों से संबंधित अगली प्रक्रिया उपमंडल अधिकारी अपने स्तर पर करेंगे। ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के मतदान के लिए 951 ईवीएम तथा 1102 वीवीपैट मशीनें प्रयोग में लाई जाएंगी।

    कहां कितनी ईवीएम-वीवीपैट
    चुनावों को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 118 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहां लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए 131 ईवीएम (131 सीयू, 131 बीयू) तथा 157 वीवीपैट तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए 165 ईवीएम (165 सीयू, 165 बीयू) और 177 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। गगरेट में 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां लोकसभा मतदान के लिए 120 ईवीएम (120 सीयू, 120 बीयू) तथा 144 वीवीपैट और विधानसभा उपचुनाव के लिए 127 ईवीएम (127 सीयू,127 बीयू) तथा 136 वीवीपैट मशीनें प्रदान की गई हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां के लिए 135 ईवीएम (135 सीयू, 135 बीयू) और 162 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। वहीं हरोली विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के लिए 106 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां के लिए 142 ईवीएम (142 सीयू, 142 बीयू) और 169 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। इस अवसर पर तहसीलदार सुमन कपूर, राजनैतिक दल कांग्रेस की ओर से वरूण पुरी व शुभम सैणी, बीजेपी की ओर से विजय शर्मा और चरण सिंह मौजूद रहे।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में वन्य जीवन के प्रति जागरूकता लाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में वन्य जीवन के प्रति जागरूकता लाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में वन्य जीवन के प्रति जागरूकता लाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का नेतृत्व सुशील कुमार राणा (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, ऊना ) व उनकी टीम के द्वारा किया गया। उन्होंने  वन और वन्य जीवन के  बारे में बताया कि जंगल क्यों जरूरी है? जंगलों में आग लगने के कारणों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आजकल मानव की गलतियों की वजह से जंगलों में आग लग रही है । मनुष्य जानबूझकर अपने हित के लिए जंगलों को काटकर व आग लगाकर हानि पहुंचा रहा है , जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है तथा ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है।

    यह धरती के साथ-साथ इंसानों के लिए भी हानिकारक है। भारत में सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी बच्चों को बताया गया।  सांप के काटने पर क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। अंधविश्वास में न पड़कर डॉक्टरी इलाज करवाना चाहिए । डीएफओ सुशील कुमार राणा ने बच्चों को अनुरोध  किया कि यह जानकारी वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक  पहुंचाएं व  फॉरेस्ट एंबेसडर बनकर लोगों को जागृत करें।इस अवसर पर स्कूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राज वशिष्ट, निदेशक अनुज वशिष्ट ,प्रधानाचार्य दीपक कौशल व स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्कूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राज वशिष्ट ने सुशील कुमार राणा का धन्यवाद किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि ऐसी वर्कशॉप के आयोजन से बच्चों को प्रकृति के संरक्षण के बारे में पता चलता है तथा बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है।
  • विद्यालय बदोली में +2 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित

    विद्यालय बदोली में +2 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में कक्षा+2 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने विद्यालय के सभी अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमें इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर मेहनत करनी चाहिए।  विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है।ईशा रानी ने 467 अंक लेकर प्रथम, ईशा 456 अंक लेकर द्वितीय तथा दीक्षा ने 439 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।