Blog

  • पंजाबः लूटपाट की वारदात के विरोध में लोगों ने बंद की दुकानें 

    कोटकपूराः फरीदकोट के कोटकपूरा में प्रतिदिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर आक्रोश में आए व्यापारियों द्वारा गत दिवस की गई घोषणा के पश्चात वीरवार को कोटकपूरा मुकम्मल बंद रहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान शहर में लूटपाट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिसके चलते व्यापारियों में खौफ पाया जा रहा है। जिसके चलते आज दुकानदारों ने दुकाने बंद रखी। 

    कुछ दिनों पूर्व एक दुकानदार से दिनदहाड़े तेजधार हथियार के नोक पर नगदी लूट ली गई थी। उसके पश्चात मंगलवार को भी शहर में दो व्यापारियों पर हमला होने के पश्चात व्यापारी हरकत में आए थे और बुधवार को शहर में रोष मार्च निकाल थाने के समक्ष धरना दिया था। इस दौरान दुकानदारों द्वारा थाना प्रभारी को बदलने की तथा शहर में कानून व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई गई थी।

  • पंजाब : मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमारों की लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियाना : ग्यासपुरा इलाके स्थित सब्जी मंडी में दिन-दिहाड़े बच्चे से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो 2 झपटमारों को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने झपटमारों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पीसीआर दस्ते ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना साहनेवाल की पुलिस के हवाले कर दिया है। लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी के पास 2 बच्चे जा रहे थे और एक हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था।

    उक्त झपटमार जो कि मोटरसाइकिल पर सवार थे, पीछे बैठे हुए युवक ने बच्चे से मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। जिस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर राहगीरों ने मोटरसाइकिल सवार झपटमारों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इस मौके पर लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दी, जिसमें दोनों युवक नशा खरीदने के लिए मोबाइल छीनने की बात कह रहे है। 

  • सेना के ट्रक और सेहत विभाग की गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, लगा लंबा जाम

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोहरे के कहर के कारण आज सुबह इंडियन आर्मी और स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेहत विभाग की गाड़ी के चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    मौका पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन आर्मी के ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए गए, जिसके कारण पीछे से आ रही सेहत विभाग की गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे में ड्राइवर को चोटें आई हैं। जिसे लोगों की मदद से पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस की टीम भी मौका पर पहुंची। वहीं, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

  • पंजाबः कांग्रेस में नवजोत सिद्धू और बाजवा में बड़ी तकरार!

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से चुनावों से पहले कलह शुरू हो गई है। हालांकि बीते दिन कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग के बाद लग रहा था कि शायद सब ठीक हो गया है। लेकिन मीटिंग के बाद अब नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर युवा पजाब का पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बाजवा से कैप्टन सरकार के समय में साढ़े 4 साल जवाब पर धन्यावाद किया है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर बाजवा से जवाब नहीं मांगा है, लेकिन उन्होंने युवा पंजाब के पोस्ट के जरिए तंज कसा है।

    ऐसे में लगता एक बार फिर से नवजोत सिद्धू पिछली बार की तरह सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के खिलाफ खुलकर बयान देंगे। दरअसल, पिछली बार भी सिद्धू ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी पार्टी पर तंज कसकर सवाल खड़े किए थे। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी में विवाद शुरू हो गया था। इसी के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। वहीं इस बार कैप्टन की जगह सिद्धू की बाजवा के साथ बढ़ रही तकरार से विरोधी पार्टियों को फायदा हो सकता है।

  • पंजाब : 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, चीज दिलाने के बहाने ले गया आरोपी

    लुधियाना : 7 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। युवक घर से बच्ची को दुकान से खाने की चीज दिलवाने का झांसा देकर पैदल सुनसान जगह ले गया ओर इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मां उसे तलाश करने निकली, तो घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर बच्ची रोते हुए मिली। उसके पहने हुए कपड़े खून से सने थे। पुलिस ने एक युवक पर धारा IPC 376-E,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी कुकर्म का केस चल रहा है।

    बच्ची के परिजनों ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि प्रभजोत नाम का एक युवक करीब 2 महीने से उनके घर के पड़ोस के एक मकान में रह रहा है। इस दौरान सात साल की बच्ची भी उससे घुल मिल गई। प्रभजोत बच्ची को घर से यह कह कर ले गया कि दुकान से खाने की चीज दिलाएगा। वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़ कर फरार हो गया।

    काफी समय से बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता सताई और वह उसे तलाश करने के लिए निकाली। घर से कुछ दूरी पर ही बच्ची उसे खून से सनी हालत में रोते हुए मिली। बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई और बच्ची से दरिंदगी की सूचना पुलिस को दी। बच्ची को नाजुक हालत में सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया।

    आरोपी पर पहले भी कुकर्म का केस

    थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह यहां अपने परिचित के पास रहने के लिए आया था, अभी वह फरार है। उस पर पहले थाना डेहलों में भी किसी बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज है।

  • जालंधरः अब 1 हजार CCTV कैमरों के जरिए क्राइम की वारदातों पर रखी जाएंगी पैनी नजर, देखें वीडियो

    नियमों की उल्लंघना करने वाले का जल्द घर पहुंचेगा चालान

    जालंधर, ENS: महानगर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बीते दिन लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुहिम चलाई थी, जिसकी अब लोग प्रशंसा भी कर रहे है। वहीं अब पुलिस कमिश्नर शहर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने जा रहे है। ऐसे में क्राइम की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर तीसरी आंख से नजर रखेंगे। इसके लिए शहर के हर चौकों पर 1 हजार 2 कैमरे लगाए जा रहे है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि तीसरी आंख से क्राइम की वारदातों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है।

    जहां पर 28 से अधिक मुलाजिम तैनात रहेंगे। जिसमें निगम और दमकल विभाग सहित जिला प्रशासन के कर्मी भी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे। इसी के साथ स्मार्ट सिटी के कर्मी भी तैनात रहेंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नियमों की उल्घना करने वालो का जल्द ही चंडीगढ़ की तरज पर उनके घर पर चालान पहुंचेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया जाएंगा, वहीं स्थित थानों के कर्मियों को तुरंत घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए मूव किया जाएगा। ऐसे में अब क्राइम की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएंगी।

  • इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौ’त, 5 अस्पताल में भर्ती

    बीजिंग : चीन की राजधानी बीजिंग के चाओयांग जिले के डोंगशिंडियन गांव में गुरुवार तड़के एक स्वनिर्मित इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी सिन्हुआ न स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी।
    प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह दुर्घटना एक इलेक्ट्रिक साइकिल में आग लगने के बाद हुई। चाओयांग जिले में अग्निशमन विभाग के अनुसार आग को तड़के 3:43 बजे तक बुझा दिया गया और 54 लोगों को बचा लिया गया।
  • ਪੰਜਾਬ : Punjabi Singer ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਦਾ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅੱਜ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ ਤਿੰਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜੰਮ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਉੱਪਰ ਗਾਇਕ ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੇ ਨੂੰ 10 ਦਿਨ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ।

    ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਨਵੇਂ ਗੀਤ ਵਿੱਚ ਗਲਤ ਟਿੱਪਣੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸੰਯੁਕਤ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ।   ਹਿੰਦੂ ਸਗੰਠਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 10 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ, ਮਗਰ ਹਜੇ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗਾਇਕ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ ਤਿੰਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਗਾਇਕ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गणतंत्र दिवस की झांकी पर सीएम के सवाल का दिया जवाब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस दौरान बड़े-बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। आज बीजेपी के केंद्र कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कोर कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से संपर्क कर जानकारी ली जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा कहां खर्च हो रहा है।

    इस दौरान मेघवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एक समिति बनाई गई है और वह समिति ही तय करती है कि परेड में कौन सी झांकी शामिल होगी, इसमें केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है। आरडीएफ के मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को लगातार फंड मुहैया करा रही है और हमारी ओर से किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। बता देंकि इससे पहले बीते दिन सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी को केंद्र ने शामिल नहीं किया है। 

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरियों का सिलसिला थम नही रहा है। हर रोज कही न कही चोरी की घटना होने का समाचार मिल रहा है। वही ताजा मामला आया है मोगा के कोटकपुरा रोड के काली माता मंदिर का, जहां चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा और काली माता मंदिर के दोनों दान पात्रों को तोड़कर उसमें पड़ी दान की राशि उड़ा ली। वही चोरों ने माता रानी की मूर्ति के गले में डाले रूपयों के हार और मालाएं चोरी कर के ले गए।

    चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी केमरे की डीवीआर भी साथ ले गए है। चोरी की घटना की सूचना मोगा पूलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। जिक्रयोग है की कुछ दिन पहले काली माता मंदिर के पास बने बंगला मुखी मंदिर में भी चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया था।