Blog

  • Jewelers और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर Income Tax विभाग की दबिश

    Jewelers और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर Income Tax विभाग की दबिश

    हमीरपुरः Income Tax Department raids the premises of jewelers and liquor tradersशहर में शनिवार सुबह इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त दबिश से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के एक प्रमुख ज्वैलर्स और 2 शराब ठेकेदारों के अलग-अलग प्रतिष्ठानों व आवास पर इनकम टैक्स व ईडी के अधिकारियों ने दबिश दी। बताया जा रहा हैकि दोनों टीमों के कर्मचारी सुबह करीब साढ़े 5 बजे से दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वहीं सुबह साढ़े 10 बजे एक ज्वैलर की दुकान के शटर खुले। अब इसमें दोनों जांच एजेंसी के अधिकारी व कर्मी जांच में जुट गए। दुकानों के बाहर भी अधिकारी और सीआरपीएफ जवान मौजूद हैं।

    अभी दोनों जांच एजैंसी के अधिकारी-कर्मचारी ज्वैलरी और शराब कारोबारी के घर पर रेड कर रहे हैं। शराब कारोबारी के पक्का भरो और बोहणी इलाके में आवास पर रेड जारी है। इनके घर के बाहर सीआरपीएफ जवानों का पहरा है। उधर, हमीरपुर के ही नादौन शहर में भी एक हार्डवेयर कारोबारी के घर पर भी रेड की सूचना है। सूत्रों की मानें तो संपत्ति से जुड़ी हुई जानकारी को लेकर ही यह रेड पड़ी है। यह मामला आयकर के भुगतान से जुड़ा लग रहा है। पीबी नंबर की डेढ़ दर्जन के करीब गाड़ियां सुबह साढ़े 5 बजे के बाद शहर में पहुंच गईं थीं।

  • Jalandhar : आतंकी लांडा के 5 साथी गिरफ्तार, Pakistan से मंगवाए हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar : आतंकी लांडा के 5 साथी गिरफ्तार, Pakistan से मंगवाए हथियार बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लांडा के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। इस ऑपरेशन के 15 दिन बाद कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे। गिरोह के सदस्य पंजाब के विभिन्न राज्यों में नशे की सप्लाई, हत्या, फिरौती और जबरन वसूली जैसी की वारदातों को अंजान de चुके थे। पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पिछले काफी समय से ट्रैक किया जा रहा था। कुछ दिनों से शहर में आरोपियों की मूवमेंट ज्यादा हो गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया।

  • Punjab: High Alert के बाद Police की सख्ती से गुस्साए दुकानदारों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab: High Alert के बाद Police की सख्ती से गुस्साए दुकानदारों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसर: सीमावर्ती इलाके में एक उपद्रवी व्यक्ति देखे जाने के बाद गुरुनगरी अमृतसर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया, जब पुलिस प्रशासन ने अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर रात 12 बजे तक चल रही दुकानों को बंद कराने के लिए डंडा चलाया तो दुकानदार पुलिस प्रशासन के खिलाफ भड़क उठे। उन्होंने प्रदर्शन करते पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इस संबंध में दुकानदारों ने बताया कि बीती रात 11 बजे तक जब वह दुकान में ग्राहकों को भुगतान कर रहे थे तो अचानक एक एएसआई ने दो कमांडो के साथ दुकान में काम करने वाले लड़के पर हमला कर दिया। जिससे दुकान से ग्राहक भाग गए हैं, वहीं दुकान में काम करने वाले लड़के भी डर के कारण काम पर नहीं आ रहे हैं, जिसका उनका कारोबार काफी प्रभावित हो रा है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस प्रशासन के इस रवैये से दुकानदारों में काफी नाराजगी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का रवैया इसी तरह रहा तो वह प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

  • Punjab: चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, 21 Motorcycles, 6 Activa बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, 21 Motorcycles, 6 Activa बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः आए दिन शहर में लूट की कोई न कोई वारदात होती रहती है। लेकिन लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके पास से अलग-अलग ब्रांड की 21 मोटरसाइकिलें और 6 एक्टिवा बरामद की हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते एडीसीपी-3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी जगराओं से बस से आते थे और यहां रेकी करने के बाद डुप्लीकेट चाबियां लगाकर गाड़ियां चुराते थे और उनकी नंबर प्लेट तोड़कर फेंक देते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

  • Punjab: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर की Property सील, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर की Property सील, देखें वीडियो

    कपूरथलाः एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने नशा तस्करों पर नकेल कसते बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी वत्सला गुप्ता ने टीम सहित कार्रवाई करते परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की प्रॉपर्टी को सील किया है। एसएसपी ने बताया कि परमजीत उर्फ पम्मा को 2320 नशीली गोलियां, घर से 1 करोड़ 1 लाख 24 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद करने के बाद उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

    दोषी परमजीत की चल अचल जायदाद को सील करवाने के लिए 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कंपीटीट अथॉरिटी नई दिल्ली को एक पत्र जारी किया था। जिस पर कार्रवाई करते परमजीत सिंह की कोठी जिसकी कीमत 36,75,958 रुपए तथा दोषी से बरामद ड्रग मनी सहित अथॉरिटी के आर्डर के तहत कार्रवाई करते सील किया गया। एसएसपी ने कहा कि आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Punjab: MP हरसिमरत बादल ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

    Punjab: MP हरसिमरत बादल ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

    अमृतसरः बठिंडा से चौथी बार सांसद बनीं हरसिमरत कौर बादल ने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई। जहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबानी कीर्तन सुना। इस दौरान उन्होंने श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता करवाई। मीडिया से बात करते बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि भगवान ने उन्हें बठिंडा संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सेवा करने का मौका दिया है और आज वह सचखंड में वाहेगुरु जी का शुक्रिया अदा करने पहुंचे है।

  • Jalandhar: पैसों के लेन-देन को लेकर देर रात अज्ञात लोग गाड़ी छीन हुए फरार, देखें live

    Jalandhar: पैसों के लेन-देन को लेकर देर रात अज्ञात लोग गाड़ी छीन हुए फरार, देखें live

    जालंधरः माडल टाउन में रविवार देर रात कुछ लोगों की ओर से एक व्यक्ति की गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन देने को लेकर कुछ लोग गाड़ी लेकर भागे है। वहीं मौके पर पीड़ित राजिंदरपाल से बात की तो उनसे बताया कि रविवार देर रात कुछ लोग पैसों के लेने देने को लेकर उससे बहस करने लगे। जब उसने थाने जाने के लिए कहा तो वह उसकी ब्रीजा गाड़ी को मौके से लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसका किसी से कोई लेना देना नहीं है। उसके चाचे के लड़के का आगे दोस्त है जिससे उनका वीजा को लेकर कोई पैसों का लेने देन था।

    वहीं उसने बताया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति (मनिंदर) जिसको वह जानता है। जो एजेंट का काम करता है। वहीं राजिंदर पाल के दोस्त शुभम ने बताया कि उसका भी कोई लेने देन नहीं था लेकिन फिर भी आरोपियों ने उसे गाड़ी में बिठा पैसे देने की मांग की। आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी अगर आप पैसे नहीं देते तो वह उन्हें गोली मार देंगे। बताया जा रहा है कि कुल 8 लाख रुपए का लेन-देन को लेकर कुछ लोग गाड़ी छीनकर फरार हुए है। वहीं पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

  • पहली बार यूं जज्बातोंं के सैलाब में बहे द्रविड़, खिलाड़ियों ने भी अलग अंदाज से मनाया जश्न, देखें वीडियो

    पहली बार यूं जज्बातोंं के सैलाब में बहे द्रविड़, खिलाड़ियों ने भी अलग अंदाज से मनाया जश्न, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: ‘द वॉल’ के नाम से जाने जाने वाले राहुल द्रविड़ के लिए 29 जून का दिन काफी यादगार रहा। कोच के तौर पर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया। द्रविड़ के लिए यह उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव रहा है। पहली बार राहुल द्रविड़ ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है, भले ही वो इस बार कोच ही क्यों न था। राहुल द्रविड़ हमेशा से एक ऐसे खिलाड़ी और व्यक्ति के तौर पर जाने गए हैं जो कभी भी अपने ऊपर इमोशन को आने नहीं देते हैं। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद राहुल द्रविड़ ने जिस अंदाज में जश्न मनाया है उसने फैन्स को दीवाना कर दिया है। ऐसा पहली बार है जब द्रविड़ इतने एग्रेसिव नजर आए हैं। द्रविड़ ने जिस अंदाज में जश्न मनाया है उसे देखकर फैन्स भी भावुक हो गए हैं। बता दें कि यह आखिरी बार था जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ बतौर कोच दिखाई दे रहे थे।

    जैसे ही भारत ने खिताब जीता वैसे ही राहुल द्रविड़ अपने सीट से उठकर एग्रेसिव अंदाज में जश्न मनाने लगे। वही खिलाड़ियों में भी राहुल द्रविड़ को ऊपर उठकर कुछ अलग अंदाज से जीत का जश्न मनाया। ऐसा पहली बार है जब दुनिया ने द्रविड़ को खुले तौर पर अपने इमोशन को जाहिर करते हुए देखा गया। फैन्स भी राहुल के इस जश्न में शामिल हुए हैं। राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मिलकर जश्न मनाया, यह एक ऐसा नजारा था जो इससे पहले कभी भी नहीं देखा गया था। 51 साल के द्रविड़, रोहित और कोहली के साथ जश्न मना रहे थे। खिलाडियों ने राहुल द्रविड़ को अपने कंधों पर उठा लिया। द्रविड़ के इमोशनल उनके चेहरे पर झलक रही थी।
    भारतीय टीम खिताब जीतने के बाद जश्न मना रही थी। खिताब जीतने पर विजेता ट्रॉफी कोहली के हाथ में थी। तभी विराट ने ट्रॉफी अपने कोच राहुल द्रविड़ को दी और उनसे खुल कर जश्न मनाने को कहा, फिर क्या था, राहुल द्रविड़ सबकुछ भूल गए.. द्रविड़ ने हाथों में विजेता ट्रॉफी लेकर जोश के साथ हाथ ऊपर किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मिलकर राहुल द्रविड़ को गोद में उठा लिया। राहुल द्रविड़ पहली बार ऐसे दिखे थे। उनके चेहरे पर जज्बातों का सैलाब नजर आ रहा था। उनके आंसुओं को देखकर ऐसा लग रहा था कि ‘दीवार’ बह गई ..।

  • Jalandhar : USA भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, केस दर्ज

    Jalandhar : USA भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में ठग ट्रैवल एजेंटों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं तरनतारन के एजेंटों ने तरनतारन के दम्पति को यूएसए भेजने के नाम पर 55 लाख रुपए ठग लिए हैं। 55 लाख में से 30 लाख रुपए एजेंट ने अपनी बहन और एक अन्य महिला के साथ आकर जालंधर में लिए थे जबकि 25 लाख रुपए तरनतारन में लिए थे। थाना नई बारादरी की पुलिस ने ट्रैवल एजैंट हरजसकरण सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गोइंदवाल रोड तरनतारन, उसकी बहन अनमोलप्रीत कौर और सरबजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पुखराज सिंह पुत्र मुखराज सिंह निवासी Aजसवंत वाली गली मोहल्ला तरनतारन ने कहा कि जनवरी 2023 में किसी जानकार के माध्यम से वह एजेंट हरजसकरण सिंह, उसकी बहन अनमोल प्रीत कौर और सर्बजीत कौर से मिले थे।

    उसने अपने माता पिता को अमेरिका भेजने की बात की तो एजेंटों ने 25 लाख रुपए प्रति व्यक्ति और 75 लाख रुपए अलग से लेने की बात कही लेकिन बाद में 60 लाख रुपए एडवांस व बाकि के पैसे विदेश पहुंचने पर देने की बात तय हुई। मार्च 2023 के पहले सप्ताह हरजसकरण सिंह का कॉल आया कि वह दिल्ली जा रहा है और वहीं से उनके काम की शुरूआत होनी है। ऐसे में जालंधर के खालसा कालेज के पास 30 लाख रुपए, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लेकर पहुंच जाएं।

    वहीं पर पुखराज सिंह ने उन्हें 30 लाख रुपए और अन्य दस्तावेज दे दिए। अप्रैल 2023 को एजेंट ने दोबारा से फोन करके कहा कि उनका काम हो चुका है और अब बाकि के पैसे भी देने होंगे। किसी तरह इंतजाम करके पुखराज सिंह ने एजैंट को तरनतारन में ही 25 लाख रुपए और दे दिए। वह पैसे हरजसकरण और अनमोलप्रीत कौर गाड़ी में लेने के लिए आए थे। पुखराज सिंह ने कहा कि उसने एजैंटों के ऑफिस के कई चक्कर लगाए लेकिन वह टालमटोल करने लगा। आखिरकार वह मान गए कि उनका वीजा नहीं आया और वह उनके 55 लाख रुपए लौटा देंगे। मोहाली में उनकी एजैंट के साथ मीटिंग भी हुई लेकिन लारे लगा कर वह वहां से चला गया। बाद में पता लगा कि उक्त एजेंटों ने पहले भी कई लोगों से ठगियां की हुई है और अब अपना दफ्तर बंद करके फरार हो गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab: 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    Punjab: 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    जालंधरः पंजाब में बारिश को लेकर रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और 1 जुलाई को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD द्वारा जारी अलर्ट के बाद निवासियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 2-3 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य में चल रही गर्मी से राहत मिलेगी।

    अमृतसर व आसपास के इलाकों में रात 3 बजे से बारिश शुरू हुई। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला में भी बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार, अगर पंजाब की बात करें तो 9 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश, आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है। जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन पहले पंजाब में मानसून ने दस्तक दी। मानसून ने यह एंट्री हिमाचल प्रदेश से पठानकोट के रास्ते की।