Blog

  • पंजाबः 24 घंटे में सुलझी 1.44 लाख की लूट की गुत्थी, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रूपनगरः मोरिंडा में 1 लाख 44 हजार रूपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। एटरटेल कर्मी से लूट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रेस के जरिए पुलिस अधिकारी रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि संदीप सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव चाकलां, थाना सदर मोरिंडा, जो एयरटेल ऑफिस में काम करता है। वह दुकानों पर जाकर कंपनी के पैसे इकट्ठे करने का काम करता है। इस दौरान 28 मार्च 2024 को पीड़ित के पास कंपनी के कुल 1,44,000/- रुपये थे। जिसे संदीप एक्सिस बैंक के एटीएम में जमा करवाने के लिए गया था। जब वह एटीएम के पास पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने दात से हमला करके उससे पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

    इस संबंध में पुलिस ने 29.03.2024 को म.नं. 32, अ/ध 392,397 हिं. द.थाना सिटी मोरिंडा में केस दर्ज किया था और इस मामले में स्पेशल टीम को गठित किया गया था। स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसकरन सिंह उर्फ ​​मंत्री वासी डुमछेड़ी थाना सदर मोरिंडा, वरिंदर सिंह उर्फ ​​गोला वासी भटेरी, मनिंदर सिंह उर्फ ​​देबी वासी गांव घरुना, जगदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने जसकरन और वरिंदर से पूछताछ के दौरान 30.03.2024 को आरोपी मनिंदर सिंह और जगदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ ​​देबी की आपराधिक पृष्ठभूमि भी है जिस पर मु.नं. 152/23 ए/डी 323,324,458,506,148,149 हिं.द. थाना सदर खरड़ (बेल जंपर) दर्ज है। रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना जसकरन सिंह है, जो पिछले 04 माह से पीड़ित संदीप सिंह के साथ एयरटेल मनी बैंक की दुकान पर काम कर रहा है।  जिसे इस नकदी के बारे में पूरी जानकारी थी। जिसने अपने इन साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियो से लूटी गई रकम में से 01 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है तथा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिनसे और भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

  • पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस की रेड, मालिक सहित कई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीआरएस नगर स्थित एक स्पा सेंटर में थाना सराभा नगर की पुलिस ने रेड कर कई होटल मालिक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सेंटर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। जहां विदेशी लड़कियों को भारत बुलाकर होटलों में भी सप्लाई किया जाता है। जानकारी देते हुए एएसआई निरभय सिंह ने कहा कि पुलिस को 29 मार्च को वह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में देह व्यापार का काम किया जा रहा है।

    पुलिस ने जब रेड की तो कुछ लड़कियों और लड़कों को आपतिजनक हालत में काबू किया है। इस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक अनमोक कक्कड़, अकाश कपूर, वंश, नवजिंदर. हिमांशू और संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर का मैनेजर ग्राहकों की आनलाइन बुकिंग करते है। स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 रुपए लेता है, जिसके बाद बंद कमरे में बोली लगती है। मैनेजर दलाल बनकर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस की पेशकश करता था। स्पा के मालिकों ने जाली वोटर कार्ड, आधार कार्ड इन महिलाओं को तैयार करवाए है। स्पा सेंटरों से इन विदेशी महिलाओं को होटलों में भी सप्लाई किया जाता है। महिलाओं का मैडिकल करवा अदालत में पेश किया गया।

  • BJP ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है। इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है। इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है।

    महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं। इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया है। बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए। वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है।

  • पंजाबः भारी मात्रा में फोन और हथियार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना 06 की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के 06 मोबाइल फोन, एक दात और 01 एक्टिवा ग्रे कलर बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 2 महीनों के दौरान फोकल पॉइंट, शिमलापुरी के अंतर्गत आने वाले एरिया में कई मोबाइल फोन चोरी कर चुके है। पुलिस पार्टी को खुफिया सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली कि बादशाह निवासी न्यू शिमलापुरी, साबी निवासी न्यू शिमलापुरी और धर्मवीर सिंह उर्फ ​​शिबू निवासी न्यू शिमलापुरी जो लोगों को तेजधार दात दिखाकर उसने मोबाइल फोन और पैसे लूटने का काम करते हैं।

    आज भी तीनों व्यक्ति लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी एक्टिवा नंबर पीबी10-एचजेड-2845 पर निर्मल पैलेस की तरफ से डाबा कट की ओर आ रहे हैं। अगर डाबा कट पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जाए तो तीनों लोग एक्टिवा समेत काबू में आ सकते हैं। पुलिस ने नाकाबंद कर तीनों को तालाशी के लिए रोका और जांच के दौरान हथियार और फोन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः नहीं रूक रहे साइबर क्राइम के मामले, बैंक में 2 पक्षों ने ठगी को लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर की गांधी मार्किट में आईडीएफसी बैंक में पीड़ितों द्वारा साइबर क्राइम के मामले को लेकर हंगामा किया गया। जहां एक 22 हजार रुपए का और एक 10 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसका फोन चोरी हो गया था। जिसके बाद उसके खाते से 10 हजार 500 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले की जानकारी देते हुए अमनदीप ने बताया कि वह हैबोवाल का रहने वाला है और उसका रेलवे स्टेशन से कुछ दिन पहले फोन चोरी हो गया था।

    जिसको लेकर उसने रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को रिपोर्ट दी, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद उसने साइबर क्राइम की टीम को इस मामले की शिकायत दी। जिसमें उसने कहा कि अब उसके खाते से पैसे ट्रांसफर किए गए है। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने शिकायत तो दर्ज कर ली लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद वह बैंक में गया, जहां उसने उक्त शातिर का अकाउंट नंबर निकलवाया और उसे फ्रीज करने के लिए अपील की और उसकी खाते से पैसे वापिस ट्रांसफर करने के लिए कहा। जहां बैंक वालों ने उक्त खाते से पैसे वापिस ट्रांसफर करने से मना कर दिया। पीड़ित ने कहा कि बैंक वालों का कहना है कि पुलिस वाले खुद ही इस पर कार्रवाई करेंगे।

    अमन ने कहाकि उसने अब अपने दोनों खाते फ्रीज करवा दिए है। लेकिन उसका कहना है कि वह परेशान इसलिए हो रहा है कि उसकी किश्त जानी है अब वह किश्त कैसे अदा करेंगा। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से फोन दिलवाने और पैसे दिलवाने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि उनके पास दो मामले आए है। जिसमें पीड़ित का मामला साइबर सैल में चल रहा है, उसके मामले की जांच की जा रही है। वहीं एक अन्य मामला 22 हजार रुपए खाते से निकलने का सामने आया है। जिसमें पुलिस ने कहा कि वह कोई साइबर सैल का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि बिंदु का कोई ज्वाइंट खाता है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने कोई सिप लगाई हुई है। पुलिस ने कहा कि 2 से 4 दिनों में उनकी वापसी हो जानी है। हालांकि परिवार का कहना हैकि उन्हें इस मामले को लेकर धमकी भरे फोन भी आ रहे है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। 

  • पंजाबः एक्शन में पुलिस 24 घंटे में कत्ल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः शिमलापुरी स्थित सूरज नगर इलाके में बीते दिन पड़ोसियों का झगड़ा छुड़वाने गए एक शख्स की बदमाशों ने गर्दन काट दी थी। इस घटना में 41 वर्षीय गुरदीप सिंह सोनू की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी देव सिंह ने बताया कि 2 रिश्तेदारों का आपसी विवाद हुआ था। इस दौरान पड़ोसी दोनों को छुड़वाने के लिए गया था। जहां आरोपी ने छुड़वाने आए व्यक्ति पर किरपाण से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में 2 महिलाओं और एक निंहग को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कत्ल के केस में 7 लोगों को नामजद किया है। आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ मान को गिरफ्तार किया है। अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

    यह है मामला

    मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह वेल्डिंग का काम करता था। उसके दो बेटे हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले अमनदीप सिंह दीपू की अपने मामा और उसकी बेटी के साथ कुछ विवाद हो गया था। अमन अपने मामा के घर गया था, जहां उनकी काफी बहस हो गई। कुछ देर बाद वो अपने घर लौट आया था। कुछ देर बाद अमन के मामा की बेटी और उसके साथी, जिसमें निहंग सिंह भी थे, ने घर आकर अमन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गुरदीप अपने घर में बैठकर खाना खा रहा था। उसने बाहर से शोर आता सुना तो वो अमन को छुड़वाने के लिए पहुंच गया। इस दौरान निहंग सिंह ने अपनी तलवार घुमा दी, जिससे गुरदीप का गला आधे से ज्यादा कट गया। आरोपी खून से लथपथ गुरदीप को देखकर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने आटो में डालकर गुरदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

  • पंजाबः अब एक और विधायक को ऑफर देने के मामले में FIR हुई दर्ज 

    जलालाबादः आम आदमी पार्टी के जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज को विदेशी नंबर से फोन कर बीजेपी जॉइन करने व बदले में 25 करोड़ का ऑफर देने पर FIR हुई है। विधायक की शिकायत पर जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने सेवक सिंह नाम के व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए विजिलेंस को भी लिखा है। ताकि इससे जुड़ी सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके। विधायक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें चार दिन पहले विदेशी नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले सेवक सिंह ने 20-25 करोड़ लेकर आप छोड़ने व बीजेपी जॉइन करने के लिए दबाव बनाया।

    साथ ही उन्हें कड़ी सुरक्षा व लोकसभा चुनाव की टिकट ऑफर की गई। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल को हराकर विधायक बने थे। वहीं, इलाके में उनके द्वारा करवाए जा रहे कामों की चर्चा है। उनके कामों से विरोधी बौखलाहट में हैं। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा था कि बीजेपी पर कभी मंदबुद्धि होने का आरोप नहीं लगा है। जो सामान पांच हजार में बाजार में बिक रहा हो, उसका 25 करोड़ कौन देगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी कीमत ज्यादा आक ली है, लोग इन्हें असली कीमत बता देंगे। वहीं, उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में ईडी से जांच करवाने की मांग की थी। ताकि सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके।

  • बड़ी खबरः लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पलटी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो 

    किन्नौरः हिमाचल के ट्राइबल जिला किन्नौर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। नाको के पास हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस बर्फ पर फिसलने के बाद सड़क पर पलट गई। इससे बस में सवार ड्राइवर व कंडक्टर सहित 12 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे HRTC की बस नंबर HP-25A-5384 समदो से रिकांगपियो जा रही थी। इस दौरान बस नाको में बर्फ पर स्किड हो गई और सड़क पर पलट गई। सड़क के साथ में खाई भी थी।

    बस के पलटते ही मौके पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और रिकांगपियो अस्पताल ले गए। परिवहन निगम के इंस्पेक्टर गोपाल नेगी ने बताया कि बस ड्राइवर मनजीत और कंडक्टर अविनाश सहित सभी 12 यात्री सुरक्षित है। कुछ को मामूली चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। किन्नौर जिला के ज्यादातर इलाकों में बीती रात से ही बर्फबारी हो रही है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों पर आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने भी खतरनाक सड़कों को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्राएं टालने और खतरनाक सड़कों पर गाड़ी चलाने से परहेज की एडवाइजरी दी है।

  • पंजाबः नशे की शिकायत करने पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV 

    पीड़ित की टूटी सिर की हड्डी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी  

    लुधियानाः टिब्बा रोड पर युवक को नशे के खिलाफ नशेड़ियों की शिकायत करना महंगा पड़ गया। दरअसल, कुछ दिन पहले युवक पर मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया। 

    जानकारी देते हुए अमरजीत सिंह ने बताया कि वह राहो रोड राम बिहार गली नंबर 1, लुधियाना के रहने वाले हैं। उनके भतीजे सन्नी बिरदी ने नशे के सौदागरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते 7 से 8 नशे की डीलरों ने बाइक पर हथियार लेकर उसका पीछा किया। इस दौरान टिब्बा रोड़ राजू कालोनी के नजदीक उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में सन्नी बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित को घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया और हालत खराब होने पर सीएमसी रेफर कर दिया गया। इस मामले में जब टिब्बा रोड पुलिस चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सन्नी बिरदी के सिर में किसी तेजधार हथियार से चोट लगी है, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट आ चुकी है। सन्नी के सिर की हड्डी टूटी है। वहीं उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः क्या रवनीत बिट्टू कर सकते है घर वापसी, सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का थामन थाम लिया। जिसके बाद पंजाब की राजनीति में एक अलग ही भूचाल देखने को मिला। वहीं इस मामले को लेकर आज सासंद गुरजीत सिंह औजला का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह रवनीत बिट्टू को घर वापिस लाने की पूरी कोशिश करेंगे। गुरजीत सिंह औजला ने दावा किया है कि वह जल्द ही रवनीत सिंह बिट्टू से बात करेंगे और उन्हें कांग्रेस में वापस लाएंगे। औजला ने कहा कि वह और बिट्टू लंबे समय से दोस्त है।

    उनका कहना है कि उन्हें घर वापिस लाने की बात की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रवनीत सिंह बिट्टू और हरजीत ग्रेवाल के बीच जो जुबानी हमले सुनने को मिल रहे हैं, उन्हें नहीं लगता कि वे भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा समय बिता पाएंगे। उन्होंने कहा कि बेशक यह उन दोनों का आपसी मामला है, लेकिन जितना वह रवनीत सिंह बिट्टू को जानते हैं, इस माहौल में वह कभी भी भारत जनता पार्टी में नहीं रह पाएंगे। सासंद औजला ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि बिट्टू फिर से कांग्रेस में शामिल हो और वह दोबारा चुनाव लड़कर कांग्रेस को जीत की ओर लेकर जाएं।