Blog

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट से फिरौती मांगने वाले दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    2 किलो अफीम तथा 1.60 लाख रूपए की ड्रग मनी सहित एक काबू

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ जालंधर की पुलिस टीम ने डेलटा चैंबर में एजैंट इंदरजीत सिंह की गाड़ी पर फायरिंग करने व फिरौती मांगने के मामले में दूसरे दोषी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ काकू पुत्र जगन्नाथ चौपड़ा वासी जलाहा बस्ती, बुराड़ी के रूप में हुई है। सीआईए के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार व मुख्य थाना अफसर नई बारादरी ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए इस ऑप्रेशन को पूर किया है।

    बता दें कि ट्रैवल एजेंट इंदरजीत सिंह की शिकायत पर थाना नई बारादरी जालंधर में मुकद्दमा नं. 253 दिनांक 15.12.2023 अ/ध 336, 427, IPC, 25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। इससे पहले  22-12-2023 की शाम को उक्त वारदात को अंजाम देने वाले कौशन चौधरी ग्रुप के एक सदस्य दविंद्रपाल सिंह उर्फ सिंदर पुत्र जगननाथ वासी गांव काहलवा, जालंधर के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दविंद्रपाल सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। 
       
    वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरिन्द्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे रोड़ से आकाश कुमार वासी बरेली, यूपी. को अरेस्ट किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 2 किलो अफीम तथा 1.60 लाख रूपए की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये दूसरे राज्यो से अफीम लाकर यहां बेचता था। आरोपी ट्रेन से जालंधर आता और ड्रग सप्लाई करके चला जाता था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਾਰ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦੇ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਜੀ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਮਾਗਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਚਾਰ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦੇ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਜੀ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਯਾਦ ਵਿਚ ਅੱਜ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਮਾਗਮ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦੇ ਚੌਥੇ ਤਖਤ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ 3 ਦਿਨ ਤੋਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਹਜ਼ੂਰੀ ਰਾਗੀ ਜਥੇ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰਾਗਮਈ ਕੀਰਤਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਮੌਕੇ ਮੂਲ ਮੰਤਰ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖ਼ੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਮੂਲ ਮੰਤਰ ਦਾ ਜਾਪ ਅਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਸਿਮਰਨ ਕੀਤਾ। ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੈੱਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮਾਂ ਤੇ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦੱਸੇ ਮਾਰਗ ਤੇ ਚੱਲਣ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਿੱਤੀ।

  • भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत समेत कई होटल मालिकों के साथ ठगी मारने वाला क्रिकेटर गिरफ्तार

    नई दिल्लीः होटल ताज पैलेस के मालिक से 5.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने हरियाणा के क्रिकेटर मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है। मृणांक हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुका है। जुलाई 2022 में आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व करने और कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ आइपीएस होने का झांसा देकर वह देश भर में कई होटल मालिकों और यहां तक कि टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी पैसे ऐंठ उन्हें अपना शिकार बना चुका है।एडिशनल डीसीपी नई दिल्ली जिला रविकांत कुमार के मुताबिक 22 अगस्त 2022 को ताज पैलेस होटल के अधिकारी ने चाणक्यपुरी थाने में शिकायत कर कहा था कि मृणांक सिंह नाम का युवक जिसने खुद को क्रिकेटर के रूप में प्रस्तुत किया था।

    होटल ताज पैलेस में 22 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक रुका था। वह करीब 5.53 लाख रुपये के बिल का भुगतान किए होटल से चला गया। बिल के बारे में पूछने पर उसने एडिडास कंपनी द्वारा भुगतान करने की बात कही थी। भुगतान के लिए मृणांक सिंह और उसके प्रबंधक गगन सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वह बकाया रकम चुकाने के लिए अपने ड्राइवर को नकदी के साथ भेज रहे हैं, लेकिन कोई भी होटल नहीं पहुंचा। भुगतान के लिए बार-बार संपर्क करने पर उसने झूठे बयान और वादे किए और हमेशा गलत जानकारी दी। जिसके बाद केस दज्र कर लिया गया। पूछताछ के लिए मृणांक को नोटिस भेजने पर वह कभी भी जांच के लिए शामिल नहीं हुआ।

    उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मृणांक को अपनी संपत्तियों से बेदखल कर दिया है। इसके बाद चाणक्यपुरी पुलिस द्वारा मृणांक का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए लेकिन बार-बार अपना स्थान बदलने के कारण उसका पता नहीं लग रहा था। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। वह अधिकांश संचार इंटरनेट मीडिया पलेटफार्म या इंटरनेट चैटिंग एप्लिकेशन के जरिये करता था। उसके परिचितों को बताया कि वह भारत में नहीं है। अब दुबई में बस गया है। इसके बाद उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट व लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया।

    25 दिसंबर को आइजीआई एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे तब हिरासत में ले लिया जब वह हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। बाद में उसे चाणक्यपुरी पुलिस को सौंप दिया गया। आइजीआइ हवाई अड्डे पर हिरासत के दौरान भी मृणांक ने खुद को आलोक कुमार आइपीएस, एडीजीपी कर्नाटक बताकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन करके आव्रजन अधिकारियों को प्रभावित करने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा और दावा किया कि उसके पिता अशोक कुमार सिंह भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। वह 1980 से 90 के दशक तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक आलराउंडर के रूप में खेल चुके हैं।

    वर्तमान में वह एयर इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती आइजीआई एयरपोर्ट पर ही है। जांच से पता चला कि उसने खुद को एडीजीपी कर्नाटक बताते हुए कई लक्जरी रिसार्ट्स व होटलों को लाखों का चूना लगा चुका है। वह होटल, बार, रेस्तरां, युवा लड़कियां, कैब ड्राइवर, खाने की छोटी दुकानें और अन्य को शिकार बना चुका है। ऋषभ पंत से उसने 2020-2021 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उसके मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि वह कई युवा महिला माडलों के संपर्क में था। उनकी वीडियो और तस्वीरें मिली हैं।

  • पंजाब : ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को किया जा रहा जागरूक, देखें वीडियो

    संगरूर : बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण जहां हर दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं ट्रैफिक पुलिस संगरूर लोगों को सचेत कर रही है। जिसके तहत आज जिला ट्रैफिक प्रभारी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक संगरूर में टैक्सी और टेंपो चालकों से बातचीत की गई। पवन कुमार शर्मा ने उन्हें समझाया और बताया कि घना कोहरा है।

    जिसके कारण 50 मीटर या 100 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। अपनी गाड़ियों की रफ्तार को धीरे रखें अपनी सवारी को पहले ही कह कर रखें कि अगर 4 घंटे का सफर है तो इसमें 5- से 6 घंटे लगेंगे। जिससे सवारी सुरक्षित रहेगी और आप भी सुरक्षित रहेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਿਵਿਲ ਬੋਰਡ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਛੁੱਟੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਆ ਉੱਥੇ ਹੀ ਕੁਝ ਵਰਗ ਐਸੇ ਨੇ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਗਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨੇ ਪੈ ਰਹੇ ਹਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਸਾਹਮਣੇ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਮਐਲਏ ਡੀਸੀ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ। ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨਣ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦਫਤਰ ਦੇ ਗੇਟ ਮੂਹਰੇ ਅੰਨਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਰਵੇਗਾ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਪੱਕੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਨਵੀਆਂ ਭਰਤੀਆਂ ਆਦਿ ਜਿਹੜੇ ਮੰਗਾਂ ਨੇ ਉਹ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਿਖੇ ਮੇਹਰ ਭਾਵੇਂ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਪਾਵਰਾਂ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਡੇਲੀ ਵੇਜ ਜਿਹੜੇ 500 ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਐ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਅਧਿਕਾਰ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਜਦ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ, ਤਦ ਤੱਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਰੀ ਰਵੇਗਾ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਨੇ SDM ਦਫਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਰਾਓ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਲੰਘੀ ਰਾਤ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੈਸ ਪਾਈਪ ਲਾਈਨ ਪਾਉਣ ਵਾਲੀ ਕੰਪਨੀ ਵੱਲੋਂ ਮੁਆਵਜਾ ਨਾ ਦੇਣ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਨੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ, ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਦੇ ਐਸਡੀਐਮ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਰਾਓ ਕਰ ਕੇ ਐਸਡੀਐਮ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਘੇਰ ਲਿਆ। ਕਰੀਬ ਪੰਜ ਘੰਟੇ ਐਸਡੀਐਮ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੱਸਲ ਆਪਣੇ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਰਿਹਾ, ਤੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੈਠੇ ਕਿਸਾਨ ਰਾਤੀ 8 ਵਜੇ ਤੱਕ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖਿਲਾਫ ਨਾਰੇਬਾਜੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ। ਜਿਸ ਦਾ ਪਤਾ ਜਦੋਂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਲੱਗਾ ਤਾਂ ਏਡੀਸੀ ਮੈਡਮ ਪੂਨਮ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਜਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵਿਖੇ ਧਰਨੇ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਜੱਦੋ ਜਹਿਦ ਕਰਨ ਪਿੱਛੋਂ ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਚਕਾਇਆ।

    ਜਿਸ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਜਿੱਦ ਤੇ ਏਡੀਸੀ ਮੈਡਮ ਪੂਨਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਮਸਲਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਵਾਇਆ ਤਾਂ ਜਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਸ਼ਾਂਤ ਹੋਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੱਗੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਰੀਬ 2 ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਸਮਾਂ ਲੇਲੇ ਵਾਲਾ ਸੜਕ ਤੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਧਰਨਾ ਲਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਨਾ ਸੁਣਨ ਕਰਕੇ, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੇ ਏਡੀਸੀ ਮੈਡਮ ਨੇ ਭਾਵੇਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਭਰੋਸਾ ਦੇ ਕੇ ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਸਮਾਪਤ ਤਾਂ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪਰ ਅਗਰ ਜੇਕਰ ਸਾਡੇ ਮਸਲੇ ਦਾ ਹੱਲ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਇਸ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਾਂਗੇ।

  • पंजाब के किसानों का SYL मुद्दे को लेकर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः एसवाईएल के मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ पहुंच रही केंद्रीय टीम के विरोध में किसान मोहाली में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते चंडीगढ़ से सटे मोहाली में आज पांच किसान संगठन प्रदर्शन के लिए जुट रही हैं। किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना हैकि एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बैठक का किसान विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, केंद्र की ओर से गठित टीम बैठक के लिए चंडीगढ़ आ रही है। यह बैठक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में होगी।

    चंडीगढ़ से सटे मोहाली में पंजाब के पांच किसान संगठन आज प्रदर्शन के लिए एकत्रित हो रहे हैं। वे SYL के मुद्दे पर होने वाली हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक का विरोध कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्र द्वारा गठित टीम भी आ रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में यह मीटिंग होगी। पंजाब के किसान संगठन हरियाणा को पानी देने का विरोध कर रहे हैं। इसलिए पांच किसान संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। किसान संगठनों ने दो दिसंबर को किसान भवन चंडीगढ़ में बैठक कर इसकी घोषणा की थी।

    किसान संगठनों की तरफ से 18 जनवरी से चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान पंजाब में गिरते पानी के स्तर को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसमें किसानों की तरफ से 8 जनवरी को चंडीगढ़ के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। किसान गांवों में जाकर इसके लिए पोस्टर भी बांट रहे हैं। किसानों का पानी के साथ-साथ चंडीगढ़ के फेडरल स्ट्रक्चर का मुद्दा भी उठाया जाएगा। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर पंजाब से पानी दूसरे प्रदेश में भेजने का दबाव बना रही है।

    चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित किसान भवन में पांच किसान संगठनों की बैठक हुई थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन की तरफ से बलवीर सिंह राजोबाल, ऑल इंडिया किसान फेडरेशन की तरफ से प्रेम सिंह, किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से कमलप्रीत पन्नू, भारतीय किसान यूनियन मानसा की तरफ से भोग सिंह और आजाद किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से हरजिंदर सिंह टांडा के साथ कई अन्य किसान नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में आंदोलन के लिए की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की गई थी।

  • बस और कार की भीषण टक्कर में एक की मौ’त

    मंडीः किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास बस और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गलत दिशा से आ रही कार और एचआरटीसी बस में टक्कर हो गई। एचआरटीसी बस सरकाघाट से दिल्ली की ओर जा रही थी। जब बस कोठीपुरा से नीचे की ओर पडगल के पास पहुंची तो वहां पर मंडी भराड़ी पुल पर एक कार गलत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया।

    वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी तलसरी डाकघर कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू दी है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है। मंडी शहर में चैलचौक पेट्रोल पंप के पास दो निजी बसों की टक्कर से करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। घटना में चालक-परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निजी बसों के चालकों का समझौता करवाकर जाम खुलवाया।

  • पंजाबः लूटपाट की वारदात के विरोध में लोगों ने बंद की दुकानें 

    कोटकपूराः फरीदकोट के कोटकपूरा में प्रतिदिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर आक्रोश में आए व्यापारियों द्वारा गत दिवस की गई घोषणा के पश्चात वीरवार को कोटकपूरा मुकम्मल बंद रहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान शहर में लूटपाट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिसके चलते व्यापारियों में खौफ पाया जा रहा है। जिसके चलते आज दुकानदारों ने दुकाने बंद रखी। 

    कुछ दिनों पूर्व एक दुकानदार से दिनदहाड़े तेजधार हथियार के नोक पर नगदी लूट ली गई थी। उसके पश्चात मंगलवार को भी शहर में दो व्यापारियों पर हमला होने के पश्चात व्यापारी हरकत में आए थे और बुधवार को शहर में रोष मार्च निकाल थाने के समक्ष धरना दिया था। इस दौरान दुकानदारों द्वारा थाना प्रभारी को बदलने की तथा शहर में कानून व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई गई थी।

  • पंजाब : मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमारों की लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियाना : ग्यासपुरा इलाके स्थित सब्जी मंडी में दिन-दिहाड़े बच्चे से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो 2 झपटमारों को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने झपटमारों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पीसीआर दस्ते ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना साहनेवाल की पुलिस के हवाले कर दिया है। लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी के पास 2 बच्चे जा रहे थे और एक हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था।

    उक्त झपटमार जो कि मोटरसाइकिल पर सवार थे, पीछे बैठे हुए युवक ने बच्चे से मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। जिस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर राहगीरों ने मोटरसाइकिल सवार झपटमारों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इस मौके पर लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दी, जिसमें दोनों युवक नशा खरीदने के लिए मोबाइल छीनने की बात कह रहे है।