Blog

  • पंजाबः सरकारी कर्मचारियों ने किया कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान

    पंजाबः सरकारी कर्मचारियों ने किया कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान

    रोपड़ः रूपनगर जिले में कर्मचारियों ने आज कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल, उनका कहना है कि स्थानीय विधायक दिनेश चड्ढा ने तहसील दफ्तर में लोगों के सामने उन्हें जलील किया है। जिसके विरोध में उन्होंने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला है। कर्मचारियों का आरोप है कि रजिस्ट्रेशन का सारा रिकॉर्ड दबावा बनाकर अपने निजी दफ्तर में गैर-कानूनी तरीके से मंगवाया। डीसी ऑफिस, तहसील कर्मचारियों, मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने कहा है कि इसके लिए विधायक तुरंत माफी मांगें।

    इसी बीच विधायक ने कर्मचारियों को काउंटर करने के लिए अपने समर्थकों के माध्यम से एक प्रेस रिलीज जारी करवाई है, जिसमें कहा गया है कि विधायक चड्ढा की भ्रष्टाचार के खिलाफ यह एक अच्छी पहल है। साथ ही कहा है कि जिन कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की है, वह गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। जनप्रतिनिधि को जनहित में सार्वजनिक संस्थानों की चैकिंग का पूरा अधिकार है।

    रूपनगर की पटवारी कानूनगो यूनियन, डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि विधायक जब तहसील में कर्मचारियों और अधिकारियों को सार्वजनिक तौर पर जलील कर रहे थे तो उसका सीधा प्रसारण वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कर रहे थे। डीसी को भेजी शिकायत में कहा गया है कि विधायक की इस हरकत से कर्मचारी मानसिक दबाव और तनाव में हैं और काफी परेशान भी हैं। विधायक माफी नहीं मांगते तो कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे।


    इसी बीच राज्य मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने भी विधायक के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया है। यूनियन के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल और महासचिन नरिंदर चीमा का कहना है कि विधायक कानून अपने निजी दफ्तर में रजिस्ट्रेशन से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तलब नहीं कर सकता। विधायक को सबके सामने किसी कर्मचारी को जलील करने का कोई अधिकारी नहीं है। प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल और महासचिन नरिंदर चीमा ने कहा कि यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो वह अधिकारियों को शिकायत करें। उन्हें अपने आप तहसीलदार की कुर्सी पर बैठ कर रिकॉर्ड चैक करने का कोई राइट नहीं है। अपनी इस हरकत से लिए विधायक तुरंत माफी मांगें, नहीं तो राज्य स्तर पर संघर्ष छेड़ा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि विधायक की वजह से कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं। विधायक के समर्थन में उतरी सिविल सोसाइटी ने कहा है कि यदि कोई विधायक भ्रष्टाचार को लेकर मिल रही शिकायतों की जांच के लिए तहसील में जाता है तो वह गलत कैसे है। सोसाइटी ने आरोप लगाया कि तहसील में लोगों को अपने काम करवाने के लिए परेशान होना पड़ता है और भ्रष्टाचार के माध्यम से कुछ ले-देकर काम करवाने पड़ते हैं। विधायक ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

    सिविल सोसाइटी के सदस्यों गोपाल गौशाला के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कपूर, ललित सूद, योगेश मोहन पंकज, अमरदीप ऋषि, राजिंदर सिंह, केएल चोपड़ा, संदीप कुमार, जसविंदर सिंह जस्सी, शिव कुमार सैनी, सुरिंदर सिंह बबानी, गुरप्रीत सिंह हीरा, अवतार कृष्ण ने कहा कि एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने जनहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस पहल की है। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शीघ्र ही भ्रष्टाचार के मामले सार्वजनिक किए जाएंगे।

  • अब इस जिले में लगे भूकंप के जोरदार झटके, देखें वीडियो

    अब इस जिले में लगे भूकंप के जोरदार झटके, देखें वीडियो

    जयपुर: राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए। जयपुर में अलसुबह 4:09 से 4:23 बजे तक दो बड़े झटके महसूस किए गए। राजघानी के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी 4:30 बजे तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में भूंकप के चलते लोग बिल्डिंग्स से निकल कर सड़कों पर आ गए। एक दूसरे को फोन कर खैरियत जानने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अरावली की पहाड़ियों बताया गया है।

    जयपुर में रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 बताई जा रही है। राजस्थान के जयपुर और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि जोरदार कंपन की वजह से सभी की नींद टूट गई और लोग अपने-अपने बिल्डिंग्स और घरों से बाहर निकल आए।

    भूकंप सुबह में 4.09 मिनट पर आया। अधिकांश लोग सुबह में सोये हुए थे, लेकिन अचानक सभी लोगों ने कंपन महसूस किया। भूकंप का अहसास होते ही सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 आंकी गई। भूकंप का असर आसपास के कई जिलों में भी देखने को मिला। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस भूकंप के झटके से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
    जयपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में इससे पहले 21 मार्च और 24 जनवरी को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भी कंपन के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए थे। सीकर जिले में भी हाल ही भूंकप के झटकों ने डरा दिया था।

  • पंजाबः लगातार 3 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    पंजाबः लगातार 3 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ का कहर कुछ कम हुआ है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की चिंता अभी भी बरकरार है। दरअसल, पंजाब में अभी अगले तीन दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पंजाब में 21 से 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अभी 24 जुलाई तक बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों का मौसम का बुलेटिन जारी किया है।

    जिसके मुताबिक, आज यानी 21 जुलाई को पंजाब में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तापमान की बात करें तो पंजाब में आज अधिकतम तापमान 37 रहेगा जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार है। अगले दिन भी राज्य में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है। 23 जुलाई को पंजाब में बारिश के आसार बने रहेंगे।

    अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है। बता दें कि जब से पंजाब में मानसून से शुरू हुआ है वहां पर तब से अभी तक कुल 734.1 एम. एम. बारिश हो चुकी है। यह सीजनल बारिश से 126 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड हुई है। बीते दिन पंजाब में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सैल्सियस रहा।

  • पंजाबः जल्द शुरू होगी श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर यात्रा, पानी के स्तर में आई कमी, देखें वीडियो

    पंजाबः जल्द शुरू होगी श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर यात्रा, पानी के स्तर में आई कमी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में पिछले साल के मुकाबले इस साल सबसे अधिक बारिश हुई। वहीं, कुछ जिलों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी। जिसके वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। वहीं, अब श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के आस-पास जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। पिछले एक घंटे में जल प्रवाह दस हजार क्यूसेक कम हुआ है।

    डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जलस्तर पूरी तरह के कम होते ही सड़क मार्ग को फिर से बहाल कर दिया जाएगा और श्री करतारपुर साहिब की यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। ज्ञात रहे कि रावी दरिया में जलस्तर बढ़ने के कारण श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को वीरवार को तीन दिनों के लिए अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था।

    पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब रावी दरिया के पार है। हालांकि डीसी ने कहा है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने जिले के लोगों से दरिया के पास न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

  • जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस एक एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने थाना पतारा में एएसआई को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार एएसआई की पहचान राम प्रकाश के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि एएसआई ने झगड़े का एक मामला दर्ज किया था। जिसमें नामजद आरोपी जसवीर सिंह को मामले से हटाने के लिए एएसआई को उससे 30 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक विजिलेंस के अधिकारी पूछताछ में जुटे रहे। बताया यह भी जा रहा हैकि इससे पहले उक्त पीड़ित एएसआई को एक किश्त दे चुका था। अब वह दूसरी किश्त दे रहा था। लेकिन दूसरी किश्त देने से पहले उसने इस मामले की शिकायत विजिलेंस को कर दी थी। 
     

  • बारिश के बाद नेशनल हाईवे का हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    बारिश के बाद नेशनल हाईवे का हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    चमौलीः उत्तराखंड के चमोली में बीती रात भारी बारिश के चलते Gairsain-Karnprayag एनएच 109 का एक हिस्सा तेज पानी के वेग में बह गया। गैरसैंण से कर्णप्रयाग और नैनीताल जाने वाले लोग इस वजह से फंस गए और शुक्रवार सुबह उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर कम हुआ। सेंट्रल वॉटर कमीशन के आखिरी अपडेट के हवाले से शुक्रवार सुबह समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि जल स्तर 205.25 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ में फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहां 16 और शव निकाले गए हैं, जबि 93 को बचाया गया है।

  • पंजाबः पुलिस की गुंडागर्दी, सिविल अस्पताल में आरोपी युवकों को मारे मुक्के, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस की गुंडागर्दी, सिविल अस्पताल में आरोपी युवकों को मारे मुक्के, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सिविल अस्पताल में 2 हवालातियों को हथकड़ी लगाकर मेडिकल करवाने पहुंचा पुलिस कर्मचारी हवालातियों को मुक्के मार रहा है। इस दौरान तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस आरोपियों को पब्लिकली कैसे टॉर्चर करती है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मचारी हवालातियों को पब्लिक के सामने ही पीटता दिख रहा है। जो कहीं न कहीं गलत है।

    जब इस पुलिस कर्मचारी से पत्रकारों ने पूछना चाहा कि क्या वह कोई निजी रंजिश निकाल कर हवालातियों को सरेआम अस्पताल में पीट रहा है तो पुलिस कर्मचारी ने बिना देरी किए कार का दरवाजा और खिड़की बंद कर कार भगा ली। बता दें कि सबसे पहले तो जब पुलिस कर्मचारी हवालातियों को इमरजेंसी में लेकर जाता है तो पीछे से पीठ में मुक्का मारता है।

    फिर कुछ मिनट बाद मेडिकल करवाकर बाहर पार्किंग एरिया में लाकर लोगों के सामने ही एक हवालाती का गला पकड़ लेता है और कुछ देर बाद फिर से वाहनों के नजदीक लाकर मुक्के मारने लगता है। एक अन्य साथी पुलिस कर्मचारी ने बताया कि दोनों युवकों को आवारागर्दी के मामले में पकड़ा है। दोनों आरोपियों पर 109 का कलंदरा दिया है। जब उन्हें पूछा गया कि आप लोगों के बीच इस तरह से इन हवालातियों से मारपीट क्यों कर रहे हो तो वह बात को गोल-मोल करते हुए निकल गए।

  • पंजाबः आग लगने से बुरी तरह से झुलसी महिला, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

    पंजाबः आग लगने से बुरी तरह से झुलसी महिला, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में घरेलू क्लेश के चलते महिला आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई। महिला और उसके मायके वालों का आरोप है कि जेठ, देवर और जीजा ने उस पर मिट्‌टी का तेल डाल कर आग लगाई है। महिला के भाई संदीप के मुताबिक, उसकी बहन की शादी को 5 वर्ष हो चुके हैं। उसके 2 बच्चे हैं। घायल महिला की पहचान सुमन के रूप में हुई है। संदीप के मुताबिक, सुमन को उसकी सास, जेठ, देवर और जीजा तंग करते हैं। पति के साथ भी कई बार वह लड़ाई झगड़ा कर चुके हैं।

    सुमन घर पर अकेली थी। मौका देख जेठ, देवर और जीजा तीनों ने मिलकर उस पर मिट्‌टी का तेल डालकर आग लगाई। सुमन के चीखने चिल्लाने पास लोग एकत्र हुए। किसी तरह पानी से बहन ने खुद को लगी आग बुझाई। मायके परिवार को सुमन ने फोन पर सूचित किया। संदीप के मुताबिक, वह अपनी मां मारती देवी के साथ वर्धमान चौक के नजदीक रहते हैं। उन्होंने फोकल पॉइंट ग्यासपुरा पहुंच झुलसी हुई बहन को ऑटो में लाद कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। सुमन की हालत गंभीर है।

    उसकी छाती बुरी तरह झुलस चुकी है। मायके परिवार के मुताबिक, पहले भी उनकी बेटी से मारपीट आदि होती रहती थी, लेकिन वह मामले को हमेशा हल करने की कोशिश में रहते थे, लेकिन अब सभी हदें पार करके उनकी बेटी को जलाने की कोशिश की गई है। सिविल अस्पताल से संबंधित थाना में मामला पहुंचने के बाद वह पुलिस को बयान दर्ज करवाएंगे, ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके। फिलहाल सुमन के पति को भी आरोपियों ने डरा धमकाकर भगा दिया है।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

    इंफालः मणिपुर के उखरुल में शुक्रवार करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए गए। हालांकि, भूकंप में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे भूकंप के कई झटकों से कांप उठा। बारी-बारी से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:22 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।

  • पंजाबः सेहत विभाग ने अवैध लिंग जांच करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

    पंजाबः सेहत विभाग ने अवैध लिंग जांच करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

    संगरूरः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गए गुरुवार को सुनाम के एक घर में बने अस्पताल में छापामारी कर भ्रूण लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके साथ लिंग टेस्ट करवाने आए दो लोगों को भी काबू किया गया। टीम ने फर्जी मरीज को 32 हजार रुपये नकद देकर टेस्ट करने के लिए अस्पताल भेजा था। वहां पहले ही दो असली मरीज लिंग टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे हुए थे।

    मौके पर मौजूद बरनाला के सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह औलख व संगरूर के सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर ने बताया कि विभाग को लंबे समय से पोर्टेबल मशीन से लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले मलकीत सिंह की तलाश थी। मलकीत मालेरकोटला जिले से संबंधित है। उसके खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज हैं। वह एक लैबोरेट्री टेक्नीशियन है। वह तीन से चार मरीज एकत्र होने पर ही मशीन लेकर आता था। छापामारी के दौरान टीम करीब पांच घंटे तक अस्पताल की तलाशी लेती रही।

    सिविल सर्जन ने बताया कि एक पुराने मरीज से सूचना मिली कि मलकीत सिंह ने मालेरकोटला ने एक घर में बने अस्पताल में लिंग निर्धारण टेस्ट करवाया था, जिसकी संचालिका डा. नीरजा रानी है। उसी घर में भ्रूणहत्या भी होती थी। मलकीत अपनी कार में ही मरीज का टेस्ट करता था। वह लंबे समय से अल्ट्रासाउंड करने वालों के पास काम भी करता था। वहीं से ट्रेनिंग लेकर काले कारोबार को अंजाम दे रहा था। सिविल सर्जन ने बताया कि छापामारी के दौरान अस्पताल में कई अहम सुराग मिले हैं। अस्पताल की संचालिका एक आयुर्वेद की डाक्टर है, जो महिला रोग की माहिर नहीं है।