Blog

  • बड़ी खबरः पूर्व CM की भाभी व विधायक ने दिया इस्तीफा

    झारखंडः मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी विधायक ने पार्टी अध्यक्ष यानी अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी है। सीता ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। बता दें कि सीता सोरेन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी है।

  • पुलिस का बड़ा एनकाउंटरः सुबह-सुबह 36 लाख के 4 ईनामी आरोपी मुठभेड़ में किए ढेर

    गढ़चिरौलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मंगलवार को पुलिस ने चार नक्सली को मार गिराया। इन चारों नक्सलियों पर सरकार ने 36 लाख रुपये के इनाम रखे थे। पुलिस के साथ मुठभेड़ में चारों की मौत हुई। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि कुछ नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से प्राणहिता नदी पार करके पड़ोसी राज्य तेलंगाना से गढ़चिरौली में प्रवेश कर चुके हैं।

    गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई टीम की कई टीमों को क्षेत्र में तलाशी के लिए भेजा गया था। अधिकारी ने कहा कि जब सी-60 यूनिट की एक टीम मंगलवार सुबह रेपनपल्ली के पास कोलामरका पहाड़ों में तलाशी ले रही थी, तब नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

    गोलीबारी रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गई और चार पुरुष नक्सलियों के शव मिले, उन्होंने बताया कि उनके सिर पर 36 लाख रुपये का सामूहिक नकद इनाम था। अधिकारी ने बताया कि एक एके-47 बंदूक, एक कार्बाइन, दो देशी पिस्तौल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान वर्गीश, मगतू, दोनों अलग-अलग नक्सली समितियों के सचिव और प्लाटून सदस्य कुरसांग राजू और कुडिमेट्टा वेंकटेश के रूप में की गई है। 

  • बड़ी खबरः इस नेता ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को एनडीए में तगड़ा झटका उस वक्त लगा, जब बिहार की सीट शेयरिंग में उनको एक भी सीट नहीं मिली। चर्चा है कि इससे वह काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं और एनडीए से बाहर जाने का विचार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पशुपति पारस ने आज यानी मंगलवार सुबह-सुबह मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वह थोड़ी देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा कर सकते हैं। इतना ही नहीं उनके महागठबंधन में जाने को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पारस ने अभी तक महागठबंधन में जाने का विचार नहीं किया है। आगे के भविष्य के लिए वह अपनी पार्टी के नेताओं के संग विचार-विमर्श करेंगे। पटना में जल्द ही वह पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

    बता दें कि लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। बीजेपी ने सोमवार (18 मार्च) की शाम को दिल्ली मुख्यालय से सीट शेयरिंग की जानकारी दी। बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि इस बार बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर तो वहीं जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो और जीतन राम मांझी की हम को एक-एक सीट मिली है। हैरानी वाली बात ये रही कि बिहार एनडीए में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को एक भी सीटें नहीं मिलीं।

  • बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पतंजलि मामले में सुनवाई करते हुए बाबा रामदेव को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने बाबा रामदेव को दो सप्ताह के बाद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रामदेव के साथ-साथ पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण को भी तलब किया है। कोर्ट में हाजिर ना होने पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसके परिणाम भुगतने होंगे। कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के कथित झूठे दावे वाले विज्ञापन को लेकर यह ऑर्डर सुनाया है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव को नोटिस जारी कर अदालत में बुलाया था। 27 फरवरी 2024 को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर बालकृष्ण और रामदेव से तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था। इसके साथ ही भ्रामक विज्ञापन पर रोक भी लगा दी थी।

    सुप्रीम कोर्ट में दोनों पक्षों के वकील मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के वकील मुकुल से पूछा कि आपने अभी तक जवाब क्यों दाखिल नहीं किया। अब आपके मुवक्किल को अदालत में पेश होने के लिए कहेंगे। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अब हम रामदेव को भी पक्षकार बनाएंगे और दोनों को अदालत में पेश होने को कहेंगे। इसके साथ शीर्ष अदालत ने आयुष मंत्रालय को भी फटकार लगाई और पूछा कि एक दिन पहले जवाब दाखिल क्यों नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने अदालत को बताया कि उन्हें जवाब के लिए व नए हलफनामे को लेकर और समय चाहिए। अदालत ने रामदेव को भी नोटिस जारी किया और पूछा कि क्यों न कोर्ट की अवमानना के तहत मुकदमा चलाया जाए।

    बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में कहा गया था कि पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों में अपने प्रोडक्ट्स के जरिए एलोपैथिक दवा जैसा प्रभाव का झूठा दावा किया जा रहा है। बता दें कि रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को अपने उत्पादों के बारे में किए गए दावे और उनके औषधीय प्रभाव का दावा करने वाले बयानों को लेकर इससे पहले (27 फरवरी 2024) को कड़ी फटकार लगाई थी।

  • भूकंप के झटकों से फिर दहली धरती

    भूकंप के झटकों से फिर दहली धरती

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में एक बार​ फिर भूकंप से धरती कांपी है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस हुए। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्वेटा के 150 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में था। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार भूकंप पाकिस्तान-ईरान सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए।

    फिलहाल जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये झटके राजधानी क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबदीन, पिशिन और प्रांत के कुछ अन्य इलाकों में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः DSP की मौजूदगी में वॉलंटियर ने निगली जहरीली वस्तु 

    मोहाली: कस्बा खरड़ में सरकार का विरोध कर रहे कोरोना वॉलंटियर्स में से एक ने डीएसपी करण संधू की मौजूदगी में जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पीड़ित को खरड़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। कोरोना वॉलंटियर की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।

    पूरे पंजाब में कोरोना काल में सैकड़ों वॉलंटियर्स ने सरकार के आदेशों पर सेवाएं निभाई थीं। वह अब सरकार से नौकरी मांग रहे हैं। इस संबंध में पंजाब भर से करीब 200 कोरोना वॉलंटियर्स खरड़ बॉर्डर पर इकट्‌ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क बंद कर दी। विरोध बढ़ता देखकर मौके पर डीएसपी करण संधू पहुंचे। सड़क बंद करने के बाद पुलिस ने इन्हें प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकने की कोशिश करने पर मनप्रीत ने पुलिस के सामने ही जहर पी लिया। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और प्रदर्शनकारियों को शांत करा कर प्रदर्शन खत्म करवा दिया।

  • कपूरथलाः लोकसभा चुनावों को लेकर एक्शन में पुलिस, 10 लाख की नगदी की बरामद

    कपूरथलाः लोकसभा चुनावों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कपूरथला एसएसपी वत्सला गुप्ता के निर्देशों पर पुलिस ने ढिलवां हाईटेक नाके पर इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और उनकी टीम ने वाहनों की चैकिंग करते हुए एक कार सवार युवकों से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है। जिसके संबंध में उक्त युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। रुपए मिलने की सूचना के बाद मोके पहुंचे DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने युवकों से पूछताछ की। जहां देर रात तक युवक मिली नगदी संबंधी कागजात पेश नहीं कर सके।

    SHO इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह से मिली जानकारी अनुसार देर शाम ढिलवां थाना पुलिस द्वारा हाइटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक जैन कार नंबर PB-2AV-2707 को रोक कर कार की तलाशी ली और कार सवार युवको से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवकांत और अनूप बताया। 

    वहीँ कार की तलाशी के दौरान उसमें पड़े एक बैग से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई। युवकों से नगदी संबंधी पूछताछ की गई तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और न ही नगदी कोई दस्तावेज दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर इसकी सूचना इंकम टैक्स अधिकारियों को दे दी। आगे की कारवाही इंकम टैक्स विभाग ने करनी है।

  • बिल मांगने को लेकर युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : सेक्टर 26 तलातूम क्लब में बिल को लेकर दिल्ली से पार्टी करने आई युवती और युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह मामला 10 :30 का हैं जब तलातूम क्लब के मैनेजर विनय ने युवती से बिल मांगा तो युवती ने वहाँ मौजूद क्लब के स्टाफ के साथ बतमीजी की। जिसके बाद पार्टी करने आई युवती और नितीश ने गाड़ी को तेज रफ्तार में क्लब के स्टाफ के ऊपर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि क्लब के स्टाफ बाल-बाल बच गए। जिसके बाद युवती वहां से गाड़ी निकाल कर सेक्टर 26 /27 चौक पर पहुंचे, तो उनके आगे क्लब मैनेजर की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

    जिसके बाद क्लब मैनेजर विनय ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। कुछ देर पर पुलिस पार्टी समेत सेक्टर 26 थाना पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों से भी युवती बहसने लगी। पुलिस पार्टी ने युवती की गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। क्लब के मैनेजर ने युवती के खिलाफ सेक्टर 26 थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर देर रात महिला पुलिस कर्मियों के साथ युवती का सेक्टर 16 में मेडिकल कराया गया।

    क्लब के मैनेजर विनय ने बताया कि युवती और उसके साथियों ने मेरे साथ और क्लब स्टाफ के साथ बतमीजी की और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। जब मैंने उनको रोकना चाहा तो उन्होंने मेरी गाड़ी को भी सेक्टर 26/27 चौक पर पीछे से टक्कर मारी। मैंने इसकी शिकायत सेक्टर 26 थाना पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पुलिस इसमें युवती और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

  • लोकसभा चुनावों में सिद्धू बना सकते है दूरी, इस मैदान में आएंगे नजर 

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आगामी लोकसभा चुनाव से दूरी बना सकते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कमेंट्री करते नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने एक्स पर सिद्धू के बारे में पोस्ट किया। स्टार स्पोर्ट्स ने सिद्धू के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, महान नवजोत सिंह सिद्धू हमारी स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। आईपीएल-2024 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बात की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी की खराब सेहत के कारण लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। राजनीति में आने से पहले सिद्धू क्रिकेट में थे। वह टीम इंडिया के ओपनर रह चुके हैं। उन्होंने 51 टेस्ट मैच और 136 वनडे मैच खेले। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री में कदम रखा और अपने वन-लाइनर्स के लिए जाने गए। वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में भी नजर आए।

    गौरतलब है कि इस दौरान ऐसी खबरें भी आईं कि सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू) का पंजाब कांग्रेस नेतृत्व के साथ विवाद चल रहा है। यह भी अफवाह थी कि वह फिर से बीजेपी में शामिल होंगे। अफवाहों पर सिद्धू की टीम ने कहा कि वे कांग्रेस और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं। अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर अपने हैंडल पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर दोबारा पोस्ट की।

  • पंजाब : होला मोहल्ला को लेकर तैयारियां हुई शुरु, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : खालसा का राष्ट्रीय पर्व 21 मार्च से 26 मार्च तक हौला मोहल्ला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते पंजाब सरकार और सरोमणि गुरुदारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हर साल की तरह इस साल भी माहिलपुर की संगत ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब के प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की सेवा शुरू कर दी है।

    जो 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर माहिलपुर के युवाओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें हर साल यह सेवा करने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार तख्त साहिब के सिंहासन को रंग-बिरंगी चुन्नियों और सिंहासन से सजाया गया है।

    सजावट मंदिर के प्रांगण में रंग-बिरंगे कृत्रिम फूल लगाकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तख्त साहिब के दरबार साहिब के अंदर विभिन्न प्रकार के विदेशी फूल लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।