Blog

  • जालंधरः सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के बाहर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस दौरान युवकों ने आरोप लगाए कि सिविल अस्पताल से कार में सवार डॉक्टर ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए रोहित और हर्ष ज्यौति चौंक के पास काम करते है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल से डॉक्टर की गाड़ी निकली और गेट के बाहर उन्होंने बाइक में  टक्कर मार दी।

    युवकों का आरोप है कि हादसे में वह सड़क पर गिर गए। युवकों का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें सड़क से उठाने की बजाए गाड़ी भगा ली। इस दौरान उन्होंने गाड़ी का नंबर PB 0505 नोट कर लिया था। अब वह सिविल में ईलाज करवा रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਲੌਕਿਕ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਲੌਕਿਕ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸੰਗਤਾਂ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਬੜੇ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਮਸਰ ਤੋਂ ਅਲੌਕਿਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵੀ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸੀ ਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਸਜਾਵਟ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਜਲੌਅ ਸਾਬੀ ਸਜਾਏ ਗਏ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਰਹਿਰਾਸ ਦੇ ਪਾਠ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਲੌਕਿਕ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਨਜ਼ਾਰਾ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਦੂਰੋਂ ਨੇੜਿਓਂ ਆਈ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਅਲੌਕਿਕ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਨਜ਼ਾਰਾ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਆਏ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅਲੌਕਿਕ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਨਜ਼ਾਰਾ ਦੇਖਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹਾ ਨਜ਼ਾਰਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਕਿਤੇ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ।

  • पंजाब : दर्दनाक हादसा, लकड़ियों से भरी ट्रॉली में घुसी कार, 4 की मौत

    पंजाब : दर्दनाक हादसा, लकड़ियों से भरी ट्रॉली में घुसी कार, 4 की मौत

    मुक्तसरः लंबी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कार लकड़ियों से भरी ट्रॉली में जा घुसी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक दिल्ली से गाड़ी खरीदकर देर रात मलोट लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, 5 लोग अपनी रिटज कार नंबर DL-CP 6662 में सवार होकर दिल्ली से मलोट आ रहे थे।

    शनिवार-रविवार रात साढ़े 12 बजे के पास जब वह लंबी तहसील के पास पहुंचे तो उनकी कार सामने चल रही लकड़ियों से भरी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में मलोट के रहने वाले मीतू, हरबीर सिंह, अरविंद और दिल्ली के रहने वाले अरविंद की मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा भेज दिया है। वहीं घायल मदन लाल को फरीदकोट रेफर किया गया है।

  • पंजाब : SSP-J.-Elanchelian ने निकाली जागरूकता रैली, देखें वीडियो

    पंजाब : SSP-J.-Elanchelian ने निकाली जागरूकता रैली, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब सरकार अब पंजाब में नशे की जड़ को खत्म करने के लिए पूरी तरह से सख्ती कर रही है। वही मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को सख्त निर्देश दिए है। दूसरी ओर अब पंजाब पुलिस एनजीओ को साथ लेकर पंजाबभर के गांवों में नशा मुक्त पंजाब करने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता रैलियां भी कर रही है। उसी कड़ी के तहत मोगा के एसएसपी जे.एलिन चेलियन ने जिले के गांव मानुके ओर इसके साथ लगते गांव वासियों को इक्कठा कर नशे के प्रकोप बताते हुए लोगों को जागरूक किया।

    वही उन्होंने नशा बेचने वालों को चेतावनी भी दी। इस मौके उन्होंने अपने संबोधन में कहा की अगर कोई नशा करता है तो वह छोड़ना चाहता है। हमारे पास बेजीजक से सामने आए उसका इलाज सरकार फ्री में करवाएगी। वही उन्होंने की नशा बेचने वाले की सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने मोगा जिले के लिए एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया।

    जिस पर फोन कर के मदद भी ले सकते है। इस मौके पर निहाल सिंह वाला के एमएलए मजीत सिंह बिलासपुर ने भी लोगों से अपील की कहा की सरकार उनके साथ है और सब मिल कर हम पंजाब की जवानी को बचाएं।

  • पंजाबः देह व्यापार के अड्डे का  भंडाफोड़, संचालिका-दलाल समेत 8 गिरफ्तार

    पंजाबः देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, संचालिका-दलाल समेत 8 गिरफ्तार

    पटियालाः जिले में पुलिस ने देह व्यापार के अड्‌डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अड्‌डे को चला रही महिला और कस्टमर लाने वाले दलाल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है । शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी महिला देह व्यापार के लिए एक लड़की के 2 से 20 हजार रुपए तक वसूलती थी। यहां देह व्यापार के लिए लाई लड़कियां पंजाब ही नहीं बल्कि दिल्ली और हरियाणा की भी हैं। पुलिस ने  सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पटियाला के चौरा-सनौर रोड पर रेड की। जहां से अड्‌डे को चला रही सर्बजीत कौर निवासी चौरा किशनगंज को पकड़ा गया। वहां से पुलिस ने दिल्ली के किशनगंज की रहने वाली 2, फरीदाबाद की एक और पंजाब के बठिंडा और मोगा की 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाभा के राजेश कुमार और अबलोवाल के लाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी संचालिका सर्बजीत कौर 50 साल की है। वह लंबे समय से देह व्यापार का धंधा करती है। जब भी पुलिस सरबजीत को  पकड़ती  या उसके बारे में सुराग मिलता है तो वह ठिकाना बदल लेती है। आरोपी महिला पहले लड़कियों से जान-पहचान बढ़ाती थी। उसके बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में उतार देती थी। पुलिस जांच के मुताबिक सर्बजीत कौर इन लड़कियों को उनके घर से बुलाकर अपने मकान में रखती थी। इसके बाद उसने आगे दलाल रखे हुए थे। जो कस्टमर ढूंढकर लाते थे। इसके बाद कस्टमर को लड़कियां दिखाई जाती थी। फिर पसंद आने पर उस हिसाब से पैसे वसूले जाते। जिसके बाद लड़कियों को सप्लाई कर दिया जाता था।

    इस अड्डे का इलाके के लोगों को पता चला तो लोगो ने  अपने स्तर पर विरोध किया लेकिन सर्बजीत कौर नहीं मानी। इसके बाद पुलिस को कंप्लेंट कर दी गई । जिस पर कारवाई  इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की अगुवाई में रेड कर वहां से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सर्बजीत कौर के देह व्यापार के अड्‌डे के कस्टमर कौन-कौन थे, पुलिस उनकी लिस्ट बना रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कई सफेदपोश बेनकाब हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक केस में जरूरत पड़ी तो पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। जिससे अड्‌डे के कस्टमर बने लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में हुआ विवाद, आरोप-महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने मारे डंडे, देखें Live

    जालंधरः सिविल अस्पताल में हुआ विवाद, आरोप-महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने मारे डंडे, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल आए दिन विवाद के मामले सामने आ रहे है। वही आज सिक्योरिटी गार्ड पर महिला ने मारपीट के आरोप लगाए है। घटना की जानकारी देते हुए गुजा पीर 4 नंबर गली में रहने वाली सायरा ने बताया कि उसकी बेटी को 13 तारीख को बच्चा हुआ है। जिससे मिलने के लिए आज वह जच्चा बच्चा वार्ड में अपनी बेटी के पास आई थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान वहां पर सिक्योरिटी गार्ड ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए है। 

    वहीं सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि वार्ड में सफाई हो रही थी। जिसके कारण उसने महिला को अंदर जाने से रोका था। जबकि महिला का कहना है कि इस मामले को गर्माता देख उसकी बेटी को अस्पताल से छुट्टी देने के लिए फाइल तैयार कर दी गई। महिला का आरोप है कि बाहर तेज बारिश हो रही है। इस दौरान वह 5 दिन के बच्चे को लेकर बारिश में खड़ी है। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड द्वारा उसे अभी तक अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी सिविल अस्पताल में  कई बार विवादित मामले सामने आ चुके है।

  • पंजाब : शताब्दी एक्सप्रेस में हुआ हादसा, यात्री घायल

    पंजाब : शताब्दी एक्सप्रेस में हुआ हादसा, यात्री घायल

    अमृतसर : नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार फिर विवादों में आ गई। ट्रेन में 2 यात्री घायल हो गए। जिसके बाद गुस्साए यात्री ट्रेन स्टाफ के साथ बहस भी पड़े। अंत में रेलवे स्टाफ ने उनका गुस्सा शांत करवाया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान C13 कोच में सीट नंबर 21 में बैठी एक महिला अपनी सीट से उठी और कोच से शौचालय की तरफ जाने के लिए दरवाजा खोला।

    इसी दौरान दरवाजे के ऊपर लगा हुआ बड़ा स्टील का पैनल नीचे आ गिरा। यह पैनल सीधा 2-3 नंबर सीट पर बैठे 2 यात्रियों के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि यह पैनल यात्रियों के सिर पर नहीं गिरा और वे गंभीर चोटें लगने से बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। यूं तो नई दिल्ली – अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को VIP ट्रेन का दर्ज दिया जाता है, लेकिन इसके कोच की हालत दयनीय हो चुकी है।

    रेलवे इसके रखरखाव की तरफ कोई खास ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते इस ट्रेन के यात्रियों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी यह गाड़ी विवादों में रह चुकी है। बीते दिनों 9-10 सितंबर को इस ट्रेन में बिजली गुल होने पर यात्री भड़क गए थे। 10 सितंबर को तो काफी लंबा समय यात्रियों को अंधेरे में बैठना पड़ा था। वहीं 9 सितंबर अमृतसर से दिल्ली के बीच सफर के दौरान C3 कोच में लाइट न होने और AC न चलने पर यात्री भड़क गए थे।

  • गैंगस्टर लॉरेंस, मोनू मानेसर और गैंगस्टर राजू बसौदी की जेल से वीडियो कॉल वायरल

    गैंगस्टर लॉरेंस, मोनू मानेसर और गैंगस्टर राजू बसौदी की जेल से वीडियो कॉल वायरल

    चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस की जेल से एक और वीडियो कॉल वायरल हो रही  है। हैरान करने वाली बात यह है कि लॉरेंस की वीडियो कॉल के दूसरी तरफ दिखने वाला व्यक्ति हरियाणा की नूंह हिंसा का मुख्य आरोपी मोनू मानेसर है। इस वीडियो कॉल में एक और गैंगस्टर राजू बसौदी भी दिख रहा है, जो लॉरेंस के साथ बैठा हुआ है। गौरक्षा दल से जुड़ा हुआ मोनू मानेसर गैंगस्टर लारेंस की गैंग में शामिल होना चाहता था। जिसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हो रही है।

    मोनू मानेसर सिद्धू मुसावला हत्याकांड में वांटेड और भारत से फरार होकर अमेरिका में छिपे लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से भी इंस्क्रिप्टिड एप के जरिए बातचीत होती थी। वायरल हुई यह वीडियो कब की है, इसके बारे में पुलिस जानने की कोशिश कर रही है। लॉरेंस लंबे समय से जेल में है, वहीं राजू बसौदी को पुलिस 2020 में थाईलैंड से पकड़ कर लाई थी। वहीं मोनू मानेसर नासिर और जुनैद हत्याकांड में राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में है।


    लॉरेंस पिछले लंबे समय से जेल में बंद है और गैंगस्टर राजू बसौदी को 2020 में पुलिस थाईलैंड से पकड़ कर लाई थी। राजू और लॉरेंस की दोस्ती भी काफी पुरानी है। संदीप उर्फ काला जठेड़ी गैंग के जरिए राजू ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद यह लॉरेंस गैंग से जुड़ा। लॉरेंस, संपत नेहरा, अनिल छिप्पी, अक्षय पालरा और नरेश सेठी जैसे खुंखार गैंगस्टर्स के साथ राजू के निकटतम संबंध है, जो फिलहाल विभिन्न जेलों में बंद हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਾਰ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ, 3 ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਾਰ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ, 3 ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੀਰਾ ਦੇ ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾ ਰੋਡ ਤੇ ਕਾਰ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਇਕ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਸਵਾਰ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਅਤੇ ਗੁਰਜੰਟ ਦੀ ਅਤੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਲਖਵਿੰਦਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਇਕ ਜਸ਼ਨਦੀਪ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕੁਛ ਨਹੀਂ ਰੇਹ ਗੀਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏ ਐਸ ਆਈ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਲਹੁਕਾ ਖੁਰਦ ਜੋ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਸੀ.ਡੀ ਡੀਲਕਸ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਤਲਵੰਡੀ ਮੰਗੇ ਖਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਲਹੁਕਾ ਖੁਰਦ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਆਈ ਟਵੰਟੀ ਕਾਰ ਨਾਲ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਦਕਿ ਉਸਦੇ ਨਾਲਦੇ ਤਿੰਨ ਸਾਥੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੀਰਾ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਹਾਲਤ ਨਾਜੁਕ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

  • झरने में नहाने उतरे जालंधर के युवक की मौत, देखें वीडियो

    झरने में नहाने उतरे जालंधर के युवक की मौत, देखें वीडियो

    धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भागसू में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक तेज बहाव में बह गया। युवक का शव करीब 100 मीटर नीचे में पुलिस ने बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक दोस्तों के साथ जालंधर से मैक्लोडगंज आया था। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमित कुमार निवासी जालंधर ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को बताया कि वह और उसके चार साथी भागसू नाथ  वाटरफॉल के साथ झरने  में नहा रहे थे। इस दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। 

    इसके चलते उनका दोस्त पवन कुमार (32) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजदीक राकेश टेंट हाउस जालंधर बह गया। इस बीच बाकी दोस्त वहां से निकलने में सफल रहे। लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरफ कांगड़ा और स्थानीय पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। वाटरफॉल से करीब 100 मीटर नीचे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।