Blog

  • जालंधरः भाना ग्रुप के साथी राजा पहाड़िया देसी पिस्तौल का साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः भाना ग्रुप के साथी राजा पहाड़िया देसी पिस्तौल का साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद की है। भाना ग्रुप के साथी राज कुमार उर्फ राजा पहाड़िया निवासी न्यू मॉडल हाउस को पुलिस ने माता रानी चौंक के पास से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपी शहर में बारदात करने की फ़िराक में था, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को बारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। 

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क और एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रवारी हरिंदर सिंह टीम सहित नाकेबंदी के दौरान माता रानी चौंक के पास के पास मौजूद थे, जहां गुप्त सूचना मिली कि भाना ग्रुप का साथी राजा पहाड़िया जेल से बाहर आया है और वह बारदात को अंजाम देने कि फ़िराक में है, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आरोपी को दबोच कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद कर आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शरू कर दी है। 

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गैंगस्टर राजा पहाड़िया के खिलाफ जालंधर सहित नई दिल्ली और अमृतसर में भी आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण सहित 10 मामले दर्ज हैं। बता दें कि राजा पहाड़िया पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का एक नामी गैंगस्टर है। जो कि पंजाब के गई गैंग के मेंबर ऑपरेट करता और उन्हें हथियार सहित अन्य सामान मुहैया करवाता था।

    पुलिस मुख्य तौर पर वारदात को लेकर पूछताछ करेगी। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी शहर में किस वारदात को अंजाम देने आया हुआ था। बता दें कि गिरफ्तार किया गया आरोपी राज कुमार उर्फ राजा पहाड़िया निवासी गांव मदोल जला, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश (हाल निवासी न्यू माडल हाउस) के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज किया गया है।

  • जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में भदौड़ी स्कूल की लोक नृत्य टीम प्रथम रही

    जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में भदौड़ी स्कूल की लोक नृत्य टीम प्रथम रही

    ऊना/सुशील पंडित :जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में हरोली खण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदौड़ी की लोक नृत्य की टीम प्रथम रही। शनिवार को स्कूल में पहुँचने पर बच्चों का स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य व मुख्य अध्यापिका  नीलम कुमारी व सहयोगी अध्यापकों द्वारा जोरदार स्वागत किया एबं केन्द्रीय मुख्य अध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों को सम्मानित किया और आगामी प्रतियोगिताओं में इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है उन्होने कहा की अपनी मेहनत से अलग अलग क्षेत्र में अपना दमखम दिखा स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं । इस अवसर पर अध्यापिका योगिता चंदेल, मेहर सिँह नवीता जसवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • मौजूदा प्रदेश सरकार जिला परिषद कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही: सत्ती 

    मौजूदा प्रदेश सरकार जिला परिषद कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही: सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित:विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार जिला परिषद कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है और भाजपा इन कर्मचारियों की हर मांग का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी कांग्रेस की सरकार अब धीरे-धीरे करके अपना असली चेहरा हर वर्ग को दिखाने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार का सबसे ज्यादा चाबुक कर्मचारी वर्ग पर पड़ा है। पिछले 10 महीने में एक के बाद एक कर्मचारी विरोधी फैसले लेकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया की सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने के बाद नाटियां डालने वाले कर्मचारी नेताओं को भी आड़े हाथ लेते हुए कर्मचारियों के साथ धोखा करने वाले करार दिया।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह विपक्ष में रहते हुए लगातार जिला परिषद कर्मचारी के बीच जाकर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहले ही दिन उनका ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग में विलय करने के वादे करते रहे। लेकिन अब जब उन्हें प्रदेश की बागडोर संभाले 10 महीने का समय बीत चुका है वह क्यों कर्मचारियों की जायज मांग को पूरा नहीं कर रहे। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि मौजूदा हिमाचल सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान हो चुका है। जबकि कांग्रेस के फरेब में फंसे कर्मचारी प्रतिदिन अपनी गलती का खामियाजा भुगतने को मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला परिषद कर्मचारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में विलय करे।
  • भाजपा नेताओं ने संसद भारत दर्शन योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

    भाजपा नेताओं ने संसद भारत दर्शन योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

    दूसरे चरण में 21 से छात्र-छात्राओं का चयन भारत दर्शन के लिए किया गया
    ऊना/ सुशील पंडित :भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मौजूदा विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर एवं एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की गई संसद भारत दर्शन योजना के लिए उनका आभार जताया। इस योजना के तहत दूसरे चरण में 21 से छात्र-छात्राओं का चयन भारत दर्शन के लिए किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा पहुंचने से लेकर आज दिन तक न केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अपितु हिमाचल प्रदेश के तमाम हितों की पैरवी सदन में जोरदार तरीके से की है। उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के समय भी अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के जायज हक लेने के लिए जादू जहर की जबकि हिमाचल कांग्रेस हमेशा हिमाचल के ही हितों को रोकने के लिए रोड़े अटकाती रही।
    भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को विश्व मानचित्र पर उभरने के लिए अनेकों योजनाओं को सिरे चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे पहाड़ी राज्य के छात्र-छात्राओं को संसद भारत दर्शन योजना के तहत भ्रमण के लिए अवसर उपलब्ध करवाना केंद्रीय मंत्री की एक बड़ी उपलब्धि है। इससे एक और जहां बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें भारत के विभिन्न सभ्यता संस्कृतियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पहलुओं को मूल स्थान पर पहुंच कर देखने का भी अवसर मिल रहा है।
  • अद्वैता फाउंडेशन ने नवरात्र त्योहार  जरूरतमंद बेटियों की फ़ीस देकर मनाया

    अद्वैता फाउंडेशन ने नवरात्र त्योहार  जरूरतमंद बेटियों की फ़ीस देकर मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित :अद्वैता फाउंडेशन  ने आज नवरात्र त्योहार ज़िला ऊना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ऊना की 30 जरूरतमंद परिवार की बेटियों  की फ़ीस  देकर मनाया । सभी बेटियां जमा एक व दो की छात्राएं है ।एक बेटी जो अटल बिहारी बाजपेयी कॉलेज  बंगाणा में वीकाम की पढ़ाई कर रही है। उसके परिवार की स्थिति  ख़राब होने की वजह से पढ़ने के लिए मदद की गई । इसके साथ ही स्कूल के दसवीं , जमा एक, जमा दो के  उत्तीर्ण रहे इस साल के छात्रों को भी सम्मानित किया गया ।
    इस उपलक्ष में चीफ गेस्ट रहे एसडीएम ऊना ने स्टूडेंट्स को बहुत ही नायाब तरीक़े से एचएएस ,आईएएस की प्रिपरेशन की काउंसलिंग की , दूसरे कोर्स के लिए भी उनको लर्निंग मेथड बताए । एसडीएम ऊना द्वारा स्कूल की कन्याओं का पूजन भी किया गया,जो समाज में स्त्रियों के सम्मान के लिए मार्गदर्शन है । डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन चंदेल ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया । अद्वैता फाउंडेशन सभी टीचर्स का इस में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया है ।
  • ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 30 अक्तूबर को आयोजित करेगी वर्कशॉप

    ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 30 अक्तूबर को आयोजित करेगी वर्कशॉप

    स्वरोजगार प्रदान करने हेतू खोले जाएंगे ई-वाहन सुविधा केंद्र – अक्षय शर्मा
     
    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा सोमवार 30 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला में ई-वाहन द्वारा सुविधा केंद्र खोले जाएंगे जिसके माध्यम से युवा प्रतिमाह 30 से 35 हज़ार रूपये कमा सकते हैं। इन केंद्रों द्वारा ऑनलाईन प्रदूषण, ऑटो बीमा, फास्ट टैग आदि सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता 12वीं, डिप्लोमा व डिग्री पास अभ्यर्थी आवदेन कर सकते हैं। 
    अक्षय शर्मा ने बताया कि सभी योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ममउपे पर केंडिडेट लॉगिन टेब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियोें हेतू अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
    अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकते हैं।
  • पंजाबः 12 किलो अफीम सहित सस्पेंड पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः 12 किलो अफीम सहित सस्पेंड पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जांच में खुलासाः लंबे समय से कर रहा था सप्लाई

    मानसाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरदूलगढ़ पुलिस ने 12 किलो अफीम सहित राजस्थान पुलिस के सस्पेंड मुलाजिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरदूलगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान राजस्थान के एक निलंबित पुलिसकर्मी को 12 किलो अफीम और एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि सरदूलगढ़ पुलिस ने रतिया रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान नाके पर सामने से आ रही एक करेट्टा गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद उक्त गाड़ी सवार ने गाड़ी को भगा लिया, लेकिन पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। इस मौके पर पुलिस ने बिक्रम सिंह निवासी हनुमानगढ़ को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी से 12 किलो अफीम बरामद हुई।

    पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी पंजाब में अफीम सप्लाई करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति कितने लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था, इस संबंध में भी पुलिस उससे गहनता से पूछताछ करेगी और माननीय अदालत से उसे रिमांड पर लिया गया है।

  • कनाडा में एक और पंजाबी युवक की मौ’त

    कनाडा में एक और पंजाबी युवक की मौ’त

    पटियालाः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं अब एक और पंजाबी युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया है। पटियाला के सब डिविजन पातड़ा के गांव सेलवारा में पंजाबी युवक की कनाडा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रैम्पटन में सड़क दुर्घटना में मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। मृतक के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा तरविंदर सिंह करीब 13 महीने पहले कनाडा गया था और वर्क परमिट पर काम कर रहा था।

    शुक्रवार को जब वह काम से लौट रहा था तो रेड लाइट पर खड़ी उसकी गाड़ी के पीछे ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की उक्त ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके कारण उसकी गाड़ी से पीछे खड़ा ट्रक उसकी गाड़ी पर चढ़ गया और हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। वह ओपन वर्क परमिट पर उनके साथ कनाडा गया था। गांव के सरपंच सुबह सिंह और बिकर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार से मृतक का शव भारत लाने की मांग की है।

  • पंजाबः आप नेता के बेटे की हुई मौत

    पंजाबः आप नेता के बेटे की हुई मौत

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साल में 2 बेटों की मौत

    होशियारः जिले के सेरपुर से दुखद घटना सामने आई है। जहां एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल, आप नेता के परिवार में एक साल के भीतर दूसरे नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के सैल कम होने से मौत हुई है। 

    गौरतलब है कि आप नेता तेजा सिंह के बड़े बेटे नवदीप सिंह (35) की नवंबर 2022 में अचानक दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और अब दूसरे नौजवान की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। हरदीप सिंह की मौत पर सांसद सिमरनजीत सिंह मान, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਵੇਂ ਬਣਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਦੁਸਹਿਰੇ ਮੌਕੇ ਵੱਡੇ ਆਕਾਰ ਦੇ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਵੇਂ ਬਣਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਦੁਸਹਿਰੇ ਮੌਕੇ ਵੱਡੇ ਆਕਾਰ ਦੇ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਦੁਸਹਿਰੇ ਮੌਕੇ ਰਾਵਣ ਦਹਿਨ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਤੇ ਫੂਕੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਾਵਣ, ਮੇਘਨਾਥ ਤੇ ਕੁੰਭਕਰਨ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਭਾਵੇਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ‘ਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਲੋਹਗੜ ਚੌਕ ‘ਚ ਸਥਿਤ ਰਾਵਣ ਮੰਡੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੁਤਲਿਆਂ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ‘ਚ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਮੋਹਰੀ ਮੰਨੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਤਿਆਰ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਪੁਤਲੇ ਨਾ ਕੇਵਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ‘ਚ ਸਪਲਾਈ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਦੁਸਹਿਰੇ ਤੋਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ‘ਚ ਕਾਫੀ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਰਾਵਣ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੇ ਕਾਰੀਗਰਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ‘ਚ ਲੱਗਾ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁਤਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਫੂਕੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਵੇਂ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਮਾਰ ਨੇ ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਘਟਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਪਰ ਪੁਰਖੀ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਬਣਾਏ ਰੱਖਣ ਲਈ ਉਹ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰਦੇ ਰਹਿਣਗੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਤਲਾ ਤਿਆਰ ਕਰ ਸੁਭਾਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਵਾਸਤੇ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਹੈ ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਇਹ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਰਾਤ ਦਿਨ ਇਸ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਲੱਗਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾਉਂਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਚੌਥੀ ਪੀੜ੍ਹੀ ਰਾਵਣ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।