Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਟੀਚਰ ਹੋਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੀ ਤਰਫੋਂ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤਾ ਕਿ ਨਵੇਂ ਸਾਲ 2024 ਦੇ ਵਿੱਚ 22 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰਾਂ ਦੇ ਅੱਗੇ ਪੰਜ ਰੋਜ਼ਾ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਕੁਦਰਤੀ ਆਫਤਾਂ ਕੀਟਨਾਸ਼ਕਾਂ ਮਿਲਾਵਟੀ ਵਸਤਾਂ ਜਾਂ ਖੇਤੀ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦੀ ਮਾਰ ਹੇਠਾਂ ਆਈ ਕਿਸਾਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਖਜ਼ਾਨੇ ਦੀ ਰੱਖ ਵੀ ਪੂੰਜੀ ਦੀ ਖੁੱਲੀ ਵਰਤੋ ਹੋਵੇ। ਝੋਨੇ ਦੀ ਖੇਤੀ ਹੇਠੋਂ ਰਕਬਾ ਘਟਾਉਣ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੀਆਂ ਬਦਲਵੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਅਤੇ ਖਰੀਦ ਨੂੰ ਯਕੀਨ ਕਰਨ ਲਈ ਬਜਟ ਰਾਸ਼ੀ ਜੁਟਾਈ ਜਾਵੇ।

    ਖੇਤੀ ਕਿੱਤੇ ਤੋਂ ਵਾਫਰ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਖੇਤ ਮਜ਼ਦੂਰ ਪਰਿਵਾਰਕ ਜੀਆਂ ਮਰਦਾਂ ਅਤੇ ਔਰਤਾਂ ਲਈ ਲਾਵੰਦ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਬੇਰੋਜ਼ਗਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਭੱਤਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • कोरोना के नए वैरियंट को लेकर पंजाब सरकार ने जारी की गाइडलाइन, देखें वीडियो

    पठानकोट :  कोरोना का नया वेरियंट एक बार फिर से देश में दस्तक दे चुका है। जिसको लेकर जहां देश में करोना के मामले आने शुरू हुए है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से इस करोना के नए वेरिएंट को देखते हुए हिदायतें जारी कर दी गई है। जिसके चलते पठानकोट सरकारी अस्पताल में सरकार द्वारा दी गई हिदायतों की पालना की जा रही है। स्टाफ व डॉक्टर की ओर से जो मास्क पहले उतार दिए गए थे, अब दोबारा से पहन लिए गए हैं और लोगों को भी यह अपील की जा रही है कि वह भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर हैं जरूरी काम हो तो ही घर से निकले और मास्क पहन कर निकले।

    ताकि सरकार द्वारा दी गई हिदायतों की पालना हो सके और करोना के नये वेरिएंट से बचा जा सके। इस बारे में बात करते हुए सहायक सीएमओ डॉक्टर पुनीत जामवाल ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के कारण सरकार द्वारा लोगों को नई गाइडलाइन जारी की गई है कि इस कोरोना से बचने के लिए लोग मास्क पहन कर ही घरों से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि अपने स्टाफ व डॉक्टर को भी इस मामले को लेकर सूचित कर दिया है। सरकारी अस्पताल पठानकोट में हर तरह से चौकस रहे इन हिदायतों की पालना की जा रही है।

  • पंजाबः केंद्र सरकार की योजनाओं को ग्रामीण जनता के समक्ष रखा, देखें वीडियो

    संगरूरः  विकसित भारत संकल्प यात्रा सुनाम के गांव मंडेर कलां पहुंची, जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं को ग्रामीण जनता के समक्ष रखा गया। सबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर हाजिर थे केंद्रीय राज्य मंत्री शिक्षा डाक्टर सुभाष सरकार ने गांव में लगे इस यात्रा कैंप का दौरा किया ग्रामीण लोगों से मुलाकात की। केन्द्रीय योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई।

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए लगने वाले कैंपों में आम जनता को बहुत सुविधाएं मिल रही है। जिनमें उजवला योजना, आयुष्मान स्कीम, स्वास्थ्य लाभ चेकअप, औरतों से जुड़ी योजनाएं, सेल्फ हेल्प ग्रुपों से जुड़ी स्कीमें, सब्सिडी की जानकारी बहुत कुछ इस के ज़रिए जानने को मिल रहा है।

  • सर्वसम्मति से मेला राम चंदेल चुने गए विनसम टैक्सटाईल कर्मचारी संघ के प्रधान

    सर्वसम्मति से मेला राम चंदेल चुने गए विनसम टैक्सटाईल कर्मचारी संघ के प्रधान

    बददी/ सचिन बैंसल : विनसम टैक्स टाईल कर्मचारी संघ बद्दी के नई  इकाई के चुनाव में मेला राम चंदेल को सर्वसम्मति से इकाई के प्रधान चुना गया।  विनसम कंपनी में  भारतीय मजदूर संघ जिला सोलन के महामंत्री राजू भारद्वाज, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, जिला अध्यक्ष हृदय राम शर्मा, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह (शम्मी), कोषाध्यक्ष खेमराज ( विक्की) की देख रेख में किया गया। जिसमें प्रधान के अलावा  उपप्रधान आशा राम, प्रियदर्शन को सचिव, सहसचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पूनम कुमारी को सलाहकर, सविता कुमारी को संगठन सचिव, मोहन यादव को सहसंगठन सचिव, प्रचार सचिव बंदना कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य सन्नी कुमार, सुषमा कुमारी को चुना गया।
  • पंजाब : मशीन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    नंगल/ संदीप शर्मा :  बाबा उधो मंदिर के नजदीक नंगल नगर कौंसिल के डंपिंग ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के एक युवक की कूड़ा अलग करने वाली मशीन में आने के कारण मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी देते हुए डंपिंग ग्राउंड पर काम कर रही निजी कंपनी के सुपरिंटेंडेंट मोहम्मद गजली ने बताया कि मृतक युवक की पहचान दाऊद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह एक चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी के तहत काम करते हैं तथा उनकी कंपनी कूड़े के सेग्रीगेशन का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे जब दाऊद उक्त मशीन पर काम कर रहा था तो शायद उसका हाथ मशीन की बेल्ट पर चला गया तथा बेल्ट के द्वारा दाऊद को खींच लिया। इसके उपरांत दाऊद बेल्ट तथा ड्रम के बीच में दब गया। उन्होंने तुरंत अन्य मजदूर की सहायता से मशीन को बंद करवाया तथा बेल्ट को काटकर उक्त व्यक्ति को वहां से बाहर निकाला और तुरंत उसे वहां से उठाकर नंगल के सिविल अस्पताल ले आए।

    मृतक के अन्य साथी आफाक ने बताया कि वह रोजाना दाऊद के साथ उक्त मशीन पर काम करते हैं। उसने बताया कि दाऊद की उम्र लगभग 23 साल है तथा वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गांव खारी का रहने वाला है। तथा उसके घर उसकी माता बहन तथा भाई भी है। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर हरमन ने बताया कि दाऊद पुत्र कलुआ डंपिंग ग्राउंड में काम करता था तथा मशीन में आने के कारण उसे अस्पताल लाया गया। लेकिन उक्त व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। जानकारी देते हुए एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिल चुकी है तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

  • विजय हांडा स्वर्णकार संघ के चेयरमैन नियुक्त

    मूलराज सोनी को उपाध्यक्ष, संजीव सोनी को कोषाध्यक्ष की कमान 
    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ऊना की बैठक शनिवार रात्रि निजी होटल ऊना में प्रधान प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विजय हांडा को स्वर्णकार संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्याम हांडा व मूलराज सोनी को उपाध्यक्ष, संजीव सोनी को कोषाध्यक्ष, विजय धीर को सलाहकार, महासचिव रजत कोहली, शहरी उपाध्यक्ष अनिल हांडा  नियुक्त किया गया। नवनियुक्त चेयरमैन विजय हांडा ने अपनी नियुक्ति पर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा। इस अवसर पर अनुज ब्राह्मी, गगरेट जोन से प्रिंस, राजू सोनी व साहिल सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने महिला को उतारा मौत के घाट

    कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने महिला को उतारा मौत के घाट

    इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स को पालतू कुत्ते का भौंकना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स रास्ते से गुजर रहा था कि महिला के घर के पास मौजूद कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। इसे लेकर महिला और शख्स की बीच बहस होने लगी। इसके बाद गुस्से में आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। घटना शनिवार रात मूसाखेड़ी इलाके में हुई जब शांति नगर निवासी आरोपी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।

    आजादनगर पुलिस थाना प्रभारी नीरज मेधा ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे, जब वह एक सामुदायिक हॉल के पास पहुंचा था तो एक कुत्ते ने उस पर लगातार भौंकना शुरू कर दिया, जिस वजह से वह आगे नहीं जा पा रहा था। इसके बाद वह चिल्लाने लगा।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय महिला, जिसके पास कुत्ता था, अपने घर से बाहर निकली। इसके बाद आरोपी और महिला के बीच इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला के पेट में लात मारी और वह सड़क पर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

    इसके बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

  • श्री हिन्दू न्याय पीठ जालंधर इकाई की तरफ से गर्म दूध की फ्री सेवा शुरु

    जालंधर : श्री हिन्दू न्याय पीठ जालंधर इकाई की तरफ से हर रोज गर्म दूध की फ्री सेवा की जाएगी। जिसकी शुरुआत 24 दिसंबर रविवार को मॉडल टाऊन स्थित राणा अस्पताल से दोपहर बाद 4 बजे मरीजों और उनके परिजनों से होगी। यह सेवा अमर शहीद मोती राम मेहरा जी की याद में शुरू की जा रही है। हफ्ते में 6 दिन यह सेवा की जाएगी। जालंधर इकाई की तरफ से हर रोज 50 किलो गर्म दूध जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।

    रसोई सेवा शुरू करने वाला दूसरा शहर बना जालंधर

    न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि लुधियाना के बाद जालंधर से इस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्री दूध का वितारण समाज सेवक रमन बठला, डा. प्रेम लता राणा, डा. मुकेश गुप्ता और अन्य साथियों के सहयोग से होगी। लुधियाना के बाद न्याय पीठ के मार्गदर्शन में रसोई सेवा शुरू करने वाला जालंधर दूसरा शहर बन गया है। डॉ. प्रेम लता राणा ने न्याय पीठ की तरफ से मानवता की सेवा को समर्पित कामों की प्रंशसा करते हुए कहा कि न्याय पीठ सनातन धर्म के उत्थान के साथ-साथ कुर्बानियां देने वाले हिन्दू धर्म के महान शहीदों का इतिहास भी युवा पीढ़ी तक पंहुचाने का प्रंशसनीय काम कर रहा है।

    इस अवसर पर न्याय पीठ जालंधर इकाई टीम के वरिष्ठ सदस्य रमन बठला, नवीन कुमार राणा, कमल अग्रवाल, गौरव लूथरा, आशीष गुप्ता,अशोक चौहान, राजेश शर्मा, श्वेता ग्रोवर, डॉ. प्रेम लता राणा, डॉ. मुकेश गुप्ता, साजन, रोहित और गोबिंद सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

  • ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਵਾਸ਼ਰੂਮ ‘ਚੋਂ ਮਿਲਿਆ 7 ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਮਾਸੂਮ ਬੱਚਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ : ਸੈਕਟਰ 43 ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਲੇਡੀਜ਼ ਵਾਸ਼ਰੂਮ ਵਿੱਚ 7 ​​ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਸਫ਼ਾਈ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋਂ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ।

    ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੱਚੇ ਦੀ ਉਮਰ 7 ਦਿਨ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੱਪੜਿਆਂ ‘ਚ ਲਪੇਟਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਬੱਚਾ ਜ਼ਿੰਦਾ ਅਤੇ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟਾਫ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਉਸ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੇਅਦਬੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਆਇਆ ਸਾਹਮਣੇ, ਕੂੜੇ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਭਗਵਾਨ ਦੀਆਂ ਫੋਟੋਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਬੇਅਦਬੀ ਦਾ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿਵ ਸ਼ਕਤੀ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਪਿਛਲੇ ਪਾਸੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੇ ਭਗਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਫੋਟੋਆਂ ਸੁੱਟੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਜਿੱਥੇ ਲੋਕ ਪੇਸ਼ਾਬ ਕਰਦੇ ਅਤੇ ਕੂੜਾ ਸੁੱਟਦੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਭਗਵਾਨਾਂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ। ਮੰਦਿਰ ਵਿੱਚ ਹਵਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਚੀ ਸਮਗਰੀ ਵੀ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੇ ਸੁੱਟੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਨਿਹੰਗ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਮੌਕੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਧਰਮ ਦੇ ਠੇਕੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਲਾਹਨਤਾਂ ਪਾਈਆਂ ਗਇਆਂ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਪੰਡਿਤ ਨੂੰ ਮੌਕਾ ਦਿਖਾਇਆ ਗਿਆ। ਮੌਕਾ ਦੇਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਡਿਤ ਨੇ ਆਪਣੀ ਗਲਤੀ ਮੰਨੀ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਅਜਿਹਾ ਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ।